football tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोच बदला तो टीम का अन्दाज बदल गया, राजस्थान यूनाइटेड ने शिलांग लाजोंग को 4-0 से हरा पिछली हार का बदला चुकाया
जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड फुटबाल क्लब (आरयूएफसी) टीम नए कोच विकास यादव के नेतृत्व में नये अन्दाज में नजर आई। पूरी तरह आक्रामक अन्दाज में खेली मेजबान आरयूएफसी ने विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबाल ग्राउण्ड में मेहमान शिलांग लाजोंग एफसी को 4-0 से पराजित कर दिया। हाफ टाइम तक आरयूएफसी 1-0 से बढ़त बनाए हुए थी। इसके साथ ही आरयूएफसी ने लाजोंग के खिलाफ मिली 8-0 की बड़ी हार का बदला भी चुका दिया। मेहमान टीम पूरे मैच में बिखरी नजर आई। न तो डिफेंस मजबूत दिखा और न ही अटैक में कोई धार देखने को मिली।

इन्होंने किए गोल :

राजस्थान यूनाइटेड के लिए अबहाष थापा ने फर्स्ट हाफ के इंजरी टाइम (45+2) में गोल किया। दूसरे हाफ में मार्तंड रैना ने 50वें मिनट, सीमिनमांग मंचोंग ने 54वें मिनट और प्रांजल भूमिज ने 76वें मिनट में टीम के लिए गोल दागा।

लाजोंग की उम्मीदों को झटका :

इस हार से शिलॉन्ग लाजोंग की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह 19 मैचों से 26 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और शीर्ष पर मौजूद चर्चिल ब्रदर्स से आठ अंक पीछे है। लाजोंग को पिछले मैच में चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ 1-6 की करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ लाजोंग की खिताबी दौड़ लगभग खत्म हो गई है।

राजस्थान यूनाइटेड की वापसी :

राजस्थान यूनाइटेड ने लगातार दो हार के बाद जोरदार वापसी की है। टीम आज नये कोच विकास रावत के नेतृत्व में मैदान पर उतरी। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा और वह 19 मैचों में 27 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई। इसके साथ ही राजस्थान यूनाइटेड ने पहले चरण में शिलॉन्ग लाजोंग से मिली 0-8 की करारी हार का बदला भी चुकता कर लिया। राजस्थान यूनाइटेड की इस जीत ने न सिर्फ उसकी स्थिति मजबूत की है, बल्कि उसे खिताब की दौड़ में बने रहने की गणितीय संभावना भी दे दी है। मैच के दौरान विधायक बालमुकुन्द आचार्य, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रामप्रसाद, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता अतिथि के रूप में मौजूद थे। राजस्थान यूनाइटेड फुटबाल क्लब के चेयरमैन केके टाक और डायरेक्टर रोशनी टाक ने अतिथियों का स्वागत किया।

भारत क्वार्टर फाइनल रेस से बाहर
भुवनेश्वर। मेजबान भारतीय फुटबॉल टीम को यहां फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप में मोरक्को के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे मैच में हार के साथ भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले ग्रुप ए में अमेरिका ने भारत को 8-0 से पराजित किया था। पहली बार विश्वकप में खेल रही मोरक्को की ओर से इल मदानी (50वें मिनट), यस्मीन जोउहिर (61वें) और चेरिफ जेनेह (90वें) ने गोल किए। भारतीय टीम को मेजबान के रूप में पहली बार फीफा विश्वकप में खेलने का मौका मिला। अब भारतीय टीम को अंतिम ग्रुप मैच में 17 अक्टूबर को ब्राजील से खेलना है।

नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराया

मडगांव में नाइजीरिया ने ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 4-0 से मात दी। उसके लिए अमीना बेलो (16वें), मिराकल उसानी (34वें), ताइवो अफोलाबी (75वें) और इडिडियोंग एतिम (90वें) ने गोल किए। यह न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में दूसरी हार थी जिन्हें मंगलवार को चिली से 1-3 से पराजय मिली थी। नाइजीरिया को भी शुरुआती मैच में जर्मनी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

ब्राजील-अमेरिका मैच 1-1 से ड्रॉ

खिताब की दावेदार ब्राजील और अमेरिका ने ग्रुप ए में अपना मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। दोनों के दो-दो जीत से चार अंक हो गए हैं।