govind dotasara - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पवार के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, कहा- परिवार एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित 6 लोगों की असामयिक मृत्यु को अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए पवार परिवार एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना जताई है और कहा है कि ईश्वर दुःख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें।

कांग्रेस स्थापना दिवस : विधायक-सांसदों की गैर मौजूदगी पर भड़के डोटासरा, बोले- यहां मौजूद लोग ही सच्चे कांग्रेसी
जयपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को पीसीसी मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। इसके बाद वंदे मातरम और राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कांग्रेसजन मौजूद रहे। झंडारोहण से पहले जूली, जोशी, सुनील शर्मा आदि ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी के आजादी आंदोलन और राष्ट्र निर्माण के बाद अब तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान संकल्प लिया कि कांग्रेस विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। डोटासरा ने कार्यक्रम में कई विधायक-सांसदों के अनुपस्थित रहने पर कार्यकर्ताओं को कहा कि जो इस कार्यक्रम में मौजूद हैं,वही सच्चे कांग्रेसी हैं। यहां आए लोगों से कार्यक्रम बना है, वरना जीते हुए लोगों के भरोसे तो कार्यक्रम ही नहीं हो पाता।

पीसीसी चीफ ने भाजपा पर बोला हमला
भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर तुली यह सरकार प्राकृतिक संपदा को लूटने का काम कर रही है। आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर हमें तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लेना है। प्रदेश और देश से इन्हें सत्ता से बाहर कर धर्मनिरपेक्ष लोगों को सत्ता में बिठाना है, जो सबको साथ लेकर चलते हैं। इसके लिए हम सबको मेहनत करनी होगी। डोटासरा ने कहा कि अरावली बचाओ, मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर पांच जनवरी से पूरे राजस्थान में जाएंगे। इस काम में जो कार्यकर्ता और नेता तन, मन से सहयोग करेगा,वही कांग्रेस की टिकट बांटेंगा। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जाजम पर आना पड़ेगा और सबको साथ लेकर चलना होगा।

मानव जीवन और जंगल पर खतरा: जूली
जूली ने कहा कि भाजपा-आरएसएस नेताओं ने देश के संविधान, तिरंगे झंडे और वंदे मातरम को आज तक स्वीकार नहीं किया।
इस सरकार में मानव जीवन और जंगल दोनों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गरीबों का गला घोंटने और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह सरकार कानून बना रही है। मनरेगा कानून को कमजोर करने की साजिश के विरोध में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
जयपुर। कॉंग्रेस की दिल्ली में 14 दिसम्बर को प्रस्तावित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विधायकों, जिला प्रभारियों तथा विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक कर राजस्थान से अधिकतम संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं की रैली में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश दिए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सहित अनेक विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। शेष विधायकों एवं जिला प्रभारियों की बैठक कल प्रातः 11 बजे मुख्यालय में होगी।

डोटासरा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि आगामी तीन दिवस में रैली के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची, फोन नम्बर व वाहनों के रजिस्ट्रेशन नम्बर कांग्रेस वॉर रूम को भेजे जाएं। उन्होंने बताया कि राजस्थान से करीब 50 हजार नेता व कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे और प्रदेश की उपस्थिति सर्वाधिक रहेगी। दिल्ली के समीपवर्ती जिलों से कार्यकर्ताओं को 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। मण्डल व ब्लॉक अध्यक्ष वाहनों के माध्यम से अपने क्षेत्रों से जत्थों को दिल्ली लेकर जाएंगे तथा मार्ग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थापित चैक पोस्ट पर वाहनों का पंजीयन किया जाएगा।

डोटासरा-जूली का भाजपा सरकार पर हमला : राजस्थान में पर्ची मस्त और जनता त्रस्त, कभी भी उड़न खटोला लेकर दिल्ली पहुंच जाते हैं मुख्यमंत्री
जयपुर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीसीसी मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजन के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला। डोटासरा ने भजनलाल सरकार को हर मोर्चे को विफल करार देते हुए कहा कि राजस्थान में पर्ची मस्त है और जनता त्रस्त है। पर्ची सिस्टम का पूरे राजस्थान में कब्जा हो गया है। इस सरकार का कोई धनी धोरी नहीं है, कोई काम जनता के नहीं हो रहे हैं। हमने गांधी और शास्त्री जयंती पर संकल्प लिया है कि हम राजस्थान की जनता के सुख-दुख में शामिल होंगे और प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएंगे। डोटासरा ने प्रदेश में ब्लैकलिस्टेड दवाइयों के ऑर्डर के सवाल पर कहा कि पहले तो चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को ढूंढना चाहिए कि वो अपने महल में है या कहीं और हैं, क्योंकि चिकित्सा मंत्री की चिकित्सा में कोई रुचि नहीं है, शिक्षा मंत्री की शिक्षा में कोई रुचि नहीं है। मुख्यमंत्री की किसी में रुचि नहीं है।

