kamalnath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऐतिहासिक हार के बाद बदला मध्य प्रदेश कांग्रेस का चेहरा, कमलनाथ को हटा जीतू पटवारी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने अपना चेहरा बदलने की कोशिश करते हुए अब तक राज्य में पार्टी की कमान संभाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को ये जिम्मेदारी सौंप दी है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मालवांचल के इंदौर से आने वाले पार्टी के युवा नेता और पूर्व मंत्री पटवारी को कांग्रेस अध्यक्ष और इसी अंचल के धार जिले के युवा नेता और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। साथ ही भिंड जिले के अटेर विधायक हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव के समय से पार्टी की कमान को लेकर चली आ रहीं अटकलों पर विराम लग गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पटवारी इंदौर जिले के राऊ से विधायक रहे हैं। वे उस समय राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे, जब मंदसौर किसान मामले के समय पुलिस के भारी पहरे के बीच गांधी मंदसौर पटवारी की ही मोटरसाइकिल पर बैठ कर गए थे। वे कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं। इस बार वे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मधु वर्मा से चुनाव हार गए हैं।

इसी बीच राज्य में कमलनाथ की अध्यक्षता में कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रावत इस बार भी विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष बनाए गए ङ्क्षसघार राज्य में पार्टी का बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाते हैं। वे पूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान के बीच भी ङ्क्षसघार अपनी परंपरागत सीट गंधवानी को कांग्रेस की झोली में डालने में कामयाब रहे हैं। हालांकि कमलनाथ सरकार के दौरान मंत्री पद पर रहते उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे और बाद तक भी वे अपने आरोपों पर कायम रहे थे। इस मामले ने तत्कालीन सरकार के समय बहुत सुर्खियां बटोरीं थीं।

कटारे भिंड जिले के अटेर से दूसरी बार विधायक चुन कर आए हैं। वे पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे के पुत्र हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के कद्दावर नेता अरङ्क्षवद भदौरिया से हार गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने भदौरिया को धूल चटा कर ये सीट एक बार फिर कांग्रेस की झोली में डाल दी है।

हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य की कुल 230 में से मात्र 66 सीटें प्राप्त हुई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें एक नाम पटवारी का भी है। कमलनाथ साल 2018 के चुनाव के पहले से कांग्रेस अध्यक्ष पर कायम थे। पिछले दो चुनाव कांग्रेस ने उन्हीं के नेतृत्व में लड़े थे। इस बार पार्टी की ऐतिहासिक हार के बाद से उन्हें इस पद से हटाए जाने की खबरों ने जोर पकड़ रखा था।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: बीजेपी की लिस्ट पर बोले कमलनाथ- ऊपर से नीचे थोपी हुई है सूची
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस की सूची लोकतांत्रिक है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ऊपर (केंद्रीय नेतृत्व) से नीचे थोपे गए हैं।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया,'कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मप्र के भविष्य-निर्माताओं की सूची जारी की है। सूची से जनता को सकारात्मक रूप से ये सूचित किया गया है कि जिनमें नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प है, उन्हें ही जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आम जनता व कार्यकर्ताओं के कहने पर ये अवसर दिया गया है।'

उन्होंने कहा,'कांग्रेस की लिस्ट इस मायने में भाजपा से अलग है कि कांग्रेस की लिस्ट लोकतांत्रिक है क्योंकि ये संगठन के अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ता की सलाह को सम्मान देते हुए बनी है। इसकी दिशा लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप नीचे-से-ऊपर की ओर है, जबकि भाजपा की लिस्ट ऊपर-से-नीचे थोपी गयी है। ये एकाधिकारिता के अहंकार से चुनाव लडऩे का आदेश है और भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अपमान, इन अर्थों में भाजपा की सूची अलोकतांत्रिक है।'

One Nation-One Election की बहस के बीच बोले कमलनाथ- यह संविधान संशोधन का विषय
नीमच। देश में एक देश-एक चुनाव की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि ये संविधान संशोधन का विषय है और इसमें राज्योंं की अनुमति भी आवश्यक होगी।

कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि ये संविधान संशोधन का विषय है। इसे केवल लोकसभा और राज्यसभा में पास होना पर्याप्त नहीं, इसमें राज्यों की अनुमति भी आवश्यक होगी।

आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की पहली सूची जल्द ही जारी होगी, परंतु पार्टी को जिसे इशारा करना था, वह कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सावन में 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 500 रुपए में सिलेंडर देने की बात की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी मांग पर कुछ तो एक्शन लिया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस का स्थानीय संगठन अगर राजी होगा तभी भाजपा के लोगों को कांग्रेस में प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने नीमच में अल्प वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने शासन से मांग की कि किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए।

आदिवासी वर्ग के युवक के साथ अमानवीय व्यवहार पर बोले कमलनाथ- कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासियों के साथ
भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जनजाति वर्ग के एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार के वीडियो वायरल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर सत्ता का नशा चढ़ा हुआ है और कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासियों के साथ है। कमलनाथ ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से मन बहुत दुखी है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भाजपा नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे। ये घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करे। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

गारंटी जैसा कुछ नहीं, हम तो सीधे दे रहे : शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बिना किसी का नाम लिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गारंटी-वारंटी जैसा कुछ नहीं होता, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीधे जनता को सौगातें दे रही है।

चौहान ने मंत्रिपरिषद् की बैठक के पूर्व अपने संबोधन में कहा कि जनकल्याण की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण था। भाजपा सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इतनी तेजी से किसी योजना को बनाना, बिना किसी शिकायत के सब काम पूरा होना अपने आप में रिकॉर्ड है। एक करोड़ 25 लाख 600 से ज्यादा महिलाओं के नाम जोड़ लेना, ईकेवायसी हो जाना, आधार कार्ड, बैंक लिंकेज सब संपन्न हो जाना और उसके बाद उनके खातों में सफलतापूर्वक पैसे चले जाना यह अपने आप में किसी योजना का रिकॉर्ड है। ये सरकारी सिस्टम में इससे पहले कभी नहीं हुआ। बहनें परम आनंदित हैं।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के दो हजार नौ सौ करोड़ रूपया 49 लाख किसानों के बैंक खाते में गए। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के पैसे भी 70 लाख किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपए के हिसाब से चले गए हैं। अब किसानों का भी 12 हजार रुपए किया जा रहा है। जो किसान परिवार हैं, उनमें पति-पत्नी दोनों को राशि मिलेगी। कई जगह एक परिवार में ऐसे भी मिल जाएंगे, जहां लाड़ली लक्ष्मी भी होंगी।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस मामले में अद्भुत है। कई परिवारों को 5-5 योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये गारंटी-वारंटी कुछ नहीं है। ये झूठी गारंटियां हैं, भाजपा सरकार तो सीधे-सीधे दे रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पिछले दिनों जबलपुर आईं थीं। वहां उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में पांच गारंटियां दी थीं।

बीजेपी की लाड़ली बहना योजना को टक्कर देने के लिए इस योजना की शुरुआत करेंगे कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह देने की कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की कल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुरुआत करेंगे।

कमलनाथ ने इस संबंध में अपने ट्वीट में बताया कि वे कल 9 मई को छिन्दवाड़ा के परासिया से प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये योजना मध्य प्रदेश की बहन-बेटियों को डेढ़ हजार रूपये प्रतिमाह और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने के संकल्प के साथ ला रही है।

इस योजना के संदर्भ में कमलनाथ ने अपने बयान में कहा कि बढ़ती महंगाई से महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस ने ये योजना लाने का विचार किया है।

इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कर चुके हैं, जिसमें महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए की राशि दी जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस योजना में पंजीयन कराया है। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में जून के महीने से राशि आनी शुरु हो जाएगी।

