jaipur metro - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में एक और नया स्टेशन शामिल होगा
जयपुर। जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में अब 36 की बजाय 37 स्टेशन बनाए जाएंगे। जयपुर मेट्रो की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि टोंक रोड स्थित तारों की कूंट पर एक नया स्टेशन निर्मित किया जाएगा। यह स्टेशन प्रस्तावित राजस्थान मंडपम और यूनिटी मॉल के नजदीक बनाया जाएगा।

नए स्टेशन का निर्माण बी-2 बायपास और एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच किया जाएगा। बी-2 बायपास स्टेशन से इसकी दूरी लगभग 550 मीटर और एयरपोर्ट स्टेशन से 1.1 किलोमीटर होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती सुविधा और व्यावसायिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए नया स्टेशन जरूरी है।

जयपुर मेट्रो के सीएमडी वैभव गालरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए स्टेशन के लिए भूमि का प्रस्ताव जल्द तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जाए। इसके बाद इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई डीपीआर में शामिल किया जाएगा। इस निर्णय के बाद दूसरे चरण की डीपीआर में संशोधन कर नए स्टेशन को जोड़ा जाएगा। मेट्रो विस्तार से टोंक रोड क्षेत्र के यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी और आसपास का व्यावसायिक विकास भी तेजी से होगा।

जयपुर को तोहफा : टोडी मोड़ से प्रहलादपुरा तक 43 किमी लम्बे रूट पर चलेगी मेट्रो
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन कर दिया है। सीएम की मंजूरी के बाद अब डीपीआर को मेट्रो रेल नीति-2017 के तहत केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय से अनुमोदन के लिए भिजवाया गया है। केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में जयपुर मेट्रो के फेज-2 का कार्य हाथ में लिए जाने की घोषणा की गई थी। इस परियोजना का क्रियान्वयन राज्य एवं केंद्र सरकार की नई 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से किया जाएगा। यह कंपनी जयपुर शहर की सभी वर्तमान और भविष्य की मेट्रो परियोजनाओं की जिम्मेदारी निभाएगी। लगभग 12 हजार 260 करोड़ की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के लिए एडीबी और एआईआईबी ने वित्तीय ऋण प्रदान करने की सहमति दी है।

यहां मिलेंगी दोनों लाइनें
जयपुर मेट्रो के प्रस्तावित फेज-2 को वर्तमान में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक संचालित फेज-1 से कनेक्टिविटी के लिए फेज-1 के रेलवे स्टेशन मेट्रो स्टेशन से प्रस्तावित खासा कोठी मेट्रो स्टेशन के मध्य एक फुट ओवर ब्रिज तथा गवर्नमेंट हॉस्टल और चांदपोल मेट्रो स्टेशन के बीच एक स्पर लाइन भी प्रदान की गई है, जिससे दोनों एलाइनमेंट के बीच निर्बाध आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी।

36 स्टेशन में से 2 स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड
सैकंड फेज जयपुर शहर के उत्तर-दक्षिण मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर टोडी मोड से प्रह्लादपुरा तक प्रस्तावित है, जिसकी लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 34 एलीवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे। यह कॉरिडोर शहर के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों जैसे वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र तथा सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र को आपस में जोड़ेगा। दूसरे चरण में हवाई अड्डे के प्रस्तावित नवीन टर्मिनल के ठीक नीचे एक भूमिगत मेट्रो स्टेशन का प्रस्ताव किया गया है, जिससे निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। फेज-2 के माध्यम से टोंक रोड, विद्याधर नगर, प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल्स, सवाई मानसिंह अस्पताल, सवाई मानसिंह स्टेडियम, कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को भी सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी।

मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी से फैली दहशत, 3 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
जयपुर। शहर में एसएमएस स्टेडियम में धमाकों की धमकी देने के बाद ही दूसरे दिन ही किसी सिरफिरे ने राजधानी के मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल कर दिया। इससे मैट्रो प्रशासन में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेट्रो पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के जरिए मोर्चा संभाला। भगदड़ को बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने मेट्रो स्टेशन खाली कराकर करीब तीन घण्टे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च में किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिलने पर राहत की सांस ली गई।

सुरक्षा एजेंसियां मेल करने वाले का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार धमकी भरा मेल मिलने पर तुरंत एक्शन लिया गया। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर सुरक्षा एजेंसियों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को क्रीडा परिषद के मेल पर भी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था। धमाकों की धमकी और भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद यहां 16 मई को होने वाले आईपीएल को रद्द कर दिया गया।

जयपुर मेट्रो विस्तार पर सीएम की बैठक : सीतापुरा से अंबाबाड़ी-विद्याधर नगर तक डीपीआर पर हुई चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेट्रो कॉरिडोर फेज दो की डीपीआर को लेकर समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीपीआर में प्रस्तावित सीतापुरा से अंबाबाड़ी तथा विद्याधर नगर तक भविष्य की आवश्यकता तथा आमजन की सुगमता को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि जयपुर एक ऐतिहासिक और तेजी से बढ़ता शहर है। सरकार की मंशा है कि जयपुरवासियों के लिए सुगम एवं अत्याधुनिक परिवहन तंत्र विकसित किया जाए, जिससे जयपुर स्मार्ट सिटी की दिशा में देशभर में मॉडल शहर बने।  प्रोजेक्ट में खर्चे व लागत का समुचित आकलन किया जाए, ताकि वित्तीय संसाधनों का सदुपयोग हो, बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मेट्रो की डीपीआर में प्रस्तावित रूट, अनुमानित लागत, परियोजना की व्यवहार्यता तथा वित्तीय मॉडल की जानकारी ली।

रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट के नजदीक बनेंगे मेट्रो स्टेशन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना में आमजन की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए मेट्रो स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जो आम लोगों की पहुंच में हों और इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के नजदीक मेट्रो स्टेशन बनाया जाना सुनिश्चित करें। जिससे मेट्रो की उपयोगिता अधिकतम हो। बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने मेट्रो परियोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। एसीएस वित्त अखिल अरोड़ा, एसीएस सीएम शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव सीएम आलोक गुप्ता, जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सीएमडी वैभव गालरिया, जेडीए आयुक्त आनंदी भी बैठक में मौजूद रहे।

सेकंड की चूक नहीं, पंक्चुअलिटी की पटरियों पर दौड़ती जयपुर मेट्रो, 202 फेरे लगाती है 4 ट्रेने
जयपुर। क्या आप जानते हैं कि जयपुर मेट्रो पंक्चुअलिटी के मामले में गुलाबी नगरी के लिए एक नया मयार बन गई है। वह शायद ही कभी एक मिनट भी चूकती हो; क्योंकि उसकी पंक्चुअलिटी के लिए सेकंड्स के हिसाब से पूरी वर्किंग होती है। दैनिक नवज्योति संवाददाता ने मेट्रो के उन अनदेखे कर्मचारी-अधिकारियों से मुलाकात की, जिनकी समय की पाबंदी की वजह से जयपुर मेट्रो समय से कभी नही चूकती।  मेट्रो के मानसरोवर स्थित डिपो में बने कंट्रोल रूम में जीपीएस व सिग्नलिंग प्रणाली से जुड़ी बड़ी स्क्रीन लगी है, जिसमें हर ट्रेन की लोकेशन दिखाई देती है। बारिश, फॉल्ट व अन्य आपात स्थिति देखकर तुरंत पायलट से संपर्क किया जा सकता है।

