vande bharat express - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रुकी जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी.
जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा को अब प्रायोगिक तौर पर गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। रविवार को जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल की ओर से की गई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, जोधपुर–दिल्ली कैंट–जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और आगामी आदेशों तक गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।

29 मार्च से लागू इस व्यवस्था के तहत जोधपुर से दिल्ली कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:34 बजे गांधीनगर जयपुर पहुंचेगी और 9:36 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, दिल्ली कैंट से जोधपुर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6:37 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 6:39 बजे रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ठहराव से जयपुर के यात्रियों को तेज, आधुनिक और सुविधाजनक रेलसेवा का बड़ा लाभ मिलेगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में की अहमदाबाद से वलसाड तक की यात्रा, मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
अहमदाबाद। गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद से वलसाड तक अपने मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने देश की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम ट्रेन सेवाओं में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस की कार्यप्रणाली, आधुनिक सुविधाओं, स्पीड तथा संपूर्ण यात्रा अनुभव का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

वर्तमान में भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं, जिनमें से 5 गुजरात में चल रही हैं। गुजरात में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की 100% से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज हो रही है। जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों के गहरे विश्वास को दर्शाता है।

यात्रियों से की बातचीत :

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहयात्रियों से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रिया जानी। यात्रियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस अन्य ट्रेनों की तुलना में कम समय में दूरी तय करती है, जिससे उनकी यात्रा अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाती है।

यात्रियों ने स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाले भोजन, आरामदायक सीटिंग, स्वच्छ वातावरण, आधुनिक डिजाइन और समयबद्धता की विशेष सराहना की। यात्रियों ने मुख्यमंत्री के साथ वंदे भारत ट्रेन को पृष्ठभूमि में रखते हुए फोटो भी क्लिक किए, जिससे यात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया।

वंदे भारत की प्रमुख विशेषताएं :

वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण आज भारत की सबसे पसंदीदा ट्रेन सेवाओं में शामिल है। इसकी प्रमुख विशेषताएं-

अत्याधुनिक एयर-कंडीशनिंग प्रणाली

आरामदायक, एगोर्नोमिक एवं री-क्लाइनिंग सीटें

ऑन-बोर्ड इन्फॉर्मेशन सिस्टम

स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे

बायो-वैक्यूम शौचालय

स्मूथ वाइब्रेशन-फ्री यात्रा

उच्च स्पीड से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी

मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल की यह यात्रा वंदे भारत एक्सप्रेस की उत्कृष्ट गुणवत्ता, तेज गति, सुरक्षित संचालन तथा आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पश्चिम रेलवे आधुनिक, सुरक्षित और हाई-क्वालिटी यात्रा सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

जोधपुर-दिल्ली के बीच हाई स्पीड वंदे भारत का संचालन शुरु : बांसवाड़ा कार्यक्रम में पीएम वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए किराया और टाइमिंग
जोधपुर। बहुप्रतीक्षित जोधपुर-दिल्ली के बीच हाई स्पीड वंदे भारत का संचालन गुरुवार को शुरु हो जाएगा। बांसवाड़ा कार्यक्रम में पीएम वर्चुअली जोधपुर- दिल्ली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं जोधपुर समारोह में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव दिन में आयोजित समारोह में वंदे भारत को हरी झंडी दिखा ट्रेन को रवाना करेंगे। उदघाट्न फेरे में यह ट्रेन दिन में 3 बजे के बाद जोधपुर से रवाना होने की संभावना है। जोधपुर स्टेशन पर कार्यक्रम में पीएम के भाषण का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उसके बाद फ़्लेग आफ कार्यक्रम के बाद वंदे भारत को रवाना किया जाएगा। वंदे भारत के किराये की बात करें तो जोधपुर से दिल्ली के लिए चलने वाली मंडोर सुपरफास्ट के प्रथम श्रेणी से अधिक वंदे भारत के एग्जूकेटिव क्लास का किराया होगा। मंडोर सुपरफास्ट में प्रथम श्रेणी में दिल्ली तक का किराया 2350 रुपये देना होता है।

