table tennis tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अ.भा. रेलवे टीटी चैंपियनशिप : प. रेलवे ने महिला व दक्षिण पूर्वी रेलवे ने जीता पुरुष टीम स्पर्धा का खिताब
जयपुर। पश्चिम रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेवले संगठन के तत्वाधान में ऑफिसर्स क्लब में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय रेलवे टेबल टेनिस चैम्पियशिप में क्रमश: महिला वर्ग और पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा के खिताब जीत लिए। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार महिला एकल का खिताब पश्चिम रेलवे की अनुषा कुटंबले ने व पुरुष एकल का खिताब पूर्वी रेलवे के रोनित भंजा ने जीता।

प्रतियोगिता में 20 टीमों के लगभग 90 खिलाड़ियों ने शिरकत की, जिसमें 13 टीमें पुरुष वर्ग की व 7 टीमें महिला वर्ग की थी। मुख्य अतिथि अमिताभ महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी/अपर महाप्रबंधक, पीके सिंह, अध्यक्ष - उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संगठन एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, अनुज कुमार तायल सचिव-उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ एवं सचिव/महाप्रबन्धक, जितेन्द्र कुमार ओएसडी स्पोर्ट्स, सभी विभागाध्यक्ष एवं उत्तर पश्चिम रेलवे के कई अधिकारी कर्मचारी व कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

राजस्थान रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता, अभिनव-यथार्थ को युगल खिताब
जयपुर। कोटा की अभिनव और यथार्थ की जोड़ी ने अजमेर में खेली जा रही प्रथम राजस्थान रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग का युगल खिताब जीत लिया। बीकानेर के प्रियांशु भाटी और विश्वानन्द की जोड़ी उपविजेता रही, जबकि कोटा की एबल और भावेश की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

जोधपुर की सुनिधि और कक्षा की जोड़ी ने बालिका वर्ग का युगल खिताब अपने नाम किया। बीकानेर की अंजली और प्रियांशी की जोड़ी उपविजेता बनी। वहीं जयपुर की मानविका और आंचल तथा कोटा की प्रियांशी और संस्कृति की जोड़ियां संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं।  अंडर-17 गर्ल्स के एकल में जयपुर की मानविका ने कोटा की साक्षी को सीधे सेटों में 3-0 से हरा एकल फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव प्रवीण ओझा ने बताया कि मंगलवार को जिला खेल अधिकारी रामनिवास और मुकुल भार्गव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे।

वर्ल्ड टेबल टेनिस टूर्नामेंट : ईशान ने स्वर्ण और आरव ने जीते दोहरे कांस्य पदक
जयपुर। राजस्थान के ईशान गोयल ने वडोदरा में आयोजित वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेडर टूनार्मेंट में स्वर्ण पदक वही और आरव आचार्य ने दोहरे कांस्य पदक जीते। ईशान ने अंडर-11 वर्ग के फाइनल में श्रीलंका के तावी समरवीरा को 3-2 (11-9, 5-11, 7-11, 11-7, 11-4 ) से भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। राजस्थान के ही आरव आचार्य ने पहला कांस्य पदक अंडर-15 वर्ग के एकल वर्ग में भारत के लिए कांस्य हासिल किया। वही उसने अंडर-15 वर्ग की मिश्रित युगल स्पर्धा में जयपुर की ही राधिका सोनी के साथ ब्रांज मेउल जीतने में सफलता हासिल की। इसके अलावा राजस्थान के लिए भवित सिंह बिष्ट ने अंडर-13 कैटेगरी में देश के लिए कांस्य पदक जीता।  आरव ने पहले दौर में अभीक कश्यप को 3-0 से, प्री क्वार्टरफाइनल में श्रेष्ठो चक्रवर्ती को 3-1 से हरा अंतित आठ खिलाड़ियों में जगह बनाई।

क्वार्टरफाइनल में उसने  ईशान नायक को 3-2 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहा उसे साहिल रावत से हार का सामना करना पड़ा। टूनार्मेंट का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया और इसमें देश-विदेश के कई युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्वर्ण पदक विजेता ईशान गोयल अपनी टेबल टेनिस ट्रेनिंग जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में कर रहे हैं। जहां उन्हें  कृष्ण चौधरी और राहुल महावर का मार्गदर्शन मिल रहा है। ईशान वर्तमान मे राजस्थान की यू-11 टीम का भी नेतृत्व कर रहा है। इस शानदार जीत से भारतीय टेबल टेनिस में एक और नई उम्मीद जगी है।

टेबल टेनिस: जयपुर और कोटा के बीच होगा टीम स्पर्धा का फाइनल
जयपुर। जयपुर ने बीकानेर को 3-0 से पराजित कर 69वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में जयपुर का मुकाबला कोटा से होगा। कोटा ने दूसरे सेमी फाइनल में जोधपुर को 3-0 से शिकस्त दी। आयोजन सचिव सचित गुप्ता के अनुसार महिला टीम स्पर्धा का फाइनल जयपुर और जोधपुर के बीच खेला जाएगा। सेमी फाइनल में जयपुर ने बीकानेर को 3-2 से और जोधपुर ने कोटा को 3-1 से हरा खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

