suspicious death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Mayawati का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जब IPS अधिकारी के परिजन सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या होगा..?
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर बताया तथा सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। मायावती ने सोमवार को 'एक्स' पर कहा कि अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हुई हत्या अत्यंत दुखद और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर लोगों की यह आशंका वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां का शव उनके घर में मिला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के शरीर से आभूषण गायब थे और मुंह से खून निकलने की बात सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस ने हत्या और लूट के पहलू से जांच शुरू की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने में मदद मिलेगी। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मायावती ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।

'हम सुसाइड कर रहे हैं...',मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने दूध में जहर मिलाकर खाया, दंपति सहित तीन बच्चों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार के पांच सदस्यों के शव कमरे में मिलने सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि खप्परपुर गांव में घर के भीतर पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ।

खिड़की या दरवाजे से झांकने पर अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का मुआयना किया, तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले। इससे प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो।

पुलिस अभी इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। मौत की असली वजह और समय की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

प्रयागराज में 14 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूरामुफ्ती क्षेत्र के शेखसरवा गांव निवासी शिव बाबू की पुत्री दीपाली, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, रविवार रात घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या की। वहीं, छात्रा से जुड़े एक युवक ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले उसके सामने किशोरी के साथ मारपीट की गई थी, जिससे मामला संदेह के घेरे में आ गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और युवक के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नए साल की पार्टी में गए युवक की मॉल में हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में अक्षयपात्र के पास स्थित वीवा सिटी मॉल में दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी करने गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक का शव लिफ्ट के पास मिला। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाप्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि मृतक सतीश बैरवा (25) गांव नाथड़ी टोंक का रहने वाला था और जयपुर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार रात को वह दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी करने मॉल आया था। मॉल में आठवीं मंजिल पर पार्टी चल रही थी। दोस्त जब घर जाने लगे तो सतीश उन्हें नहीं मिला। फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस पर वे घर चले गए। रात करीब 12:30 बजे मॉल प्रशासन को सतीश का शव नीचे लिफ्ट के पास मिला। मॉल प्रशासन उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि सतीश आठवीं मंजिल से नीचे गिरा था, हालांकि मामले की जांच के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।