वहीं वंदे भारत की बात करें तो इसके मेड़ता रोड तक एग्जूकेटिव क्लास के लिए 875 व चेयरकार के लिए 460 रुपए, डेगाना के लिए एग्जूकेटिव क्लास में 1020 रुपए व चेयरकार के लिए 530, मकराना के लिए एग्जूकेटिव क्लास 1185 व चेयरकार के लिए 610 व फुलेरा के लिए एग्जूकेटिव क्लास 1550 व चेयरकार के लिए 830, जयपुर के लिए एग्जूकेटिव क्लास  के लिए 1735 व चेयरकार के लिए 930 व अलवर के लिये एग्जूकेटिव क्लास के लिए 2210 व चेयरकार के लिए 1165 रुपये, रेवाड़ी के लिये एग्जूकेटिव क्लास 2495 व चेयरकार के लिये 1295 व गुड़गांव के लिये एग्जूकेटिव क्लास 2630 व चेयरकार के लिये 1365 व दिल्ली केंट के लिये एग्जूकेटिव क्लास  में 2930 रुपये व चेयरकार में 1610 रुपये किराया देना होगा।

जोधपुर की वंदे भारत हुई भगवा
जोधपुर से दिल्ली चलने वाली वंंदे भारत का संचालन भगवा रंग वाले वंदे भारत के रैक से किया जाएगा। पहले जोधपुर को सफेद रंग वाली वंदे भारत का रैक भेजा गया था,लेकिन मंगलवार को जोधपुर वाले रैक को बीकानेर भेज दिया। वहीं बीकानेर से सेफरोन कलर वाले रैक को जोधपुर मंगवा लिया गया है संभवत यही रैक गुरुवार को जोधपुर से दिल्ली जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन के रूट पर मिला लोहे की फेंसिंग का टुकड़ा
कोटा। कोटा मंडल में पटरियों पर सामग्री रख बेपटरी करने की  कोशिश लगतार की जा रही है। गुरुवार को भी वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पर लोहे की फेंसिंग का टुकड़ा रखकर उसे बेपटरी करने की कोशिश की गई। लोको पायलट की सर्तकता के सतर्कता के चलते ट्रेन को रोक लिया गया, अन्यथा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार उदयपुर से आगरा केंट के लिए आ रही वंदे भारत ट्रेन को चंदेरिया कोटा रेलवे खंड पर तालेडा के निकट ट्रैक पर लोहे की फेंसिंग का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।  लोको पायलट को ट्रैक पर कोई वस्तु नजर आई और उसने ट्रेन की रफ्तार को धीमा कर ब्रेक लगाया। आरपीएफ  को घटना की जानकारी देने के बाद जांच की गई और ट्रेन को रवाना किया गया।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं :

कोटा मंडल पर ट्रेक पर सामग्री मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे  पहले भी दो बार इस प्रकार की घटना हो चुकी है। बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व भी कोटा-बीना रेलवे ट्रैक पर छबड़ा के पास एक मोटरसाइकिल का स्क्रैप छोड़ने से मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मामले में 37 वर्षीय गजराज कंजर पुत्र पंजाब सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

वंदे भारत श्रृंखला में तीन नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में रेल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए तीन नई वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-लखनऊ; मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल के बीच इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर उनकी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।

वंदे भारत प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मूर्तरूप देने की सफलता का एक प्रतीक बताई जाती हैं। वंदे भारत रेलगाड़ियां वर्तमान में तीव्र गति से चल रही गाड़ियों की तुलना में यात्रा समय को कम करेंगी।

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से लगभग एक घंटा, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से दो घंटे और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत से यात्रा समय में डेढ़ घंटे की बचत होगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि  नई वंदे भारत रेलगाड़यिां संबंधित क्षेत्रों के लोगों को तीव्रगति और सुविधा के साथ यात्रा करने के लिए विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करेंगी और तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के लोगों की लंबी समय से चल रही मांग को पूरा करेंगी।

ओडिशा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव
भुवनेश्वर। राउरकेला-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किये जाने से एक्जीक्यूटिव क्लास कोच की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये।

पूर्व तटीय रेलवे (ईसीआर) के सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि भुवनेश्वर-संबलपुर रेलमार्ग पर ढेंकनाल-अंगुल खंड में मेरामंडली और बुधपंक के बीच कुछ लोगों ने वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंके। पथराव से एक्जीक्यूटिव क्लास कोच की खिड़की के शीशे टूट गये।

आरपीएफ एस्कॉर्टिंग स्टाफ ने घटना की सूचना दी। ईसीआर की सुरक्षा शाखा ने इसे गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सतर्क कर दिया है। कटक से आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है।

यह पहली बार नहीं है जब देश में वंदे भारत  एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है। ऐसी ही घटनाएं देश के अन्य  हिस्सों में सामने आयी है।

