school children - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

औरंगाबाद में भीषण हादसा: 15 फीट गहरी नहर में गिरी स्कूल मैजिक वैन, 13 बच्चे घायल
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक स्कूल मैजिक वैन के 15 फीट गहरी नहर में गिर जाने से 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संत जेवियर हाई स्कूल, अंबा की बच्चों को लेकर जा रही एक मैजिक वैन अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तमसी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन सुबह कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तमसी मोड़ के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद मैजिक वैन सड़क से नीचे नहर में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव से 15 विद्यार्थियों सहित 18 लोग हुए बीमार
सीमलिया। कोटा जिले के सीमलिया के समीप गढ़ेपान गांव में  चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (सीएफसीएल) फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक अमोनिया गैस रिसाव से समीप के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के 15 स्टूडेंट सहित 18 लोग बीमार हो गए। अमोनिया गैस के रिसाव से गढ़ेपान में अफरा-तफरी बच गई। गैस की बदबू  से लोग परेशान हो गए। आनन-फानन में बच्चों को सीएफसीएल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से 4 विद्यार्थियों को कोटा के जेके लोन अस्पताल, 3 को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि शेष का सीएफसीएल के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का लवाजमा घटनास्थल पर पहुंच गया। मौके पर स्थिति काबू में है।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सीएफसीएल फैक्टी से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान फैक्ट्री के नजदीक ही स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रार्थना  चल रही थी। इस दौरान गैस रिसाव से कुछ बच्चों की तबियत खराब हो गई। लेकिन धीरे-धीरे गैस की गंध का प्रभाव बढ़ने पर दो घंटे बाद स्कूल में एक-एक कर बच्चे गिरने लगे और बेसुध हो गए। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होेने लगी। ऐसे में गढ़ेपान गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएफसीएल प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे फैक्ट्री में गैस रिसाव पर काबू पाया गया। अमोनिया गैस के तेज गंध से 15 स्कूली बच्चे, एक चपरासी तथा एक महिला सहित 18 लोगों की तबियत अधिक खराब हो गई जिन्हें सीएफसीएल के अस्पताल ले जाया गया। हालत अधिक खराब होने पर 4 बच्चों को कोटा के जेके लोन, 3 लोगों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल फैक्ट्री में गैस रिसाव पर रोक लगने से स्थिति काबू में है। जिला कलक्टर, मेडिकल और तकनीकी टीमों का लवाजमा घटनास्थल पर पहुंच गया।  गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

इनका कहना है
सीएफसीएल फैक्ट्री से किसी तरह की अमोनिया गैस का रिसाव नहीं हुआ है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। गैस रिसाव के संबंध में जांच की जा रही है।
- शशांक राजावत, डिप्टी मैनेजर, सीएफसीएल

स्कूली बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, 2 छात्रों की मौत
जोधपुर। घंटियाली क्षेत्र के पड़ियाल ग्राम पंचायत से मोरिया जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 7:30 बजे स्कूली बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी के पलटने से दो विद्यार्थियों की मौत हो गई और 11 बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए।

प्रत्यक्ष दर्शकों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड काफ़ी तेज़ थी और घटित घटना से 200 मीटर पहले ही गाड़ी अनियंत्रित हो चुकी थी और बबुल में जाकर जोर से टकराई। जिससे गाड़ी मौके पर ही पलट गई और काफ़ी बच्चे गाड़ी के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर गाड़ी को सीधा कर नीचे दबे बच्चों को निकालकर निजी वाहन से फलोदी ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया।

भोजासर थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया की गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे जिसमें से दो बच्चे, प्रथम कक्षा की छात्रा मनीषा उम्र छह वर्ष पुत्री सोनाराम और कक्षा सातवीं के छात्र हिमाशु उम्र 13 वर्ष पुत्र मगाराम की मौत हो गई। वहीं चार स्वस्थ बच्चों को उनके परिजन घटना स्थल से ही घर ले गए।

