visa ban - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका के सरकारी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा, विदेश मंत्री ने कहा- जवाबदेही तय करने के लिए उठाया कदम
लोस एंजिल्स। अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने क्यूबा के चिकित्सा मिशन कार्यक्रमों से जुड़े होने के कारण मध्य अमेरिका के कुछ सरकारी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्यूबा के चिकित्सा मिशन कार्यक्रमों से जुड़े होने के कारण मध्य अमेरिका के कई अज्ञात  सरकारी अधिकारियों को वीजा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

मार्को ने कहा कि ये अधिकारी उन कार्यक्रमों से जुड़े थे, जिनमें जबरन मजदूरी कराई जाती है और श्रमिकों का शोषण होता है। ये कदम उन लोगों के लिए जवाबदेही तय करने के लिए उठाया गया है, जो इन शोषणकारी प्रथाओं का समर्थन करते हैं और उन्हें जारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध इन अधिकारियों के परिवार के सदस्यों पर भी लागू होते हैं।

विदेश विभाग ने फरवरी के अंत में क्यूबा के किसी भी मौजूदा या पूर्व सरकारी अधिकारी पर अतिरिक्त वीजा प्रतिबंध लगाए थे, जो देश के श्रम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिम्मेदार है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस: नोवाक जोकोविच पर वीजा पाबंदी हटी
कैनबरा। आस्ट्रेलिया सरकार ने सर्बिया के नामी  टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के  प्रवेश पर लगे प्रतिबंध उठा लिए हैं। इससे उनका  आस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट में खेलने का रास्ता खुल गया है। आस्ट्रेलिया के आव्रजन मामलों के मंत्री एंड्रयू जाइल्स ने जोकोविच पर वीजा की पाबंदी हटाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जोकोविच को अस्थायी वीजा दिया गया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन आगामी 16-29 जनवरी तक आयोजित किया गया है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट मेलबोर्न में आगामी 16-29 जनवरी तक आयोजित किया गया है। यह निर्णय टेनिस जगत के इस सर्बियायी सितारे को 10 माह पहले आस्ट्रेलिया में प्रवेश के समय हिरासत में लिए जाने के बाद आया है। उस समय जोकोविच मेलबोर्न में इसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के लिए आस्ट्रेलिया में प्रवेश करते समय रोक लिया गया था। उन्होंने उस समय कोविड -19 का टीका नहीं ले रखा था। जोकोविच को कानूनी लड़ाई के बाद आस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया और उन पर स्थानीय नियमों के अनुसार स्वत: ही तीन साल के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लागू हो गया था। सरकार ने उस पाबंदी को उठा लिया है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि देश में गैर-नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले सख्त सीमा प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। मंत्री जाइल्स ने कहा कि जनवरी 2022 में जोकोविच के वीजा को रद्द करने के बाद से, जैव सुरक्षा अधिनियम 2015 के तहत कोविड-19 से संबंधित सीमा प्रतिबंध हटा लिए गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने के लिए कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति का प्रमाण प्रदान करने की आवश्यकता भी शामिल है।

जोकोविच पिछले साल यहां मेलबर्न पार्क में इस टूर्मामेंट के पुरुष एकल  खिताब को लगातार चौथी बाजार जीतने के इरादे से आये थे। ट्यूरिन में एटीपी फाइनल मुकाबलों के दौरान जोकोविच ने कहा कि वह पुन: ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका पा कर बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के दौरान मुझे इससे बेहतर खबर नहीं मिल सकती थी। ऑस्ट्रेलियाई ओपन मेरा सबसे सफल ग्रैंड स्लैम रहा है। वहां के साथ मेरी कुछ बेहतरीन यादें जुड़ी हैं।