virat kohali - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की इच्छा जताई : इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई को दी जानकारी
नई दिल्ली। विराट कोहली ने इंग्लैंड में 20 जून से शुरू हो रही बड़ी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं। माना जा रहा है कि वह इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा होंगे। जानकारी के अनुसार विराट पिछले एक महीने से बीसीसीआई अधिकारियों के साथ इस बारे में चर्चा कर रहे थे। अगर विराट ने अपना मन नहीं बदला, तो वह 14 साल लंबे शानदार करियर पर विराम लगाएंगे, जिसमें उन्होंने 123 टेस्ट खेले, जिनमें से 68 में कप्तानी की और 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं।

कप्तानी की दौड़ में शुभमन सबसे आगे
हालांकि हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। जब उन्होंने नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट में 100* रन बनाए, तो वह उनका जुलाई 2023 (वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट आॅफ स्पेन में) के बाद पहला टेस्ट शतक था। उनका औसत, जो 2019 में पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करियर बेस्ट 254* रन बनाने के बाद 55.10 था, पिछले 24 महीनों में गिरकर 32.56 हो गया है। इसके बावजूद यह समझा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता इस दौरे पर कोहली के अनुभव को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं, जहां भारत एक नए कप्तान की अगुआई में खेलेगा। शुभमन गिल सबसे आगे हैं रोहित शर्मा की जगह लेने की दौड़ में, जिन्होंने इसी सप्ताह की शुरूआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

विराट की कप्तानी में भारत ने जीते 68 में से 40 टेस्ट
इससे पहले कि रोहित ने विराट से टेस्ट कप्तानी की कमान संभाली, भारत ने विराट की कप्तानी में खेले गए 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की, और केवल 17 में हार मिली। ये 40 जीतें विराट को भारत का सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनाती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 60 में से 27 और सौरव गांगुली ने 49 में से 21 टेस्ट जीते थे। सबसे अधिक टेस्ट जीत वाले कप्तानों की सूची में विराट विश्व में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे ग्रीम स्मिथ (109 में से 53 जीत), रिकी पोंटिंग (77 में से 48) और स्टीव वॉ (57 में से 41) हैं।

इंग्लैंड में खेली यादगार पारी
इंग्लैंड की जमीन पर ही कोहली ने टेस्ट बल्लेबाज के रूप में अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली थी, 2018 के दौरे पर। पांच टेस्ट की उस सीरीज में वह दोनों टीमों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने 59.30 की औसत से 583 रन बनाए और दो शतक जड़े। यह प्रदर्शन खास इसलिए भी था क्योंकि इससे पहले, 2014 में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 10 पारियों में केवल 134 रन बनाए थे। 2018 उनके करियर का सबसे सफल कैलेंडर वर्ष भी रहा, जिसमें उन्होंने 1322 टेस्ट रन बनाए।

अपने स्वर्णिम दौर के दौरान कोहली ने 2016 में 75.93, 2017 में 75.64, 2018 में 55.08 और 2019 में 68.00 की औसत से रन बनाए। 2016 से 2018 के बीच उन्होंने 35 टेस्ट में 66.59 की औसत से 3596 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 8 अर्धशतक शामिल थे।

चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में दबंगई : फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया
दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में 11 गेंदें शेष रहते ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.1 ओवर में छह विकेट पर 267 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।

इसी के साथ भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू से विराट कोहली ने की भेंट
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई।

सुक्खू ने सोमवार को मुलाकात के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

पाक ने घुटने टेके, भारत का अजेय रिकॉर्ड कायम
अहमदाबाद। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की 86 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत भारत ने दुनिया के सबसे विशाल क्रिकेट स्टेडियम में हिलोरे मार रहे दर्शकों के नीले समंदर के बीच पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित कर दिया।

इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार आठवीं जीत है।  भारतीय गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम 42.5 ओवर में 191 रन बना कर पवेलियन लौट गई।

कप्तान बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना जीत हासिल कर ली। कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के सहित 86 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 3 चौके और दो छक्के सहित 53 रन बना अविजित लौटे।

दबाव में बिखरा पाक : पाकिस्तान एक समय तीन विकेट पर 155 रन बना कर चुनौतीपूर्ण स्कोर की ओर अग्रसर था। पाकिस्तान की बल्लेबाजी को देख कर लग रहा था कि टीम 280 से 330 रन तक बनाने में सफल हो जाएगी मगर बाबर आजम के आउट होने के बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया और आखिरी सात खिलाड़ी टीम के स्कोर में मात्र 36 रन जोड़ कर पवेलियन लौट गए।

रोहित के जाल में फंस गए बाबर
रिजवान और बाबर की साझीदारी को तोड़ने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों को बदलने के प्रयोग किए और आखिरकार बाबर उनके जाल में फंस गए जब सिराज की गेंद पाकिस्तानी कप्तान की गिल्लियों को उड़ा ले गई। बाबर के आउट होते ही भारतीय गेंदबाजी आक्रमण और पैना हो गया। नतीजन सउद शकील (6) और इफ्तिखार अहमद (4) के तौर पर भारत  को दो और सफलताएं मिली। दोनो को कुलदीप यादव ने अपने एक ही ओवर में निपटाया।

एक सिरे पर विकेटों के पतन से बौखलाए रिजवान का आत्मविश्वास डगमगा गया जिसका फायदा उठाते हुए बुमराह ने उनको क्लीन बोल्ड आउट कर दिया। बुमराह ने अपने अगले ही ओवर में आलराउंडर शादाब खान (2) का भी पुलिंदा बांध दिया। मोहम्मद नवाज (4) पंड्या के दूसरे शिकार बने जबकि रविंद्र जडेजा के हाथ हसन अली (12) और हारिस रउफ (2) के विकेट लगे।