ticket distribution - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा ऐलान: आपराधिक छवि वाले किसी भी व्यक्ति को टिकट नही देगी ​पार्टी, संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को तेज करने पर दिया ज़ाेर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि चुनाव में किसी भी आपराधिक छवि वाले को पार्टी टिकट नही देगी। साथ ही उम्मीदवारों के चयन में सर्वसमाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। रविवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया।

बैठक में मायावती ने पार्टी के पिछले दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कहा कि देश और जनहित के प्रति सरकारों की उदासीनता से जनता त्रस्त है और अब वह उम्मीद भरी नजरों से बसपा की ओर देख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और गरीब राज्य में रोजगार, महंगाई और आजीविका की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं। सरकारें इन मुद्दों पर ठोस समाधान देने के बजाय केवल वादों और जुमलेबाजी तक सीमित हैं, जिससे आमजन का जीवन और कठिन हो गया है।

मायावती ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक तनाव, विशेषकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पेट्रोल, गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मेहनतकश वर्ग पर पड़ा है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने आत्मनिर्भरता के मुद्दे पर कहा कि यह केवल नारा नहीं बल्कि इसे वास्तविकता में बदलने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को दीर्घकालीन और सर्वसम्मति आधारित नीति बनानी चाहिए, जिसमें सभी दलों को शामिल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर जयंती को पूरे प्रदेश में मिशनरी भावना से मनाने का आह्वान किया और लखनऊ स्थित अम्बेडकर स्मारक पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि देने की अपील की। उन्होंने आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बहुजन समाज के हितों की रक्षा के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है।

केरल चुनाव 2026: कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी; राहुल गांधी संभाल रहे कमान, सिर्फ 9 महिलाओं को ही टिकट दिया
तिरूवंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की तत्परता में गंभीरता की भी झलक मिलती है। विधानसभा के लिए चुनाव तो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का ज्यादा जोर केरल में ही नजर आ रहा है। राहुल गांधी खुद केरल चुनाव कैंपेन की शुरूआत करने जा रहे हैं। केरल के कोझिकोड बीच ग्राउंड पर राहुल गांधी कांग्रेस की रैली भी करेंगे। राहुल गांधी पिछली बार भी सबसे ज्यादा केरल में भी एक्टिव देखे गए थे। केरल के लोगों से कनेक्ट होने के चक्कर में राहुल गांधी ने उत्तर भारतीयों की राजनीतिक समझ पर ऐसी टिप्पणी कर डाली थी कि बवाल मच गया था।

हाल ही में, राहुल गांधी ने सोशल साइट पर लिखा था, यूडीएफ की टीम ही केरल की टीम है। केरल जीतेगा, यूडीएफ नेतृत्व करेगा। केरल के साथ अपना लगाव जताते हुए राहुल गांधी ने लिखा, मेरे लिए केरल मेरा घर है, और यहां के लोग मेरा परिवार हैं, लोगों ने मुझे जो सिखाया है, और जो प्यार और अपनापन दिया है, उसके लिए मैं उनका ऋणी हूं, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। और फिर दावा करते हैं, केरल से जो संदेश मिल रहा है, वह बिल्कुल साफ है, लोग बदलाव चाहते हैं। वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी बात सुने, उन्हें समझे और ईमानदारी से काम करे। 2019 में राहुल गांधी केरल के वायनाड से ही संसद पहुंचे थे, चुनाव तो 2024 में भी जीते थे, लेकिन रायबरेली के लिए छोड़ दिए। अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में उनको असम भेज दिया गया है-और केरल की कमान राहुल गांधी स्वयं संभाल रहे हैं। साथ में, उनके सबसे भरोसेमंद कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल तो मोर्चे पर डटे
हुए हैं ही।

केरल कांग्रेस की गुटबाजी और नेताओं की नाराजगी

केरल में विपक्षी गठबंधन यूडीएफ की अगुवाई कर रही कांग्रेस 92 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी सहयोगी दलों के लिए हिस्से में गई हैं। केरल में विधानसभा की 140 सीटें हैं।  2021 के चुनाव में कांग्रेस 93 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस के 21 विधायक चुनकर आए थे। राहुल गांधी के टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में विशेष बैठक बुलाई थी। बैठक रात 10:30 बजे शुरू होकर आधी रात के बाद 2:30 बजे तक चली। देर रात तक चलने वाली कांग्रेस की यह हाई लेवल बैठक अक्सर होती, ऐसा नहीं देखा गया है।