तेलंगाना विधायक टी राजा की ओर से भीलवाड़ा में दिए गए बयान पर तंज कसते डोटासरा ने कहा कि टी राजा आए नहीं है बल्कि उन्हें राजस्थान भेजा गया है क्योंकि वो  यहां पर नफरत फैला सकें। यही मॉडल पूरे देश में चल रहा है, जहां पर अलग-अलग राज्यों में आरएसएस के लोगों को भेजकर वहां का माहौल खराब कर रही है। टी राजा तथ्यों के विपरीत बोल रहे हैं, क्योंकि देश की आजादी में आरएसएस का कोई योगदान नहीं है। तेलंगाना विधायक तो केवल नफरत फैलाने के लिए यहां पर आ रहे हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ता पर त्रिशूल और भाले से वार हुआ। एक आदमी को 15 लोग मिलकर मार रहे हैं। किसी ने कोई गलत किया है तो कानून के दायरे में उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन यह किसने अधिकार दिया कि कोई उस पर त्रिशूल और भाले से वार करें, जिन शस्त्रों की पूजा की जा रही थी उन्हीं शस्त्रों से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है और पुलिस ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

एनसीआरबी के आंकड़े गंभीर : जूली

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आंकड़े काफी गंभीर है। यह सरकार 2 साल से अपराध के आंकड़े ही जारी नहीं कर रही है। प्रदेश में आए दिन अपराध के मामले हो रहे हैं। भू माफिया हावी है, कानून व्यवस्था पूरी तरीके से जर्जर हो चुकी है और मुख्यमंत्री उड़न खटोला लेकर कभी भी दिल्ली पहुंच जाते हैं, धरातल पर कोई निर्णय नहीं हो रहा है और न ही कोई मॉनिटरिंग हो रही है। जूली ने कहा कि विधानसभा में हिडन कैमरे मामले को लेकर हमने राष्ट्रपति से समय मांगा, समय मिलते ही हमारा एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात कर ज्ञापन देगा।

कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि : जनता के सुख-दुख में शामिल होने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं ने लगाई स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी
जयपुर। पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जयंती और महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कांग्रेस ने गांधी और शास्त्री को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर डोटासरा ने कहा कि बापू के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान राजनीतिक माहौल में अहिंसा का मार्ग ही समाधान है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने वीडियो संदेश में स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी गांधी जयंती पर संकल्प दिलाया कि हम सब राजस्थान की जनता के सुख दुख में शामिल होंगे और जनता के हितों के लिए भागीदार बनेंगे। आयोजन में भजन-कीर्तन और चरखा प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई, जबकि महिला सभा ने सफाई अभियान चलाया।

गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- भाजपा सरकार में अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं
जयपुर। अलवर में एक मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले में पीसीसी चीफ है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार में अब प्रदेश के धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं है। हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार मंदिरों पर बुलडोजर चला रही है, जनता की धार्मिक भावनाओं पर हमला कर रही है।

भाजपा सरकार द्वारा अलवर के देव डूंगरी उमरैण में भगवान श्री देवनारायण जी के प्राचीन मंदिर को बुलडोजर चलाकर ढहा देना सिर्फ निंदनीय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार में न तो धार्मिक स्थलों की गरिमा सुरक्षित है और न ही लोगों की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह हमला सिर्फ एक मंदिर पर नहीं, बल्कि हमारी आस्था, भावनाओं, संस्कृति और परंपराओं पर किया गया है।

डोटासरा ने दूसरे दिन भी लिया विधानसभा समन्वयकों से संगठन फीडबैक, आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बैठक का उद्देश्य
जयपुर। पीसीसी वॉर रूम, हॉस्पिटल रोड पर दूसरे दिन मंगलवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की विधानसभा समन्वयकों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने की। यह दो दिवसीय बैठक का दूसरा दिन था, जो 16 और 17 जून को आयोजित की गई थी। 17 जून को सुबह 10 बजे भरतपुर और अजमेर संभाग के समन्वयकों की बैठक हुई, जबकि दोपहर 2 बजे जोधपुर और बीकानेर संभाग के समन्वयकों के साथ चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा समन्वयकों से फीडबैक लिया गया और संगठन सर्जन वर्ष के तहत राजस्थान में ब्लॉक, मंडल, और नगर कमेटियों के गठन पर मंथन किया गया।

बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था। इससे पहले सोमवार को जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के विधानसभा समन्वयकों से फीडबैक लिया गया था। कांग्रेस के इस साल संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत राजस्थान में भी संगठन मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है।

कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही, दिलावर ने कहा- डोटासरा के बोल लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान
जयपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता गोविंद डोटासरा पूरी तरह संयम और शिष्टाचार की सीमाएं लांघ चुके हैं और इसे तार-तार कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोटासरा बेतुका, बेसिर-पैर का प्रलाप कर रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट है और उनकी भाषा में घमंड भरा हुआ है। वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लोकप्रियता और कार्यशैली से भयभीत हैं।

दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी सरकार में राजस्थान की जनता की चलती है। राजस्थान के विकास और हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। चाहे वह जल प्रबंधन हो, बिजली की आत्मनिर्भरता, युवाओं को रोजगार देना हो या फिर पेपर लीक पर कठोर नियंत्रण हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार, अपराधों में गिरावट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा और राइजिंग राजस्थान में रिकॉर्ड एमओयू ये सब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता और जनहितकारी सोच का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि डोटासरा जनता के हित के काम करें और अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं लेकिन यह भूमिका भी नहीं निभा पा रहे हैं। अगली बार राजस्थान की जनता आपको विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ेगी। दिलावर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जागरूक है और वह यह भलीभांति समझ चुकी है कि कौन विकास कर रहा है और कौन सिर्फ बकवास।

गोविन्द सिंह डोटासरा ईडी कार्यवाही मुद्दे पर दो महीने तक गतिविधि चलाने की घोषणा, कहा- 30 मई तक पूरे प्रदेश में मोदी सरकार के खिलाफ जताया जाएगा विरोध
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने ईडी की गांधी परिवार के खिलाफ कार्यवाही के बाद प्रदेश में 2 महीने तक प्रदेश भर में गतिविधि चलाने की घोषणा की है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा है कि कांग्रेस ने इस मामले में एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके तहत आज से लेकर 30 मई तक पूरे प्रदेश में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा।

डोटासरा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर 24 अप्रैल को पीसीसी में बैठक करके कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसमें सभी जिलों में रैलियां निकाली जाएगीं। इसके बाद 28 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान में कांग्रेस समन्वयकों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। 3 मई से 10 मई तक जिला स्तरीय कार्यक्रम और रैलियां, 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे। 20 से 30 मई तक बूथ स्तर तक घर-घर सम्पर्क अभियान करके लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगे।

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा सीएम भजनलाल शर्मा के बयान पर कसा तंज, कहा- राइजिंग राजस्थान में दिखाए ट्रेलर के विपरीत दिख रही पिक्चर
जयपुर। राइजिंग राजस्थान के निवेशकों के फोन नहीं उठाने के सीएम भजनलाल शर्मा के बयान पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा है कि राइजिंग राजस्थान को लेकर दिखाए ट्रेलर के विपरीत पिक्चर नजर आ रही है।

डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा है कि न निवेश आया, न ही निवेशक
मुख्यमंत्री बस बने रहे मूकदर्शक। राइजिंग राजस्थान को लेकर जैसा ट्रेलर दिखाया गया, पिक्चर में ठीक इसके विपरीत दिख रहा है। सेल कंपनियों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों से फर्जी एमओयू करके निवेश के बढ़ा चढ़ाकर आंकड़े पेश किए गए। लेकिन हकीकत ये है कि सिर्फ भाजपा नेताओं को ज़मीनें देने और इवेंटबाजी व करोड़ों के टेंडर से जेब भरने का खेल खेला गया है। धीरे-धीरे भ्रष्टाचार की सारी परतें खुलेंगी।

पीसीसी संगठन में रखेगी केवल ‘हिनहिनाते घोड़े’ बैठकों में अनुपस्थिति रहेगी निष्क्रियता का पैमाना
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ धरातल पर संघर्ष करने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर केवल सक्रिय पदाधिकारियों को ही रखने की कवायद तेज कर दी है। विधानसभा प्रभारियों की रिपोर्ट के बाद संगठन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वालों को पद से मुक्त करके केवल धरातल पर सक्रिय रहने वालों को ही पार्टी में पद मिलेगा। यह कवायद पहले भी शुरू की जा चुकी है, लेकिन सिफारिशी सीट से नहीं हिल पाए। इस बार कवायद की मॉनिटरिंग खुद कर रहे पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा जल्दी ही बड़े बदलावों का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस का राजस्थान में धरातल तक बड़ा जनाधार हुआ करता था और परपंरागत वोट बैंक में कोई भी पार्टी सेंधमारी नहीं कर पाती थी। पिछले कुछ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के परपंरागत वोट बैंक भी खिसके तो पार्टी रणनीतिकारों ने चिंता जताते हुए पार्टी को धरातल पर फिर से मजबूत करने की जरूरत बताई।

