patwari arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसीबी ट्रैप : 30 लाख रुपए की रिश्वत लेते पटवारी का दलाल गिरफ्तार, 50 लाख की थी मांग; पटवारी फरार
जयपुर। एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) चौकी जयपुर ने शनिवार को 30 लाख रुपए की घूस लेते पटवारी के दलाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि खुद पटवारी फरार हो गया। एसीबी दलाल से पूछताछ कर रही है। एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार एसीबी चौकी को शिकायत मिली कि परिवादी की कालवाड़ रोड के हाथोज में 10 बीघा जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी नरेन्द्र मीणा 50 लाख रुपए मांग रहा है। सौदा 30 लाख रुपए में तय हुआ। शिकायत सत्यापन के बाद पटवारी के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपए की घूस लेते दबोच लिया। इसमें पांच लाख रुपए असली और 25 लाख डमी नोट थे। जमीन की कीमत करीब 60-70 करोड़ रुपए है।  पटवारी ने पहले घूस के लिए 50 लाख रुपए मांगे। काफी मिन्नतों के बाद वह 45 लाख रुपए में आ गया। बाद में 30 लाख रुपए देना तय हुआ।

घूस का कोडवर्ड : एएसपी संदीप सारस्वत के अनुसार पटवारी ने परिवादी से कहा कि आज दो से तीन बजे के बीच यदि रुपए नहीं दिए तो मैं रुपए नहीं लूंगा और बात भी नहीं करूंगा। यदि तू मुझे फोन करे तो सिर्फ बोलना जय श्री बालाजी, मैं समझ जाऊंगा।

ऐसे पकड़ा गया : परिवादी ने फोन पर जय श्री बालाजी बोल दिया। इसके बाद पटवारी को गोविन्दम टावर पर आने के लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद भी पटवारी लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। उसने घूस के 30 लाख रुपए अपने परिचित दुकानदार विकास शर्मा के पास देकर आने के लिए कह दिया। विकास की कृष्णा एन्टरप्राइजेज के नाम से दुकान है। उसने परिवादी से 30 लाख रुपए लेकर अपनी गाड़ी में रख लिए। तभी एसीबी की टीम ने दलाल विकास को पकड़ लिया। पटवारी फरार हो गया।

प्रतापगढ़ में पटवारी 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर प्रतापगढ़ इकाई ने मदन सिंह मोहिल पटवारी पटवार हल्का निनोर, तहसील दलोट, जिला प्रतापगढ़ को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की प्रतापगढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि के सीमाज्ञान कार्य की एवज में मदन सिंह मोहिल द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगी।

परिवादी की शिकायत पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की प्रतापगढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मदन सिंह को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि ट्रेप कार्यवाही के दौरान आरोपी की तलाशी में उसके पास 46 हजार 520 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई है, जिसके संबंध में आरोपी द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।

पटवारी 35 हजार की घूस लेते पकड़ा
प्रागपुरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने प्रागपुरा के निकट स्थित गोवर्धनपुरा पुलिया के पास से पटवारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार परिवादी गिरिराज यादव और रागकंवर सिंह निवासी पाथरेड़ी ने गत दिनों साझे में एक जमीन ली थी। जिसका नामांतरण खुलवाने के लिए फतेहपुरा खुर्द पटवारी कमलेश जाट निवासी करवास पनियाला तीन माह से चक्कर लगवा रहा था। इसके बाद पटवारी ने नामांतरण खोलने की एवज में पचास हजार रुपए की डिमांड की, जिस पर दोनों में 35 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे पटवारी रिश्वत लेने के लिए तय स्थान गोवर्धनपुरा पुलिया के नीचे पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे ट्रेप कर लिया। घूसखोर पटवारी  कमलेश जाट के पास राजनौता और पाथरेड़ी का अतिरिक्त चार्ज भी है।

पटवारी 25 लाख 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी की जोधपुर इकाई ने पटवार हल्का पूंजला तहसील में कार्रवाइ करतें हुए पटवारी बीरबलराम विश्नोई को परिवादी से 25 लाख 21 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि परिवादी की भूमि का नामान्तकरण खोलेने एवं तरमीम करने के बाद नामान्तकरण की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की एवज में कुल जमीन में से एक प्लॉट रिश्वत के रूप में रजिस्ट्री करवाने अथवा 50 लाख रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बीरबलराम विश्नोई को परिवादी से 21 लाख रुपए नकद और 25 लाख रुपए की डमी करैंसी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी द्वारा परिवादी से शिकायत से पूर्व ही 50 हजार की रिश्वत की राशि वसूल कर ली गई थी।