footpath - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो पल के सुकून का मिटा दिया नामो-निशां, जानें पूरा मामला
कोटा। तत्कालीन नगर विकास न्यास(केडीए) की ओर से राहगीरों की सुविधा के लिए सड़क किनारे फïुटपाथ पर लगाई गई लकड़ी की अधिकतर बैंचे गायब हो गई है। हालत यह है कि बैंचों को चोरी करने वालों ने उनके नामो निशां तक मिटा दिए हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से शहर में विकास व सौन्दर्यीकरण के कार्य करवाए गए थे। जिसके तहत चौराहों व मुख्य मार्गों पर भी आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जहां रोशनी के लिए डेकोरेटिव लाइटें लगाई थी। वहीं राहगीरों को कुछ समय आराम से बैठने के लिए फुटपाथ पर लकड़ी की बैंचे भी लगाई थी। जिनका फ्रेम लोहे का था। स्टेशन रोड पर सर्किट हाउस से सूचना केन्द्र व राजकीय महाविद्यालय के सामने से होते हुए आकाशवाणी कॉलोनी मुख्य मार्ग से बड़ तिराहे तक और किशोर सागर तालाब के किनारे समेत कई जगह पर ऐसी दर्जनों बैंच लगाई गई थी। जिन पर उस समय लाखों रुपए खर्च किए गए थे।

धीरे-धीरे हुई दुर्दशा
इन बैंचों को लोहे की एंगल से जमीन में गाड़कर फिïक्स किया गया था। जिससे कोई इन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सके। लेकिन इनके लगने के कुछ समय तक तो ये सभी रही। लोगों ने इन बैंचों पर दोनों तरफ बैठने का आनंद भी लिया। तालाब किनारे तो लोग इन बैंच पर बैठकर पानी की लहरों, फव्वारों व तालाब में तैरे घोड़ों तक का आनंद लेते रहे हैं। कुछ समय तक तो ये बैंचे सही रही। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे इनकी दुर्दशा होने लगी। सबसे पहले तालाब किनारे लगी बैंचों के पहले एक दो लकड़ी के पाटे गायब हुए। फिर उनकी एंगल गायब हुई। कई जगह से तो आधी बैंच गायब हुई। लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा रह रहा है कि शहर का मुख्य व व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद स्टेशन रोड पर सर्किट हाउस से बड़ तिराहे तक और केएसटी के फुटपाथ पर लगी सभी बैंचें फ्रेम समेत जड़ से ही गायब हो गई हैं। इन्हें चोरी करने वालों ने इनके नामों निशां तक मिटा दिए हैं। जिससे पहले इन बैंचों पर बैठने का आनंद ले चुके लोग तक हैरान हैं।

अनदेखी के चलते हुए जनता के धन की हुई बर्बादी
लोगों का कहना है कि कोटा विकास प्राधिकरण ने तो शहर वासियों को बैठने व कुछ देर आराम करने की सुविधा दी थी। जिससे सुबह के समय गार्डन में सैर करने आने वाले लोग तक इन बैंचों पर बैठने का आनंद लेते थे। लेकिन शुरुआत में इनकी दुर्दशा होने पर ही ध्यान नहीं दिया गया। जिससे अनदेखी के चलते जनता की कमाई से खर्च किए गए लाखों रुपए बर्बाद हो गए।

आकाशवाणी कॉलोनी निवासी महेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम व कोटा विकास प्राधिकरण लोगों की सुविधा पर व शहर को सुनदर बनाने पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन लोग विशेष रूप से असामाजिक तत्व व स्मैकची इन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।

नयापुरा निवासी लालचंद नागर ने बताया कि उन्होंने इन बैंचों पर कई बार बैठकर आराम किया है। लेकिन अब वे नजर ही नहीं आ रही है। पुलिस व प्रशासन को चाहिए कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर सरकारी सप्ति को नुकसान पहुंचाने वालों का पता लगाकर उन्हें दंडित किया जाए। साथ ही उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं। जिससे लोगों को पता चले कि आखिर ऐसा कौन कर रहे हैं।

कई बार पुलिस को दी शिकायत
कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सम्पति को विशेष रूप से लोहे की रैलिंग,डेकोरेटिव लाइटें व बिजली की केबल समेत अन्य को चोरी व नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे ऐसा करने वालों को हौंसले बुलंद हो रहे हैं।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी
शहर के मुख्य मार्गों व फुटपाथ पर लगाई गई बैंचों के गायब होने के बारे में जब केडीए अधिकारियों से बात करनी चाहिए तो किसी ने भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सभी ने इस संबंध में चुप्पी साध ली।

