heavy rains - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थेगड़ा से नांता तक दुर्गंध फैला रहे डम्पर, रास्ते में कई जगह सड़क पर गिर रहा कचरा
कोटा।  शहर को एक तरफ तो गंदगी व कचरे से मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के कर्मचारी ही शहर में गंदगी व दुर्गंध फेला रहे है। वह भी थेगड़ा स्थित ट्रांसफर स्टेशन से नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड तक। नगर निगम कोटा उत्तर का कचरा ट्रांसफर स्टेशन शिवपुरी धाम के पास थेगड़ा में बना हुआ है। जहां घर-घर कचरा संग्रहण में लगे टिपर व ट्रेक्टर ट्रॉलियों से क्षेत्र का कचरा यहां लाकर डाला जा रहा है। उसके बाद उस कचरे को जेसीबी की सहायता से डम्परों में भरकर नांता स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है। हालत यह है कि शहर में पिछले दो दिन तक लगातार भारी बारिश हुई। जिससे पूरा कचरा गीला हो गया। ऐसे में निगम के डम्परों से उस गीले कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जा रहा है वह भी बिना ढके हुए। जबकि नियमानुसार कचरे की चाहे ट्रेक्टर ट्रॉली हो या डम्पर उसे तिरपाल से ढककर ही ले जाने का प्रावधान है। जिससे न तो उनका कचरा सड़क पर बिखरे और न ही उसकी दुर्गंध का लोगों को सामना करना पड़े। लेकिन हालत यह है कि पिछले कई दिन से निगम के डम्परों में थेगड़ा से नांता ट्रेचिंग ग्राउंड तक बिना तिरपाल ढके ही कचरे का परिवहन किया जा रहा है। जिससे पूरे रास्ते में उस  गीले कचरे की दुर्गंध फेल रही है। साथ ही कचरा ओवर लोड होने से सड़क पर बिखरता जा रहा है। जिससे उस डम्पर के पीछे व साइड से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वाहन चालकों का कहना है कि इस तरह से  बिना ढके कचरा ले जाना गलत है। इससे लोगों को दुर्गंध का सामना करने के साथ ही गंदगी उन पर  गिरने का खतरा बना हुआ है। निगम को चाहिए कि वह कचरे को ढककर ही परिवहन करे। गौरतलब है कि  नगर निगम कोटा उत्तर में आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशन शुरु नहीं होने से कचरे का  बंद कंटेनरों में हाइजनिक तरीके से परिवहन नहीं हो पा रहा है। जिसका खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। कोटा उत्तर में स्टेशन रोड खेड़ली फाटक व उम्मेदगंज में ट्रांसफर स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं लेकिन उन्हें शुरु नहीं किया जा रहा है। जबकि कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में आधुनिक कचरा ट्रांसफर स्टेशनों से बंद कंटेनरों में ही कचरे का परिवहन होने से पता ही नहीं चलता कि उनमें कचरा जा रहा है। इधर नगर निगम कोटा उत्तर के स्वास्थ्य अधिकारी मोतीलाल चौधरी का कहना है कि ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि डम्परों में कचरे का परिवहन तिरपाल ढककर ही किया जाएगा। बिना ढके कचरा नहीं ले जा सकते है।  यदि थेगड़ा से बिना तिरपाल ढके कचरे का परिवहन हो रहा है तो वह गलत है। इस संबंध में संबंधित को फिर से पाबंद किया जाएगा। जिससे भविष्य में ऐसा नहीं हो सके।

लापरवाही : खानपुर दोबड़ा सड़क मार्ग हादसों को दे रहा न्योता
खानपुर।  खानपुर से दोबडा जाने वाला सड़क मार्ग बहुत अधिक खस्ताहाल स्थिति में है। लगभग 2 साल हो गए, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली।  यह सड़क मार्ग इतना क्षतिग्रस्त है कि कस्बेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को विद्यालय जाने व आने में परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार राहगीर इस सड़क मार्ग पर गिरकर चोटिल हो जाते है। कस्बेवासियों में हमेशा हादसे का भय बना रहता है।  दोबडा से खानपुर आने के लिए यह एक ही मुख्य मार्ग है जो की खानपुर से जोड़ता है। इस सड़क मार्ग पर बड़े -बड़े गड्ढे हो गए है तथा कई जगहों पर कीचड जमा होने से राहगीरों के परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं यदि कोई यदि बीमार हो जाए तो अस्पताल ले जाने में मरीज व उसके परिजनों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।  अभी कु छ दिनों पहले जब बारिश का दौर था तो भारी बारिश के बाद तो इस सड़क मार्ग की दुर्दशा और भी दयनीय हो गई है। जगह-जगह पर गहरे गड्ढे और गिट्टी और पत्थर निकल आए है जिसके कारण राहगीर कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र खानपुर दोबडा मार्ग को दुरूस्त करवाया जाए।

