rangoli - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दैनिक नवज्योति कार्यालय में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, रंगों की भाषा में बोली छात्राओं की कला
कोटा। रंगोली, भारतीय लोक परंपरा की एक प्राचीन कला है, जो आज भी घरों, मंदिरों और सामाजिक आयोजनों में प्रमुखता से स्थान रखती है। दीपावली के पावन अवसर पर दैनिक नवज्योति कार्यालय में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या कला महाविद्यालय एवं राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने दीपावली थीम पर रंगोली बनाते हुए पारंपरिक लोक कला और आधुनिक शैलियों का संगम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्रा हिमांशी अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल पांच छात्राएं विजेता रही।

प्रतियोगिता का परिणाम
प्रतियोगिता में राजकीय विधि महाविद्यालय की एलएलबी तृतीय वर्ष  की छात्रा  हिमांगी अग्रवाल  को प्रथम पुरस्कार, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भूमिका वैष्णव को द्वितीय पुरस्कार और  एमए की छात्रा द्रोपती लोधा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है । वहीं, सांत्वना पुरस्कार राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष  की छात्राएं जाह्नवी शर्मा एवं अंजू देवी ने प्राप्त किया।

आकर्षक रंगोली और मांडणा बनाकर छात्राओं ने जीते पुरस्कार
कोटा । दीपावली के अवसर पर दैनिक नवज्योति कार्यालय में आयोजित रंगोली और मांडणा बनाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार शुक्रवार को दैनिक नवज्योति कार्यालय में प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में राजकीय कला महाविद्यालय, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय व राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए खूबसूरत और आकर्षक रंगोलियां व मांडणा बनाए थे। प्रतियोगिता में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में कुल छह छात्राएं विजेता रही। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय विधि महाविद्यालय की एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांगी अग्रवाल प्रथम स्थान पर रही, वहीं मांडणा में राजकीय कला महाविद्यालय की एमए संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पूजा लोधा प्रथम स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी एवं दैनिक नवज्योति के निदेशक नरेंद्र चौधरी ने पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान किए ।

इन्हें मिले पुरस्कार
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार  हिमांगी अग्रवाल (एलएलबी द्वितीय वर्ष राजकीय विधि महाविद्यालय), द्वितीय पुरस्कार भूमिका वैष्णव (बी ए तृतीय सेमेस्टर, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय) तथा  तृतीय पुरस्कार अंकिता वर्मा (एमए अंतिम वर्ष ड्राईंग एंड पेंटिंग, राजकीय कला महाविद्यालय) को  एवं  मांडणा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूजा लोधा, (एमए संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर, राजकीय कला महाविद्यालय), द्वितीय पुरस्कार द्रोपदी लोधा (एमए लोक प्रशासन चतुर्थ सेमेस्टर, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय) तथा तृतीय पुरस्कार  दर्शिता शर्मा, (एमए चतुर्थ सेमेस्टर ड्रार्इंग एंड पेंटिंग, राजकीय कला महाविद्यालय) को प्रदान किए गए।

रंगोली में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता
कोटा। यूं तो दीवाली को रोशनी के त्योहार के रूप में जाना जाता है और इस  पर्व पर  देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है इसलिए जब लक्ष्मी पूजा की जाती है तो ऐसी मान्यता है कि घर के द्वार के सामने जब देवी लक्ष्मी आए तो खूबसूरती और सजावट दिखना चाहिए ऐसे में विशेषकर दीपावली पर रंगोली बनाई जाती है। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दैनिक नवज्योति कार्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से  आई  छात्राओं ने  रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्याल्य , राजकीय कन्या कला महाविद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय व राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर तरह-तरह की आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली में छात्राओं ने  विभिन्न आकार, रंगों  से कल्पना और भावनाओं के रंग भर कर उन्हें दीपक से सजाया और प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा सानिया गोपालिया प्रथम स्थान पर रही। रंगोली बनाने के लिए प्रतिभागियों को एक घंटे का समय दिया गया। विभिन्न रंगों के सामंजस्य और अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से आकर्षक रंगोली बनाने में रंगोली के विभिन्न रंगों, चूड़ी, चम्मच, कोनलाइनर, चॉक, छलनी का प्रयोग किया गया। प्रतियोगिता में कुल सात छात्राएं विजेता रही।

प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम पुरस्कार - सानिया गोपालिया,  बी ए प्रथम वर्ष, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय
द्वितीय पुरस्कार - हिमांगी अग्रवाल, राजकीय विधि महाविद्यालय
तृतीय पुरस्कार - ध्रुवी शर्मा, तृतीय वर्ष, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग,  राजकीय   महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय
तृतीय पुरस्कार - शबीना,बी ए प्रथम वर्ष ,  राजकीय कन्या कला महाविद्यालय

सांत्वना पुरस्कार
1. हिमांशी कुमावत - तृतीय वर्ष, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक  महाविद्यालय
2.मीनाक्षी सुमन - बी ए तृतीय वर्ष, राजकीय कन्या कला महाविद्यालय
3. टीना मेहरा - राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय

रंगोली में सजाए कल्पना के रंग
कोटा। रंगोली को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और लोक कलाओं में से एक माना जाता है। रंगोली बनाने की प्रथा सालों से चली आ रही है। शुभ कार्य में आटे, चावल के मांड और अब तो अनेक रंगो से रंगोली बनाई जाती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली बनाई जाती है। कहते हैं रंगोली उत्साह का प्रतीक और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। रंगोली भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में सबसे प्राचीन लोक चित्रकला है। रंगोली धार्मिक, सांस्कृतिक आस्थाओं की प्रतीक रही है। त्योहारों के अतिरिक्त घर-परिवार में अन्य कोई मांगलिक अवसरों पर या यूँ कहें कि रंगोली सजाने की कला अब सिर्फ पूजागृह तक सीमित नहीं रह गई है। घर के हर कमरे में तथा प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई जाती है।

दीपावली के अवसर पर दैनिक नवज्योति ने रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता दैनिक नवज्योति कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय और राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से भाग लेते हुए खूबसूरत और आकर्षक रंगोलियां बनाई। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की कमर्शियल आर्ट्स, इंटीरियर डेकोरेशन, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। वहीं राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की गार्मेन्ट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट की हिमांशी अग्रवाल प्रथम स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने मनमोहक रंगोलियां बनाई। रंगोली बनाने के लिए प्रतिभागियों को एक घंटे का समय दिया गया। विभिन्न रंगों के सामंजस्य और अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगोली बनाने में रंगोली के विभिन्न रंगों, चूड़ी, चम्मच, कोन लाइनर, चॉक, छलनी का प्रयोग किया गया। प्रतियोगिता में कुल सात छात्राएं विजेता रहीं।

प्रतियोगिता का परिणाम

प्रतियोगिता में  प्रथम  स्थान पर (गार्मेन्ट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट की छात्रा) हिमांशी अग्रवाल , द्वितीय स्थान पर (गार्मेन्ट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनंजमेंट की छात्रा )निकहत मेव एवं ध्रुवी शर्मा ( द्वितीय वर्ष, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग) , तृतीय स्थान पर (प्रथम वर्ष, इंटीरियर डेकोरेशन की छात्रा ) हिरल राठौड़ रही। सांत्वना पुरस्कार  मुस्कान( द्वितीय वर्ष, बी.ए. (अर्थशास्त्र), हिमांशी कुमावत( द्वितीय वर्ष, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग)और गार्गी शर्मा (तृतीय वर्ष, फैशन एंड टैक्सटाइल डिजाइनिंग ) को मिला।