कांग्रेस को अहसास हो गया कि अब केवल हिनहिनाते हुए घोड़ों से ही पार्टी रफ्तार पकड़ पाएगी। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने हाल ही में नवनियुक्त 200 विधानसभा प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरातल पर कांग्रेस की वास्तविक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, संगठन के निचले स्तर तक लोगों से फिर से जुड़ाव बढ़ाने के लिए सिफारिशी की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में मौका देने की कवायद शुरू की। अब ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर निष्क्रिय व सिफारिशी पदाधिकारियों को हटाकर स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की राय के आधार पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

निष्क्रियों की होगी छंटनी
प्रभारी ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकें कर लगातार संगठन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का रिकॉर्ड जुटाएंगे। बिना सूचना के लगातार तीन या अधिक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का हाजिरी रजिस्टर के माध्यम से रिकॉर्ड पीसीसी मंगाया जाएगा। अभी प्रभारियों के माध्यम से अप्रैल और मई महीने का रिकॉर्ड भी इकट्ठा किया जाएगा। निष्क्रियों की छंटनी के साथ ही जिलों के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम भी पीसीसी लेकर पदों पर नियुक्ति करेगी।

एससी-एसटी, ओबीसी वोट बैंक खिसके
ग्रामीण क्षेत्रों में एससी-एसटी, ओबीसी जातिवर्ग के लोग कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक माने जाते थे। पिछले कुछ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में संगठन नेताओं के फील्ड में लोगों के बीच सक्रिय नहीं रहने के कारण ये वोट बैंक भी खिसकने लग गया। लोगों के बीच सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं की वजह से कांग्रेस का दिल्ली, यूपी, एमपी, हरियाणा जैसे राज्यों में भी वोट प्रतिशत घटा है। पार्टी रणनीतिकारों का कहना है कि कुछ सक्रिय लोग विधायक या सांसद टिकट मिलने से पहले पार्टी के लिए बड़े बड़े दावे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद लोगों के बीच जाना ही बंद कर देते हैं तो लोगों का पार्टी से जुड़ाव टूट जाता है। संगठन में अब ऐसे जनप्रतिनिधियों की लिस्ट भी तैयार की जाएगी।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव जल्द
लगातार तीन या ज्यादा बैठकों में बिना कोई सूचना के अनुपस्थित रहने वालों को निष्क्रिय मानकर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारियों के माध्यम से इनका हाजिरी रिकॉर्ड ऑनलाइन मंगाया जा रहा है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बहुत जल्दी बड़े बदलाव करने वाले हैं।
-गोविन्द सिंह डोटासरा,
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

बजट पर गोविन्द डोटासरा ने दी प्रतिक्रिया : बजट में सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल है, सरकार ने नई बोतल में पुरानी शरबत भरकर पेश की
जयपुर। भजनलाल सरकार के विधानसभा में पेश आम बजट पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट में सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल है, जिससे सभी वर्गों के साथ कुठाराघात हुआ है। सरकार ने नई बोतल में पुरानी शरबत भरकर पेश की है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने बजट में आंकड़ों का मायाजाल बनाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को भृमित किया है। नौकरी की घोषणा में युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया है। सरकार ने 150 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा में सोलर एनर्जी से जोड़कर बड़ा खेल किया है। इसमें निजी कम्पनियों के जरिए लोगों की सब्सिडी का पैसा निजी कम्पनियों को देने की तैयारी की जा रही है। ईआरसीपी योजना में भी सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल बना है। इस खेल में केवल कुछ ही जिलों को पानी की व्यवस्था होगी। कुछ बड़े नेताओं ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पानी की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ी संख्या में आबादी पानी के लिए हाहाकार करेगी।

यमुना के पानी की तो 14 महीने में डीपीआर तक नहीं बनी। नए 8 जिलों में 1000 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा है। नई सड़क, बिजली, पानी निर्माण के लिए कोई घोषणा नही की है। बजट में नगर पालिकाओं के लिए कुछ नहीं बोला। ग्राम पंचायतों के पुनर्सीमांकन के लिए कोई बजट नही दिया। पुराने कृषि कनेक्शन दे नहीं पा रहे और नए कनेक्शन की घोषणा कर रहे हैं। प्रदेश के दलित, आदिवासी, किसान,महिलाएं, युवा सभी निराश हैं। थोथी घोषणाओं वाला यह बजट सिर्फ आंकड़ों का मायाजाल है।