मैं एक छात्र हूं और रोजाना गांव से खानपुर जाता हूं तो खानपुर जाते समय इन उबड़ खाबड रास्ते में बहुत सी बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-करण शर्मा, छात्र

यह खानपुर जाने का मुख्य रास्ता है जहां से रोजाना दिन रात जाना पड़ता है हादसे का भय बना रहता है।
-विकास नागर, ग्रामीण

यही एक रोड है जो हमें खानपुर तहसील से जोड़ता है, कब क्या काम पड़ जाए हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोड की तुरंत मरम्मत की जाए।
-रामप्रसाद मेहरा, ग्रामीण

अभी बरसात होने के बाद इस सड़क मार्ग बहुत ही दुर्दशा हो गई है , सड़क मार्ग पर गिट्टी फैल गई है।
-जयप्रकाश शर्मा,ग्रामीण

हमारे गांव का मुख्य रोड यही है, बीमार व्यक्तियों को इस सड़क मार्ग से लाना पड़्ता है। सड़क को दुरूस्त करवाया जाए।
-सोनू नागर, ग्रामीण

मैं एक छात्र हूं जो कि रोजाना खानपुर स्कूल जाता हूं और तैयारी के लिए लाइब्रेरी भी दिन में जाना पड़ता है तो करीब इस गांव से मेरे को 5 या 6 बार आना जाना पड़ता है । सड़क मार्ग खराब है।
- सुनील सुमन, छात्र

इस रोड का टेंडर पास हो चुका है, लेकिन अभी स्वीकृति आना बाकी है। लगभग 15 दिन के अंदर स्वीकृति आ जाएगी और रोड का काम चालू हो जाएगा।
-एस, एन, मीणा

एक्शन पीडब्लूडी खानपुर
वैसे इस रोड की निर्माण कार्य की स्वीकृति तो मिल चुकी है। लेकिन अभी तक बन नहीं पाया है और बरसात में अभी उबड खाबड हो गया है। रोड खानपुर से दोबडा वह दोबडा से भगवानपुरा तक स्वीकृत हो चुका है लेकिन अभी बरसात के कारण बन नहीं पाया है।
-  कलावती बाई नागर सरपंच दोबडा खानपुर

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित
जयपुर। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी बारिश के चलते कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी बारिश के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा एवं जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 2 से 6 सितंबर तक, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा व जम्मूतवी- बाड़मेर रेलसेवा 2 से 30 सितंबर तक, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा 6, 13, 20 व 27 सितंबर को, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को रद्द रहेगी। इसी प्रकार भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा 7, 14, 21 व 28 सितंबर को, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 8, 15, 22 व 29 सितंबर को, साबरमती-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा रेलसेवा 7, 14, 21 व 28 सितंबर को एवं श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा- साबरमती रेलसेवा 9, 16, 23. व 30 सितंबर को रद्द रहेगी।

शशि किरण ने बताया कि भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा दो से 30 सितंबर तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी, यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 3 से 30 सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी, यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 2 से 30 सितंबर तक साबरमती से प्रस्थान कर फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी, यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य एवं जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 3 से 30 सितंबर तक जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

देश में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात, आज भी आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जयपुर। बंगाल की खाड़ी से आए डिप्रेशन सिस्टम की वजह से राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।  भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अजमेर पुष्कर कोटा बूंदी सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आज भी 6 जिलों जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, सिरोही, जालोर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में शुक्रवार शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर आज सुबहसे रुक रुक कर जारी है। इधर सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय से मायापुर डूंगरी, टापरी गुजरान और भाई-भाई की ढाणी का संपर्क कट गया है। करेल गांव के घरों में 2-2 फीट तक पानी भर गया है। कोटा बैराज के तीन गेट सात-सात फीट तक खोले गए हैं। टोंक के बांध भी ओवरफ्लो हो गए हैं। राजस्थान में मानसून के इस सीजन में अब तक औसत से 109 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