रन अप टाइम सिस्टम:  मेट्रो के पायलट को तय समय से 25 से 30 मिनट पहले तैयारी। जीपीएस सिंक्ड टाइम: हर मेट्रो की घड़ी जीपीएस (मास्टर क्लोक) से जुड़ी होती है, जिससे सभी ट्रेनों का समय सटीक रहता है। सिग्नलिंग प्रणाली से भी ट्रेन की रियल टाइम मॉनिटरिंग होती है, जो कंट्रोल सेंटर में दिखाई देती है। जीरो डिले पॉलिसी: यदि कोई पायलट 5 मिनट भी लेट हो जाए तो बैकअप पायलट तुरंत मौजूद होता है।

यह बनाते है इसे पंक्चुअल
रात 10.49 बजे जब आखिरी ट्रेन डिपो में आती है, तब मेंटीनेंस इंजीनियर्स की टीम उसे पूरी तरह से चेक करना शुरु करती है। ब्रेक सिस्टम, पावर सप्लाई, ट्रैक अलाइनमेंट हर चीज चेक होती है। कई बार टीम ने पूरी रात काम करती है, ताकि सुबह की पहली ट्रेन बिना देरी चले। मेट्रो हर दस मिनट में चलती है। चार मेट्रो ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5.20 बजे से रात 10.21 मिनट तक 202 फेरे मानसरोवर से बड़ी चौपड़ और बड़ी चौपड़ से मानसरोवर तक लगाती है।

इसलिए नही होता संचालन बाधित
मेट्रो ट्रेक के एलिवेटेड होने के कारण भारी बारिश में भी मेट्रो संचालन निर्बाध रहता है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सुपरवीजन कंट्रोल एंड डाटा एक्वीजेशन (स्काडा) सिस्टम का उपयोग होता है। इसके साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए दो रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) स्थापित किए गए है, तथा समस्त विद्युत लाइनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंधन किया गया है, ताकि फॉल्ट के समय अन्य लाइन से तुरंत विद्युत आपूर्ति  सुनिश्चित की जा सकें। स्काडा सिस्टम से कंट्रोल सेंटर से लगातार निगरानी की जाती है। इसकी रात 11 से सुबह 5 बजे टॉवर वैगन से जांच की जाती है।

जयपुर मेट्रो अनुशासन और समय प्रबंधन की मिसाल है। इसके पायलट्स, कंट्रोल रूम आॅपरेटर्स और मेंटेनेंस इंजीनियर्स की कड़ी मेहनत इसे पंक्चुअल बनाती है।
वैभव गालरिया, सीएमडी जयपुर मेट्रो

जयपुर मेट्रो अनुशासन और समय प्रबंधन की मिसाल है। इसके पायलट्स, कंट्रोल रूम आॅपरेटर्स और मेंटेनेंस इंजीनियर्स की कड़ी मेहनत इसे पंक्चुअल बनाती है।
वैभव गालरिया, सीएमडी जयपुर मेट्रो

मानसरोवर व बड़ी चौपड़ से सुबह की पहली ट्रेन सुबह 5.20 बजे पर चलती है, लेकिन हमे सुबह 4.50 बजे तक ट्रेन के पास पहुंचना होता है। सिमुलेटर पर टेस्टिंग करनी होती है, इंजन की जांच होती है और ट्रेन को ट्रैक पर लाने से पहले हर चीज परफेक्ट होनी चाहिए।
मुकेश कुमार यादव, पायलट (अनुभव 7 वर्ष)

मेट्रो ट्रैक पर पायलट ही नहीं, बल्कि कंट्रोल रूम में बैठे आॅपरेटर्स भी सेकंड्स की पाबंदी रखते हैं। हमारी शिफ्ट 8 घंटे की होती है, लेकिन ध्यान एक सेकंड के लिए भी हटे तो बड़ी गड़बड़ हो सकती है। हर ट्रेन का मूवमेंट हमारे मॉनिटर पर होता है। जरा सा भी डिले हो, तो तुरंत मेट्रो पायलट से संपर्क किया जाता है।
-रामसिंह जाट, चीफ कंट्रोलर

