dead body found - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला युवक शव, एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया शव
जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में ट्रेन की चपेट से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर एफएसएल की सहायता से
साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव की पहचान होने तक एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे बैनाड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गार्ड ने पटरियों पर क्षत-विक्षत शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीन हिस्सों में बंटे शव को अस्पताल मुर्दाघर पहुुंचाया। मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है।

खैरथल में मेरठ जैसी हत्या : नीले ड्रम में मिली पति की लाश, शव गलाने के लिए ड्रम में डाला नमक, पत्नी और बच्चे गायब
किशनगढ़बास। आदर्श कॉलोनी स्थित एक मकान में रखे नीले ड्रम से रविवार प्रात: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक यूपी का रहने वाला है और करीब डेढ़ माह पहले यहां परिवार के साथ किराए पर मकान लेकर रह रहकर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-14 स्थित आदर्श कॉलोनी में रविवार को एक मकान की दूसरी मंजिल पर किचन में रखे नीले ड्रम से दुगंर्ध आने लगी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस को ड्रम के अंदर से युवक लाश बरामद हुई। शव से दुर्गंध रोकने के लिए  ड्रम में शव के ऊपर नमक डाला गया। जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा के घर में कुछ समय पहले बिहारी परिवार किराए पर रहने आया था। परिवार में तीन बच्चे, एक महिला और पुरुष थे।

शनिवार शाम तक बच्चे मोहल्ले में दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद पूरा परिवार घर से गायब हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर यह परिवार रह रहा था। रसोई में रखे ड्रम में लाश को छिपाकर परिवार फरार हो गया। डीएसपी राजेन्द्र निर्वाणस के अनुसार मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सूरज सिंह निवासी नवदिया थाना जवाजपुर, जिला शाहजांपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

इनका कहना है : खैरथल पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी के अनुसार शव कितने दिन पुराना है और हत्या के पीछे क्या कारण है,इसकी जांच जारी है।

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने हत्या के लगाए आरोप
जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पिता योगेश चंद जैन ने दहेज उत्पीड़न और साजिश के तहत हत्या का मामला बताते हुए रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में मृतका स्वप्निल के पति अक्षय जैन, ससुर लालचंद जैन, सास सुनीता जैन और देवर आशिक जैन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नशे की हालत में पति पत्नी मारपीट करता था
योगेश चंद जैन निवासी अलवर ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी स्वप्निल का विवाह 11 जुलाई 2013 को अक्षय जैन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही स्वप्निल को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि अक्षय शराब और नशीली दवाओं का सेवन करने का आदी है, नशे की हालत में उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। स्वप्निल ने अपने नौ वर्षीय पुत्र ओजस के साथ कई बार अपने मायके में शरण ली, लेकिन परिवार के भविष्य को देखते हुए उसे मजबूरन ससुराल लौटना पड़ता था।

स्वप्निल की गर्दन पर चोट के निशान
20 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 12:22 बजे योगेश को उनके नाती ओजस ने स्वप्निल के फोन से कॉल कर बताया कि उनकी मां जमीन पर पड़ी हैं और कुछ बोल नहीं रही हैं। इस सूचना से स्तब्ध योगेश ने अपने भतीजे को तुरंत स्वप्निल के घर भेजा। भतीजे ने बताया कि जब वे एसएमएस अस्पताल पहुंचे, तो स्वप्निल का शरीर नीला पड़ चुका था और उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे। योगेश ने आरोप लगाया कि अक्षय, लालचंद, सुनीता और आशिक ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की और अब साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।

पहले भी दी थी रिपोर्ट
स्वप्निल ने पहले भी दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत भांकरोटा थाने में की थी, लेकिन वहां समझौता करवाकर उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद 1 फरवरी 2024 को अलवर के महिला थाने में अक्षय और उनके परिवार के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद अक्षय ने जमानत ने ली। वर्तमान मामले में योगेश ने 20 जुलाई, 2025 को श्याम नगर थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर 21 जुलाई 2025 को एफआईआर दर्ज की गई। प्रकरण की जांच इंस्पेक्टर दलवीर सिंह कर रहे हैं।

शव परिजनों को सौंपा
थानाप्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की दी हुई रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

हैदराबाद : क्रिकेट की बॉल लेने बच्चा उतरा तो बंद घर में मिला कंकाल, 2016 में नोटबंदी से पहले हुई थी मौत
हैदराबाद। हैदराबाद के नामपल्ली में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इतने में ही गेंद उछलकर एक बंद पड़े मकान में चली गई। एक बच्चा मकान में उतरा तो वहां एक कमरे में पड़े कंकाल पर नजर जाते ही उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो लोग पहुंचे और पुलिस भी पहुंची। कंकाल को देखकर लग रहा था कि यह व्यक्ति पेट के बल गिरा और फिर उठ नहीं सका। पास में कुछ बर्तन और नोकिया मोबाइल पड़ा था। इसकी बैटरी खत्म हो चुकी थी। कंकाल किसका था, यह बात फोन से पता चल सकी। फोन सुधरवाने के बाद उसमें मिले मिस्ड कॉल से मृतक का पता मिला। जांच में पता चला है कि यह घर मुनीर खान नाम के शख्स का था, जिसके 10 बच्चों में से तीसरा बेटा अमीर इस घर में अकेला रहता था। उसके बाकी भाई-बहन कहीं और रहते थे। इस वजह से अमीर की मौत के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल सका।

2015 के 84 मिस्ड कॉल मिले
पुलिस के अनुसार फोन को ठीक कराया तो पता चला कि कंकाल अमीर का ही था। फोन लॉग में 2015 में की गई 84 मिस्ड कॉल भी मिलीं। अमीर का छोटा भाई शादाब जो आसपास की दुकानों से किराया वसूलता था, बाद में उसने ही कंकाल पर मिली अंगूठी और शॉर्ट्स की पहचान की।