धौलपुर की पार्वती बांध के 10 गेट खोले:
धौलपुर के अंगाई स्थित पार्वती बांध के 10 गेट खोलकर 7700 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। टोंक का मोतीसागर बांध ओवरफ्लो हो गया है। टोंक में देवली क्षेत्र की दूनी तहसील स्थित धुवां गांव का मोतीसागर बांध शनिवार को ओवरफ्लो हो गया। 17 फीट भराव क्षमता वाले इस बांध के लबालब होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

ईसरदा और पार्वती डैम के गेट खोले:
टोंक के ईसरदा बांध के 28 में से 26 गेट खोले गए हैं। इससे 7199 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। धौलपुर स्थित पार्वती डैम से भी शुक्रवार रात 5 गेट खोलकर 5502 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

बीसलपुर बांध में आया 19 सेमी पानी:
टोंक में नदी नाले उफान पर हैं। बांध ओवरफ्लो हो रहे हैं।  बांध में शनिवार सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर पानी आ चुका है। बांध में अब 314.51 आरएल मीटर पानी हो गया है। यह कुल भराव क्षमता का 81.19 फीसदी है।

कल से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर:
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जोधपुर संभाग में भारी, अतिभारी बारिश व अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में  भारी बारिश की गतिविधियों में आज से ही कमी होने की प्रबल संभावना है।

राज्य में 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होने व भारी बारिश से आगामी एक सप्ताह राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई के आसपास नया भारी बारिश का दौर पुनः सक्रिय होने की संभावना है।

समस्या: नाले के अभाव में कई बस्तियों में होता है जलभराव
सुल्तानपुर। नगर से गुजर रही स्टेट हाइवे 70 के समीप ही बनी गरीब नवाज कॉलोनी के बाहर मुख्य नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भर जाता है। जिसके चलते कॉलोनी वासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ता है। बारिश के दिनों में बारिश का पानी घरों में भर जाता है। साथ ही मुख्य मार्ग पर भी पानी ही पानी हो जाने से मुख्य सड़क से संपर्क कट जाता है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार एवं रविवार को हुई तेज बारिश के बाद शाम तक बारिश के चलने से खाली पड़ी जगह पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी भर गया। साथ ही नाले का निर्माण नहीं होने से भी पानी की निकासी नहीं हो पाती है जिससे 12 माह पानी ही पानी भरा रहता है इस मामले में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को कॉलोनी वासियों के द्वारा अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन को कई बार करवा चुके अवगत
कॉलोनीवासी रिजवान पठान ने बताया कि मुख्य सड़क पर जब तक नाले का निर्माण नहीं होगा, तब तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता। पानी निकासी के लिए सुचारु व्यवस्था करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

इनका कहना है
इस समस्या के बारे में कॉलोनी वासियों द्वारा अवगत कराया गया था। जिस पर इसका प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जयपुर तक प्रस्ताव जा चुका है। जिसकी स्वीकृति आना बाकी है। स्वीकृति आने के बाद ही कार्य शुरू हो सकेगा।
- विनोद मिश्रा, एईएन, पीडब्ल्यूडी

बारिश के दिनों में नाला नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है जिसके चलते पूरी कॉलोनी में पानी ही पानी हो जाता है जिससे बड़े बुजुर्ग बच्चों एवं महिलाओं को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या समाधान की मांग की है।
- मोहम्मद वसीम, कॉलोनीवासी

निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भर जाता है। जिसके चलते कई दिनों तक बारिश का पानी इकट्ठा रहने से बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है।
- रईस अंसारी, कॉलोनीवासी

जगह-जगह पर पानी ही पानी हो जाने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को निकालने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने के कारण मोहल्ले वासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
- आकिब पठान, कॉलोनीवासी

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, बाड़मेर में 6 इंच और उदयपुर में 5 इंच बरसा पानी
जयपुर। राजस्थान में तेज बारिश का दौर आज बुधवार को भी जारी है। इसके चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, टोंक, जोधपुर, जालौर व पाली जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा और उदयपुर, भीलवाड़ा एवं बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश ऋषभदेव , उदयपुर में 167 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के गुडामालानी , बाड़मेर में 147 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं जोधपुर, उदयपुर में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। जोधपुर-जैसलमेर रेलवे ट्रैक को भी तेज बरसात से नुकसान हुआ है। आज सुबह से यहां दो ट्रेनें कैंसिल हुई हैं और एक ट्रेन को रास्ते में रोका गया है। वहीं, जोधपुर शहर नदियों की तरह पानी बह रहा है।

