National Conference - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किये एक संदेश में सीएम अब्दुल्ला को शुभकामनाएं भेजीं। पीएम मोदी ने लिखा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला पिछले दो दशकों से अधिक समय से इस क्षेत्र की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। वह इससे पहले 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और उन्होंने सांसद के रूप में लोकसभा में भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

सीएम अब्दुल्ला परिवार ने जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक इतिहास में एक बहुत अहम भूमिका निभाई है। उमर अब्दुल्ला पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बेटे और दिवंगत शेख अब्दुल्ला के पोते हैं। शेख अब्दुल्ला इस क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य की एक महत्वपूर्ण हस्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक थे।

अनंतनाग में बोले खड़गे- हमारी 20 सीट और आती तो ये लोग जेल में होते, ये लोग जेल में रहने लायक
अनंतनाग। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जम्मूृ-कश्मीर के दौरे पर है। खड़गे ने अनंतनाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी 20 सीट और आती तो ये लोग जेल में होते, ये लोग जेल में रहने लायक ही है।

खड़गे ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन देख BJP बौखला गई है, इसलिए वह जम्मू-कश्मीर की लिस्ट बार-बार बदल रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि BJP के लोग INDIA गठबंधन की एकता को देखकर डर गए हैं।

आगे खड़गे ने कहा कि अनंतनाग एक ऐतिहासिक महत्त्व रखने वाली जगह है। यहां मौजूद अमरनाथ जी की गुफा के दर्शन के लिए हजारों लोग आते हैं, क्योंकि यह धार्मिक एकता का स्थल है। आज BJP यहां के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो कभी कामयाब नहीं होंगे। हम सब एक हैं और हमेशा एक रहेंगे।

सभा में आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सभी को 15-15 लाख रुपए देंगे, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, विदेश से काला धन वापस लाएंगे लेकिन, किया कुछ भी नहीं। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करते हैं।

J&K में अधिकारियों के तबादलों पर नेशनल कांफ्रेंस ने की तीखी प्रतिक्रिया
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की संभावित घोषणा से पहले बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के तबादले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इन आदेशों को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर ने अपने बयान में कहा कि पुलिस और प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश क्यों दिया गया, जो चुनाव आयोग की घोषणा को रोकने के लिए प्रतीत होता है? ऐसा लगता है कि यह भाजपा की ओर से नियुक्त उपराज्यपाल द्वारा अपनी पार्टी और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कदम स्पष्ट रूप से चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया है। उपराज्यपाल प्रशासन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों से समझौता करते हुए पूरे प्रशासनिक ढांचे को रणनीतिक रूप से हिला दिया है। हम भारत चुनाव आयोग से इसकी गहन जांच और इन आदेशों के कार्यान्वयन को तुरंत निलंबित करने का आग्रह करते हैं।

जम्मू-कश्मीर में भी INDIA को झटका, अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी नेशनल कांफ्रेंस: फारूक अब्दुल्ला
नगर। विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी (इंडी) गठबंधन को करारा झटका देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को घोषणा की कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में विपक्षी इंडी गठबंधन की सीट बंटवारे में अनिश्चितता के बीच यह घोषणा की है। एनसी, कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन की तीन पार्टियों में से एक है।

अब्दुल्ला ने नगर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हमारी पार्टी अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई शक नहीं है। मुझे लगता है कि संसदीय और विधानसभा दोनों चुनाव एक ही समय पर होंगे। हम अपने बूते चुनाव लड़ेंगे।"

उन्होंने पाकिस्तान की स्थिति पर कहा कि भारत के लिए एक स्थिर पड़ोसी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थिर पाकिस्तान पूरे भारत के लिए जरूरी है और अस्थिर पाकिस्तान भारत के लिए अच्छा नहीं है।

एनसी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जारी संघर्ष में बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की जान गई है। शांति के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को भी यह एहसास होना चाहिए कि शांति बहुत जरूरी है।

अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार को किसानों के आंदोलन को सहानुभूतिपूर्वक संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पहले तीन विधेयक लेकर आयी थी, जिसका भारी विरोध हुआ और 760 किसानों की मौत हो गयी। विपक्ष ने सरकार से विधेयकों पर फिर से विचार करने के लिए कहा, इसके बावजूद सरकार ने उन्हें संसद में पेश कर दिया। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही विधेयक वापस ले लिेए गए। उन्होंने कहा कि अब आम चुनाव आ रहे हैं। किसान सड़कों पर हैं। पता नहीं केंद्र क्या करेगा। उम्मीद है कि वे समझदारी से काम लेंगे।

