love jihad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने की मोनालिसा के परिवार से मुलाकात, सीएम से मिलने की तैयारी, फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए अभिनेत्री का ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप
खरगोन। मध्यप्रदेश के महेश्वर की निवासी मोनालिसा के विवाह प्रकरण के मामले में फिल्म् निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा भोंसले के परिवार से मुलाकात की और उसकी हालिया शादी को सुनियोजित लव जिहाद का हिस्सा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कल इस मामले में कहा कि वे जल्द ही मोनालिसा के परिवार के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने का समय लेंगे और कार्रवाई के लिये पूरे मामले को उनके सामने रखेंगे।

परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में सनोज मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार है और उन्हें उम्मीद है कि राज्य का नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेगा। उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय लेने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मोनालिसा के परिवार के साथ जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि अब परिवार को भी स्पष्ट हो गया है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित तरीके से युवती को फंसाने का मामला है।

सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन बेरोजगार युवकों को फंडिंग कर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं, ताकि सनातन को बदनाम किया जा सके। उन्होंने बताया कि मोनालिसा को उनकी आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था। इस फिल्म का विषय धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। मिश्रा का कहना है कि इसी कारण उन्हें और उनकी सनातनी विचारधारा को निशाना बनाया गया तथा मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर उसे फंसा लिया गया, जिससे उसके पिता के सपने भी टूट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा से जुड़ा पूरा घटनाक्रम मानो किसी स्क्रिप्ट की तरह लिखा और क्रियान्वित किया गया हो।

फिल्म निर्देशक ने यह भी सवाल उठाया कि शादी वामपंथी शासित राज्य केरल में ही करवाई गई, कोई अन्य राज्य नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते को मोनालिसा और उसके पति फरहान के बीच सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बताकर पेश किया जा रहा है। मिश्रा ने सवाल किया कि अगर लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम होती तो क्या उसी तरह इस रिश्ते को प्रचारित किया जाता। मुलाकात के दौरान मोनालिसा का परिवार भावुक नजर आया। उसकी दादी, बुआ, छोटी बहन और अन्य रिश्तेदारों ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। परिवार का कहना है कि इस घटना के कारण उन्हें समाज में काफी अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

मोनालिसा के चाचा विजय भोंसले ने दावा किया कि मोनालिसा का जन्म वर्ष 2009 में हुआ था और वह अभी नाबालिग है। उनका आरोप है कि पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया के दौरान उसके दस्तावेजों में उम्र बढ़ाकर दर्ज कर दी गई, जिससे बाद में शादी को कानूनी बताया जा सका। परिवार के एक सदस्य ने यह भी आरोप लगाया कि फरहान पहले मोनालिसा को बहन कहकर संबोधित करता था और हिंदू प्रतीकों का उपयोग भी करता था।

"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
खरगोन। चर्चित ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने अपनी बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धोखे से फंसाया गया है और उसके साथ लव जिहाद की घटना हुई है।

जयसिंह भोंसले ने केरल से मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वे अपनी बेटी से मिलने के लिए वहां गए थे तो उन्हें वहां से भगा दिया गया और कहा गया कि अब यहां उनका कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने पूरे देश में पहचान बनाई है और इसलिए वे मुख्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करे।

उन्होंने अपनी बेटी की शादी को लेकर कहा कि मुस्लिम युवक फरमान खान ने उनकी बेटी को धोखे से अपने जाल में फंसाया है। इस घटना को लेकर वे काफी भावुक हो गए और बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी आगे फिल्मों में काम करेगी और उसका भविष्य उज्ज्वल होगा।

जयसिंह भोंसले ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई थी कि उनकी बेटी दो फिल्मों में अभिनय कर रही है। उनकी बेटी ने स्वयं उन्हें बताया था कि कुछ लोग उसे अभिनय और नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि वह फिल्मों में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि यदि दो फिल्में बन रही हैं तो भविष्य में और भी अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि मामला इस तरह का मोड़ ले लेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे लगातार अपनी बेटी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि राज्य सरकार तथा प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे। उनका कहना है कि यदि प्रशासन हस्तक्षेप करेगा तो उनकी बेटी को सुरक्षित घर लाने में मदद मिल सकती है।

