narenda modi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका के साथ व्यापार संबंधी बातचीत का जल्द निकलेगा निर्णय : ट्रम्प से बातचीत के लिए उत्सुक, मोदी बोले- भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि अमेरिका के साथ व्यापार संबंधी बातचीत का जल्द निर्णय निकलेगा और वह भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत के लिए उत्सुक है। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के जवाब में यह बात कही। मोदी एक्स पर लिखा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूँ। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

इससे पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुँचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।''

संस्कृत विद्वान पद्मश्री पियरे सिल्वेन फिलियोजात का निधन, मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली। संस्कृत के जाने-माने विद्वान एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर पियरे सिल्वेन फिलियोजात का पेरिस में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। डॉ. फिलियोजात के परिवार में पत्नी डॉ. वसुंधरा कवाली फिलियोजात और दो पुत्रियां मनोन्मणि और भामती तथा उनके नाती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉक्टर फिलियोजात के निधन पर शोक जताया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। फ्रांसिसी मूल के भारतीय डॉ. फिलियोजात मैसूर में यादवगिरि में रहते थे। उन्हें पिछले सप्ताह तबियत खराब होने के बाद मैसूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां से बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए पेरिस भेजा गया था। उनके नजदीकी सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पेरिस में किया जा सकता है।

डॉ. फिलियोजात फ्रांस के प्रसिद्ध प्राच्यविद्या विशेषज्ञ ज्यां फिलियोजात के पुत्र थे।  उन्होंने संस्कृत के विभिन्न विद्वानों के ज्ञान और शैली पर अध्ययन के अलावा प्राचीन हिन्दू मंदिरों के वास्तुशिल्प पर काफी कार्य किया था और उन्होंने फ्रांस में संस्कृत का अध्यापन भी किया था।

मोदी अपनी जुबान पर नहीं चले- खड़गे
बारां। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह संसद में कम बैठते है एवं राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं और अपनी जुबान पर नहीं चले हैं जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किया अपना वचन निभाया हैं।

खडग़े आज राजस्थान के बारां में कांग्रेस के पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देकर केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध सोमवार को ईआरसीपी जन जागरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान के साथ राजस्थान में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए जयपुर सहित दो स्थानों पर अपनी जुबान दी, लेकिन उस पर चले नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिए पैसे देने का जनता से वादा किया लेकिन आज तक इस बारे में कोई पता नहीं है।

राज्य की कांग्रेस सरकार कम से कम 25 हजार करोड़ रुपए खर्च करके इस परियोजना को आगे बढा रही है लेकिन श्री मोदी ने एक पैसा भी नहीं दिया है मगर वह बात बहुत करते हैं।

खडग़े ने आरोप लगाते हुए कहा कि  मोदी ने वादा किया था कि साल में दो करोड़ नौकरियां दी जायेगी, नौकरी नहीं मिली। पन्द्रह लाख रुपए लोगों की जेब डाले जायेंगे, कुछ नहीं दिया गया, यह केवल घोषणा मात्र ही रह गई।प्रधानमंत्री अपनी जुबान देते है लेकिन उस पर चलते नहीं है जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री ने जो वचन दिया वह निभाया हैं।

उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य अधिकार दिया गया है, किसी भाजपा की सरकार ने दिया है क्या। मोदी राजस्थान में कई बार आये, वह संसद में कम बैठते और राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते ही रहते है। कर्नाटक में इतना दौड़े कि गली गली में गए फिर भी उनकी पार नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो वादा करके आये, उसमें एक भी वादा नहीं निभाया गया हैं।

