mayor election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सियासत की हुनरमंदी, दोनों दलों ने कर ली बाड़ाबंदी: नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस ने संभाले अपने पार्षद, रिसॉर्ट में ठहराया
जयपुर। नगर निगम चुनाव की मतगणना से दो दिन पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षद प्रत्याशियों को एक जगह जुटाना शुरू कर दिया है। भाजपा के शहर कार्यालय में शनिवार दोपहर पहुंचे प्रत्याशियों को बसों से अजमेर रोड स्थित रिसॉर्ट ले जाया गया। इसी प्रकार कांग्रेस के प्रत्याशी पहले तो शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के निवास पर एकत्रित हुए। बाद में उन्हें आगरा रोड पर स्थित एक होटल में ले जाया गया। दोनों दलों ने प्रत्याशियों को 22 सितंबर तक का जरूरी सामान साथ लाने के निर्देश दिए गए थे। अगर 14 सितंबर को परिणाम आने के बाद यदि किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो बोर्ड गठन के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है। ऐसे में दोनों पार्टियां अपने-अपने संभावित विजेताओं को परिणाम के बाद भी साथ रखना चाहती है।

चार से पांच दिन साथ रहने की तैयारी

प्रत्याशियों को शुरुआत में चार-पांच दिन के लिए साथ रहने की जानकारी दी गई है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल के अनुसार यहां संगठन की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरिष्ठ नेता भी शिविर में पहुंचेंगे। हालांकि 22 सितंबर तक ठहरने को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश के अनुसार आगे निर्णय होगा।

21-22 सितंबर को असली परीक्षा

मतगणना के बाद 21 सितंबर को महापौर और 22 सितंबर को उप महापौर का चुनाव होगा। यानी परिणाम और बोर्ड गठन के बीच करीब एक सप्ताह का समय राजनीतिक रूप से बेहद अहम रहेगा। बहुमत से पीछे रहने वाले दलों के लिए निर्दलीय पार्षद सत्ता की चाबी बन सकते हैं। इसी संभावना ने भाजपा-कांग्रेस दोनों की सक्रियता बढ़ा दी है।

ग्रेटर नगर निगम महापौर चुनाव : पार्षदों की रायशुमारी और विधायक-नेताओं की सहमति से प्रत्याशी तय
जयपुर। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में महापौर के चुनावों में भाजपा ने विद्याधर नगर की वार्ड 12 की पार्षद रश्मि सैनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा पार्षदों की बाड़ाबंदी स्थल पर पार्षदों की रायशुमारी और उसके बाद ग्रेटर नगर निगम के भाजपा विधायकों व विधानसभाओं में प्रत्याशी रहे नेताओं की राय के बाद रश्मि के नाम पर मुहर लगाई गई। रश्मि के नाम की घोषणा दोपहर की गई, इसके बाद उन्हें निगम कार्यालय ले जाकर नामांकन दाखिल करवाया गया। सैनी के माध्यम से भाजपा की जयपुर में माली वोटों को साधने की रणनीति है। सीएम अशोक गहलोत इसी जाति से आते हैं, माली समाज के वोटों में सेंधमारी को लेकर यह फैसला हुआ है।

कार्यवाहक मेयर धाभाई रो पड़ी, बेटी ने किया हंगामा
पार्षदों की रायशुमारी के बाद महापौर की दावेदार पांच पार्षदों कार्यवाहक मेयर शील धाभाई, सुखप्रीत बंसल, भारती लख्यानी, कविता कटियार और रश्मि सैनी को बाड़ाबंदी से प्रदेश कार्यालय लाया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आपसी चर्चा की। फिर विधायक  कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, नरपत सिंह राजवी, झोटवाड़ा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, बगरू के पूर्व विधायक कैलाश वर्मा को बुलाया गया। उनसे राय के बाद सैनी का नाम तय किया गया। धाभाई सहित सभी प्रत्याशियों को एक कमरे में बाड़ाबंदी कर दी गई। सैनी की घोषणा पर धाभाई की बेटी ने हंगामा कर दिया।

धाभाई को बाहर भेजने के लिए कमरे के गेट और कांच पर लात-घूसे चलाए। गेट खोला गया तो बेटी ने भाजपा को जमकर गालियां दी। धाभाई से मीडिया के सामने ही कहा कि यह थर्ड क्लॉस पार्टी है। आप चलें यहां से भूल ना करें, अपना नामांकन भरें। आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। धाभाई भी भाजपा आॅफिस से जाते वक्त रो पड़ी। मीडिया से कुछ नहीं कहा, हालांकि पार्टी के साथ रहने की बात कही। बेटी ने पार्टी कार्यालय के बाहर भी नारेबाजी की। मीडिया संयोजक पंकज जोशी से नोक-झोंक भी हुई।

निगम ग्रेटर महापौर उपचुनाव में 3 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें भाजपा से एक और कांग्रेस से दो प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।

रिटर्निंग अधिकारी शंकरलाल सैनी ने बताया कि भाजपा की ओर से वार्ड 12 की पार्षद रश्मि सैनी, कांग्रेस से वार्ड 74 की पार्षद हेमा सिंघानिया और वार्ड 130 से पार्षद राजुला सिंह ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी। हालांकि कांग्रेस की वार्ड 32 की पार्षद नसरीन बानो ने भी नामांकन भरा, लेकिन वह जमानत राशि जमा नहीं करवा पाई, इसके चलते उनका नामांकन निरस्त होना तय है।