इस मामले में कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक समीर माहुले ने कहा कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और उसे समझाइश देकर घर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के एक अन्य पदाधिकारी भूपेंद्र चौहान ने इसे एक साजिश करार दिया। वहीं महेश्वर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने भी कहा कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया लव जिहाद का मामला है और इसमें पिता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया है।

उधर केरल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मोनालिसा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फरमान खान से मंदिर में विवाह किया है और यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। मोनालिसा के अनुसार विवाह के समय उनके पिता केरल में ही मौजूद थे और उन्हें इस बारे में जानकारी भी थी, हालांकि वे नाराजगी के कारण विवाह समारोह में शामिल नहीं हुए।

बताया गया है कि मोनालिसा ने बुधवार को फरमान खान से एक मंदिर में विवाह किया था। इस विवाह को लेकर केरल में भी काफी चर्चा हो रही है और कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे प्रेम विवाह बताते हुए समर्थन किया है। शादी से पहले मोनालिसा ने केरल के थंपानूर पुलिस थाने में जाकर अपने पिता से खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की थी। जब उनके पिता जयसिंह भोंसले पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहते हुए उन्हें वहां से लौटने को कहा कि मोनालिसा बालिग हैं और अपने निर्णय स्वयं लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस मामले में मोनालिसा को पहली बार फिल्म में अवसर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लव जिहाद का मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। फिलहाल, यह मामला सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और मोनालिसा के पिता द्वारा मुख्यमंत्री से की गई गुहार के बाद प्रशासन की संभावित भूमिका को लेकर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

दो बच्चों की मां लव जिहाद की शिकार!
डूंगरपुर। जिले में पुलिस थाना चितरी क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू समाज की दो बच्चों की मां को एक युवक भगाकर कुवैत ले गया, जहां उसका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। महिला का बुर्का पहने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद परिजनों को इसका पता चला। पाटीदार समाज और हिंदू संगठनों ने इस संबंध में सोमवार को कलक्टर और एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि विवाहिता के पति ने गत 13 जुलाई गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार शादी को 14 साल हो गए है। दोनों के 13 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। पति मुंबई में नौकरी करता है। गत 10 जुलाई को उसकी पत्नी तबीयत खराब बताकर गुजरात के खेड़ ब्रम्हा चली गई। वह अक्सर बीमार होने पर वहां जाया करती थी। उसने फोन कर यह भी बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है। दूसरे दिन भी उससे कई बार बात हुई, लेकिन तीसरे दिन से उनका फोन बंद हो गया। उसके बाद उसने एक बार फोन कर बताया कि वह विदेश चली गई है। उसके बाद उसके बुर्का पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, जिसमें वह नवानगर हिम्मतनगर गुजरात निवासी इरफान हैदर के साथ है।

उत्तराखंड में लव जेहाद को लेकर सियासत, विरोध में 15 जून को बुलाई महापंचायत
देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में नाबालिग हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर ले जाने की घटनाओं के बाद, उत्तरकाशी जिले में बाहर से आए विशेषकर मुस्लिमों पर प्रतिबंध लगाए जाने की स्थानीय लोगों की पहल के बाद इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। उत्तरकाशी के पुरोला में ग्राम प्रधान संगठन ने लव जेहाद के खिलाफ 15 जून को महापंचायत की घोषणा की है, वहीं मुस्लिमों ने देहरादून में 18 जून को महापंचायत बुलाई है। इस बीच मंगलवार को एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी का एक ट्वीट सामने आने के बाद राजनीति और गर्मा ही गई है।

ओवैसी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस महापंचायत को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 15 जून को होने वाली महापंचायत पर तुरंत रोक लगाई जाए। वहां रह रहे लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां से पलायन कर गए लोगों को वापस बुलाने का इंतजाम किया जाए। भाजपा सरकार का काम है कि गुनहगारों को जेल भेजे और जल्द अमन क़ायम हो। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री धामी ने साफ शब्दों में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी दोनो पक्षों से कानून हाथ में लेने वाले दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इन परिस्थितियों में शासन और प्रशासन सहित शान्ति पसन्द लोगों को सांसत में डाल दिया है। उत्तरकाशी के जिला अधिकारी अभिषेक रोहेला ने ग्राम प्रधान संगठन से महापंचायत नहीं करने की अपील की है। लेकिन पुरोला ग्राम प्रधान संगठन अपने कार्यक्रम पर अडिग है।

