karva chauth - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रचनात्मकता से सजी हथेलियां, करवाचौथ की थीम में ढलीं भावनाएं
कोटा। करवाचौथ के पावन अवसर पर दैनिक नवज्योति, कोटा कार्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता की थीम ‘करवाचौथ’ थी, जिसके अनुरूप प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का ऐसा समावेश किया, जिससे न सिर्फ त्योहार की भावनाएं उभरकर सामने आर्इं, बल्कि रचनात्मकता और संस्कृति का भी सुंदर संगम देखने को मिला।

चांद और छलनी की झलक
प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने करवाचौथ की विशेष रस्म चांद को छलनी से देखने वाले दृश्य को अपने मेहंदी डिजाइनों में उतारा। कहीं महिला की आकृति थी जो चांद को निहार रही थी, तो कहीं पूजा की थाली, दीपक, करवा और श्रृंगार की वस्तुओं का सुंदर चित्रण था। कुछ डिजाइनों में पारंपरिक प्रतीक जैसे हाथी, बादल, फूल-पत्तियों आदि को भी रचा गया। थीम को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रतिभागियों ने महिला व पुरुष  के प्रतीकों को भी अपने डिजाइन में शामिल किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइनों का मेल करते हुए थीम को पूरी तरह जिया।

प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन डिजाइनों की सफाई, रचनात्मकता और थीम से मेल के आधार पर किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम की सोशल डेवलपमेंट मैनेजर हेमलता गांधी और कम्युनिटी आॅर्गेनाइजर मीनाक्षी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

प्रथम पुरस्कार
- शिखा चौहान

द्वितीय पुरस्कार
- अंजली

तृतीय पुरस्कार
- पूजा कुमारी करन

सांत्वना पुरस्कार
- शिवानी
- पूजा बिरला
- भावना गुप्ता

करवा चौथ : चंद्रमा को अर्घ्य देकर गज केसरी, महालक्ष्मी के साथ शश, समसप्तक, बुधादित्य जैसे राजयोगों में खोला व्रत
जयपुर। सुहाग पर्व करवा चौथ रविवार को गज केसरी, महालक्ष्मी के साथ शश, समसप्तक, बुधादित्य जैसे राजयोगों में मनाया गया। अखंड सुहाग की कामना के साथ रात में सजी-धजी महिलाओं ने 12 कलाओं के साथ लालिमा लिए उगते हुए चन्द्रमा की पूजा-अर्चना के साथ अर्घ्य देकर व्रत खोला। पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

जिन महिलाओं ने चतुर्थी का उद्यापन किया था उन्होंने 14 महिलाओं को भोजन कराकर उपहार दिए। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपनी अर्धांगिनी के चेहरे पर खुशी लाने के लिए पतियों ने तरह तरह के उपहार दिए। उनके साथ सामूहिक रुप से व्रत भी रखा। पंजाबी समाज की महिलाओं ने चलनी में चांद देखकर पति को देखा और लम्बी उम्र का आशीर्वाद मांगा। मायके से पहुंची उनकी सरगी में फल मिठाई ड्राई फ्रूटस, पूजा की सामग्री और 16 सोलह शृंगार का सामान था। सरगी खाने के बाद महिलाओं ने व्रत शुरू किया।

ब्यूटी पार्लरों पर भी रही भीड़, सेल्फी की होड़
सुहागिन महिलाओं ने मेकअप, फेशियल सोलह शृंगार कर शादी का जोड़ा, नई साड़ी, लहंगा, लाल चूनर पहनी थी। सूरज ढलते ही छतों पर रौनक बिखरने लग गई थी। महिलाओं के साथ पति, बच्चे, परिवार के लोग छतों पर गए। मोबाइल पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो फोटोज के संग सबके साथ खुशियों को साझा किया। महिलाओं ने निर्जल रहकर पति की लम्बी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय जी और चौथ-माता की पूजा अर्चना की। चौथ माता के मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। करवा चौथ के दिन नवविवाहिताओं में काफी उत्साह दिखा।

