lunar eclipse - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धार्मिक मान्यता: भारत में आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; पुराणों में ग्रहण केवल खगोलीय घटना नहीं, अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण
भदोही। हिंदू धर्म और पौराणिक मान्यताओं में चंद्र ग्रहण को केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षण माना गया है। सनातन परंपरा में राहु और केतु द्वारा सूर्य या चंद्रमा को ग्रसने की घटना को अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

पौराणिक ग्रंथों, विशेषकर मत्स्य पुराण में वर्णित कथा के अनुसार समुद्र मंथन से निकले अमृत के वितरण के समय भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पिलाया। इस दौरान असुर स्वरभानु देवताओं के बीच बैठकर अमृतपान करने लगा। सूर्य और चंद्रमा ने उसकी पहचान कर ली और विष्णु को सूचित किया। इसके बाद विष्णु ने सुदर्शन चक्र से उसका मस्तक अलग कर दिया। अमृतपान कर लेने के कारण वह अमर हो गया। ज्योतिषाचार्य पंडित मिथिलेश उपाध्याय के अनुसार उसका सिर ‘राहु’ और धड़ ‘केतु’ कहलाया।

मान्यता है कि सूर्य और चंद्रमा द्वारा भेद खोले जाने से क्रोधित राहु समय-समय पर सूर्य व चंद्रमा को ग्रसता है, जिसे सूर्य या चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। इस अवधि में सूर्य और चंद्र, जिन्हें आत्मा और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, पीड़ित अवस्था में होते हैं।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण प्रारंभ होने से लगभग 12 घंटे पूर्व ‘सूतक’ लग जाता है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और शुभ कार्य स्थगित कर दिए जाते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों की दृष्टि से ग्रहण काल को विशेष एवं निर्णायक समय माना गया है। मंगलवार को सूतक लगने के कारण चंद्र ग्रहण से लगभग 12 घंटे पूर्व छह बजकर 20 मिनट पर ही मंदिरों के द्वार बंद कर दिए गए।

100 साल बाद इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण, 6 मिनट 23 सेकंड तक धरती पर होगा अंधेरा
वॉशिंगटन। साल 2027 में एक दुनिया एक दुर्लभ पूर्ण सूर्यग्रहण का दीदार करने जा रही है, जिसे 21वीं सदी की होने वाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक कहा जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों ने अभी से ही इस तारीख की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खगोलविदों का कहना है कि 2 अगस्त 2027 को अंतरिक्ष में पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा होगा। वैसे तो पूर्ण सूर्यग्रहण हर साल या फिर साल के अंतराल पर होता रहता है लेकिन अगस्त 2027 में होने वाला ग्रहण अपनी लंबी अवधि के लिए बहुत खास हो गया है। यह खगोलविदों को ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए एक मौका होगा।

2027 में होगी यह घटना

2 अगस्त 2027 का सूर्यग्रहण ऐसी घटना होगी जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी। यह 21वें सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। नासा के अनुसार, इस दौरान प्रभावित इलाके 6 मिनट 23 सेकंड के लिए गहरे अंधेरे में डूब जाएंगे। इतने समय तक चंद्रमा सूर्य के कोरोना को पूरी तरह ढके रहेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि, इतना लंबा पूर्ण सूर्यगर्हण पिछली सदी में नहीं देखा गया था और इसे अगले 100 साल तक देखना संभव नहीं होगा।

पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य का कोरोना छिप जाने से दिन में शाम जैसा नजारा होगा। इस दौरान तापमान 5 से 10 डिग्री गिर सकता है। हवा की दिशा बदल सकती है। यह सूर्यग्रहण खगोलविदों के लिए अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने का दुर्लभ अवसर भी होगा। आमतौर पर पूर्ण सूर्यग्रहण 3 मिनट से भी कम के होते हैं। ऐसे अगस्त 2027 में होने वाले ग्रहण की लंबी अवधि खगोलविदों को अंतरिण को देखने का दुर्लभ मौका देगा। स्पेस डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2114 तक इस लंबाई का पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

आखिर क्यों हो रहा लंबा सूर्यग्रहण?

सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो सूर्य, चंद्रहणा और पृथ्वी के क्रमश: एक सीध में होने के चलते होती है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आकार उसके प्रकाश में बाधा डालता है, जिसके परिणामस्वरूप धरती पर अंधेरा होने लगता है। 2 अगस्त 2027 को पृथ्वी सूर्य से अपने सबसे दूर बिंदु पर होगी।

इसके चलते सूर्य आकाश में छोटा नजर आएगा। लेकिन उसी समय चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर बढ़ते हुए पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर होगा, जिससे यह आकार में बड़ा दिखाई देगा। यह दुर्लभ संयोजन सूर्य के प्रकाश को अधिक समय तक रोकेगा, जो इस ग्रहण को लंबा बना देगा।

विशिष्ट योगों के साथ साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज
नवज्योति, जयपुर। साल का आखिरी ग्रहण चंद्रग्रहण मंगलवार को होगा। ग्रहण का सूतक सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। सामान्यत: ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व माना गया है किंतु ग्रहण यदि ग्रस्तोदय हो तो शास्त्रों में सूर्योदय से ही सूतक मानने के निर्देश मिलते है। सूर्योदय से ही मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और शाम को ग्रहण के शुद्ध होने पर धार्मिक गतिविधियां शुरू होंगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जयपुर में यह ग्रहण शाम 5.37 बजे दिखेगा और समापन शाम 6.19 बजे होगा। ग्रहण की कुल अवधि 42 मिनट रहेगी। राजस्थान में यह ग्रहण खग्रास समाप्ति बाद अर्थात खंडग्रास ग्रस्तोदय स्थिति में दिखाई देगा। ग्रहणकाल में मंदिरों में कीर्तन और हवन होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जब दो ग्रहण कम समय के अंतराल में आते हैं तो प्राकृतिक आपदाएं, मौसम में अचानक बड़ा परिवर्तन होता है, तेज हवा के साथ आंधी, भूकंप के आने की आशंका बनती है। इसके अलावा देश में तनाव और डर का माहौल भी हो सकता है।

देश-दुनिया में पड़ेगा असर
ज्योतिषाचार्य सुरेन्द्र गौड़ के अनुसार 15 दिन के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण लग रहा है। खास बात यह है कि सूर्य ग्रहण भी मंगलवार के दिन लगा था और चंद्र ग्रहण भी मंगलवार को ही लग रहा है। यह देश-दुनिया के लिए शुभ नहीं है। चंद्र ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि में घटित होगा। इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। वहीं मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर, मीन राशि वालों के लिए शुभ नहीं है।