exercises - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरपीए में योगोत्सव, 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए), जयपुर में राज्य स्तरीय योगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के 1100 से अधिक अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर डीजीपी शर्मा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित योग बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी सरल और प्रभावी पद्धति है, जिसे बिना किसी विशेष संसाधन के कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। यदि पुलिसकर्मी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तो उनकी कार्यक्षमता, एकाग्रता और तनाव सहने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। योगोत्सव में पुलिस मुख्यालय, राजस्थान पुलिस अकादमी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री तथा इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी के अधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित कई प्राणायामों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

एक्सरसाइज के बीच लेते रहें गहरी सांस
वैसे तो एक्सरसाइज और आराम करने के दौरान सांस लेना और छोड़ना एक स्वभाविक प्रक्रिया है,लेकिन अगर इसकी सही प्रक्रिया को अपनाते हैं तो न सिर्फ इससे परफॉर्मेंस सुधरती है बल्कि स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। एक्सरसाइज करते वक्त चेस्ट के बजाय डायफ्रॉम से गहरी सांस लेने की प्रक्रिया को सबसे सही माना जाता है। इससे फेफड़ों तक भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है जिसकी एक्सरसाइज के दौरान बॉडी को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सांस लेने के सही तरीके को अपनाकर आप उस एक्टिविटी को न सिर्फ  आरामदायक और सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं बल्कि उसके ज्यादा से ज्यादा फायदे भी उठा सकते हैं। गहरी सांस लेने से ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा शरीर में पहुंचती है जो फेफड़ों को हेल्दी रखने के साथ उसे डिटॉक्स भी करती है।

हेल्दी बने रहने के लिए आप योग या एक्सरसाइज जो कुछ भी करते हैं उस पर फोकस करें। सांस लेने-छोड़ने की प्रक्रिया खुद-ब-खुद सेट हो जाती है।
बॉडी का पोस्चर भी इसमें बहुत मायने रखता है। सीधे खड़े हो जाएं और डायफ्रॉम से सांस लें चेस्ट को ओपन करें, ठुड्डी को ऊपर की ओर उठाएं। सांस लें और छोड़ें।

कॉर्डियोवेस्कुलर वर्कआउट के दौरान नाक और मुंह से सांस लें। जितनी देर तक सांस लें उतनी ही देर तक सांस छोड़ना भी है।

गहरी सांस लेने से पेट, पीठ, साइड की मसल्स रिलैक्स रहती हैं जिससे स्पाइन में होनी वाली खिंचाव से बचा जा सकता है।

इससे आप किसी भी तरह के एक्सरसाइज को कंफर्टेबल होकर लंबे समय तक कर सकते हैं।

किसी भी तरह की इंजुरी होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। पूरी बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से होता है।

एक्सरसाइज के बीच में अगर आप बहुत ज्यादा थक गए हैं तो गहरी सांस लेने और छोड़ने से आप फि र से चार्ज हो जाते हैं।