उन्होंने राजस्थान में पानी की समस्या और इस समस्या के समाधान वाली ईआरसीपी योजना को भी केन्द्र सरकार मदद नहीं करती है। प्रदेश से केन्द्र सरकार में मंत्री भी है और 25 सांसद भी है, इसके बावजूद केन्द्र सरकार से राजस्थान को पैसा ज्यादा नहीं मिल पाता, वह पैसा कहां जाता हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने तोग्रेस धोखा दे दिया लेकिन प्रदेश से जिन लोगों को जनता ने चुनकर भेजा, उन 25 सांसदों ने भी यहां की जनता को धोखा दिया है। कां सरकार गरीबों के लिए करना चाहती है लेकिन केन्द्र सरकार पैसे नहीं दे रही है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव में इन लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने क्या क्या और किस ढंग से काम करके राजस्थान को आगे बढ़ाया हैं। शिक्षा, आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि सहित सभी मामलों में राजस्थान आगे रहा है। इसके लिए उन्होंने श्री गहलोत की प्रशंसा करते हुए उनका धनयवाद किया कि राजस्थान में इतनी योजनाएं लागू की गई शायद किसी राज्य में इतनी योजनाएं जारी नहीं की होगी।

खडग़े ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने जनता एवं गरीबों के लिए अनेक कदम उठाये है और इसका दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में गारंटी योजना लागू की तो बाकी के लोग भी गारंटी स्कीम शुरु की है। इससे पहले राजस्थान में

गहलोत ने बहुत से गारंटी योजनाओं की घोषणा की और लागू भी किया।

गहलोत सरकार ने प्रदेश में ईलाज के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा किया गया। उन्होंने कहा कि यह काम वह ही कर सकता है जो गरीबों की तकलीफों को जानता है और वही पार्टी करती है। कांग्रेस के जो भी काम है गरीबों के हित में हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 21 लाख किसानों का 16 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। महात्मा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना शुरु हो गई हैं। बिजली के बिल में राहत दी गई है। उज्जवला सिलेंडर 500 रुपए में 74 लाख परिवारों को दिया गया हैं, यह है हमारा काम। उन्होंने सभा में आये लोगों से पूछा कि कल्याणकारी योजनाओं की सरकार बननी चाहिए या झूंठ बोलने वालों की सरकार बननी चाहिए, यह सोचना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार आनी चाहिए और इसके लिए घर घर जाकर प्रचार करना होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश बहुत हो रही थी और केन्द्र सरकार हमेशा कोशिश करती रही कि जिस राज्य में पूरा बहुमत नहीं है वहां की सरकार गिराओं लेकिन राजस्थान में सरकार गिरा नहीं पाये। अगर सरकार गिर जाती तो जिस तरह गहलोत सरकार ने जो ऐतिहासिक काम किए हैं वे नहीं हो पाते।

खडग़े ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो अगले वर्ष 2024 में दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार आयेगी। इसके लिए काम करना होगा। जो इमानदारी से काम करते हैं उनकी मदद भी करनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान को वीरो, देश की आजादी की लड़ाई एवं गरीबों को बचाने वाली भूमि बताते हुए कहा कि पहले राजा- महाराजाओं का जमाना था लेकिन महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरु ने देश को आजाद कराया तो भू सुधार कानून आया गरीबों के कलयाण की योजनाएं आई।

डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा और गरीबों को बचाने एवं उन्हें हक दिलाने के  लिए खूब लड़ा गया जिसमें पंडित नेहरु ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि आज वोट अधिकार हैं, इससे देश को आगे बढ़ाना चाहिए। डा अंबेडकर एवं पंडित नेहरु ने यह देश एवं गरीबों के लिए बहुत बड़ा काम किया।

RTI के जवाब में पीएमओ ने बताया मोदी ने 9 साल में नहीं ली कोई छुट्टी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 9 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। एक आरटीआई के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी छुट्टी नहीं ली है।

दरअसल, प्रफुल्ल शारदा नाम की याचिका कर्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आरटीआई लगायी थी जिसके जवाब में पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा ऑन ड्यूटी रहते है।

मोदी का सीकर दौरा ऊर्जा देने वाला होगा-पूनियां
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीकर दौरा बहुत अच्छा एवं ऊर्जा देने वाला साबित होगा।

