rajyavardhan singh rathore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्यपाल से की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर चर्चा
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजभवन पहुंचकर मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए नीति शुरू, फैक्ट्री लगाने के लिए नीलामी में भाग लेने की जरुरत नहीं : राठौड़
मदनगंज-किशनगढ़। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा उद्योगों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए निवेश प्रोत्साहन नीति 2024 शुरू की गई है। इसके तहत 21 नई पॉलिसी को इंद्राज किया गया है। अब उद्यमियों को व्यापार करने के लिए जमीन रीको के द्वारा सीधे ही आवंटित कर दी जाएगी। इसमें जो व्यापारी अपनी फैक्ट्री लगाना चाहता है, उसे सरकारी बोली या नीलामी में भाग लेने की जरूरत नहीं है। राजस्थान सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति को वर्ष 2027 तक दोगुना करने का संकल्प लिया है। राजस्थान की इकोनॉमी को 15 लाख करोड़ से बढ़ाकर 30 लाख करोड़ करने की दिशा में कार्य करना है और यह कार्य उद्यमियों को लेकर पूरा किया जा सकता है। मार्बल एसोसिएशन के आडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय स्टोन टेक्नॉलाजी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि किशनगढ़ मार्बल उद्यमियों ने चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया है और बिना किसी के सहयोग से इसका नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। किशनगढ़ मार्बल उद्यमियों ने डंपिंग यार्ड को स्नो यार्ड बना रेगिस्तान में दूसरा कश्मीर बना दिया है।

मार्बल एरिया स्थित किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन सभागार में राजस्थान के मार्बल उद्योग को वर्तमान के अनुसार नई दिशा देने के लिए गुरुवार से आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय स्टोन टेक्नोलॉजी सम्मेलन की थीम डायमेंशनल स्टोन उद्योग में तकनीकी विकास व नवाचारों को दर्शाना है। इस दौरान जल संसाधन मंत्री व पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने ईआरसीपी को लेकर उपयोगी जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग धंधों को आगे बढ़ाने में राजस्थान सरकार उद्यमियों के साथ है। सम्मेलन का शुभारंभ उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़, जलससांधन मंत्री रावत, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन एवं जीएसटीएफ संयोजक नटवरलाल अजमेरा एवं सिडोज के वाइस चेयरमैन राकेश गुप्ता, सिडोज के सीईओ मुकुल रस्तोगी, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत के सह सचिव दीपक शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।

लघु उद्योग भारती से कराया अवगत
दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र पर लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाशचंद ने कहा कि लघु उद्योग भारती एक वृहत संगठन है और इसके कई सदस्य भारत सरकार और राजस्थान सरकार की अनेकों नीतिगत समितियों में सम्मिलित होकर सरकार का कंधे से कन्धा मिलकर साथ दे रहे है।

बिजली क्षेत्र में 2027 तक आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान
मार्बल एरिया स्थित किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के सभागार में दो दिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय स्टोन टेक्नालॉजी सम्मेलन का शुभारंभ करने आए उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक बिजली के क्षेत्र में राजस्थान आत्मनिर्भर बनेगा। वर्तमान में पांच थर्मल पावर सेंटर को बहुपयोगी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बिजली के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर बने के लिए कार्य किया जा रहा है। 2027 में किसानों को भी चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके साथ ही उद्यमियों को भी पूरी बिजली मिलेगी।

रत्न और आभूषण के महाकुंभ राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फीता काट किया शुभारंभ
जयपुर। हर और हॉल के चारों ओर रंगीन रत्नों और कलात्मक ज्वैलरी की चमक बिखर रही है। हीरे, पन्ना, मोती, माणक, नीलम जैसे कीमती रत्नों से डिजाइनर बूथ्स सजी हुई है। यह नजारा है सीतापुरा स्थित जेईसीसी कन्वेंशन सेंटर का, जहां चार दिवसीय जयपुर ज्वैलरी शो का शुक्रवार शुभारंभ हुआ। रत्नों और कलात्मक ज्वैलरी के महाकुंभ का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फीता काट कर किया। साथ ही शो विजिट किया। सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और राइजिंग राजस्थान समिट से राजस्थान की आर्थिक उन्नति के बारे में बताया। राठौड़ ने शो विजिट करते हुए जयपुर की ज्वैलरी को सराहा।