इधर उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भी बुधवार सुबह से लंबा जाम लगा हुआ है। जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। तीन दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बड़े डैम के गेट खोले गए हैं। वहीं, टोंक टोंक में भी भारी बरसात के कारण चाकल नदी उफान पर है। आज भी राज्य के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 7 सितंबर तक राजस्थान में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना जताई है।

प्रदेश में मानसून सक्रिय, कल से भारी बारिश का थमेगा दौर
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं आज जयपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन धूप छांव का खेल चलने से फिर उमस का अहसास बढ़ गया है।

वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है। अलवर , सीकर , करौली , कोटा , भीलवाड़ा ,टोंक ,जैसलमेर तथा बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा , जयपुर, दौसा ,बारां ,नागौर ,जोधपुर ,बीकानेर ,पाली तथा सवाई माधोपुर जिले में कहीं कहीं अति भारी वर्षा एवं अजमेर तथा बूंदी जिले में कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश हिंडोली बूंदी में 220 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के कोलायत, बीकानेर में  172 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र अब धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटों के दौरान जोधपुर, अजमेर व बीकानेर (दक्षिणी भाग) संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज 16 अगस्त नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर व बीकानेर जिलों में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) होने की संभावना है। शेष भागों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। दिनांक 17 अगस्त से राज्य में भारी बारिश के दौर थमने की प्रबल संभावना है। 17 से 22 अगस्त के दौरान अधिकांश भागों में आसमान खुलने व धूप निकलने की प्रबल संभावना है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में फिर एक और भारी बारिश का दौर सक्रिय होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री की अपील.... प्रदेश में भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतें
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतें, जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचे।

सीएम ने सोशल मीडिया पर  वीडियो के जरिए कहा कि जन-जन की सुरक्षा, हमारी सरकार का प्रथम दायित्व है। अतिवृष्टि के संबंध में प्रदेश के आमजन से विनम्र आग्रह है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में निरंतर भारी बारिश का दौर चल रहा है, मैं स्वयं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। बांधों में लगातार पानी की आवक हो रही है, लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नदी, झरनों, तालाबों, पोखर में नहाने से बचे, निचले स्थानों पर बसे लोग विशेष ध्यान रखे, सुरक्षा के कारणों के चलते भवनों में बने बेसमेंट में रहने से बचे, अपनी ही नहीं पशुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखना है, वर्षा का दौर आगे भी चलने की संभावना है, आप सब लोगों से अपील है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, सभी जरूरी सावधानियां बरते, राज्य सरकार प्रदेशवासियों के साथ है,  प्रभावित लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है, आपसे अनुरोध है किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे और प्रशासन के निर्देशों की पालना करें, हम सब आपकी सुरक्षा के लिए लगातार तत्पर हैं, हमारे बच्चे जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं, इसका विशेष ध्यान रखें।

अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही, 70 लोगों की मौत
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान और तखर प्रांतों में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाघलान में प्राकृतिक आपदा से गोजरगाह-ए-नूर जेलगाह नाहरीन बघलान-ए-मरकजी़ और बरका जिलों के साथ-साथ प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि अचानक आयी बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग अभी भी लापता हैं। इसबीच विदेशी मीडिया ने संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के हवाले से बताया कि इस आपदा से बघलान में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घर क्षतिग्रस्त हुये हैं।

तखर के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख अहमद सर साजिद ने शनिवार को कहा कि प्रांत के नमक अब, इश्कामिश, फर्खर और कफगान जिलों में तूफान और बाढ़ से 20 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 14 घायल हो गये। उन्होंने कहा कि 300 घरों में बिजली और संचार सुविधाएं गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गयीं उल्लेखनीय है कि पिछले माह भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में करीब 70 लोगों की जान चली गयी थी और लगभग 2000 घरों, तीन मस्जिदें और चार स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। तूफान और बाढ़ से बदख्शां और समांगन सहित अन्य उत्तरी प्रांतों के अधिकांश हिस्सों प्रभावित हुए हैं।