दलपत सिंह ने बताया की ड्राइवर सोनाराम सहित कुल 8 बच्चे और कुल नो लोगों को फलौदी ज़िला अस्पताल ले जाया गया। ज़िला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सात विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई और 2 गंभीर घायल छात्रों को जोधपुर रेफर किया गया।

वहींं, स्कूल संचालक ने पुलिस को को बताया कि वाहन के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और पलटने से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

कम सो रहे स्कूली बच्चे : होनहारों की नींद में गैजेट्स-सोशल मीडिया की सेंध छात्र-छात्राएं सो रहे दो से तीन घंटे देरी से और स्कूलों का समय वही सुबह का
जयपुर। इंटरनेट, गैजेट्स और सोशल मीडिया ने हमारे स्कूली बच्चों की नींद में दो से तीन घंटे की सेंध लगा दी है। स्कूलों के शुरू होने और कक्षाएं लगने का समय वही पुराना है; लेकिन गैजेट्स, इंटरनेट और सोशल मीडिया में खोए बच्चे पहले की तुलना में दो से तीन घंटे देरी से सो रहे हैं। यह प्रवृत्ति कोविड के बाद अधिक खतरनाक हो गई है; क्योंकि अब लगभग हर दूसरे बच्चे के पास हर समय मोबाइल है। डॉक्टरों से हमने जब पूछा कि आए दिन 20 से 30 साल तक के युवाओं को हो रहे हार्ट अटैक के पीछे एक प्रमुख कारण क्या यही नींद की कमी तो नहीं है तो उनका जवाब था : यह बहुत डरावना संकेत है; लेकिन इस पर अनुसंधान की जरूरत है। दैनिक नवज्योति टीम ने जब अभिभावकों से बातचीत की तो पता चला कि आम तौर पर रात को 9 से 10 बजे तक सो जाने वाले स्टूडेंट अब रात के 11-12 बजे तक गैजेट्स में लगे और खोए रहते हैं। कुछ मामलों में यह समय और भी ज्यादा है। जब इंटरनेट और सोशल मीडिया का इतना विस्तार नहीं था, उस समय स्कूली छात्र- छात्राएं  रात में 9 बजे तक या अधिक हुआ तो दस बजे तक नींद की आगोश में होते थे। अब स्थिति यह है कि विद्यार्थी रात के 11-12 बजे तक जाग रहे हैं। कुछ मामलों में तो यह भी देखा गया है कि खुद माता या पिता भी बच्चों के साथ-साथ जग रहे हैं और मोबाइल में खोए रहते हैं।

कम नींद से नुकसान याद्दाश्त का कमजोर होना
लांग टर्म और शार्ट टर्म याद्दाश्त पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मस्तिष्क की कार्य क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव जब आप अपने दिमाग और शरीर को पर्याप्त नींद या आराम नहीं देते हैं, तो आपकी एकाग्रता अवधि, रचनात्मक कौशल और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता पर असर पड़ता है।

मिजाज में बदलाव
कम नींद के प्रभाव से खराब मिजाज, चिंता और यहां तक कि अवसाद भी हो सकता है।

स्कूल के बच्चों को ले जा रहा वाहन पलटा
मानपुर। यहं नेशनल हाईवे पर वाहन बच्चों को ले जा रहा बस्सी के निकट मोहनी सेंट्रल एकेडमी का वाहन आगरा जाते समय निकटपुरी मोड के निकट टायर फटने से अनियन्त्रित हो गया और आगे जाकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार एक बच्चे और एक कार्मिक की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। वाहन के पलते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

थाना अधिकारी सीताराम सैनी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वाहन से घायलों को निकाल कर सिकराय के अस्पताल में पहुंचाया। वहन में में 16 बच्चे सवार थे। थाना प्रभारी ने मृतक रसोईया का नाम लल्लू जाट व बच्चे का नाम सुभम बताया। वहीं घायल बच्चों में से हिम्मत चौधरी पालावाला, तनीष पालावाला, विशाल अचलपुरा, सुरेश कुमार, राहुल,  को किया दौसा रैफ र कर दिया गया। हादसे में कानारम, अकित, हिमान्शु, विशाल, आर्यन, लोकेश, अभिनाश घायल हुए हैं।