health camp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
जयपुर। जयपुर में न्यू सांगानेर रोड स्थित देवी नगर में रविवार को रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

मानव समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 से 2 बजे तक कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की मदद से 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉयड, बीएमडी और ईसीजी समेत जांचें की गईं। वहीं दवाइयों का भी वितरण किया गया।यह शिविर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस,राज आँगन फाउंडेशन,ढंड डायबिटीज एसोसिएशन व श्री वार्ष्णेय वैश्य स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कैंप में डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अशोक लादुना, डॉ. महेश सिंघल, डॉ. दीप शिखा अग्रवाल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. सुनीता जैन, डॉ. अभिनव शर्मा, डॉ. मोहम्मद अमान और डॉ. मोहम्मद अब्बास ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं एक्सपर्ट लैब के डायरेक्टर जय करण चारण ने ईसीजी और थायरॉयड की जांच निशुल्क की। कैंप में मरीजों को होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान आशीष पोरवाल, विजय सैनी,शोर्य शर्मा,विपिन गुप्ता अर्पिता माथुर,इशिता बिंद्रा, डॉ ओम बालोदिया,बिजय गुप्ता,एनएल भाटिया, चेतन गोस्वामी, राकेश गर्ग, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य एवं मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालो को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

20 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्मिकों की होगी एनसीडी स्क्रीनिंग: उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जाँच
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार आगामी 20 फरवरी को महिला अधिकारिता विभाग, महिला एवं विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त 30 वर्ष से अधिक कार्मिकों की एनसीडी स्क्रीनिंग की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों यथा महिला अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत 30 वर्ष से अधिक समस्त कार्मिकों की एनसीडी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमे चिकित्साकर्मियों द्वारा कार्मिकों के रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सवाईकल कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCD) की स्क्रीनिंग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एनसीडी स्क्रीनिंग के सफल आयोजन हेतु समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

भगवान महावीर के संदेश 'जीओ और जीने दो' को करेगें सार्थक: राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में मार्च माह में 108 स्थानों पर लगेगें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 2625 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य
जयपुर। जैन समाज का एक मात्र प्रादेशिक पंजीकृत प्रतिनिधि संगठन राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव (जन्म जयंती समारोह ) के अवसर पर  मानव सेवार्थ, धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के कई कार्यक्रम किए जाएँगे। भगवान महावीर के 'जीओ और जीने दो' के सिद्धांत को सार्थक करने के लिए मार्च माह के प्रत्येक रविवार को- 01 मार्च से रविवार 29 मार्च के दौरान 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्त शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन एवं महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव के दौरान मानव सेवार्थ 108 स्थानों पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में 2625 युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।

एकत्रित रक्त को जरुरतमंद रोगियों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इन रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन एक सादा समारोह में दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल ने किया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, महामंत्री मनीष बैद, रक्त दान शिविर मुख्य संयोजक राजीव पा सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 104 लोगों के सफल ऑपरेशन
गंगापुर सिटी। लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा द्वारा जयपुर रोड स्थित सीपी हॉस्पिटल में 73वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन मनीष सागवान ने बताया कि श्री श्याम पैरामेडिकल संस्थान दौसा की टीम द्वारा 145 नेत्ररोगियों की आँखों की जांच की गई। जिनमें से 104 नेत्ररोगियों को मोतियाबिंद रोग से ग्रसित होने पर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण हेतु चयनित किया गया। चयनित सभी 104 नेत्र रोगियों की आवश्यक जाँच की जाकर विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक द्वारा सीपी हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग स्थित आॅपरेशन थियेटर में सफल आईओएल ऑपरेशन किया गया। नेत्र चिकित्सा शिविर के समन्वयक लायन मुकेश राजाराम मीना ने बताया कि ऑपरेशन के उपरान्त सभी 104 लाभार्थियों को अगले दिन आँखों की पट्टी हटाकर निशुल्क चश्मा एवं दवाइयां वितरित की गई तथा ऑपरेशन के उपरान्त रखी जाने वाली विशेष सावधानियों से भी अवगत करवाया गया।

क्लब सचिव लायन सचिन बंसल ने बताया कि लायंस क्लब गरिमा द्वारा विगत चार वर्षों से मोतियाबिंद मुक्त गंगापुर का संकल्प लेकर साप्ताहिक तौर पर प्रत्येक शनिवार निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। गत शनिवार तक क्लब द्वारा 73 निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किये जा चुके हैं जिनमे अब तक 8235 नेत्ररोगियों की आँखों का परिक्षण किया जाकर मोतियाबिंद से ग्रसित 4307 नेत्ररोगियों की आँखों का सफल लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन करवाया जा चुका है। सभी ऑपरेशन प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किये गए हैं। क्लब गरिमा के चार्टर अध्यक्ष लायन सौरभ बरडिया ने बताया कि शिविर के दौरान क्लब गरिमा के सदस्य लायन आशीष कुमार शर्मा, लायन शशिकांत शुक्ला, लायन मनीष गोयल ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। लायंस क्लब गरिमा द्वारा आगामी निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर शनिवार को पुन: जयपुर रोड स्थित सीपी हॉस्पिटल में आयोजित किया जावेगा।