दो भाइयों पर पिकअप चढ़ाई, एक की मौत, दूसरा घायल
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। छावनी पुलिया के पास शुक्रवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे दो भाइयों पर एक पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी चालक आशु कुमावत निवासी हिंडोली जिला बूंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक्सीडेंट पुलिस थाने को जांच सौंप दी गई है।

पुलिस उप-अधीक्षक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात छावनी पुलिया के पास दो भाई वजीर मोहम्मद (46) पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी सकतपुरा कोटा एवं उसका भाई मोहम्मद अकबर(48)  पुत्र मोहम्मद याकूब सूर्या होटल के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे।  रात करीब 1.30  बजे  धानमंडी से बूंदी जा रही पिकअप के चालक ने  लापरवाही से पिकअप  को चलाकर फुटपाथ पर सो रहे दोनों भाइयों  पर चढ़ा दी। जिससे एक भाई वजीर की मौत हो गई। घायल अकबर को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

यह कैसा अभियान: एक तरफ तो फुटपाथ से हटा रहे, दूसरी तरफ बैठा रहे
कोटा। शहर में एक तरफ तो सड़क किनारे व फुटपाथ  से अतिक्रमण हटाने के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फुटपाथ पर ही लोगों को रोजगार करने की जगह देकर बैठाया जा रहा है।  यह मामला है तालब किनारे जयपुर गोल्डन क्षेत्र का। जैन दिवाकर अस्पताल से लेकर जयपुर गोल्डन पार्किंग के सामने तालाब किनारे फुटपाथ पर इन दिनों बड़ी संख्या में फुटकर सामान बेचने वाले बैठने लगे हैं। कपड़ों से लेकर जूते चप्पल तक, खिलौनों से लेकर प्लास्टिक का सामान और गृहस्थी के सामान तक यहां बेचे जा रहे है। हालत यह है कि मेन रोड पर होने से यहां दुकानें लगने से ग्राहक आ रहे है। वे अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर रहे हैं। जिससे सड़क संकरी होने से तेज गति से आने वाले अन्य वाहनों से हादसों का खतरा तो बना हुआ ही है। साथ ही यातायात में भी बाधा होने लगी है।  कुछ समय पहले तक यह जगह खाली रहती थी। यहां पहले कचरा पाइंट था। जिसे निगम ने खत्म किया। उसके बाद केडीए की ओर से यहां छतरी बनाई गई है। लेकिन हालत यह है कि उस जगह पर फुटकर दुकानें लगने से पैदल चलने वालों की जगह तो समाप्त हुई है। साथ ही हादसों का भी खतरा बढ़ गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश
कोटा प्रवास के दौरान गत दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों की बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने सड़क किनारे, फुटपाथ पर व अतिक्रमण करने वालों के  खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश की पालना में दो दिन पहले कोटा दक्षिण आयुक्त ने उत्तर व दक्षिण के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली थी। जिसमें अतिक्रमण हटाने व फुटपाथ को खाली करवाकर नो वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए थे।

घंटाघर, सब्जीमंडी चर्च चौराहे पर लगती थी दुकानें
जानकारों के अनुसार अभी जो तालाब किनारे दुकानें लगी हैं ये पहले घंटाघर और सब्जीमंडी में सीएनआई चर्च तिराहे पर लगती थी। लेकिन कुछ समय पहले नगर निगम द्वारा घंटाघर व उसके आस-पास से अतिक्रमण हटाया गया था।  वहां जमीन पर बैठने वालों को वहां से हटाकर व्यवस्थित तरीके से पाटे लगाकर व लाइन के भीतर ही बैठने के निर्देश दिए गए। ऐसे में कुछ दुकानदार तो वहां सैट हो गए। लेकिन जिन्हें जगह नहीं मिली वे जयपुर गोल्डन के सामने तालाब किनारे फुटपाथ पर जाकर बैठ गए। जानकारों का कहना है कि इन्हें नगर निगम द्वारा ही यहां बैठाया गया है।