डा पूनियां ने मोदी के सीकर दौरे को लेकर को यहां मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब कहीं आते हैं तो एक छाप छोकर जाते हैं, उनके नाम एवं काम की अपील लोगों के बीच में और सीकर में उनका शो होगा वह बहुत अच्छा एवं ऊर्जा देने वाला होगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 के बाद खासतौर पर जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने, उससे पहले वाजपेयी को शेखावाटी के लोगों ने अच्छा मैंडेट दिया था और लोकसभा चुनाव में उसकी शुरुआत हुई थी। नब्बे के दशक के बाद धीरे-धीरे शेखावाटी में हमारा आधार बढ़ा है और पिछली बार भी हमारी अच्छी सीटें थीं। आगे भी जो नजर आ रहा है उसमें शेखावाटी में भाजपा का अच्छा समर्थन का वहां अच्छा माहौल तैयार होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से निश्चित रूप से खासतौर पर जिस काम के लिए आ रहे हैं वह बड़ा काम है । दुनिया की सबसे बड़ी योजना किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में करोड़ों रुपए जमा होंगे और सीकर साक्षी बनेगा कि दुनिया की सबसे बड़ी योजना किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक बार फिर किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित होगी।

उन्होंने कहा कि इससे किसानों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह होगा और इस तरह प्रधानमंत्री का सीकर में शो बहुत अच्छा एवं ऊर्जा देने वाला होगा ।

ब्रिस्बेन शहर में भारत का नया कॉन्सुलेट खोला जाएगा : मोदी
सिडनी। आस्ट्रेलिया की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां घोषणा की कि ब्रिस्बेन शहर में भारत  नया कॉन्सुलेट (वाणिज्य दूतावास) खोलेगा। मोदी ने कहा कि इससे ब्रिस्बेन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी होगी।मोदी ने यहां सिडनी ओलंपिक पार्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए ब्रिस्बेन में रहने वाले हमारे भारतीय समुदाय के लिए यह विशेष घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं घोषणा करता हूं कि ब्रिस्बेन में जो बहुत लंबे समय से आपकी मांग थी, उसे अब जल्द ही पूरा किया जाएगा...ब्रिस्बेन में भारत का नया कॉन्सुलेट खोला जाएगा।" सभा में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन तथा केंद्रीय एवं प्रांतीय सरकार के मंत्री तथा जनप्रतिनिध उपस्थित थे। सिडनी ओलंपिक पार्क का कुडोस एरेना 20 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय से खचाखच भरा हुआ है।

सामाजिक न्याय, भाजपा के लिए आस्था का विषय : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बजरंग बली की तरह विशाल चुनौतियों से पार पाने में सक्षम है और कार्यकर्ताओं की भक्ति, समर्पण, शक्ति एवं 'राष्ट्र प्रथम' के मंत्र के बल पर देश में नयी राजनीतिक संस्कृति का सूत्रपात करने में सफल हुई है। मोदी ने यहां भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय भाजपा के लिए राजनीतिक नारा नहीं बल्कि आस्था का विषय है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी का झंडा उत्तोलन किया। मोदी ने अपने संबोधन के आरंभ में पार्टी को इस मुकाम तक लाने वाले सभी पूर्व नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ''आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है, पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग आज भी हमें पुरषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं, भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते हैं। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है। भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है। हनुमान जी कुछ भी कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते। भाजपा इसी से प्रेरणा लेती है।

