famous poet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कवि डॉ. पॉपुलर मेरठी से विशेष बातचीत, कहा- मुशायरों की मिट्टी से सोशल मीडिया तक कविता का दायरा बढ़ा
जयपुर। डॉ. पॉपुलर मेरठी हिंदी-उर्दू के उन लोकप्रिय कवियों में हैं, जिन्होंने कवि सम्मेलन और मुशायरों के कई दौर देखे हैं। उनका अनुभव केवल मंच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बदलते समय, मीडिया और समाज के साथ कविता के रिश्ते को भी उन्होंने बहुत करीब से महसूस किया है। इस बातचीत में उन्होंने शायरी के पुराने दौर, सोशल मीडिया के प्रभाव और आज के संवेदनशील माहौल पर खुलकर अपने विचार रखे।
डॉ. पॉपुलर मेरठी बताते हैं कि एक समय ऐसा था, जब कविता और मुशायरा ही अभिव्यक्ति का मुख्य माध्यम हुआ करता था। उस दौर में कवियों को यह चिंता नहीं होती थी कि किस तरह की ऑडियंस सामने बैठेगी। श्रोता कविता सुनने और समझने आते थे। आज के समय में हालात बदल गए हैं। सोशल मीडिया ने कविता को हर हाथ में पहुंचा दिया है, लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ने कवियों के लिए कई दरवाजे खोले हैं।

आज अगर कोई कवि कविता पढ़ता है, तो वह कविता कुछ ही पलों में देश-विदेश तक पहुंच जाती है। पहले कवि सम्मेलन और मुशायरों में सीमित श्रोता होते थे, आज सोशल मीडिया पर वही कविता लाखों लोग सुनते हैं। उन्होंने बताया कि देश-विदशों में जाकर मुशायरे पढ़ चुके हैं और वहां भी शायरी के शौकीन बड़ी तादाद में मिलते हैं। डॉ. पॉपुलर मेरठी कहते हैं कि इस बदलाव से कवि और शायरों की पहचान तेजी से बढ़ी है। आज कोई नया कवि भी आता है, तो लोग उसे सुनने आते हैं। और जब कोई बड़ा नाम आता है, तो उसके लिए रास्ते अपने आप बन जाते हैं। वे मुस्कराते हुए कहते हैं। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म से जुड़ाव ने प्रचार और पहचान, दोनों को आसान बनाया है।

व्यंग्य आज भी असरदार है, बस उसकी भाषा और संकेत बदल गए
उन्होंने इस बात पर जोर देते हैं कि सत्ता और समाज पर लिखते समय आज बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। व्यंग्य उनकी पहचान रहा है, लेकिन मैं मानता हूं कि अब सीधे कहने के बजाय इशारों में कहना ज़्यादा कारगर है। व्यंग्य आज भी असरदार है, बस उसकी भाषा और संकेत बदल गए हैं। अपने बचपन को याद करते हुए वे बताते हैं कि उन्हें कविता का शौक बहुत पहले लग गया था। उनके शिक्षक कविता गाया करते थे और गांव में कवि सम्मेलन होते थे। वहीं से कविता की समझ विकसित हुई। पहले श्रोता शायरी को गंभीरता से समझते थे, आज कई बार हल्के चुटकुलों को ही कविता मान लिया जाता है। यह बदलाव उन्हें चिंतित करता है। डॉ. पॉपुलर मेरठी मानते हैं कविता समय चाहती है, साधना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाज की बुराइयों पर अंकुश लगाना कविता का मूल उद्देश्य रहा है, लेकिन आज के दौर में यह काम बहुत सोच-समझकर करना पड़ता है। यही संतुलन एक सच्चे कवि की पहचान है।

डॉक्टर-इंजीनियर नहीं बन सके, तो निराश ना हो और भी हैं विकल्प : कुमार
कोटा । प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने कहा कि वैसे तो वह निजी तौर पर कोचिंग के खिलाफ हैं । लेकिन, कोटा शिक्षा की छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध हुई है और यहां से डॉक्टर इंजीनियर तैयार किए जा रहे हैं लेकिन विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है आईआईटी और डॉक्टर इंजीनियर नहीं बने तो कुमार विश्वास बनने की राह खुली हुई है यानी डॉक्टर इंजीनियर के अलावा भी कई विकल्प हैं जिन पर विद्यार्थी अपना जीवन शुरू कर सकते हैं । कुमार विश्वास ने यह बात शनिवार को कोटा प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। रेलवे स्टेशन स्थित एक विमंदित बालगृह में बच्चों से मिलने पहुंचे कुमार विश्वास ने कहा कि पहले कोचिंग नहीं चलती थी विद्यार्थी स्वयं ही पढ़ाई करके सेलेक्ट हुआ करते थे लेकिन जहां सरकारें और सरकारों की शिक्षा व्यवस्था फेल हो जाती है वहां पर निजी करण होता है और कोचिंग की शुरूआत होती है।

कोटा में कोचिंग संस्थान देश के लिए डॉक्टर, इंजीनियर तैयार कर रहे हैं । यह अच्छा है लेकिन यहां आकर पढ़ाई करने वाले और तनाव में खुदकुशी करने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है । राजस्थान की वर्तमान हालातों पर पूछने पर उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया सिर्फ इतना कहा कि वह रात को कवि सम्मेलन में बोलेंगे।  कुमार विश्वास नगर निगम की ओर से आयोजित 129 वे राष्ट्रीय दशहरा मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।  कोटा पहुंचने पर मेला समिति के सदस्य व कवि सम्मेलन के संयोजक पार्षद अनिल सुवालका ,उपमहापौर सोनू कुरैशी समेत कई सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इधर रेलवे स्टेशन स्थित विमंदित गृह में कुमार विश्वास ने 200000 रुपए का चेक डोनेट किया । नगर निगम की ओर से दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर शनिवार रात को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास समेत नौ कवि काव्य पाठ करेंगे जिनमें कोटा से जगदीश सोलंकी, अतुल कनक भी शामिल है।