वंदे भारत ट्रेन को संभावित दुर्घटना से बचाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
अजमेर। रेल प्रशासन अजमेर मण्डल ने सोमवार को गाड़ी संख्या 20979 उदयपुरसिटी-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को अपनी सजगता व सूझबूझ से संभावित दुर्घटना से बचाने वाले लोको पायलट, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट तथा मुख्य लोको निरीक्षक को वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट कर्मचारी घोषित करते हुए सम्मानित किया है।

मण्डल कार्यालय में मंगलवार को मण्डल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विनोद विल्फ्रेड मुख्य लोको निरीक्षक, मुबारिक हुसैन लोको पायलट मेल/एक्सप्रेस व प्रमेन्द्र सालवी वरिष्ठ सहायक लोको पायलट को 2023-24 के उत्कृष्ट कर्मचारी घोषित करते हुए नकद पुरस्कार व प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया। मण्डल रेल प्रबंधक धनखड़ ने कहा कि इन रेल कर्मचारियों ने एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी की भांति अपना कर्तव्य निभाते हुए अति प्रशंसनीय कार्य किया है। इनकी कार्य के प्रति निष्ठा, लगन, पूर्ण सजगता व समर्पण प्रशंसा योग्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर मनमोहन मीना भी उपस्थित थे।

यह है मामला
गत 2 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 20979 उदयपुरसिटी-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन उदयपुरसिटी से अजमेर के मध्य लोको पायलट मेल मुबारिक हुसैन एवं वरिष्ठ सहायक लोको पायलट प्रमेन्द्र सालवी कर रहे थे एवं विनोद विल्फ्रेंड मुख्य लोको निरीक्षक उदयपुरसिटी भी पायदान निरीक्षण पर थे। इस दौरान अजमेर मण्डल के चित्तौड़गढ़-अजमेर खण्ड में गंगरार-सोनियाना स्टेशनों के मध्य लोको पायलट ने दोनों लाइनों की पटरियों पर करीब 20-25 मीटर तक छोटे-बड़े पत्थर रखे देखे। साथ ही लाइन पर लगी जोगल प्लेट के दोनों ओर लगभग 1-1 फीट लम्बी लोहे की रोड फंसाई हुई थी जिसे गिट्टियों से ढका हुआ था। यह देखते ही लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट ने तुरन्त इमरजेंसी ब्रेक लगाए एवं उक्त साइट से लगभग 1 फीट पूर्व अपनी गाड़ी सुरक्षित रूप से खड़ी कर ली। उपरोक्त अवरोधों को हटाया एवं हथौड़े की सहायता से लोहे की रोड को निकालकर ट्रैक क्लीयर किया गया। इस प्रकरण में कुल 6 मिनट का अतिरिक्त विलम्ब हुआ। लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं मुख्य लोको निरीक्षक ने अपनी सूझबूझ व सतर्कता का परिचय देते हुए एक बड़ा रेल हादसा होने से बचाया। साथ ही साथ रेलवे के राजस्व व जन हानि को भी बचाया।

मोदी ने जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की
जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को शुक्रवार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में उदयपुर से राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी वर्चुअल भाग लिया।  समारोह के बाद मिश्र ने कहा कि वन्दे भारत की यह शुरुआत महती है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ट्रेनों की शुरुआत के साथ देश में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है ।

मोदी कल पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश में भोपाल के रानी कमलापति पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे। मोदी कल जबलपुर से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को जोडऩे वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेलवे ने बताया कि जबलपुर-आरकेएमपी से जोडऩे वाली 20174 यह ट्रेन करीब 330 किलोमीटर का सफर मात्र चार घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस मार्ग में नर्मदापुरम, पिपरिया और नरसिंहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। मोदी जिन पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे उनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत , खजुराहो-भोपाल-इंदौर-वंदे भारत, मडगांव-मुंबई वंदे भारत, धारवाड़-बेंगलुरू वंदे भारत और हटिया-पटना वंदे भारत शामिल हैं।

रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इससे भेड़ाघाट, पचमढ़ी और सतपुड़ा जैसे पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा। वहीं खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र (इंदौर) और बुंदेलखंड क्षेत्र (खजुराहो) से मध्य क्षेत्र (भोपाल) की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को फायदा होगा।

मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। दो स्थानों को जोडऩे वाली वर्तमान में संचालित तेज ट्रेनों की तुलना में यह ट्रेन यात्रा समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी। धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों - धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों और उद्योगों से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। वहीं हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी। दोनों राज्यों की राजधानी पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी।