उन्होंने कहा कि जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर हों। आज की मॉडर्न परिभाषा में जिस बात का बार बार जिक्र किया जाता है वो है- 'कर सकते हैं अगर हनुमान जी का पूरा जीवन देखें तो डगर डगर पर कर सकते हैं' की संकल्पशक्ति ने उनके लिए सफलता लाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। मोदी ने कहा, '''कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही'' यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।'' उन्होंने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है। जब जनसंघ का जन्म हुआ था तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे लेकिन हमारे पास मातृभूमि के प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही उस देश के लोगों की बुद्धि और मूल्यों में गहरी आस्था रखते हैं, जो खुद 'लोकतंत्र की जननी' है। यह विश्वास दिन-ब-दिन अधिक से अधिक मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया। लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है। हमारा समर्पण मां भारती, देश के कोटि-कोटि जनों और देश के संविधान को है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विकास और विश्वास एवं नए विचार का पर्याय है और देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक सशक्तिकरण को हमने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सामाजिक न्याय हमारे लिए राजनीतिक नारेबाजी का हिस्सा नहीं बल्कि हमारे लिए आस्था का विषय है। मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर कई राजनीतिक दलों ने देश के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने अपने परिवारों का कल्याण सुनिश्चित किया, लोगों का नहीं। दूसरी ओर, भाजपा के लिए सामाजिक न्याय कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि एक 'आस्था का अनुच्छेद' रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय को जीती है।इसकी भावना का अक्षरश: पालन करती है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलना सामाजिक न्याय का प्रतिबिंब है। 50 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना सामाजिक न्याय की सशक्त अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि 45 करोड़ गरीबों के बिना भेदभाव जनधन खाते खोलना सामाजिक न्याय के समावेशी एजेंडे का जीता जगता उदहारण है। 11 करोड़ लोगों को शौचालय मिलना ही तो सामाजिक न्याय है। बिना तुष्टिकरण और भेदभाव किए भाजपा सामाजिक न्याय के इरादों को सच्चे अर्थों में साकार करने वाला एक पर्याय बन कर उभरी है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में, हमें खुद को चुनाव जीतने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। हमें लोगों  का दिल जीतना सुनिश्चित करना चाहिए। हमें प्रत्येक चुनाव उसी स्तर की ऊर्जा और कड़ी मेहनत के साथ लडऩा है जैसा कि हम 1980 के दशक से करते आ रहे हैं। मोदी ने कहा, ''मुझे दृढ़ विश्वास है कि हमारे कार्यकर्ताओं की भक्ति, समर्पण और शक्ति और 'राष्ट्र प्रथम' का हमारा मंत्र हमें प्रेरणा देता रहेगा। आज भाजपा देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति का नेतृत्व कर रही है जबकि कांग्रेस और उसके ही जैसे अन्य दलों का कल्चर आप देख सकते हैं। परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के बंधक हैं ये सभी दल, जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसकी जैसी पार्टियों की संस्कृति है...छोटा-छोटा सोचना और उस से भी कम हासिल कर के खुशियां मानना। ये एक-दूसरे की पीठ थपथपा कर खुश हैं, जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उस से भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी-जान से जुट जाना। हम शरीर का कण-कण और समय का पल-पल खपाने का हौसला रखते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में केवल सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ। 2014 में भारत के लोगों ने भारत के पुनर्जागरण की नई यात्रा का शंखनाद कर दिया है। 800 साल से ज्यादा की गुलामी से बाहर निकल कर एक राष्ट्र अपना खोया हुआ गौरव पाने के लिए फिर से उठ खड़ा हुआ है। इस प्रक्रिया में दशकों से चली आ रही बुराइयां धीरे धीरे कमजोर पड़ती जा रही हैं। सन् 47 में अंग्रेज भले ही चले गए लेकिन लोगों को गुलाम रखने की मानसिकता यहीं छोड़ गए। आजादी के बाद देश में ऐसा वर्ग खूब फला-फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक़ समझता था। इन लोगों की बादशाही मानसिकता ने देश के लोगों को हमेशा अपना गुलाम माना। मोदी ने आह्वान किया, ''इस शुभ अवसर पर जब भाजपा अपने गठन के 50 वर्ष पूरे कर रही है और राष्ट्र, 100 वर्ष पूरे कर रही है, आइए हम अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने, सभी का दिल जीतने, मां भारती के सपनों को साकार करने एवं उसकी स्वतंत्रता का संकल्प लें उन्होंने कहा, ''मैं प्रार्थना करता हूं कि हनुमान जी हम सभी पर कृपा करें। मैं प्रार्थना करता हूं कि लोगों का विश्वास और आशीर्वाद हमारे साथ, भाजपा के साथ बना रहे।