ट्रैफिक डेटा
कुल कितनी मेट्रो पूरे दिन में चलती हैं : चार ट्रेने 202 फेरे लगाती है। (मानसरोवर से बड़ी चौपड़ व बड़ी चौपड़ से मानसरोवर तक)

इसके संचालन वाले कुल पायलट कितने हैं
30 पायलट (4 महिला-26 पुरुष)

इसमें हर रोज कितने यात्री सफर करते हैं : 53 से 55 हजार
प्रतिदिन आय   10 लाख 25 हजार रुपए

किस टाइम सबसे अधिक यात्री रहते हैं
सुबह 9 से सुबह 11 बजे तक व शाम 7 से शाम 7 बजे तक, स्टेशन नियंत्रक : 82

चार ट्रेनें प्रतिदिन लगाती हैं 202 फेरे, पायलट, कंट्रोलर, इंजीनियर्स की विशेष भूमिका
पंक्चुअलिटी सुनिश्चित करने के खास नियम

चौमूं, जगतपुरा और चाकसू तक मेट्रो विस्तार की तलाशी जाएंगी संभावनाएं
जयपुर। सब कुछ सही रहा तो भविष्य में जयपुर मेट्रो चौमूं, जगतपुरा और चाकसू तक दौडेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत दिनों यूडीएच की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मेट्रो विस्तार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए है, अर्थात मेट्रो का विद्याधर नगर से चौमूं तक और टोंक रोड पर सीतापुरा से आगे रिंग रोड या चाकसू तक विस्तार की योजना बनाते समय परीक्षण को कहा गया है। रिव्यू मीटिंग के मिनिट्स अब यूडीएच ने जेडीए सहित संबंधित विभाग को भेजे हैं। फिलहाल मेट्रो के सैकंड फेज का सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक रूट प्रस्तावित है, इसे अमलीजामा पहनाने की दिशा में काम हो रहा हैं।

1100 करोड़ रुपए की एलीवेटेड रोड का प्रस्ताव ड्रॉप
अंंबेडकर सर्किल से जवाहर सर्किल तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड के प्रस्ताव को ड्रॉप माना जा रहा है। इसकी लागत 1100 करोड़ रुपए आंकी गई है। सीएम ने भी इस प्रोजेक्ट को फिर से रिव्यू करने को कहा है। इसके पीछे मुख्य कारण जेएलएन मार्ग के सौंन्दर्यकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसी तरह सिरसी रोड पर प्रस्तावित एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट का भी रिव्यू होगा। यह झारखंड महादेव मोड से सिरसी रोड पर गौतम मार्ग पर प्रस्तावित की गई थी।

दो आरओबी, एक फ्लाईओवर
शहर में दो नए रेलवे ओवरब्रिज और नए फ्लाई ओवर निर्माण पर सहमति जताई गई है। इसमें 95 करोड़ रुपए की लागत से सीबीआई फाटक, 86 करोड़ की लागत से सालिगमरामपुरा फाटक आरओबी और 65 करोड़ की लागत से इमली फाटक पर फ्लाई ओवर निर्माण शामिल है।

मेट्रो की भूमि पर कलेक्ट्रेट का प्रस्ताव

इसके साथ ही जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को भी पुलिस मुख्यालय के पास मेट्रो की खाली भूमि पर शिफ्ट करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह गांधी सर्किल से गांधी नगर मोड़ वाली सड़क पर अंडरपास बनाने, टोंक फाटक पुलिया के नीचे की रेलवे की भूमि को अवाप्त कर सड़क को चौड़ा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। आईपीडी टावर की पार्किंग समस्या के समाधान को लेकर जेडीए को विभिन्न पक्षकारों से चर्चा करने को कहा गया है।