रेल मंत्री के अनुसार, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस इस क्षेत्र के लोगों को तेज गति और सुविधा पूर्वक यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी। इससे प्रदेश के पर्यटन, शिक्षा और अर्थव्यवस्था में विकास होगा। इस ट्रेन को मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया गया है।

आंध्र प्रदेश: पटरी से उतरी मालगाड़ी, 14 और 15 जून को छह ट्रेनें हुईं रद्द
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में थाडी-अनकापल्ले रेलवे स्टेशनों के बीच कोयले से लदी एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव किया है।

रद्द की गई 06 एक्सप्रेस ट्रेनें 12805 विशाखापत्तनम-लिंगमपल्ली 14.06.2023, 12806 लिंगमपल्ली-विशाखापत्तनम 15.06.2023, 22701 विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा 14.06.2023, 22702 विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम 14.06.2023 हैं। इसके साथ ही 17240 विशाखापत्तनम-गुंटूर 14.06.2023 को और 17239 गुंटूर-विशाखापत्तनम 15.04.2023 को रद्द की गयी हैं।

एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सी राकेश ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ट्रेन संख्या 20833 विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस आज सुबह 05.45 बजे रवाना होने वाली थी, इसे 08.45 बजे रवाना करने के लिए समय में परिवर्तन किया गया है।

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 4:45 घंटे का होगी सफर
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का गुरुवार को शुभारंभ किया और कहा कि यह ट्रेन इस देवभूमि के लिए भव्य उपहार है जिससे राज्य की चहुंमुखी प्रगति को रफ़्तार मिलेगी।

मोदी ने यहां देहरादून रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिरकत की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में रेलवे के शत प्रतिशत विद्युतीकरण का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य सरकार के मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक और महापौर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ''उत्तराखण्ड के सभी लोगों को वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई। दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली ये ट्रेन देश की राजधानी को देवभूमि से और ते•ा गति से जोड़ेगी। वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा।"

मोदी ने कहा कि वह अभी कुछ देर पहले ही तीन देशों की यात्रा करके लौटे हैं। आज पूरा विश्व भारत को बहुत उम्मीदों से देख रहा है। हम भारत के लोगों ने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है। विश्व के लोग भारत को समझने के लिए, देखने के लिए भारत आना चाहते हैं। ऐसे में उत्तराखंड जैसे इतने सुंदर राज्यों के लिए यह बहुत बेहतरीन अवसर है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में ये वंदे भारत ट्रेन भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है।

उन्होंने कहा, ''उत्तराखंड देवभूमि है, मुझे याद है...जब मैं बाबा केदारनाथ का दर्शन करने गया था तो दर्शन के बाद अनायास ही मेरे मुख से कुछ पंक्तियां निकली थीं। ये पंक्तियां थीं- ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा।" उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आज जिस प्रकार से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास के अभियान को आगे बढ़ा रहा है, वह बहुत सराहनीय है। यह देवभूमि की पहचान को संरक्षित करने के लिए भी अहम है।

मोदी ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामथ्र्य के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करना होगा।"

उन्होंने कहा कि भारत में हाई-स्पीड ट्रेनों को लेकर भी पहले की सरकारों ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन कई-कई साल बीत गए, हाई-स्पीड ट्रेन तो दूर की बात है, रेल नेटवर्क से मानवरहित फाटक तक हटा नहीं पाए थे। बिजलीकरण की स्थिति तो और बदतर थी। उन्होंने कहा कि सफर के लिए वंदे भारत ट्रेन लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।

मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के माध्यम से देश में तेजी से विकास सुनिश्चित किया जा सकता है, लेकिन पहले लंबे समय तक जिन दलों की सरकारें रहीं, उन्होंने देश की इस जरूरत को कभी समझा ही नहीं। उन दलों का ध्यान घोटालों पर था, भ्रष्टाचार पर था, परिवारवाद के अंदर ही वो सिमटे हुए थे। उन्होंने कहा, ''वर्ष 2014 के बाद ही देश में बदलाव दिखने लगा है, हमने रेलवे को बदलने के लिए समग्र प्रयास किए। यह सब आज संभव हुआ है, देश के विकास के लिए सही नीयत, सही नीति और पूरी निष्ठा रही है।"

