jaipur market - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश में होली पर 80 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान : राजस्थान में 5 हजार करोड़ के व्यापार की संभावना, जयपुर में बाजारों में उमड़ी भीड़
जयपुर। Confederation of All India Traders (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद Praveen Khandelwal के अनुसार इस वर्ष देशभर में होली पर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार का अनुमान है। इसी कड़ी में राजस्थान का बाजार आकार लगभग 5 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

जयपुर के थोक–खुदरा बाजारों में उमड़ी भीड़

जयपुर के नाहरगढ़ रोड, जौहरी बाजार, चांदपोल, किशनपोल और बापू बाजार, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़ सहित प्रमुख बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों, होली टी-शर्ट और सजावटी सामान से सजे हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कैट के अनुसार “वोकल फॉर लोकल” के प्रभाव से स्वदेशी उत्पादों—हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग, पूजन सामग्री, परिधान और खिलौनों—की मांग बढ़ी है। खास बात यह है कि इस बार पिचकारियों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने से कीमतों में कमी आई है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है।

पहली बार आई इलेक्ट्रिक पिचकारी, कीमत 220 से 2000 रुपए

महेश टॉयज के डायरेक्टर दिनेश जसोरिया ने बताया कि इस बार बाजार में पहली बार इलेक्ट्रिक पिचकारी आई है, जिसकी कीमत 220 से 2000 रुपए प्रति नग तक है। इसके अलावा सामान्य पिचकारी 20 से 1500 रुपए प्रति नग में उपलब्ध है।

कैप: 10 से 50 रुपए प्रति नग
होली टी-शर्ट: 40 से 100 रुपए प्रति नग
वाटर पंप: 20 से 150 रुपए प्रति नग
बैलून: 5 से 80 रुपए प्रति पैकेट
गुलाल (पैकेट): 20 से 100 रुपए

6 लीटर गुलाल सिलेंडर (दस नग पैक): 800 से 900 रुपए

व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में कमी और स्थानीय उत्पादन बढ़ने से इस वर्ष कई उत्पादों की कीमतें पहली बार कम हुई हैं, जिससे ग्राहकों की खरीदारी बढ़ी है।

मिठाइयों और गिफ्ट आइटम की भी जोरदार मांग

होली से जुड़े सामान के अलावा मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट पैक, कपड़े, फर्निशिंग, किराना और एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री भी तेज है। विशेष रूप से गुजिया की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है। व्यापारिक संगठनों के अनुसार होली मिलन समारोहों की बढ़ती संख्या से होटल, बैंक्वेट हॉल और रेस्टोरेंट्स की बुकिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है।

स्वदेशी व्यापार को मिलेगा बल

व्यापार जगत का मानना है कि इस वर्ष की होली राजस्थान के व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं, लघु उद्योगों और एमएसएमई क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। त्योहार केवल सामाजिक उत्सव नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को गति देने का माध्यम भी है—और इस बार जयपुर सहित पूरे राजस्थान में इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है।

घर की दीवारों पर दिवाली की चमक : जयपुर में 200 करोड़ का पेंट कारोबार होने के आसार, कंपनियों ने पहली बार की वारंटी देने की घोषणा
जयपुर। दिवाली से पहले जयपुर सहित पूरे राजस्थान में घरों की दीवारों को सजाने-संवारने का सिलसिला तेज हो गया है। बाजार में रंग, पेंट और डिस्टेंपर की बिक्री चरम पर है। खास बात यह है कि इस बार कंपनियों ने पहली बार वारंटी देने की घोषणा की है। हालांकि नियम और शतेंर् लागू होंगी।

जीएसटी रिफॉर्म से कारोबारियों को राहत
पेंट कारोबारियों का मानना है कि हालिया जीएसटी रिफॉर्म से इनपुट क्रेडिट और टैक्सेशन आसान होने से कारोबार को राहत मिलेगी। अब चुने की कली के दिन लद गए यानी लोग किफायती चुना लगाने की बजाय टिकाऊ और आधुनिक पेंट चुन रहे हैं।

ऑफलाइन बाजार में ज्यादा रौनक
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री बढ़ रही है, लेकिन ऑफलाइन मार्केट अभी भी ज्यादा मजबूत है। दुकानदारों के अनुसार ग्राहक रंग, टेक्सचर और क्वालिटी को देखकर ही खरीदना पसंद करते हैं।

घर को ठंडा रखने का नया विकल्प
इस बार बाजार में कूल एंड सील प्रूफ पेंट भी आकर्षण का केंद्र है। कंपनियों का दावा है कि यह पेंट घर को ठंडा रखने में मदद करेगा।

फेस्टिव सीजन में रोजगार
दिवाली सीजन में पेंट कारोबार से एक लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। छोटे ठेकेदारों से लेकर पेंटर, मजदूर और डेकोरेशन से जुड़े लोग इस काम में शामिल हैं।

2बीएचके घर पर अनुमानित खर्च
विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोई परिवार 2 बीएचके मकान को पूरी तरह पेंट करवाना चाहता है, तो दो हजार  से 15 हजार रुपए तक का खर्च आ सकता है, जो पेंट की क्वालिटी और डिजाइनिंग पर निर्भर करेगा।

कलर डिस्टेंपर क्या है
कलर डिस्टेंपर आम डिस्टेंपर से थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसकी फिनिशिंग और टिकाऊपन बेहतर होती है।

यह मैट फिनिश
देता है, जिससे दीवार पर खूबसूरत लुक आता है।

नमी और धूल से दीवार को बचाता है।
दीपावली पर घरों में होने वाली सफाई और रंग रोगन एक तरह से हमारे आवासों को मिलने वाला  पुनर्जीवन है। यह सिलसिला जाने कब से चल रहा है।