इस अवसर पर जे जे एस के मानद सचिव राजीव जैन ने राठौड़ को कलर स्टोन, डायमंड ज्वैलरी के बारे में बताया। शो में कुल 1200 बूथ्स है। जिसमें 329 बूथ्स जेमस्टोन, 723 बूथ्स ज्वैलरी, 58 बूथ्स अलाइड मशीनरी और 13 बूथ्स सिल्वर आर्टिकल की है। शो में देशभर के एक हजार टॉप रिटेलर्स शामिल होंगे

सैनिको के सम्मान के लिए दौड़ - राठौड़
जयपुर। शहर के अलबर्ट हॉल में आयोजित Honour Run दौड़ का सैनिक मंत्री मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। विशेष दौड़ भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान को समर्पित थी, और शूरवीरों के नाम आयोजित की गई थी। दौड़ का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के वीरों की बहादुरी को सम्मानित करना है, जो देश की सुरक्षा और गौरव के लिए अपनी जान की आहुति देते हैं। कर्नल राठौड़ ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए सभी प्रतिभागियों को इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री  मोद के नेतृत्व में भारतीय सेना को आधुनिक और मजबूत बनाया गया है, जिससे देश की सुरक्षा को नई ऊंचाइयां मिली हैं। मोदी की दूरदृष्टि और नेतृत्व में भारतीय सेना ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत को साबित किया है।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत अब तक 12लाख 50 हजार करोड़ के हुए निवेश: राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर। राजस्थान में राइजिंग राजस्थान के तहत निवेश को लेकर मुख्यमंत्री जर्मनी और लंदन के दौरे पर गए हैं। हर विभाग की प्री समिट हो रही है, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि अब तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत 12 लाख 50000 करोड़ का निवेश हो चुका है ।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने सरकार बनते ही प्रदेश में निवेश के लिए काम शुरू किया है और इन सभी निवेशों को सरकार के कार्यकाल के दौरान जमीन पर उतरेंगे। पिछली सरकार की तरह केवल एक साल बाकी रहने पर कागजी निवेश किए।  पुराने निवेश को दिए प्रस्ताव देने वाले निवेशक भी अगर आकर सरकार को इच्छा जाहिर केरेंगे तो सरकार उसे भी पूरी तरह से मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि नए जिलों की हो रही समीक्षा को लेकर कहा कि पिछली सरकार में आनन फानन में बिना कुछ सोचे समझे किसी चाहा उसे जिला बना दिया। हमारी सरकार ने आते ही इस पर रिव्यू किया है । एक जिले को बनने में हजारों करोड रुपए चाहिए होते हैं । सरकार पूरी तरह से सोच समझकर इस पर  फैसला करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के द्वारा राजस्थान में सरकार की जगह सर्कस चलने के आरोप पर कहां की सर्कस तो उनकी सरकार के वक्त चला था तब विधायकों को बॉडी बंदी में रखा गया था। उनके मंत्री विधानसभा में राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कह रहे थे।  राजस्थान में सरकार बनने के बाद लोकसभा आचार संहिता लगने का इंतजार नहीं किया और चार माह में ही ऐतिहासिक कार्य किया।

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी और कर्तव्य भी : राज्यवर्धन
जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़  ने प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनकर सभी से अपना अमूल्य योगदान देने की विनम्र अपील की।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने कहा, मनुष्य का प्रकृति से अटूट संबंध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी है। मोदी सरकार ने इस दिशा में अनेकों प्रयासों से समाज में जागृति लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए जो वैश्विक प्रयास चल रहे हैं, उनमें भारत एक आशा की किरण बनकर के उभरा है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जलवायु की रक्षा के लिए, पर्यावरण की रक्षा के लिए हमारे प्रयासों का संगठित होना बहुत ज़रूरी है। देश का एक-एक नागरिक जब जल, वायु और जमीन के संतुलन को साधने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेगा, तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित पर्यावरण दे पाएंगे।

राजस्थान के चुनावी रण में इस बार राजस्थान के सात खेल मंत्री, एक ने संभाला है केन्द्रीय मंत्रालय
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार ऐसे आठ राजनेता मैदान में हैं, जो राज्य और केन्द्र की सरकारों में खेलमंत्री रहे हैं। इनमें केन्द्र में खेलमंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजस्थान में खेलमंत्री रहे गजेन्द्र सिंह खींवसर और अशोक चांदना खुद अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। केन्द्र में खेलमंत्री रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक खेलों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीत नया इतिहास रचा, वहीं भाजपा सरकार में राजस्थान में खेलमंत्री रहे गजेन्द्र सिंह खींवसर स्क्वैश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। खींवसर ने कनाडा और पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया। अशोक चांदना पोलो के जाने-माने खिलाड़ी हैं और रामबाग पोलो मैदान पर जयपुर पोलो सत्र में उन्हें मैदान पर देखा जा सकता है।

