gandhi family - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, गांधी परिवार के थी करीब
नोएडा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार तड़के चार बजे नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर तीन बजे उनके नोएडा स्थित आवास (सेक्टर-40) से अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। शाम करीब पांच बजे उन्हें निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रही थीं, कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी थीं और गांधी परिवार के काफी करीबी रही थी।

मोहसिना किदवई ने केंद्र सरकार में मंत्री रहीं, इसके अलावा वह हज कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। वह कई बार की सांसद रहीं और उन्होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी कार्य किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रहीं। सांसद मनीष तिवारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती किदवई एक कद्दावर नेता थीं और उन्होंने कई बार सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि वह बेहद सौम्य स्वभाव की थीं, उनके व्यक्तित्व में सरलता और विनम्रता झलकती थी और उनके चेहरे पर हमेशा एक आत्मीय मुस्कान रहती थी। तिवारी ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप, हेराल्ड मामले में साजिश के तहत दर्ज की नई प्राथमिकी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि नेशनल हेराल्ड मामले में उनकी पार्टी को निशाना बनाने के लिए जब सत्तारूढ़ सरकार को कुछ नही मिला, तो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ साजिश के तहत पुराने मामले में नयी प्राथमिकी दायर की गई है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 12 साल बाद अचानक गांधी परिवार पर कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने वाले पुराने मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके आगे उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि मोदी सरकार और ईडी के पास नए आरोपों का भंडार खत्म हो गया।

जब तथ्य कम पड़ गए, तो नाटकीयता हावी हो गई और चुनिंदा मुक़दमे, नये सिरे से लगाए गए और विरोधियों को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई। यह नयी प्राथमिक इसी साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि न्यायपालिका इस राजनीतिक बदले और बेतुके उत्पीडऩ की कोशिशों को समझ जाएगी।

राजनीतिक द्वेष के हथकंडों का सामना करता रहेगा गांधी परिवार : गहलोत
जयपुर। गांधी परिवार के सदस्यों पर बार बार ईडी की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि एक दशक से ज़्यादा समय, सैकड़ों घंटे की पूछताछ, ईडी में अनेकों बार पेशी, परिवार की बदनामी का असफल प्रयास लेकिन न साज़िश साबित हुई, न सबूत मिले। इतने समय में भी कुछ साबित नहीं हुआ तो बदनाम करने के लिए चार्जशीट दाखिल कर दी। यह मोदी सरकार की बदनीयती को दिखाता है।

राजनीतिक द्वेष निकालने के लिए अपनाए जा रहे इन हथकंडों का सामना गांधी परिवार पूरी मजबूती से करता रहा है एवं करता रहेगा। पूरी पार्टी एवं पूरा देश उनके साथ है। एक दिन सत्य की विजय होगी।

19 के बाद भी मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते पहले की तरह रहेंगे मजबूत : गहलोत
जयपुर। कांग्रेस की सियासी खींचतान में सीएम अशोक गहलोत के गांधी परिवार के साथ रिश्तों पर जारी चर्चाओं के बीच गहलोत ने स्पष्ट किया है, कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के दौरान 19 के बाद भी उनके रिश्ते गांधी परिवार के साथ पहले की तरह मजबूत रहेंगे। पीसीसी में वोट डालने से पहले मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि एक बार विनोबा भावे जी ने कहा था कि मेरे और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं। मेरे और गांधी परिवार का रिश्ता भी वैसे ही है, था, है और हमेशा रहेगा। 19 के बाद में भी मेरे रिश्ते गांधी परिवार से वो ही रहेंगे जो पिछले 50 साल से रहे हैं, ये मैं दावे के साथ में कह सकता हूं।

चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा दोनों महत्वपूर्ण
गहलोत ने कहा कि मैने चुनाव देखे ही नहीं हैं, चुनाव लड़े भी हैं। ये चुनाव ऐतिहासिक हैं, 22 साल के बाद यह चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के बारे में, पूरे देश में हलचल है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस प्रेसिडेंट का चुनाव, दोनों अपने आपमें बहुत महत्वपूर्ण हैं। पूरे देश में हलचल है, और एक मैसेज भी गया है कि राहुल गांधी जो यात्रा कर रहे हैं उसमें क्या संदेश है। संदेश देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। देश के अंदर प्यार, मोहब्बत, भाईचारा, सद्भावना का माहौल बने सब मिलकर रहें, देशवासी चाहे कोई जाति, कोई वर्ग, कोई धर्म का हो, ये मैसेज है यात्रा का। उसी रूप में चुनाव जो हो रहे हैं, इनर पार्टी डेमोक्रेसी का प्रतीक हैं। कम से कम चुनाव के बहाने दोनों कैंडिडेट्स अपनी बात कह रहे हैं। कांग्रेस के प्रिंसिपल, पॉलिसी, प्रोग्राम के बारे में चर्चा हो रही है। संविधान के अनुरूप ही कांग्रेस के सिद्धांत, उसकी नीतियां, उसके कार्यक्रम बनते हैं, 70 साल, 75 साल हो गए देश को, उसी के आधार पर देश चला है और चलना चाहिए। अब जब से बीजेपी वाले सरकार में आए हैं, तब से ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कानून व्यवस्था रहनी चाहिए। कानून को दरकिनार करके फैसले हो रहे हैं, लोग जेल जा रहे हैं। डेमोक्रेसी के अंदर भी कि देशद्रोही हैं, असहमति बीजेपी को बर्दाश्त नहीं होती है, जबकि असहमति-आलोचना लोकतंत्र का आभूषण है। उसके कारण डेमोक्रेसी जिंदा रहती है। पक्ष के साथ में विपक्ष भी हो, विपक्ष नहीं होगा तो फिर डेमोक्रेसी कैसे होगी? फिर तो फासिस्टी और तानाशाही होगी। दुर्भाग्य से ये लोग सत्ता में आए हैं, ये फासिस्ट लोग हैं। देश समझ नहीं रहा है, देशवासियों में कई लोग जो हैं वो समझ नहीं रहे हैं कि धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर भड़काना बहुत आसान काम होता है, जैसे आग लगाना बड़ा आसान काम होता है, पर आग को बुझाने में टाइम लगता है, वक्त लगता है, संघर्ष करना पड़ता है, वही बात यहां लागू होती है।