पुराने करैंसी मिली
पुलिस को घर के दूसरे कमरे से चलन से बाहर हो चुके नोट भी मिले, जिससे इस शख्स की मौत 2016 की नोटबंदी से पहले होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति लगभग 50 साल का था, अविवाहित था और संभवत: मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी मौत हुए काफी साल हो गए थे, यहां तक कि उसकी हड्डियां भी टूटने लगी थीं। पुलिस को घर से संघर्ष या खून के कोई निशान नहीं मिले।

एएसआई की पत्नी का बंद कमरे में मिला शव, पीहर पक्ष ने पति और दो बेटों पर हत्या का लगाया आरोप
बूंदी। सदर थाना क्षेत्र के माटुंडा गांव में पुलिस के एएसआई की पत्नी की संदिग्ध मौत होने का मामला सामने आया है। महिला का शव बंद कमरे में पड़ा मिला है। महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने उसके पति एएसआई रमेश रेगर और उसके दो पुत्रों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी हैं। सुबह महिला के शव का सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में मेडीकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाया गया हैं। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी मृतका सुमित्रा के भाई चेतन रेगर ने आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहिन सुमित्रा की उसके जीजा रमेश ने हत्या की है। मृतका सुमित्रा के पति रमेश बूंदी जिले के नैनवा थाने में एएसआई पद पर पदस्थापित हैं। चेतन ने बताया कि रमेश ने उन्हें सूचना दी कि उसकी बहिन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे तो एक कमरे में जिसमें कबाड़ भरा था। उसे खाने के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा था। अनावश्यक दवाइयां देकर उसको मानसिक रोगी बनाकर कमरे में बंद रखा जाता था। जब कमरे में बहिन का शव देखा तो बदबू मार रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे कई दिनों से कमरे में बंद रखा हुआ था ना कोई खाने को दिया जा रहा था और ना ही उसे संभाला जा रहा था।

पति बोला आरोप झूठे, महिलाओं ने मुझे पीटा
मृतक महिला सुमित्रा के पति एएसआई रमेश रेगर ने बताया कि वर्ष 2006 से उसकी पत्नी मानसिक रोगी है। उसका इलाज चल रहा था। इसलिए उसे कमरे में रखा जाता था। एएसआई ने उसके ससुराल वालों पर झूठे और निराधार आरोप लगाने की बात कही है। एएसआई ने यह भी बताया कि उसके साथ ससुराल पक्ष से आई महिलाओं ने मारपीट भी की हैं। वहीं मृतका के बड़े भाई मोतीलाल रेगर,अशोक कुमार, चेतन सहित अन्य लोगों ने दामाद रमेश, उसके पुत्र राहुल और धीरज पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। एएसआई ने बताया कि मृतका के काका सेवानिवृत पुलिस कर्मी मथुरा लाल रेगर ने अपने दामाद रमेश के विरुद्ध उसकी पत्नी को मारने की रिपोर्ट सौंप कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
अर्जुन लाल, एएसआई,सदर थाना, बूंदी

छह सप्ताह पूर्व लापता युवक का शव मिट्टी में मिलने से फैली सनसनी
सादुलपुर। राजगढ़ तहसील के सीमावर्ती गांव, तारानगर तहसील के गांव राजपुरा से 6 सप्ताह पूर्व लापता छात्र का सोमवार को शव मिला है। पंकज प्रजापत नामक 16 वर्षीय छात्र 30 अक्टूबर को लापता हो गया था, उसका शव गांव के सावर्जनिक जोहड़ के पास गड़ा मिला है, जो कंकाल के रूप में मिला है। निश्चित ही यह हत्या का मामला है। मौके पर उपस्थित ढाणी कुम्हारान के कृष्ण प्रजापत से जानकारी के अनुसार स्व. सुमेरसिंह प्रजापत का 16-17 वर्षीय पुत्र पंकज 30 अक्टूबर की दोपहर बाद राजपुरा गांव में अपने घर से खेत जाने के लिए निकला था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया।

इस युवक तथा इसके भाई की सगाई भी हो चुकी थी और घरवालों परिजनों एवं अन्य रिश्तेदारों ने पंकज की हर जगह तलाश किया मगर कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार को गांव में एक मकान के चल रहे निर्माण कार्य के लिए जोहड़ से मिट्टी खुदाई कर ट्रैक्टर भरा जा रहा था। खुदाई के दौरान मजदूरों ने कंकाल सा देखा गया। इस पर गांव में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। पूरी खुदाई पर शव निकला तो सनसनी का माहौल बन गया। शव को पहचाना नहीं गया क्योंकि करीब डेढ़ माह का समय बीत गया। बाद में कपड़ों और जूतों से पहचान से लाश पंकज की बताई गई हैं। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

26 फीट की ऊंचाई से गिरा अधेड़, मौत
जयपुर। नाहरगढ़ इलाके में सुबह स्कूल परिसर में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति रात को परकोटे की दीवार पर सोया था। करवट बदलने से 26 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं।

एसएचओ  देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक फतेह राम, टीबा नाहरगढ़ का रहने वाला था। रात को वह परिवार से झगड़ा करने के बाद घर से निकला था और उसने शराब पी रखी थी। जिसके बाद वह आनंदगढ़ परकोटे में पहुंच गया। आनंदगढ़ परकोर्ट की दीवार एक तरफ से डेढ़ फीट और दूसरी तरफ 26 फीट ऊंची है। शराब के नशे में रात को परकोटे की दीवार पर सो गया। सोते समय देर रात करवट बदलने पर वह 26 फीट नीचे स्कूल परिसर में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉच्यूरी में रखवा दिया है।