साढ़े आठ बजे बाद दिखा चांद
एस्ट्रोनोमर राहुल शर्मा ने बताया कि रात 8 बजकर 8 मिनट पर चन्द्रोदय हुआ। बादलों की ओट में लुका छिपी के कारण शहरी इलाकों में देरी से भी दिखा। बहुमंजिला इमारते बन जाने के कारण महिलाओं ने सड़कों और फ्लाईओवर पर जाकर चंद्रमा को देखा। ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गादत्त शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि चंद्रमा मन के देवता हैं। यह व्रत मन को प्रसन्न करता है। करवा चौथ कर्क चतुर्थी के नाम से भी जानी जाती है। चार चौथ में से करवा चौथ एक प्रमुख चौथ है।

करवा चौथ आज, महिलाएं रखेंगी उपवास
जयपुर। सुहाग पर्व करवा चौथ रविवार को कई विशेष योग-संयोगों में मनाया जाएगा। महिलाओं ने चीनी और मिट्टी के करवे और पूजन सामग्री की खरीदारी की। चारदीवारी सहित अन्य बाजारों में चीनी के करवों से लेकर डिजाइनर और चांदी के करवे की जमकर बिक्री हुई। शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली नव-विवाहिताओं में खासा उत्साह देखा गया।

देर शाम तक महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई और ब्यूटी पार्लर में जाकर शरीर की रंगत निखारी। रविवार को सुहागिन महिलाएं निर्जल उपवास रखकर अखंड सुहाग की कामना करते हुए रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देंगी। कई जगहों पर सामूहिक उद्यापन किए जाएंगे। पंजाबी समाज की महिलाएं सास, जेठानी या बुजुर्ग से सरगी लेकर खाएंगी। इसके बाद बायना देगी। विद्याधर नगर में नेशनल हेंडलूम, मालवीनगर में जीटी, वैशालीनगर में आम्रपाली सर्किल सहित टोंक रोड, सांगानेर, राजापार्क, मानसरोवर, सी स्कीम, चार दीवारी सहित अन्य जगहों पर महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई।

रात 8:08 मिनट पर दिखेगा चांद
रविवार को प्रात : 6 बजकर 47 मिनट से अर्धरात्रि 4 बजकर 18 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी। रविवार को चन्द्रोदय रात 8 बजकर 8 मिनट पर होगा।

24 साल बाद दुर्लभ योग
ज्योतिषाचार्य डॉ.महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 24 साल बाद करवा चौथ पर दुर्लभ ज्योतिषीय योग बन रहे हैं। करवा चौथ के दिन गज केसरी, महालक्ष्मी के साथ शश, समसप्तक, बुधादित्य जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इनमें चंद्रमा को अर्घ्य देने से सुहागिन महिलाओं की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होंगी। चंद्रमा का सबसे प्रिय नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र करवा चौथ के दिन लगकर इसे खास बना देगा।

ब्यूटी पार्लरों में रौनक, सुहागिनों को लुभाने के लिए दिए जा रहे आकर्षक आॅफर
कोटा। करवा चौथ को लेकर शहर के बाजार सज गए है। व्यापारी इस बार करवा चौथ पर अच्छे व्यापार की आस लगा रहे है। व्यापारियों व ब्यूटी पार्लर संचालकों कहना है कि इस बार 10 करोड़ से अधिक व्यापार होने की आस है। चार दिन बाद करवा चौथ का त्यौहार है। ऐसे में बाजार में खासी रौनक नजर आ रही है। साड़ी, ज्वैलरी, और मेकअप बाजार इन दिनों गुलजार है। वहीं ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग चालू है। करीब 2 हजार से अधिक महिलाओं ने बुकिंग करा रखी है।  करवा चौथ सुहागिनों का त्यौहार है, ऐसे में ब्यूटीशियन से सजने-संवरने और खूबसूरत लुक पाने का क्रेज महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर महिला की चाह है कि उनका चेहरा चांद सा दमक उठे। महिलाएं सजने -संवरने के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहती है। पार्लरों में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं महिलाओं के उत्साह को चार चांद लगाने में पार्लर संचालक भी जुटे हुए हैं। करवा चौथ से लेकर दीपावली तक आकर्षक पैकेज रखे गए हैं, जिनमें पिया का रंग पैकेज, सास-बहू स्पेशल पैकेज, नई-नवेली दुल्हन स्पेशल पैकेज शामिल हैं। वहीं बाजार में करवा छलनी और पूजन सामाग्री की दुकानें सज गई है। इसके अलावा बाजार में हाथों में मेहंदी लगाने वाले भी नजर आने लगे है। व्यापार संघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि बाजार में इस बार 10 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की व्यापारी आस लगा रहे है।