इन्होंने बनाया रिकॉर्ड
गोगुन्दा से विधायक रहे मांगीलाल गरासिया 2008 से 2013 तक रही कांग्रेस सरकार में खेलमंत्री रहे। गरासिया राजस्थान के पहले ऐसे खेलमंत्री बने जिन्होंने पूरे पांच साल खेल मंत्रालय संभाला। गरासिया 2013 में चुनाव हार गए और 2018 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। गरासिया एक बार फिर गोगुन्दा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं हिण्डोली से दो बार विधायक रहे अशोक चांदना ने भी अशोक गहलोत के नेतृत्व में निवर्तमान कांग्रेस सरकार में पूरे पांच साल खेलों का महकमा संभालकर गरासिया के रिकॉर्ड की बराबरी की है। अशोक चांदना हिण्ड़ोली से ही तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के प्रभुलाल सैनी से है।

भाजपा सरकार में यूनुस और सिंघवी बने खेलमंत्री
वसुंधरा राजे के नेतृत्व में 2003 से 2008 तक रही प्रदेश की भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान दो मंत्रियों ने खेल मंत्रालय संभाला। डीडवाना से पहली बार विधायक बने यूनुस खान खेल मंत्री बने। यूनुस खान करीब साढ़े तीन साल खेलमंत्री रहे। इसके बाद भाजपा ने छबड़ा से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी को खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा, जो एक बार फिर छबड़ा से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

निर्दलीय उतरने की तैयारी में यूनुस खान
छात्र जीवन में कबड्डी के राज्य स्तरीय खिलाड़ी रहे यूनुस खान को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया। यूनुस खान अपने डीडवाना विधानसभा क्षेत्र से ही निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने उन्हें पांच बार टिकट दिया और दो बार प्रदेश में मंत्री बनाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस बार उनका टिकट काटने के फैसले से उन्हें कोई शिकायत नहीं है लेकिन उनके भविष्य का फैसला उनके क्षेत्र की जनता करेगी। यूनुस खान शनिवार को डीडवाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव लड़ने या न लड़ने के बारे में क्षेत्र की जनता ही फैसला करेगी।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भाजपा प्रत्याशी बनाने पर विरोध शुरू, युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे
जयपुर। जयपुर ग्रामीण की विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बीजेपी से प्रत्याशी बनाए जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नाराज है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार विधानसभा क्षेत्र में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध करना शूरू हो रहे हैं।

दो दिन पहले ही जोबनेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठौड़ को काले झंडे दिखाए थे। आज फिर से झोटवाड़ा के गोकुलपुरा में युवाओं ने राज्यवर्धन Go Back के नारे लगाते हुए उनके काफिले को काले झंडे दिखाये गए था।

इसके साथ ही कालवाड़ गांव के व्यापार मंडल ने सदस्यों ने भी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में रैली निकाली गई  थी। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजपाल सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा हाईकमान ने तीन बार के विधायक रहे राज्यपाल सिंह को टिकट नहीं देकर जयपुर ग्रामीण के सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही झोटवाड़ा में आशु सिंह सुरपुरा भी अपनी दावेदारी जता रहे थे उन्हें भी भाजपा ने नाखुश किया है जिसके बाद सुरपुरा  निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि भाजपा की आपसी लड़ाई में क्या झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा इस बार कमल खिला पाएगी या एक बार फिर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मौका मीलेगा।

प्रधानमंत्री के आव्हान पर "हर घर तिंरगा" अभियान के तहतजयपुर में कल निकलेगी तिरंगा बाइक रैली
जयपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत रविवार 13 अगस्त को जयपुर ग्रामीण सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली वैशाली नगर स्थित विजय द्वार से सुबह साढ़े छह बजे शुरू होगी, जिसका समापन अमर जवान ज्योति पर गार्ड ऑफ ऑनर से किया जाएगा। इस बाइक रैली जयपुर के कई बाईकर्स ग्रुप कम्युनिटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान भी उनके साथ रैली में शामिल होंगे। बाइकर्स राष्ट्रीय ध्वज के साथ पारंपरिक पगड़ियां बांधकर तिरंगा बाइक रैली में भाग लेंगे। कई जगहों पर आमजन द्वारा तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की जाएगी। साथ ही रैली में देशभक्ति से जुड़े गीत चलाए जाएंगे। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों को याद दिलाना है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। गौरतलब है की 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में "आजादी का अमृत महोत्सव" के हिस्से के रूप में मनाया जाएगा। आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार की तरफ ये पहल की जा रही है।

