Philippines - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
मनीला/बीजिंग। फिलीपींस ने भारत के सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को चीन की चौखट के पास तैनात कर दिया है। फिलीपींस मीडिया ने बताया है कि देश के सबसे उत्तरी इलाकों में फिलीपीन मरीन कॉर्प्स ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल से लैस कोस्टल डिफेंस रेजिमेंट के एक हिस्से को शामिल किया जा रहा है। इस तैनाती के बाद मरीन फोर्स की नई समुद्री स्ट्राइक क्षमताओं की पहुंच रणनीतिक लूजोन स्ट्रेट तक बढ़ जाएगी।

नेवल न्यूज ने बताया है कि फिलीपींस मरीन कॉर्प्स ने अपनी 273वीं मरीन कंपनी को एक्टिव कर दिया है जो खास तौर से ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल बटालियन का हिस्सा है। जिस लोकेशन पर ब्रह्मोस मिसाइलों को तैनात किया गया है वो काफी ज्यादा रणनीतिक तौर पर अहमियत रखता है। यह यूनिट कैंप केप बोजेडोर में तैनात की गई है जो लुजोन द्वीप के बिल्कुल उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है। यहां से फिलीपींस चीन और ताइवान पर नजर रखता है।

ब्रिगेड के सोशल मीडिया पोस्ट से कोस्टल डिफेंस रेजिमेंट की ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए एक बेस बनाने की योजना का संकेत मिलता है। यह बेस ताइवान के काफी नजदीक है। जिससे पता चलता है कि ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती का मकसद दक्षिण चीन सागर में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर लगाम लगाना और संभावित ताइवान युद्ध के असर से अपने देश को बचाना है। नेवल न्यूज ने ये भी बताया है कि यूनिट की एयर-डिफेंस बटालियन ने अपनी ब्रह्मोस बैटरी की सुरक्षा के लिए भारत में बने आकाश सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम पर नजर रखी है। उत्तरी लुजोन में ब्रह्मोस की तैनाती से पता चलता है कि फिलीपींस ने अपनी रणनीति बदल दी है।

इसने चौथी ब्रिगेड को देश के दक्षिणी इलाकों से हटाकर अब उत्तरी इलाकों (ताइवान के करीब) में शिफ्ट कर दिया है। इस बेस पर खास तौर से भारत से खरीदी गई ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर और शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा हो सकता है कि आने वाले वक्त में फिलीपींस भारत से आकाश एयर डिफेंस सिस्टम भी खरीदे। आकाश ने पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था जिससे फिलीपींस में इसे खरीदने पर विचार किया जा रहा है।

दक्षिणी फिलीपींस के तट पर भीषण हादसा, नौका डूबने से 13 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता
मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के बसिलन प्रांत के तट पर सोमवार तड़के एक अंतर-द्वीप नौका डूबने की दुर्घटना के बाद कम से कम 13 शव बरामद किए गए हैं और 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। नौका में 300 से अधिक यात्री और चालक दल सवार थे।

दक्षिण-पश्चिमी में फिलीपींस तटरक्षक बल ने बताया कि नौका जाम्बोआंगा शहर से सुलू प्रांत के जोलो द्वीप जा रही थी, तभी बसिलन प्रांत के हाजी मुहतमद नगर पालिका में बलुकबलुक द्वीप के पास यह डूब गई।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने सोमवार तड़के तक कम से कम 13 शव पानी से निकाले, जबकि तटरक्षक बल की इकाइयों, नौसेना के जहाजों और आसपास की मछली पकडऩे वाली नौकाओं द्वारा दर्जनों जीवित लोगों को बचाया गया। जीवित लोगों की सटीक संख्या की पुष्टि अभी भी की जा रही है।

खोज और बचाव अभियान जारी है और खराब समुद्री परिस्थितियों के बीच क्षेत्र की छानबीन के लिए विमानों और समुद्री संसाधनों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज डूबने के कारणों की जांच अभी जारी है।

क्या चीनी सरकार में होने वाला है बड़ा खेला? बदले कई देशों में अपने राजदूत? समाने आई चौकाने वाली वजह
बीजिंग। चीन ने फिलीपींस और नीदरलैंड सहित विभिन्न देशों में अपने राजदूतों को बदल दिया है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनङ्क्षपग ने नेशनल पीपल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के फैसले के अनुसार जिंग क्वान को श्रू हुआंग जिलयन की जगह फिलीपींस में राजदूत नियुक्त किया है। वहीं, शेन बो को टैन जियान की जगह नीदरलैंड में राजदूत नियुक्त किया गया है।

