pos machines - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सर्वर डाउन, गेहूं वितरण में अड़चन, राशन की दुकानों पर दूसरे दिन भी लगी लंबी कतारें
कोटा। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन वितरण में तकनीकी खामी दूसरे दिन भी दूर नहीं हो सकी। मंगलवार को भी जिलेभर में सर्वर डाउन रहने से गेहूं वितरण बाधित रहा। कई राशन दुकानों पर लाभार्थी सुबह से ही लाइन में खड़े रहे, लेकिन मशीनों में फिंगरप्रिंट या ओटीपी वेरिफिकेशन न होने के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका। लोगों को पसीने में तरबतर होकर घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्वर डाउन रहने से कोटा जिले में गेहूं वितरण का काम बाधित रहा। लाभार्थियों को लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा, जबकि दुकानदारों की भी दिनभर मशक्कत जारी रही। विभागीय स्तर पर समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुकानों पर सुबह से ही उमड़ी भीड़
सुबह करीब आठ बजे से ही शहर के प्रमुख इलाकों जैसे नयापुरा, तलवंडी, अनंतपुरा, दादाबाड़ी, गुमानपुरा और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र की दुकानों पर लाभार्थी पहुंचने लगे। महिलाएं और बुजुर्ग बोरे व थैले लेकर पहुंचे, मगर सर्वर डाउन की सूचना मिलते ही कई लोग निराश होकर वापस लौट गए। दुकानदार मशीनें बार-बार रीस्टार्ट करते रहे, लेकिन फिंगरप्रिंट मशीनें नेटवर्क फेल का संदेश देती रहीं। राशन डीलरों ने बताया कि कल थोड़ी देर के लिए सर्वर चला था, लेकिन आज तो सुबह से अब तक कुछ भी नहीं हुआ। हर लाभार्थी की पहचान आॅनलाइन वेरिफिकेशन से होती है, सर्वर बंद हो तो कुछ नहीं कर सकते हैं।

लाभार्थियों की परेशानी बढ़ी
गुमानपुरा निवासी शारदा बाई ने कहा, सुबह नौ बजे आई थी, दोपहर हो गई लेकिन नंबर नहीं आया। सर्वर ठीक नहीं चल रहा। अब घर जाकर दोबारा आना पड़ेगा। दादाबाड़ी क्षेत्र के रामलाल मीणा बोले, बच्चे स्कूल गए हैं, घर में काम है, लेकिन गेहूं जरूरी है। रोज यही सर्वर की समस्या आती है। सरकार को इसका स्थायी हल निकालना चाहिए। इस सम्बंध में रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तर पर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है, जिसके कारण सर्वर सिंकिंग में दिक्कत आ रही है। टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सर्वर पूरी तरह बहाल हो जाएगा। तब तक दुकानदारों को लाभार्थियों को टोकन देकर प्राथमिकता से वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पोस मशीनों में नया साफ्टेयर किया है अपलोड
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से पोस मशीनों में नया सॉफ्टवेयर अपलोड करने के कारण जिले में दो दिन तक गेहूं का वितरण नहीं हो पाया था।  योजना के लाभार्थियों को जानकारी नहीं होने से वे रोजाना राशन की दुकानों पर चक्कर लगा रहे थे। जैसे ही सिस्टम चालू हुआ तो सोमवार को कुछ दुकानों पर गेहूं का वितरण शुरू किया गया था। गेहूं वितरण की जानकारी मिलते ही शहर और ग्रामीण इलाकों की राशन दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई स्थानों पर तो कार्डधारक सुबह से ही लाइन में लग गए थे। मंगलवार को भी दुकानों पर कतारें लगी रही।

असर खबर का - अब फ्री गेहूं से नहीं होंगे वंचित, बढ़ाई वितरण की तिथि
कोटा। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पोस मशीन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद फ्री गेहूं के वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है। करीब एक पखवाड़े से पोस मशीनों में लाभार्थी के फिंगर शो होने में समय लग रहा है। इस कारण लाभार्थियों को गेहूं लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में जिले में करीब 30 प्रतिशत लाभार्थियों को फरवरी माह का गेहूं वितरित नहीं हो पाया था। सरकार ने लाभार्थियों की परेशानी को देखते हुए अब फरवरी माह में वंचित लाभार्थियों को दस मार्च तक गेहूं वितरित करने के निर्देश दिए हैं। पोस मशीनों के कारण जिले में फरवरी माह के कोटे का 70 फीसदी गेहूं का ही वितरण हो पाया था। नया आदेश जारी होने से लाभार्थियों को काफी राहत मिली है। राशन की दुकानों पर आॅनलाइन तकनीक के हिसाब से ही गेहूं का वितरण किया जाता है।

लम्बी कतारों में लगने की मजबूरी
राशन डीलरों के अनुसार लाभार्थियों को पोस मशीनों में फिंगर का इन्द्राज होने के बाद प्रति यूनिट के हिसाब से फ्री गेहूं का वितरण किया जा रहा है। इन दिनों के सरकार की ओर से गिव अभियान और राशनकार्डो में नाम जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आधार सीडिंग का काम भी राशन की दुकानों पर पोस मशीनों के माध्यम से हो रहा है। इसके चलते एक पखवाडेÞे पहले जयपुर में पोस मशीन के साफ्टवेयर को अपडेट किया गया था। इसके बाद ही यहां पर पोस मशीन में सर्वर डाउन होने की दिक्कत आ गई है। एक लाभार्थी के ही मशीन में फिंगर शो में होने से करीब पन्द्रह से बीस मिनट लग रहे हैं। ऐसे में लाभार्थियों को गेहूं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को राशन की दुकानों की बाहर लाभार्थियों की लम्बी कतारें लगी रही।