इस बीच, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, लक्सर विधायक हाजी मो. शहजाद, राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद अनीस, सदस्य इकबाल अहमद, राज्य हज समिति सदस्य नफीस अहमद ने मुख्यमंत्री से  मांग की है कि पहाड़ में माहौल खराब कर रहे लोगों पर कार्रवाई की जाए, जिस वजह से लोग पलायन कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि ओवैसी न तो मुस्लिम समुदाय के स्वीकार्य नेता और न ही उनके हितैषी हैं। नफरत फैलाकर हर जगह वोट बैंक की राजनीति करते हैं। राज्य में डेमोग्राफी चेंज की कोशिशों को किसी भी तरह से सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके जहरीले बोल देवभूमि के शांत वातावरण को अशांत नहीं कर सकते।

उल्लेखनीय है कि लव जेहाद के विरोध के पीछे मुस्लिम संप्रदाय के युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में अचानक वृद्धि मुख्य कारण के रूप में सामने आया है। इस साल केवल पांच महीनों में ऐसे 48 मुकदमे प्रदेश में दर्ज हुए हैं जबकि पिछले पूरे साल में 76 केस दर्ज हुए थे। इस हिसाब से इस साल हर माह का औसत करीब 10 है। ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण से संबंधित हैं। इनमें पॉक्सो के तहत भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों सोशल मीडिया पर हुई गतिविधियों के कारण लोग जागरूक होकर ऐसे मामलों में आगे आ रहे हैं। पुलिस भी इन पर कार्रवाई कर रही है। इन पांच महीनों में लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कर्नाटक: लव जिहाद रोकने के लिए विशेष दल के गठन पर विचार
बेंगलुरु। कर्नाटक में लव जिहाद को रोकने के लिए विशेष पुलिस बल बनाने पर विचार किया जा रहा है। राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने यह आश्वासन हिन्दू जनजागृति समिति के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ज्ञानेन्द्र से उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एक विशेष दल का गठन किये जाने का निवेदन किया था। उन्होंने अपने आवास पर हिंदू जनजागृति समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज की युवतियों के गायब होने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। पुलिस को गुमशुदगी के मामलों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि असामाजिक ताकतों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं।

इंदौरी लड़की से उदयपुर में लव जिहाद
ब्यूरो/नवज्योति, उदयपुर। करीब दस माह पहले अपनी सहेली के साथ उदयपुर आई युवती से नजदीकी बढ़ाकर धर्म छिपाने और उससे शादी करने का मामला सामने आया है। युवती के सामने इस झूठ का पर्दा उस समय उठा, जब आरोपी की पत्नी का फोन आया। इंदौर के शिप्रा थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उदयपुर में ओला बुक करने से हुई पहचान
25 वर्षीय पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह लगभग 10 महीने पहले अपनी सहेली के साथ इंदौर से उदयपुर गई थी। दोनों ने उदयपुर रेलवे स्टेशन से होटल जाने के लिए ओला ऐप से टैक्सी बुक कराई थी। यहां वह कैब ड्राइवर से मिली। उसने बातचीत में अपना नाम राजू उर्फ राजकुमार बताया। इसके बाद रोज रूम से होटल तक लाने-छोड़ने के लिए वह उसे ही कॉल करने लगी। करीब 7 महीने पहले उसने शादी के लिए प्रपोज किया। उसने उसे हां कह दिया। इसके बाद लगभग 5 महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और साथ रहने लगे।

राज खुला, तो बोला हमारे धर्म में जायज
दीपावली के समय उसे पता चला कि उसका असली नाम राजू नहीं शाहरुख है और वह पहले से शादीशुदा है। उसके 2 बेटे हैं। उससे अपना धर्म और अपनी शादी और बच्चों की जानकारी छिपाने के बारे में पूछा तो वो बोला कि हमारे धर्म में तो चार शादियां जायज हैं। तू भी मुसलमान बन जा, धर्म परिवर्तन कर ले और मेरे साथ चलकर घर में रह। बात नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस के कहने पर कॉल कर शाहरुख को परिवार से बातचीत करने के लिए इंदौर बुलाया, जहां पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।