जियांग वेई को झांग यानलिग की जगह एंटीगुआ और बारबुडा में राजदूत नियुक्त किया गया है। ली जियांग को श्री चेन जिंहोंग की जगह माली में राजदूत नियुक्त किया गया है। यांग शिन को श्री झांग जियानवेई की जगह कुवैत राज्य में राजदूत नियुक्त किया गया है। झाओ योंग को वांग ​किंग की जगह सिएरा लियोन गणराज्य में राजदूत नियुक्त किया गया है।

बयान में बताया गया कि कांग यान को श्री वांग शुनकिंग की जगह स्लोवेनिया में राजदूत नियुक्त किया गया है। यांग यिरुई को झाओ बेंटांग की जगह पुर्तगाल में राजदूत नियुक्त किया गया है। जिया गाइड को चेन जू की जगह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि, नेशनल पीपल्स कांग्रेस चीन की सर्वोच्च विधायिका है।

फिलीपींस और चीन दक्षिण चीन सागर में तनाव कम करने पर सहमत
मनीला। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फिलीपींस और चीन विवादित अयुंगिन शोल पर खड़े फिलीपींस के युद्धपोत तक कर्मियों और माल को पहुंचाने के लिए दक्षिण चीन सागर में तनाव कम करने के सिद्धांतों पर सहमत हुए हैं।

फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फिलीपींस और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना उन सिद्धांतों और दृष्टिकोणों की समझ पर पहुंच गए हैं, जिनका दोनों पक्षों द्वारा पालन किया जाएगा ताकि फिलीपींस के वैध और नियमित रोटेशन और अयुंगिन शोल में बीआरपी सिएरा माद्रे को पुन: आपूर्ति मिशन के संचालन में गलतफहमी और गलत अनुमान से बचा जा सके।

मंत्रालय ने कहा कि दो जुलाई, 2024 को मनीला में दक्षिण चीन सागर पर 9वें द्विपक्षीय परामर्श तंत्र के दौरान दोनों देशों के बीच रचनात्मक चर्चा और परामर्श की एक श्रृंखला के बाद वर्तमान समझौता हुआ।

बयान में कहा गया कि मनीला समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन के अनुसार, अयुंगिन शोल सहित अपने अधिकारों और अधिकार क्षेत्र की रक्षा करना जारी रखेगा।

गौरतलब है कि अयुंगिन शोल, जिसे दूसरा थॉमस शोल भी कहा जाता है, एक विवादित चट्टान है जिस पर फिलीपींस, चीन, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम सभी देश दावा करते हैं। फिलीपीन नौसेना ने अमेरिका निर्मित फिलीपींस नौसेना के जहाज सिएरा माद्रे पर एक छोटी समुद्री टुकड़ी तैनात की, जिसे चीन के क्षेत्रीय दावों के जवाब में 1999 में जानबूझकर रोक लिया गया था।

दक्षिण चीन सागर में कई द्वीपों और चट्टानों की क्षेत्रीय संबद्धता दशकों से चीन, फिलीपींस और कई अन्य एशिया-प्रशांत देशों के बीच विवादों का विषय रही है। उन द्वीपों के महाद्वीपीय चट्टानों पर महत्वपूर्ण तेल और गैस भंडार की खोज की गई है, जिनमें पारासेल द्वीप, थिटू द्वीप, स्कारबोरो शोल और व्हिटसन रीफ हिस्सा सहित स्प्रैटली द्वीप शामिल हैं।

फिलीपींस द्वारा दायर एक मुकदमे के बाद जुलाई 2016 में हेग में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय ने फैसला सुनाया कि चीन के पास दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय दावों का कोई आधार नहीं है। अदालत ने फैसला सुनाया कि द्वीप विवादित क्षेत्र नहीं हैं और एक विशेष आर्थिक क्षेत्र का गठन नहीं करते हैं, लेकिन बीजिंग ने फैसले को मान्यता देने या स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

फिलीपींस में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
मनीला। फिलीपींस के कैविटे शहर में गुरुवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो पायलटों की मौत हो गई। एक सैन्य प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपीन नौसेना के रॉबिन्सन आर22 प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर कैविटे शहर में एक सार्वजनिक बाजार के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 06:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल दोनों पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