मैराथन बैठक के बाद भी कांग्रेस नेताओं की नाराजगी ही सामने आई। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने उम्मीदवारों की लिस्ट में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर सवाल भी उठाए। शमा मोहम्मद का कहना था कि 92 में से सिर्फ 9 महिलाओं को ही टिकट दिया गया। वैसे 2021 में भी करीब-करीब ऐसा ही देखने को मिला था। तब 93 उम्मीदवारों में 10 महिलाओं को टिकट मिला था। कांग्रेस नेता के. सुधाकरन ने कन्नूर से चुनाव लड़ने की मांग की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। बताते हैं कि शमा मोहम्मद भी कन्नूर से टिकट की चाहती थीं। पर राहुल गांधी को टैग करते हुए शमा मोहम्मद ने लिखा, इनकार हुआ है, लेकिन हौसला नहीं टूटा है, मैं अपने नेता राहुल गांधी जी से, जिनका मैं आदर और सम्मान करती हूं, विनम्र अपील करती हूं कि वे केरल में कांग्रेस की महिला कार्यकतार्ओं की मदद करें। 92 में से सिर्फ 9 टिकट ही महिलाओं को दिए गए, 2024 के लोकसभा चुनाव में 16 टिकटों में से केवल 1 महिला को मौका मिला, अगर कोई महिला प्रतिभाशाली भी हो, तो उसकी स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है। यह बेहद दुखद है।

केरल यूनिट की तरफ से बांटे गए टिकटों पर असंतोष जताया

कांग्रेस नेता के. सुधाकरन ने तो टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी तक दे डाली है। कांग्रेस ने कन्नूर से टी ओ मोहनन को टिकट दिया है। असल में, रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने केरल यूनिट की तरफ से बांटे गए टिकटों पर असंतोष जताया था। राहुल गांधी का कहना था कि सिर्फ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से नॉमिनेट किए गए नेताओं को ही टिकट न दे दिए जाएं, बल्कि उम्मीदवारों की सूची में जातीय समीकरण, चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड, सर्वे रेटिंग और जिला कांग्रेस कमिटियों के फीडबैक को भी शुमार किया जाए।

बंगाल चुनाव: अपनों के विरोध से बेहाल तृणमूल और भाजपा, कहीं भूमिपुत्र की मांग तो कहीं चरित्र पर वार
कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनावों की रणभेरी बजते ही राज्य की दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पार्टियों तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के लिए बाहरी शत्रुओं से ज्यादा घर के विभीषण चुनौती बन गए हैं। टिकट बंटवारे से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सड़कों पर पोस्टर, नारेबाजी और सामूहिक इस्तीफे के रूप में फूट रहा है। बांकुड़ा से लेकर हावड़ा तक, दोनों ही दल उम्मीदवार-कांटे से लहूलुहान नजर आ रहे हैं।

तृणमूल: भीतरघात और पुराने चेहरों पर अविश्वास

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर भी असंतोष की ज्वाला भड़क रही है। पूर्व बर्द्धमान जिले के खंडघोष और मंतेश्वर में पुराने बनाम नए की लड़ाई सड़क पर आ गई है। कई क्षेत्रों में नेताओं के करीबियों को टिकट मिलने से स्थानीय नेता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उत्तर 24 परगना और हुगली के कुछ क्षेत्रों में भी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकतार्ओं का तर्क है कि जो नेता पिछले पांच वर्षों में जमीन पर सक्रिय नहीं थे, उन्हें फिर से थोपना हार को निमंत्रण देना है।

हालांकि, पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि ये छोटे-मोटे मतभेद हैं और पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। तृणमूल ने इस बार पिछले चुनाव में जीते 74 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। वे लोग अब निर्दलीय या फिर अन्य किसी दल से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। बांकुड़ा जिले की छातना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान विधायक सत्यनारायण मुखोपाध्याय को दोबारा टिकट दिए जाने से स्थानीय कार्यकर्ता नाराज हैं।

टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
अहमदाबाद। गुजरात की जमालपुर-खड़िया सीट से मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को टिकट देने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी के पोस्टर जलाए। पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व प्रमुख सोलंकी की नेमप्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और स्प्रे पेंट से इमारत की दीवारों पर उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द लिख दिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोलंकी ने टिकट के बदले खेड़ावाला से पैसे लिए और इस मुस्लिम बहुल सीट से युवा कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद शाहनवाज शेख की दावेदारी को जानबूझकर नजरअंदाज किया।

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए जोनल, लोकसभा और अन्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने पांच जोनल और 32 लोकसभा पर्यवेक्षक और पांच अन्य पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।  मुकुल वासनिक को दक्षिण, मोहन प्रकाश को सौराष्टÑ, पृथ्वीराज चौहाण को मध्य और बीके हरिप्रसाद और केएच मुनियप्पा को उत्तर गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।