villagers protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झारखंड के कोड़रमा में हाथियों का कहर : दो की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव में बीती रात हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंझियाडीह स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। हाथियों ने झोपड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा झोपड़ी में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के लोग वापस वहां पहुंचे, लेकिन अफरा-तफरी के बीच बच्चा हाथियों के झुंड के पास पहुंच गया, जहां उसे कुचलकर मार डाला गया।

घटना इतनी भयावह थी कि शव के टुकड़े हो गए। हमले में राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत स्थित कानीकेंद्र गांव में भी हाथियों ने एक मिट्टी का मकान ध्वस्त कर दिया और उसमें रखे अनाज को नष्ट कर दिया। हालांकि, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने में जिले में हाथियों के हमले से करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। जयनगर, मरकच्चो और सतगावां समेत कई प्रखंड इससे प्रभावित हैं। वहीं घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली के प्रति भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

सड़क और पानी की लाइन क्षतिग्रस्त, केबल लाइन डालने वाली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
झुंझुनूं।  सिंघाना कस्बे के मोबाइल कंपनी द्वारा डाली जा रही केबल लाइन के दौरान सड़क और पेयजल की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बुहाना मोड़ स्थित हाई सैकेंडरी स्कूल के पास जियो मोबाइल कंपनी द्वारा केबल लाइन डाली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया की मोबाइल कंपनी द्वारा डाली जा रही केबल लाइन के कारण सड़क को तोड़ दिया ओर ठीक भी नहीं करवाया जा रहा है जबकि यह सड़क सिंघाना को बुहाना उपखंड मुख्यालय को जोड़ती है।

पानी की समस्या से परेशान

वहीं सड़क की चौड़ाई भी कम होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कंपनी ने सड़क पर ही सड़क तोड़कर  मलबा डाल दिया जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके अलावा मोबाइल कंपनी जगह-जगह खड्डे खोद कर छोड़ दिए जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने मोहल्ले में जा रही पानी की लाइनों को भी तोड़ दिया गया। जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई है।

पेयजल लाइन सुचारू करवाने की मांग

ग्रामीण सुरेश बागड़ी ने बताया की उनके वर्कशॉप के सामने सड़क के किनारे पर मोड पर ही बड़ा गड्ढा करके छोड़ दिया। जिससे कभी भी गाड़ी गिरने का खतरा बना हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल कंपनी से सड़क को ठीक करवाने या पीडब्ल्यूडी विभाग से ठीक करवाने, तोड़ी गई पानी की पाइप लाइनों को भी ठीक करवा पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से करवाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि तोड़ी गई सड़क व पेयजल लाइन को जल्द ठीक नहीं करवाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर रामवतार मिस्त्री, विनय, दुलीचंद, राजेंद्र भाटी, छोटे लाल, मदन लाल, रामेश्वर, मुन्ना लाल, गीगराज, उदय सिंह, अमित, मोहित, जितेश, अनिल, सुनील, गिरधारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।