फिलीपींस में सड़क दुर्घटना में 4 की मौत
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के पूर्वोत्तर स्थित शहर आलांगापो में एक तेज रफ्तार के ट्रक से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जारी बयान में बताया गया कि यह दुर्घटना। रविवार देर रात हुई । दोनों वाहन शहर में एक घुमावदार सड़क से गुजरने के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए।

सोशल मीडिया पर दुर्घटना की वायरल हो रही तस्वीरों में एक कार को दस पहियों वाले ट्रक के नीचे दबा देखा जा सकता है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सवार चार लोगों को सिर और शरीर में गंभीर चोटें लगीं और अस्पताल लाऐ जाने पर चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में बताया गया कि शहर में जिस समय दुर्घटना हुई कार, बड़े ट्रक के पीछे चल रही थी। हादसे में मारे गये एक व्यक्ति की अगले माह शादी होने वाली थी और इसी को लेकर बात करने के लिए वह अपनी मंगेतर के परिजनों से मिलने बतान प्रांत आया था।

फिलीपींस में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.6 तीव्रता मापी गई
मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांत में भूकंप के जोर दार झटके महसूस किए गए गए। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी।

केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गयी। संस्थान ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 9:39 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र बलुत द्वीप से लगभग 434 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में धरती की सतह से 122 किमी की गहराई में सारंगानी शहर में था। सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

उल्लेखनीय है कि प्रशांत रिंग ऑफ फायर के साथ स्थित होने के कारण द्वीपसमूह फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

Philippines: घर में लगी आग, 5 लोगों की मौत
मनीला। फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी फिलीपीन्स सरकार के अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने दी। ब्यूरो ने कहा कि स्थानीय समयानुसार आज सुबह लगभग 5:30 बजे आग लगी जिसमें तीन अन्य लोग सुरक्षित बच गए। आग पर दमकलकर्मियों ने लगभग तीन घंटे बाद काबू पाया। पीड़ितों में क्वेजोन सिटी में रहने वाले परिवार के सदस्य और श्रमिक शामिल हैं।

फिलीपींस ने न्यूजीलैंड को हरा उलटफेर किया
वेलिंगटन। पहली बार फीफा महिला विश्व कप में हिस्सा ले रहे फिलीपींस ने टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक को अंजाम देते हुए मेजबान न्यूज़ीलैंड को 1-0 से मात दे दी। वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर खेले गए सनसनीखेज ग्रुप-ए मुकाबले में सरीना बोल्डेन ने 24वें मिनट में विजेता टीम का गोल किया। यह महिला विश्व कप इतिहास में फिलीपींस की पहली जीत है।
विश्व रैंकिंग की 46वीं टीम फिलीपींस को अपने पहले मुकाबले में स्विट््जरलैंड के हाथों 0-2 की हार मिली थी। विश्व नंबर 26 न्यूजीलैंड को भी एक आसान जीत की उम्मीद थी, लेकिन बोल्डेन के गोल ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
बोल्डेन ने 24वें मिनट में न्यूजीलैंड के गोल के पास हेडर मारा। गेंद सीधा न्यूजीलैंड की गोलकीपर विक्टोरिया एस्सन के पास गई, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सकीं और फिलीपींस को उसका पहला विश्व कप गोल मिल गया।  घरेलू मैदान पर खेलते हुए न्यूजीलैंड ने स्थानीय समर्थन के साथ वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन फिलीपींस के रक्षण को भेदकर स्कोर करना उसके लिए असंभव साबित हुआ। फिलीपींस के कोच ऐलन स्टैजिक इस उत्साहजनक जीत के बाद खुश थे लेकिन उन्होंने कहा कि अभी काम खत्म नहीं हुआ है।

फिलीपींस में ज्वालामुखी से 1,624 लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित
मनीला। फिलीपींस के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि फिलीपींस में सबसे सक्रिय मेयोन ज्वालामुखी से लावा और विभिन्न प्रकार की गैस बाहर आने के कारण विस्थापित हुए कम से कम 1,624 लोग तीव्र श्वसन संक्रमण से पीड़ित हैं।

स्वास्थ्य अवर सचिव एनरिक तायाग ने कहा कि अल्बे प्रांत में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि अस्थायी आश्रयों में कुछ लोग खांसी, सर्दी और गले में खराश से पीडि़त हैं।