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत के बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए महीने देने की घोषणा की थी। समझा जा रहा है कि भाजपा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की काट के लिए कांग्रेस ने इस योजना की शुरुआत की है। योजना लॉन्च होने के बाद कांग्रेस महिलाओं से इसके फॉर्म भरवाएगी।

नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय-कमलनाथ के लिए खरीदे द केरल स्टोरी के टिकट
भोपाल। देश भर में द केरल स्टोरी फिल्म पर हो रही राजनीति के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के लिए इस फिल्म के दो टिकट खरीदे हैं।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने कमलनाथ और सिंह के लिए इस फिल्म के दो टिकट खरीदे हैं, जिन्हें वे इन दोनों नेताओं को भेजने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक को शांति दूत बताने वालों, बाटला हाउस पर आंसू बहाने वालों, ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहने वालों और सर्जिकल स्ट्राइक पर आंसू बहाने वालों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए, इसलिए उन्होंने फिल्म के दो टिकट खरीदे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि वे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को ये टिकट भेज रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की है।

एक तरफ हनुमानभक्त और दूसरी तरफ इफ्तार में दंगे फसाद की बात करते हैं कमलनाथ: शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे डर दिखाओ, वोट पाओ की तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं और इससे कुटिलता जाहिर हो रही है।

चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कमलनाथ की बात से कुटिलता जाहिर हो रही है। एक तरफ कमलनाथ हनुमानभक्त होने का प्रचार करवाते हैं। दूसरी ओर रोजा इफ्तार में जाके दंगे फसाद की बात करते हैं। वे क्या वहां सबके वोट पाने गए थे। ये डर दिखाओ, वोट पाओ की स्तरहीन राजनीति है।

इसके साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि प्रदेश में कहां दंगे हो रहे हैं। ये उनकी कुटिलता और बदनीयत है। वे तुष्टिकरण कर वोट पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।

कमलनाथ ने पिछले दिनों छिंदवाड़ा के प्रवास के दौरान रोजा इफ्तार के एक कार्यक्रम में कहा था कि अब उन्हें प्रदेश संभालना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दंगे-फसाद करवा रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस बयान पर भाजपा के नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

मामा नहीं हो सकते कमलनाथ, मामा वह होता है जिसके दिल में बहन-बेटियों के लिए इज्जत होती है : शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे किसी के मामा या किसान हो ही नहीं सकते और जनप्रतिनिधियों की हैसियत तो संविधान ने भी बताई है।

चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उन्हें कमलनाथ पर तरस आता है, कई बार लगता है उनकी उम्र अब हावी हो रही है। अब कमलनाथ कह रहे हैं कि विधायकों की कोई जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधि की हैसियत भी संविधान में बताई गई है और कांग्रेस भी जानती है कि मुख्यमंत्री विधायक ही चुनते हैं।

उन्होंने कमलनाथ के संदर्भ में कहा कि वे शायद पहले भी कहते थे कि उन्हें जरूरत नहीं, तो लोग कांग्रेस से निकल कर आ गए अब फिर अभी से कह रहे हैं कि उन्हें किसी की जरूरत नहीं है। वे अपने आप को भावी मुख्यमंत्री, अवश्यंभावी सीएम कहलवाते हैं और ये भी कहते हैं कि विधायकों की जरूरत ही नहीं है। अब कांग्रेस का भगवान ही मालिक है। यह उनका अहंकार भी है।

मुख्यमंत्री ने इसी संदर्भ में कहा कि कल शायद कमलनाथ ने कहा कि न वे चाय बेचने वाले हैं और न ही मामा हैं। उन्होंने कहा कि मामा तो तुम हो ही नहीं सकते, मामा तो वह होता है, जिसके दिल में बहनों और बेटियों के लिए इज्जत होती है। किसान हो नहीं सकते, क्योंकि किसानों के वादे कभी पूरे नहीं किए, कर्जमाफी का वादा करके मुकर गए। माटी की सौंधी सुगंध वे जानते नहीं। चाय वाला तो कोई गरीब ही हो सकता है। सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा होकर कॉरपोरेट राजनीति करने वाले और मौका मिलते ही पूरे प्रदेश को लूटने वाले कैसे चाय वाला हो सकता है।