पदोन्नति, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने के लिए कानून बनाएं सरकार: आठवले
नयी दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में आरपीआई मजबूती के साथ पूरे देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत के साथ फिर केंद्र में राजग सरकार बनेगी।

आठवले ने कहा कि आरपीआई केंद्र सरकार से पदोन्नति में आरक्षण और निजी क्षेत्र में आरक्षण देने का कानून शीघ्र बनाए जाने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि देश के भूमिहीनों को पांच एकड़ जमीन का पट्टा दिए जाने के लिए शीघ्र ही आरपीआई देशभर में जिला अधिकारियों के माध्यम से सभी राज्यों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी और मांग पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रखेगी। आठवले ने चेन्नई के होटल पल्मग्रोव में आरपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति- जनजाति सहित सभी वर्गों को मिल रहा है। देश की जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, इसलिए आगामी लोकसभा चुनावों में राजग गठबन्धन को चार सौ से ज्यादा सीटों पर विजय मिलेगी।

आठवले ने देश भर के आरपीआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में अपने-अपने क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और देश के सभी राज्यों में ग्राम पंचायत स्तर पर आरपीआई समिति गठित किए जाने के लिए सभी पदाधिकारियों को प्रयास करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में पांच करोड़ नए सदस्य बनाकर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को देश के गांव-गांव तक पहुंचाने काम किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश महातेकर सहित राष्ट्रीय कार्यकरिणी के पदाधिकारी और अन्य प्रदेशों के प्रदेश प्रभारी भी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार से लड़ने की पूर्ण राजनीतिक इच्छाशक्ति, सीबीआई हिचके नहीं : मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लोकतंत्र एवं न्याय का शत्रु तथा गरीबी एवं अपराध का मूल बताते हुए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आज स्पष्ट संदेश दिया किया कि भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए देश में पूर्ण राजनीतिक इच्छाशक्ति है और सीबीआई को हिचकने की जरूरत नहीं है।

मोदी ने आज यहां विज्ञान भवन में सीबीआई के हीरक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। समारोह में प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं जनशिकायत राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एवं कैबिनेट सचिव राजीव गौबा भी उपस्थित थे। इस मौके पर सीबीआई के मामलों से जुड़े उच्चतम न्यायालय का संग्रह भी जारी किया गया।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 वर्ष का सफर सीबीआई ने पूरा किया है। ये छह दशक निश्चित रूप से अनेक उपलब्धियों के रहे हैं। सीबीआई ने अपने काम से, अपने कौशल से सामान्यजन को एक विश्वास दिया है।

उन्होंने कहा, ''आज भी जब किसी को लगता है कि कोई केस असाध्य है तो आवाज उठती है कि मामला सीबीआई को दे देना चाहिए। लोग आंदोलन करते हैं कि केस उनसे लेकर सीबीआई को दे दो। यहां तक कि पंचातय स्तर पर भी कोई मामला आता है तो लोग कहते हैं कि इसे सीबीआई को दे देना चाहिए।"

मोदी ने कहा कि न्याय के, इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में सीबीआई हर जुबान पर है। अपनी कार्यप्रणाली, कार्यकुशलता और क्षमताओं से सीबीआई ने लोगों में अपने प्रति गहरी आस्था का भाव जगाया है। सीबीआई सत्य, न्याय के ब्रांड के रूप में उभरी है। आम लोगों से इस हद तक आस्था और विश्वास जीतना कोई साधारण बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले छह दशक में सीबीआई ने बहुआयामी और बहुक्षेत्रीय जांच एजेंसी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, आज सीबीआई का दायरा बहुत बड़ा हो चुका है। महानगर से लेकर जंगल तक सीबीआई को दौडऩा पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''मुख्य रूप से सीबीआई की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है।"

