satyapal malik - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Year Endear 2025: तीन पूर्व सीएम और दो राज्यपाल, दुनिया को अलविदा कह गए ये राजनेता और अभिनेता
नई दिल्ली। 2025 अपने आखिरी दिन गिन रहा है। जिस तरह से समय अतीत का हिस्सा हो जाता है ठीक वैसे ही इस साल में कई दिग्गज राजनैतिक हस्तियां भी इस साल अतीत का हिस्सा हो गईं।  भौतिक रूप में वे संसार छोड़ चुके हैं, लेकिन अब भी हमारे बीच यादों के तौर पर जीवित हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम रूपाणी

12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मरने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे। विजय रूपाणी 2014 से 2021 के बीच दो बार गुजरात के सीएम रहे थे।

झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गए। 4 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे।

गोवा के पूर्व सीएम रवि नाईक

साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज राजनैतिक हस्तियों में गोवा के पूर्व सीएम रवि एस नाइक का नाम भी शामिल है। 14 अक्टूबर की रात को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी। वह गोवा के चौथे और 6वें सीएम रह चुके हैं।

पूर्व उप-राज्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल और गोवा व मेघालय के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक ने भी इसी साल 5 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे।

पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल

मशहूर वकील, सुषमा स्वराज के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का बीते 4 दिसंबर को निधन हो गया। वह 1998 से 2004 तक हरियाणा विकास पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने मिजोरम के तीसरी राज्यपाल के तौर पर भी काम किया।

पूर्व सांसद व अभिनेता धर्मेंद्र

24 नवंबर को दिग्गज फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अभिनेता के तौर पर तो धर्मेंद्र पूरी दुनिया में मशहूर थे ही। इसके अलावा 2004 से 2009 तक वह बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रहे।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
बिहार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और मशहूर किसान नेता सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। सोशल मीडिया एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें गत 11 मई को अस्पताल में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। किडनी की समस्या के कारण उनकी अस्पताल में डायलिसिस की जाती थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, " सत्यपाल मलिक जी के निधन से दुःखी हूँ। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओमशांति।"
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोग उन्हें हमेशा ऐसे इंसान के रुप में याद रखेंगे तो आखिरी वक्त तक बिना डरे सच बोलते रहे और जनता के हितों की बात करते रहे।

राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संदेश में कहा कि वे बेबाकी और निडरता से सत्ता को सचाई का आइना दिखाते रहे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने कर्मठता और ईमानदारी से किसानों के हितों के लिए लगातार प्रयास किया। आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति ने एक ऐसा व्यक्तित्व खोया है जो सत्ता के सामने भी सच बोलने का साहस रखता था।

किसानों के हकों की लड़ाई जिंदगी भर लड़ने वाले सत्यपाल मलिक का जीवन एक साधारण परिवार के लड़के से देश के पांच राज्यों के राज्यपाल पद तक पहुंचने की कहानी है।

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत की खेकड़ा तहसील हिसावदा गाँव में एक जाट परिवार में 1946 में हुआ था। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक और एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। मलिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1968-69 में छात्र संघ अध्यक्ष के तौर पर की। राजनेता के रूप में उनका पहला प्रमुख कार्यकाल 1974-77 के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत से विधान सभा सदस्य का था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और 42.4 प्रतिशत मत हासिल करके धमाकेदार जीत हासिल की। बाद में जब लोक दल का गठन हुआ तो वे उसमें बतौर महासचिव शामिल हुए।

उनका राजनीतिक सफर कई दलों में चला। शुरुआती दौर में वे लोहिया की समाजवादी विचारधारा से प्रभावित रहे और चौधरी चरण सिंह के साथ चले। बाद में सन 1984 में वे कांग्रेस में आ गए लेकिन उनका मन इस पार्टी में लगा नहीं। जब 1987 में वीपी सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत का झंडा उठाया तो वे भी सिंह की जनमोर्चा पार्टी में आ गए। मलिक ने 1980 से 1986 और 1986-89 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वे 1989 से 1991 तक जनता दल के सदस्य के रूप में अलीगढ़ से नौवीं लोकसभा के सदस्य रहे।