दैनिक नवज्योति बनी लाभार्थियों की आवाज
जिले में पोस मशीन के कारण गेहूं लेने में लाभार्थियों को रही परेशानी के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 28 फरवरी के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसमें बताया था कि कोटा जिले में राशन की दुकानों के माध्यम से हर माह लाभार्थियों को करीब ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का वितरण किया जाता है। वितरण पखवाड़ा शुरू होते ही पोस मशीनों में सर्वर डाउन होने की समस्या आ गई। जिससे एक ही दिन में चुनिंदा लाभार्थियों को गेहूं का वितरण होने लगा। फरवरी माह समाप्त होने में केवल एक ही दिन बचा है। अब तक 70 फीसदी गेहूं का वितरण हो पाया है। शेष 30 फीसदी गेहंंू एक दिन में नहीं बंट सकता है। ऐसे में अब लाभार्थियों को इस माह का गेहूं लेने के लिए करीब एक पखवाड़े का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर 10 मार्च तक वंचित लाभार्थियों को गेहूं वितरित करने का आदेश जारी किया।

पोस मशीन के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन तक कतार में लगने के बाद भी उसे गेहूं नहीं मिल पाया। अब सरकार की ओर से गेहूं वितरित करने की तिथि 10 मार्च तक बढ़ाने से काफी राहत मिली है। अब सभी को गेहूं मिल जाएगा।
- भूरी बाई, लाभार्थी

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पोस मशीन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के बाद फ्री गेहूं के वितरण में बाधा उत्पन्न होने की समस्या आ रही थी। सरकार ने लाभार्थियों की परेशानी को देखते हुए अब फरवरी माह में वंचित लाभार्थियों को दस मार्च तक गेहूं वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
- कुशल बिलाला, जिला रसद अधिकारी द्वितीय

गरीब के गेहूं पर सर्वर अपडेशन का लगा ग्रहण
कोटा। राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए उपयोग में ली जा रही पोस मशीनें रसद विभाग, डीलर और उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बन गई हैं। अक्टूबर माह में सर्वर अपडेशन की समस्या के चलते पोस मशीनों ने कार्य नहीं किया। इस कारण राशन कार्डधारियों को समय पर राशन सामग्री नहीं मिल पाई। ऐसे में सरकार को राशन वितरण करने की अवधि बढ़ानी पड़ी। प्रदेशभर के उपभोक्ताओं को अब अक्टूबर माह का गेहूं नवम्बर माह में मिलेगा। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की ओर से विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को राशन डीलर द्वारा पोस मशीन के माध्यम से राशन वितरण किया जाता है।

यहां आ गई थी समस्या
राशन वितरण व्यवस्था पोस मशीन के माध्यम से होती है। पोस मशीन से वितरण व्यवस्था को विभाग एवं सरकार पारदर्शी मानती है। साधारणतया सामान्य दिनों में राशन लेने के लिए आने वाला व्यक्ति के राशन कार्ड में अंकित 12 अंकों की संख्या को पोस मशीन में दर्ज की जाती है। इस पर पोस मशीन में परिवार की सम्पूर्ण जानकारी आ जाती है। परिवार का जो सदस्य राशन लेने आता है। उसके फिंगर लेकर राशन दे दिया जाता है। वहीं, फिंगर मिस मैच होने पर ओटीपी के आधार पर राशन दे दिया जाता है। कोटा जिले सहित पूरे प्रदेश के राशन डीलरों की पोस मशीनों में दिवाली के ऐनवक्त पहले सॉफ्टवेयर अपडेशन होने से राशन वितरण व्यवस्था ठप हो गई थी। पोस मशीन से 12 अंक दर्ज करने के बाद आगे की प्रक्रिया नहीं हो पाई। पोस मशीन में सर्वर डाउन का मैसेज आने लगा। इससे लोगों को राशन सामग्री नहीं मिल पाई।

राशन के लिए रोजाना लगाते रहे चक्कर
जिले भर में पोस मशीनों द्वारा कार्य बंद करने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांवों में नेटवर्क की समस्या आम दिनों में भी रहती है। बाद में सर्वर डाउन एवं सॉफ्टवेयर अपडेशन होने से दिक्कत अधिक बढ़ गई। स्थितियां यह हो गई थी कि धनतेरस और रूप चतुदर्शी के दिन भी राशन की दुकानों के बाहर घंटों तक उपभोक्ता बैठे रहे थे। उपभोक्ता दिनभर सर्वर सहीं होने का इंतजार करते दिखे, लेकिन पोस मशीन सर्वर शुरू नहीं हो पाया। राशन के लिए लोग रोजाना उचित मूल्य की दुकानों पर चक्कर लगाने को मजबूर हो गए। जयपुर के स्तर पर खराबी होने के कारण राशन डीलर भी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे।

अक्टूबर माह का गेहूं अब मिलेगा
सॉफ्टेयर अपडेशन का कार्य लम्बे समय तक चलने के कारण पोस मशीनें काम नहीं आ सकी। इस कारण उपभोक्ताओं को राशन का गेहूं नहीं मिल पाया। आए दिन राशन की दुकानों पर डीलर और उपभोक्ताओं के बीच विवाद होने लगा था। अब सरकार ने राशन वितरण करने की तिथि बढ़ा दी है। प्रदेश भर में वंचित उपभोक्ताओं को 7 नवम्बर तक राशन वितरित किया जाएगा।

सॉफ्टवेयर अपडेशन का कार्य जयपुर स्तर पर किया गया था। पोस मशीनें काम नहीं करने के कारण राशन का वितरण नहीं हो पाया था। अब नवम्बर माह मेें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का राशन वितरित किया जाएगा।
- पुष्पेन्द्र सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक, रसद विभाग