फेशियल, मेकअप सहित पैकेज की मांग ज्यादा
ब्यूटीशियन सुनिता ने बताया कि स्पेशल ब्राइडल मेकअप, फेशियल एंड ट्रीटमेंट फेशियल, हेयर ट्रीटमेंट, आइब्रो शेपिंग, वैक्सिंग, मेनिक्योर एंड पेडिक्योर, हेयर स्टाइल एंड कटिंग, हेयर कलरिंग, हेयर स्टैचिंग, हेयर प्रीमिंग सहित बजट के मुताबिक कम बजट वाले फेशियल की डिमांड इन दिनों ज्यादा है। बजट के अनुरूप फेशियल, मेकअप के आकर्षक पैकेज में पार्लर मार्केट में उपलब्ध है। करवा चौथ के लिए महिलाओं ने प्री-अपाइटमेंट ले रखे हैं। उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक पैकेज व डिस्काउंट दिया जा रहा है। ज्यादातर महिलाएं मेनिक्योर एंड पेडिक्योर, हेयर स्टाइल एंड कटिंग, हेयर कलरिंग का पैकेज ले रहीं हैं।

बाजार में मेहंदी लगाने की सजी दुकानें
करवा चौथ को लेकर अस्थाई बाजार सज गए है। शहर के इंद्रा बाजार, रामपुरा बाजार में इन दिनों मेहंदी लगाने वालों की दुकाने सज गई है। महिलाएं बाजार में खरीदारी के बाद हाथ मेहंदी लगवा रही है। शहर के इंदिरा बाजार, गुमानपुरा, रामपुरा बाजार में मेहंदी लगाने वालों ने अस्थाई दुकानें सजाई है। यहां पर महिलाएं व पुरुषों ने महिलाओं के मेहंदी लगाई जा रही है।

पार्लरों में बुकिंग 2000 के पार
ब्यूटीशियन प्रियंका सहलोत ने बताया कि बाजार में सामान की खरीदारी के दौरान खूब मोलभाव करने वाली महिलाएं करवा चौथ पर दिल खोलकर पैसा खर्च कर रही है। करवा चौथ को लेकर उनमें खासा क्रेज है। इसी का नतीजा है कि शहर के ज्यादातर ब्यूटी पार्लरों में दीपावली तक की बुकिंग हो चुकी है। ब्यूटीशियन की माने तो बुकिंग का आंकड़ा2000 के पार पहुंच गया है। एक-एक ब्यूटीशियन की बुकिंग दो से तीन जगह हो चुकी है।

कपड़ा बाजार में लौटी रौनक
कपड़ा व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि इस बार हल्के कलर लाइटवेट के लहंगे महिलाए ज्यादा पसंद कर रही है। करवाचौथ पर महिलाएं इन दिनों महंगे ड्रेस साड़िया और लहंगा की जमकर खरीदारी कर रही है।

करवा चौथ के लिए सजा मिठाई बाजार
शहर के मिठाई बाजार में इन दिनों खासी रौनक नजर आ रही है। महिलाएं करवा चौथ के लिए शक्कर पारा, खाजा, और शक्कर के करवों आॅडर देकर तैयार करा रही है। बाजार में पूजा की सजावटी थाली  250 रुपए से लेकर 500 रुपए तक बिक रही है। शहर के गुमानपुरा,स्टेशन रोड, खाईरोड, रामपुरा, इंद्रा मार्केट में पूजन सामग्री की अस्थाई दुकानें लगी हुई है।

शक्कर व डिजाइन वाले करवा की डिमांड
बाजार में शक्कर वाले व फैन्सी डिजाइन के करवों की खासी डिमांड है। बाजार में 50 रुपए से लेकर 120 रुपए तक करवे बिके बिक रहे है। वहीं सादे करवे 20 से लेकर 50 रुपए तक बिके। इसके अलावा पूजन सामग्री की भी दुकानें सज गई है।