इस बीच लड़कों के अंडर-17 एकल में जयपुर के आरव आचार्य ने सौरभ कपूर (जयपुर) को 3-0 से और बीकानेर के अरमान भाटिया ने कोटा के लक्ष्य तोषनीवाल को 3-1 से हरा फाइनल में जगह बनाई। गर्ल्स अंडर-17 के सेमी फाइनल में जयपुर की समृद्धि व्यास ने जयपुर की ही मानवीका सिंह को 3-0 से और बीकानेर की अंजली सिंह ने जयपुर की राधिका सोनी 3-2 से हरा फाइनल में जगह बनाई। फाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।

आरव और आरणा ने जीते खिताब
जयपुर। आरव साहनी और आरणा साहनी ने यहां संपन्न हुई जयपुर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-11 आयु वर्ग में क्रमश: बॉयज और गर्ल्स का खिताब जीत लिया। तारुश और मार्या राजपूत दोनों वर्गों में उपविजेता बने। गर्ल्स अंडर-13 में भी आरणा विजेता बनी, वहीं एश्नाया शर्मा उपविजेता रही। इसी आयु वर्ग की बॉयज कैटेगरी में कुश शुक्ला विजेता और आरव साहनी उपविजेता रहे। आयोजन सचिव श्रीकृष्ण माहेश्वरी के अनुसार अंडर-9 बॉयज में यजत झा विजेता और तरुश उपविजेता, गर्ल्स में मृग्या पुरोहित विजेता और नव्या शर्मा उपविजेता रही।

अंडर-15 बॉयज में हर्षवर्धन सिंह विजेता और तुषार रामचंदानी उपविजेता, गर्ल्स में प्रत्युषा शर्मा विजेता और आरना साहनी उपविजेता, अंडर-17 बॉयज में तुषार रामचंदानी विजेता और हर्षवर्धन सिंह उपविजेता, गर्ल्स में समृद्धि व्यास विजेता और नवधा सिंह नेगी उपविजेता, अंडर-19 बॉयज में हर्षवर्धन सिंह विजेता और शिवोम शर्मा उपविजेता, गर्ल्स में समायरा शर्मा विजेता और समृद्धि व्यास उपविजेता रहे। पुरुष वर्ग का खिताब देवांश मुद्गल ने जीता, जबकि महिला वर्ग में समृद्धि व्यास विजेता और नंदिनी नागौरी विजेता रही। समापन समारोह में फिनोवा कैपिटल के राहुल साहनी, समाजसेवी मुदित जैन, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष ललित सिंह और सचिव अजय ओझा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

Rajasthan State Ranking Table Tennis Tournament: प्रियांश और समायरा ने जीते खिताब
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। बीकानेर के प्रियांश सिंह भाटी और जयपुर की समायरा शर्मा ने अजमेर के सद्गुरु स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेली जा रही राजस्थान राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-17 आयु वर्ग में क्रमश: बालक और बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया।

राजस्थान राज्य टेबिल टेनिस संघ के तत्वावधान में सत्र 2023 की इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल में प्रियांश सिंह ने कोटा के लक्ष्य तोषनीवाल को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। बालिका वर्ग के फाइनल में जयपुर की समायरा शर्मा ने बीकानेर की अंजली सिंह को 3-0 से शिकस्त दे खिताब अपने नाम कर लिया। लगभग 92 हजार रुपये की इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में सत्रह जिलों व भारतीय खेल प्राधिकरण जयपुर केंद्र के खिलाड़ियों सहित लगभग 260 प्रतियोगी बारह वर्गों में रैंकिंग पॉइंट्स में वृद्धि हेतु अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को सत्गुरू स्कूल की डायरेक्टर ख्याति अरोड़ा, उद्योगपति संजय अग्रवाल व राजस्थान टेबल टेनिस संघ के हीरालाल वर्मा, संयुक्त सचिव भवानी सिंह कांदल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। शनिवार को अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

जिला टेबल टेनिस में समायरा ने जीते तिहरे खिताब
जयपुर। समायरा शर्मा ने यहां राजस्थान यूनिवर्सिटी साई सेंटर में संपन्न जयपुर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तीन स्पर्धाओं के खिताब अपने नाम किए। समायरा ने नंदिनी नागोरी को 3-0 से पराजित कर सीनियर महिला वर्ग का खिताब जीता। समायरा ने अंडर-17 और अंडर-19 के खिताब भी अपने नाम किए। अंडर-19 के फाइनल में उन्होंने समृद्धि व्यास को और अंडर-17 के फाइनल में भी समृद्धि व्यास को पराजित कर दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर 15 बालिका वर्ग का खिताब अध्या सिन्हा ने समृद्धि व्यास को हराकर जीता, जबकि अंडर 13 वर्ग में  समृधि व्यास ने डिम्पी शर्मा को और अंडर-11 वर्ग में मानविका सिंह ने अधि श्री को हराकर खीताब जीता।

माधव ने जीता सीनियर पुरुष वर्ग का खिताब

सीनियर पुरुष वर्ग में माधव शर्मा ने दीपांक जांगिड़ को कड़े मुकाबले में 4-3 से शिकस्त दे खिताब पर कब्जा किया। लड़कों के अंडर-19 वर्ग में सौरव कपूर ने दक्ष जैन को 3-0 से और अंडर-17 वर्ग में शिवम शर्मा को हराकर दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। लड़कों के अंडर-15 वर्ग अबीर लीला ने आरव आचार्य को, अंडर-13 में हर्षवर्धन ने आरव आचार्य को और अंडर-11 में भावित सिंह ने विहान टाक को हरा खिताब जीता।