हटाने के बाद फिर आए
शहर में यह पहला स्थान नहीं हैं जहां मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे व फुटपाथ पर फुटकर सामान बेचने वाले बैठे हों। नयापुरा में सीबी गार्डन से लेकर चम्बल टूरिस्ट रोड, जेडीबी कॉलेज के आस-पास, बड़ तिराहा स्थित बस स्टैंड के पास, झालावाड़ रोड, डीसीएम रोड पर नई धानमंडी से संजय नगर आरओबी तक यही हालत है। कहीं गन्ने के रस के तो कहीं फल के ठेले लगे हुए हैं। कहीं खिलौने बेचने वालों ने तो कहीं गर्मी से राहत के लिए धूप के चश्मे, रूमाल व स्कार्फ बेचने वालों ने अपनी दुकानें जमा रखी है। जिनसे भी यातायात बाधित हो रहा है। इन दुकानदारों के  खिलाफ नगर निगम और कोटा विकास प्राधिकरण का जाब्ता कई बार कार्रर्वा कर उन्हें वहां से हशा चुका है। लेकिन उसके बाद वे फिर से उसी जगह पर आकर बैठ रहे हैं।

इनका कहना है
नगर निगम तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उन्हें फुटपाथ व सड़क किनारे से हटा रहा है। ऐसे में निगम कैसे किसी को अतिक्रमण करने दे सकता है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन क्षेत्र के अलावा अब जयपुर गोल्डन समेत कई जगह को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा। जिससे उन्हें वहां से हटना पड़ेगा। बुधवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक है। जिसमें भी कई निर्णय किए जाएंगे। हालांकि ऐसे लोगों के लिए वेंडिंग जोन चिन्हित कर उन्हें वहां शिफ्ट किया जाएगा। जिससे उनका भी नुकसान नहीं हो और किसी को परेशानी भी नहीं हो।
-अशोक त्यागी, आयुक्त  नगर निगम कोटा उत्तर

फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर बाइक चढ़ाई, एक की मौत
कोटा । कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की अलसुबह  एक बाइक चालक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर बाइक चढ़ा दी जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसकी बहन को सौंप दिया।  मृतक युवक अपने दो बच्चों के साथ सो रहा था ।  पुलिस निरीक्षक बृजबाला ने बताया कि सूचना मिली कि सब्जी मंडी हजीरा दरगाह के पास एक युवक पर बाइक चढ़ा दी । इसके बाद मौके पर पहुंचे और  उसे एमबीएस अस्पताल  लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राणा मराठा के रूप में हुई। उसकी पत्नी नहीं है।  मराठा अपने दो बच्चों के साथ रोजाना की तरह सब्जीमंडी हजीरा मस्जिद के पास फुटपाथ पर सड़क किनारे सो रहा था तभी सुबह करीब पांच-छह बजे एक बाइक सवार ने उन पर बाइक चढा दी और फरार हो गया।

गणेशशंकर विद्यार्थी हरितिमा पट्टी फिर अतिक्रमण की चपेट में
कोटा। शहर में घटोतकच्छ सर्किल से गोबरिया बावड़ी जाने वाले मार्ग पर वर्ष 1990 में विकसित की गई गणेशशंकर विद्यार्थी हरितिमा पट्टी इन दिनों आवारा मवेशियों के जमावड़े के कारण दुर्दशा की शिकार हो रही है। यहां 120 फीट चौड़े मुख्य मार्ग पर लगे हरे-भरे पेड़ों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं पावर हाउस के सामने नवनिर्मित फुटपाथ पर पुराने फर्नीचर बेचने वालों ने कब्जा कर रखा है। घटोतकच्छ सर्किल से महावीर नगर प्रथम तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर वर्ष 1990 में तत्कालीन चेयरमैन हरिकृष्ण जोशी ने ग्रीन बेल्ट विकसित की थी। इसका नामकरण गणेश शंकर विद्यार्थी हरितिमा पट्टी रखकर यहां बड़ी संख्या में पेड़ लगाए गए थे। बाद में देखभाल के अभाव में यहां से बोर्ड हटा दिया गया और चारदरवारी को भी सुरक्षित नहीं रखा गया। वर्तमान में जहां एक ओर आवारा मवेशियां का जमावड़ा रहता है। वहीं दूसरी ओर पुराना फर्नीचर बेचने वालों ने अपना बाजार विकसित कर लिया है। हालांकि नगर निगम दक्षिण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने इनको कई बार हटाया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से ये लोग मुख्य मार्ग पर फिर से कब्जा कर बैठ गए हैं।

अनदेखी से आवारा मवेशियों का जमावड़ा
यूआईटी ने यहां पर एक किमी लंबी इस ग्रीन बेल्ट में बाहर पांच फीट ऊंची पक्की चारदीवारी करवाई थी। जिसे तोड़कर मात्र 2 फीट कर दिया गया। इतना ही नहीं कंटीली जाली नहीं लगाने से आवारा मवेशियों ने इसमें गंदगी फैला रहे हैं। इतना ही नहीं चारा डालने वालों ने भी कब्जा कर पौधरोपण नहीं होने दे रहे हैं। क्षेत्र के खुले मार्गों पर सांडों की लड़ाई से आवागमन भी बाधित हो रहा है। दुपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं व छात्राओं को दुर्घटना का भय सताता रहता है।