यह है मान्यता
ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण श्रृंगी ने बताया कि हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए काफी अहम हैं। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। वट सावित्री व्रत की तरह ही करवा चौथ व्रत करने से भी पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है, साथ ही व्रत करने वाली महिलाओं का अखंड सौभाग्य भी बना रहता है।

त्यौहारों पर 20 से 30 फीसदी दे रहे छूट
ब्यूटी पार्लर मैनेजर आइशा ने बताया कि इन दिनों महिलाएं बड़ी संख्या में ब्यूटी पार्लर का रुख कर रही हैं। 20 अक्टूबर को करवा चौथ के लिए बुकिंग ज्यादा है। त्यौहार के मद्देनजर गोल्ड में डायमंड फेशियल सहित अन्य फेशियल में 20 से 30 फीसदी की छूट दी जा रही है।

ज्वैलेरी बाजार में जमकर हो रही खरीदारी
करवा चौथ को लेकर ज्वैलरी बाजार में इन दिनों खासी रौनक नजर आ रही है। हालांकि सोना महंगा होने से  महिलाएं लाइट वेट ज्वैलरी हार, नेकलस और माथे का टीका ज्यादा पसंद कर रही है। डायमंड वाली ज्वैलरी की डिमांड ज्यादा है।

हेयर कलर के प्रति बढ़ा रुझान
करवा चौथ पर फेशियल, मेकअप के साथ ही नेल आर्ट, एरोमा थैरेपी का भी ट्रेंड भी आ गया है। महिलाएं खासकर युवतियों को नेल आर्ट पसंद आ रहा है। हल्के मेकअप, कूलिंग फेशियल और हेयर कलर के प्रति रुझान अधिक है।  हिलाएं अपनी खूबूसरती को निखारने के लिए इस खास पर्व पर मेनीक्योर, पेडीक्योर और ब्राइडल मेकअप करवा रही हैं। साथ ही ज्वैलरी और ट्रेंडिंग ड्रेसेस पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

हार कभी ना तेरी होगी, जो मन में तूने ठानी...
कोटा। सुहाग की रक्षा का पर्व आज शहर भर में महिलाएं उत्साह से मनाएंगी। चुनाव के इस दौर में कामकाजी महिलाओं के लिए यह दिन भावनात्मक रुप से परेशानी पैदा करने वाला भी रह सकता है। इसका मुख्य कारण उनके कर्म करने के साथ परिवार के प्रति धर्म को भी निभाना पड़ेगा। काम के साथ अपने लिए वह कैसे समय निकाल पाएंगी। इसी के लेकर हमने शहर की कुछ प्रमुख अधिकारी महिलाओं से बात की प्रस्तुत हैं उसके अंश :

करवा चौथ पर मैनें कभी छुट्टी नहीं ली। निर्जल रहकर व्रत करती हूं। काम में पता ही नहीं चलता है। पूरा दिन कट जाता है। ये ऐसा त्यौहार जिसमें पति की लंबी आयु की कामना की जाती है। ये पति पत्नी के प्रेम का अटूट बंधन का प्रतिक है। इस दिन पति की लंबी आयु के साथ साथ साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी महिलाएं कुछ संकल्प करा सकती है। हमारी संस्कृति में पत्नी पति की खुशहाली, सलामती और उसके सेहतमंद रहने के लिए कई अवसरों पर व्रत-उपवास और ईश वंदना करती है, इन्हीं में से एक बेहद खास त्यौहार है, करवाचौथ आप अपने पतिदेव की सलामती और दीघार्यु के लिए इन धार्मिक- आध्यात्मिक उपायों के साथ-साथ कुछ हेल्दी और लाइफ सेविंग गोल्डन रूल्स पर अमल करने के लिए भी प्रेरित करें तो आप दोनों की जोड़ी सदा सलामत रहेगी। हॉट स्टीम बाथ के लिए प्रेरित करें,साइकिलिंग करने को कहें, सुबह-शाम सैर-सपाटा करने को कहें,कमर के घेरे पर काबू करने के लिए व्यायाम के लिए प्रेरित करें।
- डॉ. संगीता सक्सेना, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा

पति से उपहार में मतदान का लें संकल्प
करवा चौथ सभी महिलाओं के लिए  महत्वपूर्ण त्यौहार है। सेवा में आने के बाद मैं हर वर्ष राजकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ करवाचौथ का व्रत करती आई हूं। इस बार भी उत्साह है कि दिन भर स्वीप की गतिविधियों को आयोजित करने के साथ साथ करवाचौथ का पर्व मनाने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण स्त्रीयों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियां करवाचौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। यह त्यौहार पति पत्नी के मध्य अटूट संबंधों का द्योतक है। इस बार करवा चौथ पर मेरा सभी बहिनों से निवेदन है कि वे करवाचौथ पर अपने पति से उपहार के रूप में  मतदान करने का संकल्प अवश्य करवाए। 25 नवंबरको अपने पति के साथ मतदान करने जरूर जाए।
- ममता तिवाड़ी, सीईओ जिला परिषद

ड्यूटी के साथ पर्व मनाने की हो गई आदत
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व है। शादी के बाद से ही इस व्रत को करते आ रहे हैं। हर साल करवा चौथ पर व्रत करने के साथ ही आॅफि स भी जाते हैं। इस बार चुनाव व मेला भी है ऐसे में काम व ड्यूटी के साथ इस पर्व को भी उसी श्रद्धा के साथ मनाएंगे। सुबह आॅफिस आने से पहले और आॅफिस से जाने के बाद पूृजा करेंगे। रात को चांद देखकर व्रत खोेलेंगे। कई सालों से आॅफिस में ड्यूटी करते हुए  इस व्रत को करने से अब आदत हो गई है। इसलिए अधिक फर्क नहीं पड़ता है। चुनाव तो इस बार है लेकिन व्रत तो हर साल आता है। उसी तरह ड्यूटी के साथ व्रत करेंगे।
- सरिता सिंह, आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

करवा चौथ विशेष : पुरूष भी क्यों नहीं करे अपने समर्पण की अभिव्यक्ति
कोटा। करवा चौथ का दिन हर सुहागन के लिए खास होता है। यह पर्व प्रेम और आस्था का प्रतीक माना जाता है। यह त्यौहार परस्पर समर्पण और जीवनभर साथ निभाने की अभिव्यक्ति है। पत्नी का समर्पण पति को विश्वास देता है और पति का प्रेम पत्नी को भरोसा देता है कि वह हर कदम पर उसे सहयोग देगा। पति और पत्नी के रिश्ते में जितनी सहनशीलता, सामंजस्य और विश्वास का भाव होगा संबंधों में उतनी ही प्रगाढ़ता आएगी। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती है। निर्जल रहकर पूरे मनोयोग के साथ इस व्रत को करती हैं क्योंकि,  पति की लंबी उम्र का जो सवाल है। पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ, हरतालिका तीज जैसे व्रत करती है। लेकिन किसी ने ये सोचा है कि पत्नी की दीर्घायु के लिए भी कोई व्रत पति को भी रखना चाहिए। पत्नियों के लिए भी पति व्रत क्यों नहीं रखते ? क्या इस तरह की कोई मान्यता या प्रथा पुरूषों के लिए नहीं बनाई गई? हालांकि , समय के साथ काफी कुछ बदला है । नई पीढ़ी में पत्नी को बराबर का सम्मान देने वाले पति भी अपनी पत्नी का साथ बनाए रखने के लिए करवा चौथ का व्रत रखने लगे है। लेकिन, इनका प्रतिशत बहुत ही कम है। आज स्त्री जब हर कदम पर पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला रही है। चाहे वह आर्थिक मोर्चा हो या कारोबार मजबूती से पति के साथ खड़ी है तो क्यों ना पति भी इसका एहसास करें। समय काफी बदल चुका है लेकिन आज भी हमारा समाज पुरूष प्रधान है। महिलाओं पर अत्याचार और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। ज्यादातर मामलों में पति द्वारा ही अत्याचार करना और तलाक भी पति की तरफ से ज्यादा होता है। महिलाओं को समाज में पूरी तरह से सम्मान तभी प्राप्त हो सकेगा जब पति अपनी पत्नी के आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए भावनात्मक सहयोग दें। एक-दूसरे को दिल से सहयोग करें। जिस तरह पत्नी, पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं इस तरह का व्रत पति को भी रखना चाहिए। इसके लिए साल में कोई भी एक दिन निश्चित किया जा सकता है। जैसे हम मदर्स-डे, फादर्स -डे, वेलेन्टाइन-डे आदि मनाते है वैसे ही कोई दिन तय कर लें। इससे हमारे पुरूष प्रधान समाज में भी परिवर्तन आएगा। महिलाओं को भी बराबरी का दर्जा घर , परिवार और समाज में मिलेगा। जब तक पुरूषों का नजरिया महिलाओं के प्रति नहीं बदलेगा समाज में सुधार नहीं हो सकेगा। वहीं पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में भी मिठास कायम रहेगी। पति भी पत्नी की भावनाओं को समझेगें। रिश्तों में कलह नहीं होगी । एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त करने का खूबसूरत माध्यम होगा। करवा चौथ के अवसर पर दैनिक नवज्योति ने शहरवासियों से यह जानने का प्रयास किया कि क्या पति को भी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना चाहिए? इस बारे में वह क्या सोचते हैं जाने उनकी राय।