तायाग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,''  लोगों में खांसी, सर्दी और गले में खराश बढ़ रही है।" उन्होंने बताया कि हालाँकि निकासी केंद्रों में श्वसन संक्रमण का कोई प्रकोप नहीं है।

आठ जून से ज्वालामुखी से लावा बाहर आने लगा और अधिकारियों ने मनीला से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मेयोन ज्वालामुखी के तल पर छह किलोमीटर के खतरे वाले क्षेत्र के लगभग 19,000 निवासियों को बाहर निकाला है।

फिलीपीन ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान शैक्षणिक संसथान ने मेयोन ज्वालामुखी के आसपास चेतावनी स्तर को पांच के पैमाने पर तीन पर बनाए रखा।

शंकु के आकार का ज्वालामुखी निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है और उन्हें अपने घरों में लौटने से रोक रहा है। विस्थापित लोगों को अस्थायी रूप से कम से कम 27 सरकारी-संचालित आश्रयों में रखा गया है।

ज्वालामुखीविदों ने सोमवार को एक सलाह में चेतावनी दी, ''ज्वालामुखी वर्तमान में अपेक्षाकृत उच्च स्तर की अशांति में है, और हफ्तों या दिनों के भीतर खतरनाक विस्फोट अभी भी संभव हो सकता है।"

मेयोन ज्वालामुखी में आखिरी बार 2018 में विस्फोट हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप नौ शहरों और नगर पालिकाओं से 23,000 से अधिक लोगों को निकाला गया था।

फिलीपींस में रिहायशी इलाके में आग लगने से सात लोगों की मौत
मनीला। फिलीपींस के रिजाल प्रांत में शनिवार देर रात एक रिहायशी इलाके में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गयी हैं। फिलीपींस की पुलिस ने रविवार को बताया कि तैते शहर में शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे से पहले आग लगी और आग ने पुराने घरों वाले इस इलाके में तेजी से फैल गयी, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 40 से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए थे।

पुलिस के अनुसार पीड़ित गली के अंत में अपने घर में फंस हुए थे और शव रसोई के फर्श पर और बाथरूम के अंदर पाए गए हैं। सात मतृकों में दो साल की बच्ची और 12 वर्ष किशोर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग के कारण 60 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। अग्नि सुरक्षा ब्यूरो आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

अमेरिका से सैन्य सहयोग बढ़ाने पर फिलीपींस को चीन की चेतावनी
बीजिंग। अमेरिका से सैन्य सहयोग बढ़ाने को लेकर चीन ने फिलीपींस को चेतावनी दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यह अमेरिका के भू-राजनीतिक लक्ष्यों के पक्ष में है और यह फिलीपींस की सुरक्षा से समझौता होगा। रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस सरकार को अपनी हालिया चेतावनी में मनीला स्थित चीनी दूतावास ने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा अपने यहां पिछले महीने चार और सैन्य सुविधाओं तक अमेरिकी सेना की पहुंच की अनुमति देने के फैसले का हवाला दिया।

फिलीपींस को चीन के खिलाफ खड़ा करेगा अमेरिका
दूतावास ने कहा कि इस तरह का सहयोग फिलीपींस को चीन के खिलाफ खड़ा करेगा और वह भू-राजनीतिक संघर्ष में बंध जाएगा। उधर, ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान और अमेरिका के संबंधों में संदेह पैदा करने के लिए चीन टिकटाक और यूट्यूब जैसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ताइवान में गलत सूचनाएं फैलाता है। हालांकि, एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि ताइवान के लिए आनलाइन गतिविधियों को रेगुलेट करने के लिए एजेंसी सौंपना मुश्किल है।

माइक्रोनेशिया ने चीन पर लगाया राजनीतिक युद्ध का आरोप
माइक्रोनेशिया के राष्ट्रपति ने अन्य राष्ट्रीय नेताओं को लिखे एक पत्र में चीन पर राजनीतिक युद्ध का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन माइक्रोनेशिया को पक्ष करने के लिए जासूसी और पांच करोड़ डालर रिश्वत की पेशकश सहित नापाक रणनीति का इस्तेमाल कर रहा है। वह यह सुनिश्चत करना चाहता है कि अगर ताइवान के साथ युद्ध होता है तो माइक्रोनेशिया अमेरिका के बजाय चीन के साथ रहे या कम से कम पक्ष लेने से परहेज करे।