साल 2004 में वे भारतीय जनता पार्टी में आए और इसके बाद 2005-06 वे भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। साल 2009 में वे भाजपा के किसान मोर्चा के अखिल-भारतीय प्रमुख नियुक्त हुए। भाजपा में मलिक को सबसे बड़ा अवसर 2012 में तब मिला जब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर सेवा का अवसर मिला। वर्ष 2014 में मलिक को एक बार फिर भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने किसानों को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए कई रैलियों का आयोजन किया।

वह अक्टूबर 2017 से अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे। उन्हें मार्च 2018 में 3 महीने के लिए ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। उन्हें 2018 में, जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मलिक ने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक पूर्ववर्ती जम्मू- कश्मीर राज्य के 10वें और अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया और उनके कार्यकाल के दौरान ही पांच अगस्त 2019 को जम्मू - कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया गया। बाद में, वे गोवा के 18वें राज्यपाल बने। उन्होंने अक्टूबर 2022 तक मेघालय के 21वें राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

हक के लिए किसान को लड़ना होगा, नहीं लडेगा तो मारा जाएगा : मलिक
हलैना। भरतपुर जिले के हलैना कस्बे मेंं हुए किसान सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक कहा कि आज किसान का बहुत बुरा हाल है, उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। 13 माह में 700 किसानों की शहादत हुई हैं लेकिन वे आन्दोलन के मोर्च पर डटे रहे हैं, उन्होंने लड़ना सीख लिया है, अपने हक के लिए लड़ना पड़ेगा, अगर नहीं लड़ेगा तो मारा जाएगा। राजनीति का रास्ता खेत से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रीढ़ में किसान है। किसान की अवहेलना देश की रीढ़ की अवहेलना है, लेकिन सरकारें जानबूझकर ऐसा कर रही हैं। उन्होंने अपनी स्मृतियों को ताजा करते कहा कि किसान आंदोलन के समय मैं मेघालय का राज्यपाल था। 10 दिनों तक सोचता रहा। राज्यपाल पद की मर्यादा की बेड़ियां मेरे पैरों और जुबां पर पड़ी थीं, लेकिन मेरा जमीर नहीं माना और मैं अपनी जेब में इस्तीफा लेकर दिल्ली आ पहुंचा। प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि किसान आंदोलन पर बैठे हैं उनसे बात कर लो तो उन्होंने कहा कि नहीं करेंगे, किसान थक हार कर चले जाएंगे, मुझे  बुरा लगा।

मलिक ने कि भरतपुर के किसान के सामने सबसे बड़ी चुनौती पानी है। मैंने सुना है कि पांचना का बहुत बड़ा बांध है। अगर ऐसा है तो कानून रूप से उसका बंटवारा होना चाहिए। इसके साथ ही क्षेत्र की नदियों को आपस में जोड़ना चाहिए। उन्होंने नवज्योति से विशेष वार्ता में कहा कि विकास केवल सड़क पुल व कारखाने बनाना ही नहीं विकास का मतलब अपने प्राकृतिक संसाधनों का बराबर सम्वर्द्धन भी होना चाहिए। इस मौंके पर कालिया बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पौराणिक महत्व के कालिया पहाड़ को खनन से नष्ट होने से बचाने तथा 26 दिनों से भौंडागांव पर अनशन पर बैठे किसान व पशुपालकों ने भी उनकी मांगे सरकार व प्रशासन की ओर से स्वीकार करने के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वयोवृद्ध नेता पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने भरतपुर की रियासत कालीन सिंचाई व्यवस्था व अपने संघर्ष के बारे में जानकारी दी।

Gehlot-Malik Meeting: गहलोत से मिले सतपाल मलिक, राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आज सीएमआर पर जम्मू-कश्मीर व मेघालय के पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक से  शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों व राजनीतिक परिदृश्य पर गहन संवाद किया।