अगर पुरुष भी अपनी पत्नी के लिए व्रत करते हैं तो यह होना चाहिए  प्राचीन शास्त्रों में कई ऐसे पूजन और व्रत हैं। इंद्र ने इंद्राणी के लिए व्रत किया था एवं शिव ने भगवती के लिए एवं विष्णु ने लक्ष्मी के लिए, विष्णु ने महालक्ष्मी के व्रत पूजन करके ही उन्हें अपनी संगनी के लिए निवेदन किया था। करवा चौथ जैसा ही एक और व्रत है जो सुहागिन महिलाएं नहीं बल्कि उनके पति करते है। इस व्रत में पति अपनी पत्नी की दीघार्यु के लिए व्रत रखते हैं। इस व्रत का नाम "अशून्य शयन "यानी कभी पत्नी के बिना न रहे ,जो चतुर्मास में हर महीने पड़ने वाले कृष्ण पक्ष की द्वितीया को पड़ता है। यह व्रत सावन के महीने से आरंभ होता है और भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को इस व्रत को करने का विधान है। इसमें एक प्रार्थना करते हैं - लक्ष्म्या न शून्यं वरद यथा ते शयनं सदा। शय्या ममाप्य शून्यास्तु तथात्र मधुसूदन। मतलब 'हे वरद, जैसे आपकी शेषशय्या लक्ष्मी जी से कभी भी सूनी नहीं होती, वैसे ही मेरी शय्या अपनी पत्नी से सूनी न हो, यानि मैं उससे कभी अलग न रहूं।'
- पीताम्बरा राजे, फाउंडर एवं डायरेक्टर, आद्य शक्ति क्षत्राणी वेलफेयर सोसाइटी

इस तरह के जो भी व्रत है मैं अपनी पत्नी के साथ रखता हूं और ऐसा होना भी चाहिए। पति-पत्नी दोनों ही एक-दूसरे के जीवनसाथी है। दोनों की लाइफ में बराबरी होनी चाहिए। एक-दूसरे के लिए व्रत रखना चाहिए। यदि हम पूजा-पाठ रीति रिवाजों में विश्वास करते है और मानते है तो पति को भी पत्नी के लिए इस तरह से व्रत रखना चाहिए। जब वेलेन्टाइन-डे साथ मना सकते है तो इस तरह का दिन भी साथ मनाया जा सकता है।
- सुशील माहेश्वरी, प्रेसीडेंट, जेसीआई डायनमिक

हां, पुरूषों को भी इस तरह का व्रत रखना चाहिए इससे समानता का भी पता चलेगा । करवा चौथ के दिन ही पति भी पत्नी के लिए व्रत रख सकते है। उसी दिन अनिवार्य कर देने से कंपलशन हो जाएगा कि पत्नी भी व्रत रख रहीं है तो मुझे भी रखना पड़ेगा। जब पत्नियां रख सकती है तो पतियों को भी व्रत रखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के प्रति सम्मान बढेÞगा ऐसा मुझे नहीं लगता । समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़े, बराबरी का दर्जा मिलें। 20 प्रतिशत तो फर्क आया है लेकिन यह प्रक्रिया बहुत धीमी है। विचारों से अभी भी रूढ़ीवादी ही है।
- गुरुप्रीत आनंद, प्रेसीडेंट, रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा

नई पीढ़ी के नवविवाहित जोड़े यह कर रहे हैं। पत्नी के साथ पति भी करवा चौथ का व्रत रख रहे है। यह चीज अच्छी है। इससे समाज में पॉजिटिव मैसेज भी जाता है। पत्नी को भी अच्छा लगता है कि मैं भी कुछ हूं मै ही नहीं किसी के लिए कुछ कर रही दूसरा भी मेरे लिए कुछ कर रहा है। रीति रिवाज हम ही बनाते है। बहुत सारे दिन ऐसे थे जो कभी नहीं थे उनको हमने ही बनाया। तो एक ऐसा दिन भी बनना चाहिए।
- स्वप्ना मेहरोत्रा, एडवोकेट

पति पत्नी का रिश्ता हिन्दू धर्म मे सात जन्मों का साथ कहा जाता है ।  करवा चौथ  व्रत के पीछे धार्मिक मान्यताएं तो है ही साथ ही भावनात्मक जुड़ाव भी है। पत्नियां तो सदैव से चाहती रही है कि वो अखंड सौभाग्यवती बनी रहे और इसलिए इस व्रत की महत्ता ओर बढ़ जाती है। लेकिन कोई दिन ऐसा भी होना चाहिए जब इन्ही भावनाओ के साथ कि उनकी पत्नी की आयु लंबी हो, यही पत्नी उन्हें सात जन्म मिले, सदैव पत्नी का साथ बना रहे पति भी कोई व्रत ऐसा करे? विवाह के समय सात फेरे और सात वचनों का अभिप्राय साथ साथ और एक दूसरे के सहयोग से है । कोई दिन ऐसा निर्धारित किया जाय जिस दिन पति पत्नी की लंबी आयु के लिए व्रत रखें तो समानता , स्नेह, और दाम्पत्य संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, सुनिश्चित हैं। संबधो में मधुरता के लिए एक दिन ऐसा भी होना चाहिए।
- प्रियंका सैनी, प्रिंसिपल, एक्सीलेंट लॉ कॉलेज

हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा जाना चाहिए। इससे महिला की नजर में अपने पति का सम्मान बढ़ेगा। उनमें कॉन्फिडेंस डेवलप होगा साथ ही यह महसूस होगा कि पति के लिए हमारे दिल में सम्मान है। परिवार की नजर में महिला का स्टेटस बढ़ेगा, समाज में महिला का सम्मान बढ़ेगा। अगर हर चीज में हम समानता की बात करते हैं तो शुरूआत यहां से की जा सकती है।
- लवीश चावला, सीए

फादर्स-डे, मदर्स-डे आदि मनाने में विश्वास नहीं रखता। जीवनपर्यन्त अपने संस्कारों में इन संबंधों को जोड़ने में विश्वास रखता हूं। मेरे लिए मेरी पत्नी गृहलक्ष्मी है, अन्नपूर्णा है और उनके लिए एक दिन नहीं पूरे जीवनभर उनके मंगल की कामना  करता हूं। ईश्वर की आराधना में भी प्रभु से उनके लिए मंगल कामना करता हूं। केवल एक दिन विशेष की बात नहीं है। वह परिवार में इतनी महत्वपूर्ण सदस्य है कि उनके बिना परिवार का संचालन करना असंभव बात है। ऐसा नहीं कि वह सैकंड कैडर में आती है वह बराबर के कैडर में है। उनका परिवार के प्रति त्याग, दायित्व को कभी भी किसी भी रूप में कम नहीं आंकना चाहिए।
- नवीन शर्मा, एडवोकेट

पुरूष व्रत रखने की बजाय महिलाओं को मान, सम्मान, आदर और स्नेह दें। घर में ,समाज में महिलाओं को इज्जत दें। वो सबसे बड़ा तोहफा नारी के लिए होगा। पत्नी ही नहीं हर नारी का सम्मान होना चाहिए।
- डॉ. दिनेश जिदंल, डायरेक्टर एवं सर्जन, जिदंल लेप्रोस्कोपिक हॉस्पिटल