उन्होंने कहा कि भारत आज अपनी तेज गति पकड़ चुका है और वंदे भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या हर वर्ष पुराने सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए नया रिकॉर्ड बना रही है। आज उत्तराखण्ड के नए-नए स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इन सभी को वंदे भारत ट्रेन से बहुत मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर्यटन, उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसर खुलेंगे। यह राज्य के लोगों के लिए एक भव्य उपहार साबित होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ''आज का दिन देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन है, यह हम सब का सौभाग्य है कि हम इस दिन के साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव का ही प्रतिफल है कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से देश की राजधानी का सफर कुछ ही घंटों में तय किया जा सकेगा।"

धामी ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि भविष्य में यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन देवभूमि के दुर्गम पहाड़ों में दौड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। मैं प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिनकी दूरदर्शिता के कारण आज ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

उत्तराखंड की यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पौने पांच घंटे में 301 किलोमीटर की यह दूरी तय करेगी। मार्ग में यह गाड़ी हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ ठहरेगी। गाड़ी की औसत गति 63.36 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी और यह अब तक चलने वाली सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में सबसे कम होगी।

यह आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस है। यह ट्रेन यात्रियों, विशेष रूप से राज्य की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत करेगी। ट्रेन पूरी तरह स्वदेश में निर्मित है और कवच तकनीक समेत सभी उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में नव विद्युतीकृत रेल लाइन खंडों पीलीभीत-टनकपुर (62.17 रूट किलोमीटर), लालकुँआ - भोजीपुरा (65.07 रूट किलोमीटर), रामपुर - लालकुँआ (66.01 रूट किलोमीटर), लालकुँआ - काठगोदाम (21.48 रूट किलोमीटर), लालकुँआ - काशीपुर (57.35 रूट किलोमीटर) तथा मुरादाबाद - काशीपुर- रामनगर  (72.701 रूट किलोमीटर) का लोकार्पण किया। इससे राज्य का पूरा रेल मार्ग शत प्रतिशत विद्युतीकृत हो गया है। विद्युतीकृत खंडों पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलाई जाने वाली ट्रेनों से न सिर्फ ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी, बल्कि ढुलाई क्षमता भी बढेगी।

मोदी ने केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। यह सेवा तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच शुरू की गई है। वंदे भारत आत्मनिर्भर भारत के तहत एक स्वदेशी उत्पादन है। इसमें बेहतर सवारी-आराम, ट्रेनों की टक्कर को रोकने के लिए कवच संगत, चेयर-कारों में एर्गोनोमिक रिक्लाइनिंग सीटें, बेहतर इंटीरियर, बेहतर अग्नि सुरक्षा, कोचों में सीसीटीवी और गार्ड एवं ड्राइवर के साथ बात करने की सुविधा जैसी कई उन्नत सुविधाएँ हैं। ट्रेन ने प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

वंदे भारत ट्रेन  11 केरल के जिलों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड को कवर करेगी। यह 8 घंटे 5 मिनट में 586 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलेगी। कोचों की संख्या 16 होगी। तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केवल आठ घंटे और पांच मिनट का यात्रा समय, इन स्टेशनों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन - तिरुवनंतपुरम - हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को भी नौ घंटे लग जाते हैं। वापसी दिशा में, कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच केवल 8 घंटे 5 मिनट का यात्रा समय होगा। इस मार्ग पर मौजूदा सबसे तेज ट्रेन - जामनगर - तिरुनेलवेली एक्सप्रेस द्वारा 10 घंटे 45 मिनट की तुलना में भी काफी समय की बचत करेगी।

यात्रियों के लिए यात्रा का काफी समय बचता है क्योंकि तिरुवनंतपुरम-कन्नूर वंदे भारत कॉरिडोर में मौजूदा सबसे तेज ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से 45 मिनट पहले पहुंचती है। वापसी की दिशा में भी, वंदे भारत जामनगर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस से लगभग 2 घंटे 30 मिनट पहले तिरुवनंतपुरम पहुँचती है। वंदे भारत सेवा तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच औसत यात्रा समय को लगभग तीन घंटे कम कर देगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन कन्नूर, कोझिकोड, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, अलाप्पुझा जिलों से केरल राज्य की राजधानी तक तेजी से कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही यह ट्रेन सेवा विशेष रूप से तिरुवनंतपुरम (अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर), त्रिशूर (त्रिशूर पूरम और गुरुवयूर मंदिर) और चोट्टानिक्कारा भगवती मंदिर को बढ़ावा देने के लिए तीर्थ पर्यटन प्रदान करेगी। कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरनूर जंक्शन, कोझिकोड और कन्नूर समेत 7 मध्यवर्ती ठहराव होगा।