pushkar fair - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महास्नान के साथ धार्मिक मेला संपन्न, कार्तिक पूर्णिमा पर 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी
पुष्कर। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर बुधवार को 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुष्कर के पवित्र ब्रह्म सरोवर में आस्था की डूबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने महास्नान कर सृष्टि रचियता ब्रह्माजी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। वहीं पंचतीर्थ के आखिरी महास्नान के साथ पुष्कर का चार दिवसीय सालाना धार्मिक मेला भी संपन्न हुआ। महास्नान के लिए दूरदराज से आए श्रद्धालुओं का अलसुबह शुरू हुए स्नान का क्रम शाम तक जारी रहा। मुख्य गऊघाट, ब्रह्मघाट, बद्री घाट, वराह घाट समेत 52 घाट भीड़ से खचाखच भर गए। स्नान के बाद तीर्थयात्रियों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच सरोवर की पूजा कर परिक्रमा लगाई तथा तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। धार्मिक मेले के समापन पर बुधवार को जगत पिता ब्रह्मा मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाकर ब्रह्माजी-गायत्री का मनमोहक शृंगार किया गया। पुजारी कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने बताया कि कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक प्रतिदिन जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में ब्रह्माजी व गायत्री माता की विशेष पूजा अर्चना व विशेष शृंगार किया गया।

जयपुर घाट समेत मुख्य मुख्य घाटों पर महाआरती
बुधवार शाम जयपुर घाट, बद्री घाट, गणगौर घाट, ब्रह्म घाट, वराह घाट, चीर घाट पर पुष्कर सरोवर की महाआरती की गई। इसी क्रम में दिव्य महाआरती संघ की ओर से जयपुर घाट पर पं. चन्द्रशेखर गौड़, पं. ईशान गौड़, पं. यश गौड़, पं. तुषार, पं. बिट्टू ने 5 मंचों से मुख्य यजमान ज्योतिषाचार्य पं. कैलाशनाथ दाधिच व पं. कुलदीप दाधीच परिवार की ओर से सरोवर की दिव्य महाआरती की। पशुपालन विभाग की ओर से मेला मैदान में आयोजित समापन समारोह में नाथूलाल सोलंकी के नगाड़ा वादन व 200 छात्राओं के सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

पद्मक योग में आज होगा मृगछाला स्नान
पुष्कर मेले के समापन के अगले दिन गुरुवार को विशेष मृगछाला स्नान इस बार पद्मक योग के संयोग के साथ होगा। ज्योतिषाचार्य पं. कैलाशनाथ दाधीच ने बताया कि गुरूवार को दोपहर 2.52 से रात्रि 3.28 तक लगातार 12 घंटे तक यह पद्मक योग रहेगा। इस बार तिथि क्षय होने से कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को यह योग नहीं बनाकर मृग चला स्नान के साथ यह दुर्लभ योग रहेगा। इस योग में पुष्कर सरोवर में स्नान, परिक्रमा, दान पुण्य व हवन पूजन करने से अक्षय गुणा मिलता है।

श्री पुष्कर मेला के कार्यक्रमों के फोल्डर का विमोचन, पशुपालन विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
अजमेर। कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामप्रकाश ने शुक्रवार को श्री पुष्कर मेला 2025 के कार्यक्रमों के फोल्डर का विमोचन किया। कलक्टर ने बताया कि मेला 30 अक्टूबर से शुरू होगा। जो 5 नवम्बर तक चलेगा। इस दौरान जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़, ज्योति ककवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया, पर्यटन विभाग के उप निदेशक कृष्ण कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी प्रद्युम्न सिंह देथा उपस्थित रहे।

पुष्कर मेले में 11 करोड़ का अश्व ‘कर्मदेव’ बना आकर्षण
पुष्कर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार पंजाब का अश्व कर्मदेव आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मालिक ने इसके देश के सबसे लम्बे स्टेलियन अश्व होने का दावा किया है। जिसकी कीमत भी करीब 11 करोड़ रुपए आंकी गई है। मेले में आए पंजाब के मोहाली जिला खरड़ तहसील के कुराली निवासी गुरप्रताप गैरी गिल ने नवज्योति से विशेष बातचीत में कर्मदेव नाम के घोड़े की खासियत के बारे में बताते  दावा किया कि यह भारत का सबसे टॉलिस्ट घोड़ा करीब 72 इंच का है। करीब 4 वर्षीय कर्मदेव का कलर चेस्ट नेट कलर है।

इंडिया का सबसे लंबा स्टेलियन है। इसके पिता द्रोणा थे, जो जोधपुर के गजसिंह के रॉयल स्टेबल से संबंधित थे।  इसकी माता वजीरा है, जो गुजरात के देव दरबार की ग्रेड डॉटर है। गिल ने बताया कि वे कर्मदेव को प्रतिदिन प्रोटीन, विटामिन, बॉयोटिन, मिनी मिक्सचर सहित बैलेंस डाइट के साथ इसको खिलाते है। गिल ने बताया कि  यह सबसे महंगा इसलिए भी है कि इसकी कवरिंग फीस पर सवा 2 लाख रुपए लगे हैं। यह बच्चे भी ज्यादा दे रहा है। यह ब्लैक, चेस्ट नेट, ग्रीन सहित सभी कलर के बच्चे दे रहा है।