राजधानी जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश: 3 इंच से ज्यादा बारिश से सड़के बनी दरिया, निचले इलाकों में जलभराव से हालात खराब
जयपुर। राजस्थान में देर  रात से कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में 3 इंच से ज्यादा तक पानी अब तक बरस चुका है। और अभी भी बरसात का दौर रुक रुक कर जारी है। जयपुर में आज तड़के 3.30 बजे से बारिश का दौर रुक रुक कर शुरू हुआ था जो कि अभी तक लगातार जारी है। जयपुर में भारी बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति हो चुकी हैं। सड़कों पर चारों ओर पानी ही पानी है। सड़कें दरिया बन चुकी हैं। नाले सफाई के अभाव में उफान मार रहे हैं और लोग जगह जगह जाम में फसे हुए हैं। हालांकि प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है और स्थिति को काबू में करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं अलवर में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया, जिससे वहां खड़ा एक ऑटो पानी बहता नजर आया। मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हो रही तेज बारिश के कारण चंबल, कालीसिंध, बनास समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया। पानी की भारी आवक को देखते हुए प्रशासन ने कोटा बैराज के 5 दरवाजे खोलकर करीब 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया।
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखे तो उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, अजमेर, अलवर, जयपुर, सीकर, नागौर, करौली समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। बारां, भरतपुर, राजसमंद जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। चूरू में आकाशीय बिजली गिरने से दो जनों की मौत हो गई।
इधर बनास, चंबल, कालीसिंध नदियों में भी जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद बीसलपुर बांध का गेज 24 घंटे के दौरान 5 सेमी. बढ़कर 313.75 मीटर पर पहुंच गया। कालीसिंध बांध का गेट खोलकर 6523 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर चंबल नदी में पानी की आवक तेज होने पर कोटा बैराज बांध 5 गेट खोलकर 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जहां से मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, दिल्ली, अलीगढ़ होते हुए अम्बिकापुर, बालेसर होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक लो-प्रेशर सिस्टम ṇछत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम के असर के कारण वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।
जयपुर में तड़के से तेज बारिश
राजधानी जयपुर में आज तड़के से तेज बारिश हो रही है। चारदीवारी, सीकर रोड, कलेक्ट्रेट समेत पूरे शहर में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। सीकर रोड पर ढहर के बालाजी पर एक से डेढ़ फीट तक सड़क पर पानी भरने से यहां से गाड़ियों की आवाजाही रूक गई।
पूर्वी राजस्थान में जारी रहेगी बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 1 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की सम्भावना है।

दिल्ली में भारी बारिश, टूटा 41 साल का रिकॉर्ड, जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भारी से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना को लेकर रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुयी। यहां पिछले 24 घंटों में 153 मिमी बारिश हुई, जो 41 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को यहां 169.9 मिमी बारिश हुई थी। इस बीच शनिवार को रिकॉर्ड बारिश के बाद कनॉट प्लेस के गलियारों से लेकर लुटियंस दिल्ली के चौड़े रास्ते राष्ट्रीय राजधानी की हर सड़कें जलमग्न हो गईं। जलजमाव के कारण ङ्क्षमटो ब्रिज को बंद करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जलजमाव की लगभग 200 शिकायतें मिलीं। आईटीओ, मजनू का टीला, रोहतक रोड, रिंग रोड, पांडव नगर अंडरपास, पुराना किला रोड, सरिता विहार चौक और मथुरा रोड पर प्रगति मैदान में पानी भरने की सूचना मिली है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को जलभराव की कुल 56 शिकायतें मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार गुडग़ांव में भी बारिश हुई और रविवार को यहां सुबह आठ बजे तक 71 मिमी बारिश हुई।  दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, जम्मू- कश्मीर के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है, जिसके कारण कल दिल्ली सहित कई जगहों पर भारी बारिश हुई। भूस्खलन और भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ से शिमला, सिरमौर, लाहौल, स्पीति, चंबा और सोलन में कई सड़कें अवरुद्ध हो गयी, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग नेहिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजसमंद, जालौर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर और कोटा सहित राजस्थान के नौ से अधिक जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। वहीं  दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक के भी कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल के चार जिलों- कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में येलो अलर्ट जारी किया है।