footwear industry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जीएसटी इम्पैक्ट : फुटवियर इंडस्ट्री को मिली राहत, 2,500 रु. तक के जूते चप्पल अब 5% जीएसटी पर
जयपुर। जीएसटी कटौती ने फुटवियर इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। अब तक एक हजार रु. तक के फुटवियर पर 12% और 1,000 रु. से ऊपर पर 18% जीएसटी लगता था। लेकिन जीएसटी 2025 कटौती के बाद 2,500 रु. तक के जूते-चप्पल पर अब केवल 5% टैक्स लगेगा, जबकि 2,500 रु. से ऊपर के प्रोडक्ट्स पर 18% जीएसटी जारी रहेगा। इस बदलाव से फुटवियर के दामों में 5-7% तक की गिरावट आएगी। उदाहरण के तौर पर, पहले 999 रु. के स्पोर्ट्स शूज ग्राहकों को करीब 1,050 रु. में मिलते थे, जबकि अब वही जोड़ी 930-950 रु. में उपलब्ध होगी।

राज्य की 2,000 करोड़ की इंडस्ट्री :

राजस्थान का फुटवियर मार्केट सालाना लगभग 2,000 करोड़ रु. का है, जिसमें जयपुर, अजमेर, अलवर, भिवाड़ी और जोधपुर जैसे बड़े हब शामिल हैं। यहां छोटी-बड़ी 60 यूनिट्स काम कर रही हैं, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बीस हजार रोजगार प्रदान करती हैं।

कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट का आदेश : नई कीमत, पुरानी एमआरपी दिखाना जरूरी होगा

22 सितंबर से लागू हो रहीं नई जीएसटी दरों से पहले सरकार ने कंपनियों को अपने पुराने बचे हुए माल (अनसोल्ड स्टॉक) की मैक्सिमम रिटेल प्राइज (एमआरपी) बदलने की इजाजत दे दी है। मैन्युफैक्चरर्स, पैकर्स और इम्पोर्टर्स अब पुराने स्टॉक पर नई कीमतें स्टैंप, स्टिकर या ऑनलाइन प्रिंटिंग से डाल सकेंगे। भारत के कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर कहा कि ये अनुमति 31 दिसंबर 2025 तक या पुराना स्टॉक खत्म होने तक लागू रहेगी। नई कीमतों के साथ कंपनियों को पुराना एमआरपी दिखना जरूरी होगा।

भविष्य में 10 गुना बढ़ सकता है भारतीय फुटवियर उद्योग
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि फुटवियर क्षेत्र में देश के लिए बहुत संभावनाएं हैं और निकट भविष्य में देश का उत्पादन तथा निर्यात 10 गुना तक बढ़ सकता है। गोयल ने ‘मीट एट आगरा लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एंड टेक्नोलॉजी फेयर’ कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

सभी प्रमुख ब्रांड कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भर

सभी प्रमुख ब्रांड कच्चे माल के लिए भारत पर निर्भर हैं। इस दौरान एक योजना तैयार करने का सुझाव किया ताकि उच्च मूल्य की परियोजनाओं वाले भारतीय ब्रांड वैश्विक बाजार तक अपनी पहुंच स्थापित कर सकें।

7,000 लघु उद्योग जुडे

देश में लगभग 7,000 लघु उद्योग इकाइयां फुटवियर क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं जो देश की अर्थव्यवस्था में और विदेशी मुद्रा में आय अर्जित करने के लिए बेहद महत्व रखती हैं। इस उद्योग में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं कार्य करती हैं और प्रत्येक 1000 जोड़ी फुटवियर जिनका उत्पादन अथवा विक्रय किया जाता है, उसमें करीब 425 नौकरियां सुरक्षित हैं।

तीन अरब वर्ग फुट चमड़े का उद्योग

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, जूता-चप्पल और चमड़े के परिधान का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है और यह विश्व में इस सेक्टर का अग्रणी बन सकता है। भारत में दुनिया का लगभग तीन अरब वर्ग फुट चमड़े का उद्योग कार्यरत है।

नए डिजाइन तैयार किए जा सकें

गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान और राष्ट्रीय पैकेजिंग संस्थान को कौशल विकास की दिशा में कार्य करने के लिए सहयोग करना चाहिए ताकि भारतीय तथा वैश्विक बाजार के लिए नए डिजाइन तैयार किए जा सकें।