उन्होंने कहा, ''जहां भ्रष्टाचार होता है, वहां युवाओं को उचित अवसर नहीं मिलते। वहां सिर्फ एक विशेष ईकोसिस्टम ही फलता-फूलता है। भ्रष्टाचार प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन होता है और यहीं से भाई-भतीजावाद, परिवारवाद को बल मिलता है। जब भाई-भतीजावाद और परिवारवाद बढ़ता है, तो समाज का, राष्ट्र का सामथ्र्य कम होता है। जब राष्ट्र का सामथ्र्य कम होता है तो विकास प्रभावित होता है।"

उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद हमारा पहला दायित्व, व्यवस्था में भरोसे को फिर कायम करने का रहा। इसलिए हमने काले धन को लेकर, बेनामी संपत्ति को लेकर मिशन मोड पर एक्शन शुरु किया। उन्होंने कहा, ''आज हम इंटरनेट बैकिंग की बात करते हैं, यूपीआई से रिकॉर्ड ट्रांजेक्शन की बात करते हैं। लेकिन हमने 2014 से पहले बैकिंग वाला दौर भी देखा है। ये वह दौर था, जब दिल्ली में प्रभावशाली राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के फोन पर हजारों करोड़ रुपए के लोन मिला करते थे। जिसने हमारी अर्थव्यवस्था के आधारज् हमारे बैकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया था। बीते वर्षों में हम बहुत मेहनत करके अपने बैकिंग सेक्टर को मुश्किलों से बाहर निकाल कर लाए हैं।"

मोदी ने कहा, ''भ्रष्टाचारियों ने देश का खजाना लूटने का एक और तरीका बना रखा था जो दशकों से चला आ रहा था। ये था, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लूट। आज जनधन, आधार, मोबाइल की ट्रिनिटी से हर लाभार्थी को उसका पूरा हक मिल रहा है।"

उन्होंने कहा कि राष्ट्र में अविश्वास और नीतिगत पक्षाघात का समय था। लेकिन 2014 से, हमारा प्राथमिक लक्ष्य व्यवस्था में लोगों के विश्वास को बहाल करना, पोषण करना और मजबूत करना रहा है। हमने तत्कालीन काले धन के जमाखोरों के खिलाफ, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ, भ्रष्टाचार के मूल कारणों के खिलाफ एक्शन मोड में काम किया। हमने सिस्टम में अत्यधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की, और 2जी और 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन की प्रक्रिया इस बात का बहुत प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति में कोई कमी नहीं है। आपको कहीं भी हिचकने, कहीं रूकने की जरूरत नहीं है।" उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, अड़चने पैदा करने वाले भी बढ़ रहे हैं। भारत के सामाजिक ताने-बाने पर, हमारी एकता और भाई-चारे पर, हमारे आर्थिक हितों पर और हमारे संस्थानों पर भी नित्य प्रहार बढ़ते चले जा रहे हैं और इसमें जाहिर तौर पर भ्रष्टाचार का पैसा लगता है। इसलिए हमें अपराध और भ्रष्टाचार के बहुपक्षीय स्वभाव को समझना होगा और उसके मूल कारण तक पहुंचना होगा।

मोदी ने कहा कि यह सच है कि आधुनिक तकनीकों के कारण आज अपराध वैश्विक होते जा रहे हैं। लेकिन यह भी सच है कि ये प्रौद्योगिकियां ही इन मुद्दों का समाधान दे सकती हैं। हमें जांच में फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग को और तेज करने की जरूरत है। हमें साइबर अपराधों से निपटने के लिए नवोन्मेषी तरीके खोजने होंगे। तकनीक-सक्षम उद्यमियों और युवाओं की इसमें बड़ी भूमिका है।

10लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान, मोदी करेंगे रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान - रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं।

देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किया जाएगा। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी। जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं। ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।