गहलोत और मलिक की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की कयासबाजी चल रही है। मालिक केंद्र की मोदी सरकार पर हमेशा निशाना साधते रहे है।

ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ करने वाला जाएगा : सत्यपाल मलिक
जयपुर। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ की गई तो छेड़छाड़ करने वाला जाएगा। ओबीसी आरक्षण की लड़ाई जल्द ही शुरू होगी। मलिक राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी के पदभार ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में मलिक ने कहा कि आज देश को युवाओं की जरूरत है, क्योंकि देश को युवा ही बचा सकते हैं, लेकिन सरकार को ना तो युवाओं का पता है और ना ही किसानों का। तीन कृषि कानूनों को लेकर चला आंदोलन अभी स्थगित हुआ है, खत्म नहीं हुआ। आने वाले समय में आंदोलन फिर से शुरू होगा।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल रहने के दौरान घूस देने के मामले में कहा कि सीबीआई ने पूछताछ की थी, जिसमें मैंने उन्हें बता दिया कि किस व्यक्ति ने घूस फर की थी। मुकेश भाकर ने कहा कि राज्यपाल रहते हुए मलिक ने सदैव सच का साथ दिया। उन्होंने कभी भी सच को छिपाने का कार्य नहीं किया। छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक राजस्थान विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी का उद्घाटन नहीं होगा तब तक छात्रसंघ अध्यक्ष का पदभार ग्रहण नहीं करूंगा, लाइब्रेरी का उद्घाटन होने के बाद पदभार ग्रहण किया है।

फकीर आदमी हूं, मेरे यहां धेला नहीं मिलेगा और चुनाव में अखिलेश-जयंत की मदद करूंगा: सत्यपाल मलिक
बागपत। मेघालय के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार के विरुद्ध राजनीतिक हमला तेज करते हुए दो टूक कहा है कि अगले चुनाव में वह समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की मदद करेंगे, हालांकि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।

राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मलिक बागपत स्थित अपने पैतृक गांव हिसावदा में पहुंचे थे। गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया और उन्होंने सभी के साथ सहभोज किया।

सरकार पर पहले से ज्यादा हमलावर होते हुए मलिक ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। भावी योजना के बारे में मलिक ने कहा, ''मैं कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं करूंगा, न चुनाव लडूंगा, लेकिन किसानों की लड़ाई जरूर लडूंगा। इस लड़ाई में चौधरी चरण सिंह का पोता होने के कारण जयंत सिंह और मुलायम सिंह का बेटा होने के कारण अखिलेश यादव की मदद करूंगा।"

पूर्व राज्यपाल मलिक ने बतौर राज्यपाल अपने अनुभव को बेहतर बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया। जब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किया, तो महबूबा मुफ्ती कहती थी कि यहां खून की नदियां बह जाएंगी। एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी।

हालांकि उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद मोदी सरकार द्वारा उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई करने की आशंका से इंकार नहीं किया। मलिक ने कहा कि मुझ पर भी ये लोग कुछ जरूर करेंगे। जम्मू-कश्मीर की सभी फाइलों की जांच करा लो या तलाशी ले लो, लेकिन मेरा कुछ होगा ही नहीं। मैं फकीर आदमी हूं, मेरे यहां धेला नहीं मिलेगा।

देश की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग पहले ही परेशान हैं। किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा और उसके दाम भी नहीं बढ़ रहे। अब अग्निवीर योजना लाकर किसानों के बच्चों का भविष्य भी खराब कर दिया।मलिक ने कहा कि किसानों के बेटों के लिए रोजगार का संकट है। नौकरी भी केवल तीन साल की कर दी गई और कोई पेंशन नहीं है। इस वक्त पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। मुजफ्फरनगर में अभी अग्निवीर की भर्ती चल रही है। युवक सड़कों पर सोते हैं और उनको खाना तक नहीं मिलता है। अग्निवीर योजना लाकर किसानों के बच्चों का भविष्य भी खराब कर दिया।