उच्चतम न्यायालय के चुनावी बॉन्ड फैसले पर चर्चा करते हुए एनसी अध्यक्ष ने कहा, ''शीर्ष अदालत का फैसला सभी को समान अवसर प्रदान करेगा। अब उन्हें (भाजपा) खुलासा करना चाहिए कि उन्हें कितना मिला और किसने उन्हें फंड दिया। लोगों को पता होना चाहिए कि पैसे कहां से आए और पार्टी के पास कितना धन है।"

अब्दुल्ला ने गैर-स्थानीय मजदूरों की लक्षित हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और मैं ऐसी हत्याओं की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने बहुत कुछ देखा है और मेरी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मारे गये हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें भेजे गये समन को नियमित बताया। उन्होंने कहा कि मैं ईडी के निशाने पर हूं। मैं क्या कहूं! मुझे हाल में भी बुलाया गया था और मैं जल्द ही उनके कार्यालय में गवाही दूंगा।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे लगाने के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में बहस
नई दिल्ली। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय के समक्ष सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य याचिकाकर्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

मुख्य न्यायाधीश डी वाइ चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई तथा न्यायमूर्ति सूर्यकांत की संविधान पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें देते हुए मुख्य याचिकाकर्ता लोन को एक हलफनामा दायर करने का निर्देश देने की गुहार लगाई।संविधान पीठ ने कहा कि वह इन आरोपों पर याचिकाकर्ता से प्रतिक्रिया मांगेगी।

मेहता ने पीठ के समक्ष दलील दी कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले सांसद लोन को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा के कारण एक हलफनामा दायर कर यह बताना चाहिए कि वह आतंकवाद और अलगाववाद का विरोध करते हैं।

केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे मेहता ने कहा कि वह (लोन) कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वह एक संसद सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि यह पर्याप्त नहीं है कि वह पश्चाताप व्यक्त करें।  उन्हें यह कहना होगा कि मैं जम्मू-कश्मीर या अन्य जगहों पर आतंकवाद और पाकिस्तान की किसी भी अलगाववादी गतिविधि का विरोध एवं आपत्ति करता हूं। इसे रिकॉर्ड पर आना चाहिए।

मेहता ने इस बात पर जोर दिया कि चूंकि वह (लोन) अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाले प्रमुख याचिकाकर्ता हैं, इसलिए उन्हें भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा के कारण एक हलफनामा प्रस्तुत करना चाहिए।

प्रमुख याचिकाकर्ताओं में शामिल लोन की साख पर सवाल उठाते हुए रविवार को शीर्ष अदालत के समक्ष एक हस्तक्षेप याचिका दायर की गई थी। कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख संगठन रूट्स इन कश्मीर ने अपनी याचिका में दावा किया है कि लोन जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी ताकतों के एक ज्ञात समर्थक हैं। अतीत में उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पटल पर पाकिस्तान समर्थक नारे भी लगाए थे।

हस्तक्षेप आवेदन के जरिए दावा किया गया कि लोन 2002 से 2018 तक विधान सभा के सदस्य थे और उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पटल पर पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाए थे।

उनके दावे के समर्थन में कई मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया गया है।

रूट्स इन कश्मीर द्वारा दायर हस्तक्षेप आवेदन में मामले में कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों और तथ्यों को रिकॉर्ड पर लाने की गुहार लगाई गई है।

याचिका में दावा किया गया है कि उन्होंने (लोन) न सिर्फ नारे लगाने की बात स्वीकार की थी, बल्कि पत्रकारों के पूछने पर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया था। यह भी दावा किया गया कि मीडिया को संबोधित करते समय वह (लोन) खुद को भारतीय बताने में झिझक रहे थे। दावा किया गया कि इसी तरह वह अपनी रैलियों में भी पाकिस्तान समर्थक भावनाएं फैलाने के लिए जाने जाते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का मोदी पर निशाना- हमने 70 साल तक लोकतंत्र बचाए रखा तो मोदी बन सके प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने इस देश को क्या दिया तो इसका सीधा जवाब यही है कि कांग्रेस ने 70 साल से लोकतंत्र बचाए रखा इसलिए मोदी देश के प्रधानमंत्री बन पाए हैं।खडगे ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन प्रतिज्ञा उज्ज्वल भारत की के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा मोदी बार बार सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया जबकि इस दौरान और कई दलों की सरकार रही है लेकिन वह कांग्रेस से ही अक्सर सवाल पूछते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी बोलते हैं- कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। हमने लोकतंत्र और संविधान को बचाकर रखा, इसलिए आप प्रधानमंत्री बन पाए। यदि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाए नहीं रखते तो मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते और वह गुजरात में ही रहते।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी के अगले साल भी लाल किला पर तिरंगा फहराने को लेकर हमला किया और कहा कि मोदी जी ने कहा कि वह 2024 में भी 15 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। मुझे लगता है कि वह तिरंगा तो जरुर फहराएंगे, लेकिन लाल किले पर नहीं, अपने घर पर फहराएंगे। आश्चर्य की बात यह है कि मोदी उस पार्टी के लिए यह बात कहते हैं जिस पार्टी ने देश के लिए कुर्बानी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता के लिए काम किया है और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोपरि बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने के लिए इंदिरा जी और राजीव जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। भाजपा के पास कौन सा ऐसा नेता है।

राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, पर्यावरण और विज्ञान प्रौद्योगिकी पर चर्चा
जयपुर। भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन, जयपुर चैप्टर और महाराजा कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्थायी पर्यावरण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए नवीन दृष्टिकोण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि, विजय लक्ष्मी सक्सेना, महासचिव, भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन जिन्होंने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों और सतत पर्यावरण बनाने में उनकी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया। ए.के. सक्सेना सम्मानित अतिथि थे, जिन्होंने आईएससीए द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी और निकाय के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन ने सम्मेलन विषय और इसे प्राप्त करने में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने विभिन्न विभागों के इनक्यूबेशन सेल और ई सी एच की भी जानकारी दी चैप्टर संयोजक प्रोफेसर विद्या पाटनी ने दर्शकों को क्षेत्रीय जयपुर चैप्टर द्वारा की गई गतिविधियों की जानकारी दी और महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। सम्मेलन के आयोजकों डॉ ऋषिकेश मीणा और डॉ प्रीति मिश्रा ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के बारे में आश्वासन दिया और विश्वास दिखाया कि यह समाज के लिए भी उपयोगी होगा कार्यक्रम में डॉ ऋषिकेश मीणा एवं डॉ प्रीति मिश्रा द्वारा संपादित पुस्तक के कवर पेज का विमोचन भी किया गया।

उमर अब्दुल्ला बोले- बीजेपी को 370 हटाने में 70 साल लगे, हम भी अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मौजूदा सरकार से आर्टिकल-370 की बहाली की मांग करना मूर्खतापूर्ण होगा। मौजूदा सरकार की ओर से इसे बहाल करने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। सर्वदलीय बैठक में किसी ने प्रधानमंत्री से नहीं कहा कि हम 5 अगस्त के फैसले को कबूल करते हैं। हमने कहा कि हम इससे नाराज हैं। पीएम से महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला ने साफ कहा कि बीजेपी को अनुच्छेद-370 हटाने का एजेंडा कामयाब कराने में 70 साल लगे। हमें 70 सप्ताह या 70 महीने लगेंगे, तो भी हम अपने मिशन से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रधानमंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक में को लेकर श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें वहां अलायंस के तौर पर नहीं बुलाया गया था। अगर बुलाया गया होता तो अलायंस की तरफ से एक को ही बुलाया गया होता। वहां पार्टियों को दावत दी गई। गुपकार अलायंस के सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में हमने कोई ऐसी बात नहीं की जो अलायंस के एजेंडा के बाहर हो। सरकार ने पहले डिलिमिटेशेन, फिर चुनाव और उसके बाद राज्य का दर्जा देने की बात कही। हम सबकी तरफ से गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम ये टाइमलाइन नहीं मानते हैं। पहले डिलिमिटेशन, फिर राज्य का दर्जा और फिर चुनाव। चुनाव कराना ही है तो पहले राज्य का दर्जा लौटा दीजिए। उसके बाद हम चुनाव पर बात करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक परिसीमन आयोग का सवाल है, पार्टी ने बहुत स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला को जरूरत पड़ने पर विचार करने के लिए अधिकृत किया है। परिसीमन आयोग की ओर से नेशनल कांफ्रेंस के लिए कोई नया रुख नहीं किया गया है। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात अच्छी रही। सभी पार्टियों ने अपनी बात उनके सामने रखी। उनकी तरफ से ये पहला कदम था कि किसी भी तरीके से जम्मू-कश्मीर के हालात बेहतर बनाए जाएं और एक राजनीतिक प्रक्रिया का दौर शुरू किया जाए।