कांग्रेस के मंत्री-विधायक ही लगा रहे अपनी भ्रष्टाचार के आरोप : राज्यवर्धन
जयपुर। सेवा माह के उपलक्ष में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा की ग्राम पंचायत पीथावास स्थित लालचंदपुरा ग्राम में लाभार्थी सम्मेलन में पहुंचकर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गांव-गांव सुविधाएं पहुंच रही हैं, जिससे देश मजबूत बन रहा है। वहीं, कांग्रेस के मंत्री विधायक ही अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। ऐसी भ्रष्ट सरकार को जनता माफ  नहीं करेगी। पिछले नौ सालों में देश की दशा और दिशा बदली है। इस बदलाव को सभी ने महसूस भी किया है। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को जो जिम्मेदार दी थी, उसे पूरा नहीं किया। प्रदेश की इस सरकार को प्रधानमंत्री की ओर से 29 हजार करोड़ देने के बावजूद जनता को पानी नहीं पिला सकी।

भाजपा सरकार बनते ही अपराधियों पर होगा यूपी की तरह एक्शन : राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को भाजपा ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में दिवाली की खुशियां है, लेकिन साथ में रोज हो रही आपराधिक घटनाओं से प्रदेश का दिल भी दहला हुआ है। राजस्थान की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रदेश में ऐसा लग रहा है, जैसे कि अपराधियों का समानांतर शासन चल रहा हो और पुलिस ने अपराधियों की आगे सरेंडर कर दिया हो। अलवर और सीकर में मासूम बच्चों का अपहरण और हत्या हो रही है। रोजाना अट्ठारह बलात्कार प्रदेश में हो रहे हैं, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस की सरकार इन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री तो मनोवैज्ञानिक बने हुए हैं, वे अपना राजधर्म नहीं निभा रहे हैं। वह कहते हैं कि बेरोजगारी के कारण अपराध हो रहे हैं, कभी कहते हैं कि बलात्कार के अधिकार के मामले झूठे होते हैं, और कभी कहते हैं, कि अपराधी गरीब है। ऐसा लगता है कि अपराधियों के साथ सरकार खड़ी है। थानों में अपहरण हो रहे हैं, और दुष्कर्म की वारदातें अंजाम दी जा रही है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनी तो राजस्थान का मॉडल फॉलो करेंगे, क्या राजस्थान के जैसा ही गुजरात को अपराधियों की राजधानी बनाने की वह सोच रहे हैं।

राजस्थान में बलात्कार 38 प्रतिशत, दलितों पर अत्याचार 126 प्रतिशत और डकैती की घटनाएं राजस्थान में 200 प्रतिशत बढ़ गई है। राजस्थान की सरकार केवल पॉलिटिकली इंटेलिजेंस हमें ही पारंगत नजर आ रही है, और केवल विधायकों और मंत्रियों सहित राजनेताओं पर नजर रखने का काम बेहतर तरीके से कर रही है। कौन नेता कहां जा रहा है, किससे मिल रहा है, बस इसी में व्यस्त हैं, उन्हें जनता की फिक्र नहीं है। ऐसा नहीं है, कि राजस्थान की पुलिस योग्य व क्षमतावान नहीं है, लेकिन सरकार की ही मंशा राजस्थान में प्रशासन और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की नहीं नजर आती है। मैं राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपराधियों को गुंडों को डकैतों को चेतावनी देना चाहता हूं, कि वह सुनने की भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही उन पर यूपी की तरह सख्त एक्शन होगा। जिस तरह से यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है, और वह राजस्थान में आ रहे हैं, उस पर अंकुश लगाया जाएगा। राजस्थान से भी अपराध को खत्म किया जाएगा। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर उन्होंने कहा कि पहली बार परिवार से दूर कोई कांग्रेस का अध्यक्ष बना है, लेकिन वह केवल रबर स्टैंप की तरह ही गांधी परिवार का मोहरा है। जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं उनके प्रतिद्वंदी ने चुनाव में घोटाले की बात कही है। कांग्रेस अपना चुनावी ठीक से नहीं करा पा रही है तो देश का चुनाव कैसे कराएगी।