ambedkar stadium - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गढ़वाल और रेंजर्स के बीच सोमवार को होगा खिताबी मुकाबला
नयी दिल्ली। शहीद भगत सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल गढ़वाल एफसी और रॉयल रेंजर्स के बीच सोमवार को खेला जाएगा।

आज यहां अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में गढ़वाल ने दिल्ली एफसी को टाई ब्रेकर में 7-6 से और रॉयल रेंजर्स ने सुदेवा एफसी को 4-2 से हराया।

गढ़वाल और दिल्ली एफसी के बीच खेला गया मैच खासा रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए और गंवाए। अभोय और गिरी ने दिल्ली एफसी के लिए गोल किए। गढ़वाल की ओर से राधाकांता ने गोल किया लेकिन 75 वें मिनट में दिल्ली एफसी के  सैमसन ने अपना ही गोल भेद दिया। इस आत्मघाती गोल के बाद टाई ब्रेकर में गढ़वाल ने बाजी मार ली।

रॉयल रेंजर्स ने युवा खिलाड़यिों से सजी सुदेवा को शुरू से ही नियंत्रण में रखा और निश्चित अंतराल के बाद अभिषेक, बेखम,  बंसल और डेंजिल ने गोल किए। सुदेवा के दोनों  गोल जोजो ने किए।

उधर नेहरू स्टेडियम मैदान पर चैंपियन बन चुकी गढ़वाल यूनाइटेड की लड़कियों ने हंस क्लब पर गोलों की बरसात करते हुए 14-0 से जीत पाई।  विजेता के लिए संफीदा, नोंगरम और प्लेयर ऑफ द मैच मोनिशा (4) ने तिकड़ी जमाई।  थिएमलालनी, किपजेन, ङ्क्षतगजोकिम और फ्रैगरेंसीए ने एक एक गोल बांटे। दूसरे मैच में रॉयल रेंजर्स ने अनुष्का सैमुअल के दो गोलों से सिग्नेचर एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोका। सिग्नेचर की ओर से भगवती और कंचन रावत ने गोल किए।

राजस्थान यूनाईटेड ने दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम को बनाया अपना होम ग्राउण्ड
जयपुर। हीरो आई लीग में अपने दूसरे सत्र की तैयारियों में जुटी राजस्थान की क्लब टीम राजस्थान यूनाईटेड एफसी ने अपने राज्य में कोई मैदान नहीं मिलने के बाद अब दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम को अपने होम ग्राउण्ड बनाया है। हीरो आई लीग का आगामी सत्र 12 नवम्बर से शुरू होगा और इसके मैच होम एण्ड अवे आधार पर खेले जाएंगे। राजस्थान यूनाइटेड अपने घरेलू मुकाबले अम्बेडकर स्टेडियम पर खेलेगी। राजस्थान यूनाइटेड के अध्यक्ष विवेक शर्मा के अनुसार राजस्थान में भारतीय फुटबाल संघ के मानकों के अनुरूप जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम और जोधपुर के बरकतुल्ला स्टेडियम ही हैं लेकिन दोनों ही पूरी तरह क्रिकेट स्टेडियम बन गए हैं। राजस्थान यूनाइटेड के फाउंडर रजत मिश्रा ने बताया कि उन्हें जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में मैच कराने का प्रस्ताव मिला लेकिन यह स्टेडियम मानकों के अनुरूप नहीं है।