13 वर्षो से आ रहे हैं मेले में
गैरी गिल ने बताया कि वे वर्ष 2011 से लगातार पुष्कर मेले में भाग लेते आ रहे हैं। इस वर्ष अपने पुष्कर के मोतीसर रोड स्थित नए मेला मैदान में स्थित वीर स्टड फार्म पर  35 घोड़े घोड़ियों को लेकर लोगों को दिखाने के लिए आए हैं। उनके कुराली स्थित फार्म में करीब 80 से अधिक घोड़े-घोड़ियां है। उनके अश्व पालने का शौक बचपन में ही रहा है।

आज से शुरू होगा पुष्कर में पांच दिवसीय धार्मिक मेला
पुष्कर। देव प्रबोधनी एकादशी के मौके पर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र पुष्कर सरोवर में गुरुवार से पांच दिवसीय धार्मिक मेले का शुभारंभ होगा। कार्तिक पंचतीर्थ के पहले स्रान के लिए श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया। मेले का समापन 27 नवंबर को सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्रान के साथ होगा। कार्तिक पंचतीर्थ स्रान के लिए एक रोज पूर्व श्रद्धालुओं की आवक शुरू हो गई। दूर-दराज से बड़ी तादात में तीर्थ यात्री पुष्कर पहुंच गए तथा इनकी आवक  लगातार बनी हुई है। सरोवर में धार्मिक स्रान गुरुवार अलसुबह ब्रह्म मुहूर्त के बीच प्रारंभ होगा।

नहीं निकलेगी आध्यात्मिक यात्रा
प्रदेश में आचार संहिता के चलते प्रतिवर्ष पुष्कर के धार्मिक मेले के शुभारंभ पर देवस्थान विभाग की ओर से एकादशी के मौके पर निकाली जाने वाली आध्यात्मिक यात्रा इस बार नहीं निकलेगी।

लौटने लगे मवेशी, खाली होने लगे दडे
पुष्कर मेले में बिक्री के लिए आए पशुओं का पशुपालन विभाग द्वारा रवन्ना काटने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ पशुओं व पशुपालक मेले से लौटने आरंभ हो गए है। जिससे बीते दस दिनों से परवान छू रहा पशु मेला धीरे-धीरे सिमटने लग गया है तथा धोरें खाली होने लग गए है।

पुष्कर मेले का समापन
न्यूज सर्विस/नवज्योति, पुष्कर। कार्तिक मास की पूर्णिमा एवं चंद्रग्रहण शुद्धिस्रान के मौके पर पुष्कर सरोवर में दो लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने महास्रान कर पुण्य कमाया। पंचतीर्थ के आखिरी महास्रान के साथ पुष्कर का पांच दिवसीय सालाना धार्मिक मेले का भी समापन हो गया। महास्रान के लिए दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु पुष्कर पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने चन्द्रग्रहण का सूतक लगने से पूर्व मंगलवार को तड़के ही ब्रह्म सरोवर में स्रान करना शुरू कर दिया। सुबह 4 से 6 बजे तक घाटों पर स्रानार्थियों का रैला उमड़ गया। मुख्य गऊघाट, ब्रह्मघाट, बद्री घाट, वराह घाट समेत सभी 52 घाट भीड़ से खचाखच भर गए। स्रान के बाद तीर्थयात्रियों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच सरोवर की पूजा की तथा परिक्रमा लगाई एवं पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। इस दौरान घाटों पर झालर-टंकोरों की आवाज के बीच वेद मंत्र गूंजते रहे।

पुष्कर मेला: फुटबाल में विदेशी जीते, सतोलिया में देशी महिलाएं
न्यूज सर्विस/नवज्योति, पुष्कर। पुष्कर मेले में बुधवार को देशी और विदेशी खिलाड़ियों की टीम के बीच फुटबाल का रोमांचक मैच खेला गया। स्थानीय युवकों की टीम पर विदेशी मेहमानों की टीम ने 4-3 से जीत हांसिल की।

विदेशी टीम में स्पेन, थाईर्लैंड, जर्मनी, यूके समेत 7 अलग-अलग देशों के 15 पर्यटकों ने भाग लिया। इनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल थी। जबकि देशी टीम में पुष्कर व आस-पास के ग्रामीण युवक थे।

लंगड़ी टांग में स्पेन की अमली अव्वल
देशी-विदेशी युवतियों के बीच लंगड़ी टांग दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। एक पैर के बल दौड़ने की इस प्रतियोगिता में पहले व तीसरें स्थान पर स्पेन की अमली व रशिया की नताशा रही। जबकि दूसरे स्थान पर मधु रही। देशी व विदेशी महिलाओं के बीच सतोलियां मैच खेला गया। मैच में देशी महिलाओं की टीम विदेशी महिलाओं की टीम पर हावी रही।

पुष्कर की मरुधरा पर उतर आई भारतीय संस्कृति
मेला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पंजाब के कलाकारों ने भांगड़ा व जिंदूआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। हिमाचल के लोक कलाकारों ने हिमाचल प्रदेश की भक्ति और नाटी नृत्य की प्रस्तुति देकर मेलार्थियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के कलाकारों ने रॉफ लोक नृत्य तथा उत्तराखंड़ के कलाकारों ने बारा मासा नृत्य की प्रस्तुति दी। हरियाणा का फाग, बम लहरी व घूमर नृत्य ने कार्यक्रम में समां बांधी। इसके अलावा राजस्थान के चकरी नृत्य, महाराष्ट्र के कोहली व लावणी डांस कर कलाकारों ने खूब वाह-वाह लूटी।