मुख्यमंत्री चौहान समूचे प्रदेश में मामा के संबोधन से पहचाने जाते हैं। विरोधी अक्सर चौहान को निशाने पर लेने के लिए इसी संबोधन का इस्तेमाल करते हैं।

भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में : कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेता उनके संपर्क में हैं, किंतु कांग्रेस का फोकस जमीन और लोगों से जुड़े जनाधार वाले नेताओं पर है।

कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश के हर जिले से भाजपा के लोग कांग्रेस के संपर्क में हैं, परंतु कांग्रेस का फोकस जमीन और लोगों से जुड़े हुए जनाधार वाले नेताओं पर है, जनता से जुड़े नेता कभी छिपकर नहीं मिलते, वे खुले तौर पर मुलाकात करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले हर प्रकार के सर्वे में भाजपा और उसके विधायकों का बुरा हाल है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जनता को गुमराह करने और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा कांग्रेस फाइल्स जैसे हथकंडे अपना रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में चुनाव में अब लगभग 6 महीने ही बचे हैं, अब भाजपा हर तरह के नाटक करेगी, परंतु जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं।

छिंदवाड़ा के संदर्भ मेंं उन्होंने दावा किया कि उन्हें उस क्षेत्र के लिए किसी विशेष रणनीति की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारियों की बैठक के बारे में कमलनाथ ने कहा कि वे सभी जिलों से आए नेताओं को ध्यानपूर्वक सुनेंगे और उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों के मुताबिक कार्य करेंगे।

होलिका दहन में सभी बुराइयों को भस्म करें - कमलनाथ
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नागरिकों को होलिका दहन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को इस दिन अपनी सभी बुराइयों को जलाकर भस्म कर देना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि होलिका दहन के पर्व पर सभी बुराइयों को जलाना हमारी सनातन धर्म की परंपरा है। उन्होंने साथ ही राज्य के रतलाम में आयोजित महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता' से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यह हिंदू धर्म का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस के साथियों से अनुरोध किया कि वे अपने गांव और शहर में बुराई के पुतले जलाएं और अच्छाई को जागृत करने के लिए सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही रात्रिकाल में परंपरा अनुसार होलिका दहन में भाग लें।

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी होलिका दहन पर्व की नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बेरोजगारी सबसे बडी समस्या है-कमलनाथ
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी अंचलों में रोजगार न मिलने से बड़ी संख्या में युवा पलायन कर रहे है।

कमलनाथ जोबट तहसील के उदयगढ में आदिवासियों के प्रसिद्व त्यौहार भगौरिया हाट मेें हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें आज युवा भटक रहा है, उसे सही राह दिखाने की आवश्यकता है, आदिवासी अंचलों में लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है युवा का पलायन सबसे बडी समस्या है।

कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों को भ्रमित कर रहे है, हर बार वे लोगों को रोजगार देने की बात करते है, लेकिन रोजगार कहां है, प्रदेश में उद्योग समिट तो होती है, लेकिन निवेश नहीं आते हैं।

कमलनाथ के भगौरिया हाट मेें पहुंचने पर विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डां.विक्रांत भूरिया, विधायक हनी बघेल सहित कांग्रेसी नेताओं ने साफा बांधकर, झूलडी पहनाकर और तीर कमान भेंट कर स्वागत किया।

कमलनाथ ने कहा कि किसानों को आज उनके फसल का सही दाम नही मिल रहा है। प्रदेश में विकास यात्रा नहीं बल्कि विनाश यात्राऐं निकाली गई है। सरकारी धन का इन यात्राओं के माध्यम से दुरूउपयोग किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 6 मार्च को भगौरिया मेला में हिस्सा लेंगे।