कीमतों में स्थिरता
जयपुर के बाजार में इस बार कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। प्रमुख उत्पादों के भाव इस प्रकार हैं।
प्लास्टिक पेंट (इंटीरियर) 1,800 से 13,000 रुपए (20 लीटर)
वॉटर प्रूफ  पेंट 4,200 से 9,000 रुपए (20 लीटर)
एक्सटीरियर पेंट: 1,800 से 11,000 रुपए (20 लीटर)
वॉटर डिस्टेंपर: 700 से 1,100 रुपए (20 लीटर)
एनामेल पेंट (ऑयल बेस) 250 से 350 रुपए (प्रति लीटर)
तारपीन तेल 100 रुपए (प्रति लीटर)
रेजमाल 5 से 20 रुपए (प्रति नग)
ब्रश 125 से 200 रुपए (प्रति नग)
स्मॉल ब्रश 30 से 70 रुपए (प्रति नग)
स्टेंसिल 50 से 200 रुपए (प्रति नग)
रंगोली एनामेल पेंट 30 से 50 रुपए (50 एमएल)
गुलाल पाउडर 50 से 200 रुपए प्रति किलो
चुना कली 20 से 50 रुपए प्रति किलो

कंपनियों के ऑफर्स
इस बार पेंट कंपनियों ने ग्राहकों को दिवाली सीजन में लुभाने के लिए कई स्कीमें निकाली हैं। एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स, नेरोलैक पेंट्स, ड्यूलक्स पेंट्स, शालीमार पेंट्स जैसी कंपनियों की रेंज मार्केट में उपलब्ध है।
राजेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष, त्रिपोलिया बाजार व्यापार मण्डल

सोना 500 रुपए और चांदी 200 रुपए महंगा
जयपुर। वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। शुद्ध सोना 500 रुपए तेज होकर 78,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 500 रुपए से उछलकर 73,600 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 200 रुपए बढ़कर 88,600 रुपए प्रति किलो रही। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :

चांदी 88,600
शुद्ध सोना 78,800
जेवराती सोना 73,600
18 कैरेट 60,600
14 कैरेट 47,300

सोना और चांदी यथावत
जयपुर। सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में कोई उतार चढ़ाव नहीं दर्ज किया गया। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अनुसार शुद्ध सोना, जेवराती सोना और चांदी पूर्व स्तर पर टिके रहे। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :

चांदी 90,000
शुद्ध सोना 78,500
जेवराती सोना 73,300
18 कैरेट 60,300
14 कैरेट 46,900

चांदी और सोने ने फिर भरी नई उड़ान
जयपुर। वायदा बाजार में आई तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ने फिर नई उड़ान भरी है। चांदी 2100 रुपए की छलांग लगाकर 92,100 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 800 रुपए तेज होकर 79,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 800 रुपए बढ़कर 73,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 92,100
शुद्ध सोना 79,000
जेवराती सोना 73,800
18कैरेट 60,400
14कैरेट 48,000

चांदी की बिखरी चमक, खरीदारों की भीड़ उमड़ी, कारोबार 10 हजार करोड़ पार
जयपुर। नए जोश और उत्साह के साथ धनतेरस पर कोरोना के 2 साल बाद चारों और बाजारों में खरीदार जमकर खरीदारी करते दिखे। शोरूम, दुकान और शॉपिंग मॉल में कस्टमर्स का तांता लगा रहा। शगुन की खरीदारी में शुभ माने जाने वाले बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के और आभूषणों की रिकॉर्ड बिक्री हुई। मार्केट में बार-बार ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी। कस्टमर्स को खरीदारी के लिए पार्किंग की जगह के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।

चांदी 1900 और सोना 800 रु. महंगा
एक ओर जहां सर्राफा बाजार में चांदी 1900 रुपए उछलकर 59,500 रुपए प्रति किलो के भाव पर खुली। शुद्ध सोना 800 रुपए बढ़कर 52,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 800 रुपए बढ़कर 50,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

हल्के वजन के गहनों की मांग अधिक
10, 20 और 50 ग्राम के सिक्कों की मांग अधिक रही। तेजी के भावों ने कई खरीदारों का बजट बिगाड़ दिया। फिर भी खरीदारी का उत्साह कम नहीं हुआ। कम वजन के गहनों की जमकर बिक्री हुई। सर्राफा बाजार में कारोबार उम्मीद से पार हुआ है।
-कैलाश मित्तल, अध्यक्ष सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर

नया जोश और उत्साह दिखा
नए स्टॉक और ऑफर्स के साथ धनतेरस पर फेस्टिव सीजन की शुभ खरीदारी की शुरुआत हुई। रियल एस्टेट, सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन, आभूषण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, होम फर्नीशिंग, ड्रायफ्रूट्स, स्वीट्स, डेकोरेटिव आइटम, होम अप्लायसेंज, गारमेंट्स, फर्निचर, डेकोरेटिव लाइट्स की विस्तृत प्रॉडक्ट रेंज मार्केट में उपलब्ध है। बाजार कोरोना से पूरी तरह उबर चुका है। मार्केट में रेस्पोंस पिछले अनुमान के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
-सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष फोर्टी

ऑटोमोबाइल मार्केट में बूम
ई  -व्हीकल्स, टू-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल की जबरदस्त बिक्री हुई। आने वाले वेडिंग सीजन के लिए रिकॉर्ड बुकिंग हुई। अलसुबह खुले शोरूम में कस्टमर्स अपने-अपने मुहूर्त के अनुसार  डिलीवरी लेकर सीधे मंदिर पहुंचे।
-साईं गिरधर, राष्ट्रीय महासचिव फाडा