जयपुर मेट्रो का रूट बढ़ाने की योजना, होगा ग्राउंड सर्वे
जयपुर। जयपुर मेट्रो का विस्तार अब रोड नंबर-14 (सीकर रोड) तक करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर विभाग की ओर से जल्द ही ग्राउंड सर्वे करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पहले फेज-2 सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर विद्याधर नगर तक किया गया था। अब इसे रोड नंबर-14 (सीकर रोड) तक करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं टॉक रोड से लेकर 200 फीट चौराहा अजमेर रोड से हीरापुरा बस टर्मिनल तक भी विस्तार करने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट का ग्राउंड सर्वे करवाया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी चेक की जाएगी। उसके बाद डीपीआर तैयारी की जाएगी।

एलिवेटेड रोड पर चलाने की योजना
अंबाबाडी से रोड नंबर-14 (सीकर रोड) तक लगभग सात किलोमीटर बीआरटीएस कॉरिडोर में एलिवेटेड बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट के बनने से एयरपोर्ट, अजमेर रोड, सीकर रोड, दिल्ली रोड पर आने व जाने और रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। वर्ष 2020 में बनाई डीपीआर में सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक के प्रोजेक्ट में 4600 करोड़ लागत थी , लेकिन अब डीपीआर रिवाइज की जा रही है।

गौरतलब है कि अभी मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक (11.3 कि.मी.) सुबह 5.30 से रात 9.30 तक मेट्रो ट्रेने संचालित होती है। इसके साथ ही इसका ट्रांसपोर्ट नगर (दिल्ली बाइपास) और 200 फीट बाइपास तक विस्तार भी किया जा रहा है। इसका कार्य चल रहा है।

इनका कहना है
जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए जयपुर मेट्रो का रोड नंबर-14 व हीरापुरा तक विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। इसका सर्वे होगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा।
-झाबर सिंह खर्रा, यूडीएच मंत्री

जयपुर मेट्रो की सुरक्षा पर कार्यशाला
जयपुर। जयपुर मेट्रो रेल की सुरक्षा के लिए जेएमआरसी एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मेट्रो पुलिस और मेट्रो कर्मचरियों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए की गई। कार्यशाला जेएमआरसी के ऑडिटोरियम प्रशासनिक भवन भृगु पथ, मेट्रो डिपो मानसरोवर जयपुर में दो सत्रों में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तमेट्रो रेल, महाप्रबन्धक (परिचालन), जेएमआरसी, थानाधिकारी जयपुर मेट्रो पुलिस एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इन्होंने कार्यशाला में दोनों विभागों के बीच समन्वय और सहयोग से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए चर्चा की गई।

मेट्रो का अजमेर रोड चौराहा तक होगा विस्तार, मंत्री ने किया शिलान्यास
जयपुर। जयपुर मेट्रो का मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1 डी) तक विस्तार किया जाएगा। इसका राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार को सुबह 11 बजे नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर मेट्रो के सीएमडी पी रमेश, दिल्ली मेट्रो के सीएमडी विकास, जयपुर मेट्रो अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा तक 1.35 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पर ट्रेन का संचालन होगा। इसमें 204.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका कार्य मार्च 2026 में पूरा किया जाएगा। सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में देश भर में बहुत विकास कार्य हुआ है। इस मेट्रो के विस्तार से अजमेर, उदयपुर से आने व जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जयपुर मेट्रो की समयबद्धता 99.25 है। जयपुर में परिवहन सुविधा को सुगम बनाने के लिए राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में जयपुर मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

फैक्ट फाइल (बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक)
कार्य की मियाद- वर्ष 2027
लागत- 980 करोड़ रुपए
लंबाई - 2.85 किलोमीटर (टनल 2.3 व एलिवेटेड 55 किलोमीटर) इसका कार्य चालू हो चुका।

कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो मेट्रो का किया जाएगा विस्तार: CM गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो मेट्रो का सीतापुर से अंबाबाड़ी तक विस्तार किया जाएगा। गहलोत ने गुरुवार को बड़ी चौपड़ पर आयोजित फेज-1 सी के शिलान्यास कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहीं।

ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो का होगा विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल गुरुवार को फेज-1 सी बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट की लागत 980 करोड़ रुपए है। वर्तमान में जयपुर मेट्रो मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक संचालित हो रही है। इस प्रोजेक्ट को अब 2.85 किलोमीटर बढ़ाकर ट्रांसपोर्ट नगर (फेज-1 सी) तक बढ़ाया जाएगा। इस दूरी में रामगंज और ट्रांसपोर्ट नगर दो स्टेशन बनेंगे फेज-1 सी में 0.59 किलोमीटर एलिवेटेड और 2.26 किलोमीटर अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। इससे आगरा व दिल्ली रोड पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में किया सफर
गहलोत गुरुवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विधायक रफीक खान के साथ रामनगर मेट्रो स्टेशन से बड़ी चौपड़ कार्यक्रम स्थल पर मेट्रो ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने मेट्रो पायलट के साथ बातचीत कर रूट का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यदि हमारी सरकार रिपीट होती है तो हम सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो चला देंगे, इसकी मैं गारंटी देता हूं। उन्होंने कहा कि हमने मेट्रो शुरू की थी, जिसमें प्रतिदिन 50 हजार लोग सफर कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि दुनिया के सार्वजनिक परिवहन घाटे में ही है, इसे घाटे से जोड़कर नहीं देखा जाए यह लोगों की सुविधा के लिए हैं। बड़ी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, हेरिटेज निगम की मेयर मुनेश गुर्जर सहित मेट्रो के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी चौपड़ पर मेट्रो कर्मियों को सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक वर्तमान में चार ट्रेनें 178 फेरे प्रतिदिन लगा रही है। इनमें 40 से 50 हजार लोग प्रतिदिन सफर कर रहे है ।

पुरातत्व विभाग के कम्पोजिट टिकट में जल्द शामिल होगी ‘जयपुर मेट्रो कला दीर्घा’
जयपुर। छोटी चौपड़ स्थित जयपुर मेट्रो कलादीर्घा को जल्द ही पुरातत्व विभाग के कम्पोजिट टिकट में शामिल करने की योजना पर कार्य चल रहा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटकों को इस कलादीर्घा की ओर आकर्षित करने के लिए इसकी कवायद की जा रही है। अगर ये योजना सफल रही तो कम्पोजिट टिकट के विक्रय से प्राप्त दैनिक आय का निश्चित/निर्धारित दर पर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को भुगतान दैनिक, साप्ताहिक अथवा मासिक आधार पर किए जाने की योजना है। जयपुर मेट्रो कलादीर्घा जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधीन है। इस समय यहां भारतीय स्टूडेंट्स का 10 रुपए, भारतीय पर्यटक का 20 और विदेशी स्टूडेंट्स क 50 और विदेशी पर्यटक का प्रवेश शुल्क 100 रुपए है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो कलादीर्घा में 101 ऑब्जेक्ट्स, 32 राममाला पेंटिंग्स, 3 सेल्फी प्वाइंट्स हैं। साथ ही बीच में कुण्ड है। इस कलादीर्घा के कम्पोजिट टिकट में शामिल होने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में यकीनन बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

9वां टूरिस्ट प्लेस जुड़ेगा कम्पोजिट से

पुरातत्व विभाग के कम्पोजिट टिकट में इस समय आमेर महल, नाहरगढ़ दुर्ग, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, ईसरलाट, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, सिसोदिया बाग और विद्याधर का बाग शामिल हैं। अगर जयपुर मेट्रो कलादीर्घा को इसमें शामिल किया जाता है तो ये कम्पोजिट टिकट में शामिल होने वाला 9वां टूरिस्ट प्लेस होगा। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो कला दीर्घा में प्रति दिन एवरेज पर्यटकों की संख्या 30 रहती है।