trai - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं...TRAI ने शुरू की CNAP सेवा, स्मार्टफोन पर अब दिखेगा असली नाम
नई दिल्ली। आजकल साइबर अपराधियों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और इसके लिए सरकार समय समय पर कुछ ना कुछ करती रहती है लेकिन अभी तक इन पर कोई लगाम नहीं लग पाई हैं। इसी बीच अगर आपके फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर अब कॉलर का नाम दिखाई दे रहा है, तो यह किसी थर्ड-पार्टी ऐप का जादू नहीं बल्कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई पहल है। भारत में टेलीकॉम ऑपरेटरों ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा का विस्तार करना शुरू कर दिया है, जिसका उद्देश्य स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल्स पर लगाम लगाना है।

केवाईसी (KYC) डेटा पर आधारित पहचान

बता दें कि अभी तक कॉलर की पहचान के लिए लोग Truecaller जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते थे, जो कि क्राउड-सोर्स डेटा का उपयोग करते हैं। अक्सर ये नाम गलत या अपमानजनक भी हो सकते हैं। लेकिन CNAP के तहत, अब आपके फोन स्क्रीन पर वही नाम दिखाई देगा जो सिम कार्ड खरीदते समय सरकारी पहचान पत्र (KYC) के साथ रजिस्टर्ड किया गया है। इस पहल के द्वारा TRAI का मानना है कि इससे नेटवर्क स्तर पर पारदर्शिता आएगी और टेलीकॉम सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।

मार्च 2026 तक पूरे भारत में होगा रोलआउट

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2025 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई यह सुविधा अब तेजी से लागू की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक यह सेवा पूरे भारत में सक्रिय हो जाएगी। इसके बारे में केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए कहा कि एक बार रोलआउट पूरा होने के बाद, यह फीचर सभी स्मार्टफोन पर डिफॉल्ट रूप से चालू होगा। वर्तमान में, यह सेवा मुख्य रूप से 4G और 5G नेटवर्क वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

स्पैम और फ्रॉड पर लगेगी लगाम

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तकनीक से उन जालसाजों को पकड़ना आसान होगा, जो अपनी पहचान छुपाकर लोगों को ठगते हैं। हालाँकि, अभी यह सेवा 2G नेटवर्क वाले फीचर फोन और लैंडलाइन पर उपलब्ध नहीं है। TRAI का कहना है कि आधिकारिक रिकॉर्ड से नाम दिखाने के कारण यह व्यवस्था थर्ड-पार्टी ऐप्स की तुलना में कहीं अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित साबित होगी।

टीआरएआई ने की स्पैम कॉल पर रोक लगाने की तैयारी, अब लोगों के साथ नहीं होगी धोखाधड़ी
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने स्पैम कॉल पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है। इन कॉल पर रोक लगाने के लिए टीआरएआई समीक्षा करेगा। टीआरएआई के चेयरमैन अनिल कुमार ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार नियामक स्पैम कॉल पर रोक लगाने के लिए नियमनों की समीक्षा करेगा। स्पैम कॉल को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार बढ़ती ही जा रही थी। इसके बाद इस पर कार्रवाई को लेकर नियामक समीक्षा करेगा।

उन्होंने कहा कि इस मद्दे पर हम गंभीरता से काम करेंगे। हम स्पैम की जांच बेहतर करने करने के लिए मौजूदा नियमों में कमी को दूर करेंगे। टीआरएआई ने एक बैठक की थी। इसमें सेवा प्रदाताओं और उनके टेलीमार्केटिंग कंपनियों से कहा कि वह स्पैम कॉल पर बड़े पैमाने पर संचार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे। कार्रवाई के तहत 10 अंक वाले नंबर का उपयोग करके ग्राहकों को एक साथ कई कॉल करने पर रोक लगाई जाएगी। इन कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे थे। अब इस पर रोक लगाने के लिए एक संयुक्त समिति बनाई गई है। वह इसका समाधान करेगी।

2.69 करोड़ ग्राहकों के साथ प्रदेश में सबसे आगे जियो
जयपुर। रिलायंस जियो ने राजस्थान में 30 अप्रैल, 2024 तक 2.69 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में जियो ने 1.86 लाख नए उपभोक्ता जोड़े और अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों से बेहतर प्रदर्शन किया। भारती एयरटेल ने इस महीने 31,921 नए ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने क्रमशः 7,856 और 54,996 ग्राहक खो दिए।

वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 20,298 नए ग्राहक जोड़े। एयरटेल ने 4,715 नए ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने क्रमशः 120 और 3,349 ग्राहक खो दिए। वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में जियो का राजस्थान से राजस्व 32 करोड़ रुपये बढ़कर 1,490 करोड़ रुपये हो गया। एयरटेल का राजस्व 26 करोड़ रुपये बढ़कर 1,474 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वोडाफोन आइडिया का राजस्व 7 करोड़ रुपये घटकर 501 करोड़ रुपये रहा।

राजस्थान में वायरलेस सेवा का कुल ग्राहक आधार 30 अप्रैल, 2024 तक 6.64 करोड़ हो गया है। जियो के बाद, एयरटेल के 2.33 करोड़, वोडाफोन आइडिया के 1.06 करोड़ और बीएसएनएल के 55.07 लाख ग्राहक हैं। जियो का निरंतर अच्छा प्रदर्शन उसे राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में सबसे आगे रखता है।

दो माह बाद फोन पर नहीं आएंगे फर्जी मैसेज!
एजेंसी/नवज्योति,नई दिल्ली। फर्जी मैसेज उपभोक्ताओं को फ्रॉड का शिकार बनाने का एक बड़ा जरिया हैं। देश में टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) पिछले कुछ वक्त से लगातार फर्जी मैसेज और कॉल को रोकने के लिए काम कर रहा है।
अब ट्राई ने फर्जी मैसेज पर सख्ती दिखाई है। ट्राई ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो फर्जी मैसेज पर रोक लगाने के लिए 2 महीने के भीतर सिस्टम शुरू करें, मैसेज के जरिए होने वाले फ्रॉड पर नकेल के लिए कई अहम कदम उठाने के बाद ट्राई का ये बड़ा फैसला है। रेगुलेटर ने एक बयान में कहा कि पहले चरण में सिर्फ  ग्राहक ही प्रचार संबंधी कॉल और एसएमएस प्राप्त करने के लिए अपनी सहमति दर्ज करा सकेंगे, बाद में व्यावसायिक संस्थाएं विज्ञापन संदेश के लिए ग्राहकों से उनकी सहमति लेने के लिए उनसे संपर्क कर सकेंगी।

डिजिटल कंसेंट लेने के लिए बनाना होगा फ्रेमवर्क :
निर्देश हैं कि सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को 2 महीने में डिजिटल कंसेंट लेने का फ्रेमवर्क तैयार करना होगा। सभी बैंक, इंश्योरेंस, ट्रेडिंग, बिजनस, रियल एस्टेट आदि कंपनियों को इस निर्देश का पालन करना होगा।

डिजिटल कंसेट एक्युजिशन से मैसेज के लिए सहमति, मना करना और दुबारा शुरू करना आसान होगा। सभी टेलीकॉम कंपनियों को 123एक्सएक्सएक्स से शुरू होने वाले नंबर से मैसेज भेज कर कंसेंट लेने के कहा गया है। मैसेज में कॉल बैक के लिए नंबर भी होगा।
ऐसी योजना है कि आगे चलकर एसएमएस/आईवीआर आॅनलाइन सुविधा के जरिए मैसेज पर रोक लगाई जाएगी। ये योजना चरणबद्ध तरीके से लागू करने का इरादा है।

नियामक ने कहा कि ट्राई ने अब सभी प्रौद्योगिकी प्रदाताओं से एक एकीकृत मंच बनाने और सभी सेवा प्रदाताओं और प्रमुख संस्थाओं में ग्राहकों की सहमति दर्ज करने की प्रक्रिया के लिए डिजिटल सहमति अधिग्रहण (डीसीए) सुविधा विकसित करने का निर्देश दिया है। फिलहाल, प्रचार संबंधी संदेश प्राप्त करने को लेकर ग्राहकों की अनुमति लेने के लिए कोई एकीकृत तंत्र नहीं है।

स्पैम कॉल्स और मैसेज पर नियम
ट्राई ने यूसीसी पर लगाम लगाने के लिए 19 जुलाई2018 को यूसीसी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन (टीसीसीसीपीआर) 2018 के तहत नियम जारी किए थे। 28 फरवरी2019 को ये नियम लागू हो गए।

सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपीएस) की सपोर्ट के साथ इनका पालन कराया जा रहा है। ट्राई के मुताबिक ग्राहक सभी तरह के कमर्शियल कम्यूनिकेशन (कॉल और एसएमएस) को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो बैंकिंग, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड, रियल एस्टेट, एजुकेशन, हेल्थ, कंज्यूमर गुड्स और आॅटोमोबाइल, कम्यूनिकेशन, ब्रॉडकास्टिंग, एंटरटेनमेंट, आईटी और टूरिज्म में से एक या एक से ज्यादा कैटेगरी ब्लॉक करने के लिए चुन सकते हैं।

केबल और डीटीएच का बिल 30 फीसदी महंगा होगा!
एजेंसी/नवज्योति,नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (टीआरएआई) ने टीवी चैनलों के प्राइसिंग को लेकर एक नया टैरिफ आर्डर दिया है। यह आदेश सभी डीटीएच और केबल आॅपरेटरों के ऊपर एक फरवरी से लागू होगा। ट्राई के इस आदेश के लागू होने के साथ सभी कंज्यूमर्स को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। माना जा रहा है कि एक फरवरी के बाद डीटीएच और केबल के बिल में 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि आॅपरेटरों को डर है कि ओटीटी चैनलों के बढ़ने के बाद केबल आॅपरेटरों के कंज्यूमर कम हुए हैं और ट्राई के हालिया ट्रैफिक आर्डर से इसमें और वृद्धि देखने को मिल सकती है।

टीवी केबल फेडरेशन ने ट्राई को लिखा पत्र
ट्राई के नए ट्रैफिक नियम से परेशान टीवी केबल फेडरेशन ने 25 जनवरी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताईण् फेडरेशन ने शिकायत दर्ज कराई कि ट्राई बहुत जल्दबाजी में डिसीजन ले रहा है और आॅपरेटर्स को पूरा समय नहीं दे रहा है। फेडरेशन ने अपने पत्र में लिखा कि नए टैरिफ आर्डर के कारण अब कंज्यूमर  को ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। ऐसा होने से पहले से संकट में फसी इस इंडस्ट्री की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

ट्राई के खिलाफ कोर्ट में गए केबल टीवी ऑपरेटर
ट्राई के इस आदेश से टीवी ऑपरेटरों ने नाखुशी जाहिर की है। ऑपरेटरों इस आदेश को लेकर केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसपर आगे की सुनवाई 8 फरवरी को होगी।

कन्जयूमर्स को होगा फायदा: ट्राई
वहीं इन तमाम सवालों पर ट्राई ने भी अपना रुख साफ  किया है। ट्राई का कहना है कि नए ट्रैफिक आर्डर के बाद कंज्यूमर नेटवर्क कैपेसिटी फीस (एनसीएफ) पर 40-50 रु. तक की बचत कर सकता है, क्योंकि प्रत्येक कंज्यूमर अब 130 रु. के एनसीएफ में 100 चैनलों के बजाय 228 टीवी चैनलों का आनंद ले सकते हैं। ट्राई ने अपने आदेश में आगे कहा कि जिनके घरों में एक से ज्यादा टीवी सेट है उनको इस आर्डर के लागू होने के बाद 60 फीसदी की बचत होगी।

अज्ञात कॉल करने वाले का फोन पर दिखाई देगा नाम, ट्राई शुरू करेगा केवाईसी फीचर
नई दिल्ली। ट्राई कॉलर्स के केवाईसी बेस्ड मैकेनिज्म सर्विस शुरू करेगा। इसके बाद मोबाइल पर आने वाले अज्ञात कॉल के बारे में भी पता चल जाएगा। मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम फोन पर दिखाई देगा। रिपोर्ट के अनुसार कॉलर द्वारा दिए गए केवाईसी डेटा के आधार पर नाम जोड़ा जाएगा। ट्राई के केवाईसी सर्विस शुरू करने के बाद व्यक्ति को सही सूचना मिलेगी।

केवाईसी फीचर के शुरू होने के बाद लोग अज्ञात या फर्जी कॉल से बच सकेंगे। इसके बाद अज्ञात नंबर से फोन आने पर जिस व्यक्ति ने नंबर जारी कराया था, उसका नाम लोगों को फोन पर दिखाई देगा। एफई की रिपोर्ट में कहा गया कि इस फीचर पर विचार-विमर्श करने के बाद ट्राई इसे दूरसंचार विभाग को देगा। इसके बाद इस पर अंतिम फैसला किया जाएगा।