इनका कहना है
यहां महावीर नगर तृतीय के सेक्टर नंबर 5,6 व 7 में रहने वाले सीएल वर्मा, राजेंद्र सिंह, जीएस हाड़ा, सुरेंद्र शर्मा, एके गर्ग, मनोज माहेश्वरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस 120 फीट चौड़े मुख्य मार्ग पर ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी को लेकर हमने तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को ज्ञापन दिया था। जिसके बाद उन्होंने न्यास के अधिकारियों को इसे विकसित करने के लिए टेंडर निकालने के निर्देश दिए थे। किंतु नियमित निगरानी नहीं होने के कारण यहां पर चारदीवारी तो तोड़ ही दी गई है। साथ ही आवारा मवेशियों का दिनभर जमावड़ा रहता है। इतना ही नहीं अब तो पुराने फर्नीचर बेचने वालों ने भी फुटपाथ पर कब्जा जमा रखा है। जिससे सर्किल का सौंदर्यीकरण तो बिगड़ रहा है। साथ ही यहां से गुजरने में महिलाओं व छात्राओं में डर का माहौल है। अब एक बार फिर से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और विधायक संदीप शर्मा से मिलकर इसे विकसित करने को लेकर ज्ञापन देंगे। ताकि हरितिमा पट्टी की उचित देखभाल हो सके।

हॉर्टिकल्चर विभाग को दिया था तीन साल का ठेका
करीब एक किमी लंबी ग्रीन बेल्ट में दो दशक पुराने सैकड़ों हरे-भरे पेड़ लगे हुए हैं। इनकी सुरक्षा में कंटीली चारदीवारी नहीं होने के कारण आवारा मवेशियों की गंदगी और पशुपालकों अतिक्रमण कर रहे हैं। यदि समय रहते इसकी सार-संभाल नहीं ली गई तो यहां लगे छायादार पेड़ सुरक्षित नहीं रह सकेंगे। इसके लिए हॉर्टिकल्चर विभाग को तीन साल का ठेका दिया गया उस बजट से इसे पूरी तरह विकसित किया सकता है।

असर खबर का - यूआईटी ने अतिक्रमण हटा खाली करवाए फुटपाथ
कोटा। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर उन्हें खाली कराया। न्यास सचिव मानसिंह मीणा के निर्देश पर न्यास  के पुलिस उप अधीक्षक आशीष भार्गव के नेतृत्व में जाब्ता नयापुरा स्थित जेडीबी कॉलेज के पास पहुंचा। यहां फुटपाथ पर व सड़क किनारे फुटकर दुकानदारों द्वारा खिलौने व अन्य सामान रखकर बेचे जा रहे थे। उन्हें अपने सामान हटाने के लिए कहा। भार्गव ने बताया कि अधिकतर अतिक्रमण को समझाइश से हटाया गया। न्यास दस्ते के पहुंचते ही अधिकतर दुकानदार स्वयं ही हटने लग गए थे। जो नहीं हटा उन्हें भी चेतावनी देकर हटाया गया। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर भी फुटपाथ से अतिक्रमण हटाए गए। पुलिस उप अधीक्षक भार्गव ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ न्यास द्वारा पूर्व में कई बार कार्रवाई कर उन्हें हटाया जा चुका है। ये अस्थायी अतिक्रमण बार-बार हो जाते हैं। शुक्ववार को सभी अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ को उनसे मुक्त कराया गया।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
शहर में सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण और उससे लोगों को हो रही परेशानी के मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने उठाथा था। समाचार पत्र में शुक्ववार के अंक में  पेज तीन पर ‘फुटपाथ पर सामान, कहां चले अवाम’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद न्यास अधिकारी हरकत में आए और अतिक्रमण हटाए गए।

असर खबर का - फ्लाई ओवर के नीचे भी तैयार हुआ अस्थायी रैन बसेरा
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से कोटड़ी चौराहे पर तालाब किनारे फ्फाई ओवर के नीेचे भी आखिरकार बुधवार को अस्थायी रैन बसेरा तैयार कर दिया गया। जिससे अब सर्दी में फुटपाथ पर खुले में कोई नहीं सो सकेगा। नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से सुबह से ही तालाब के किनारे फ्लाई ओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। जिसे शाम तक तैयार कर दिया गया। अब यहां रैन बसेरा बनने के बाद बिस्तर रखने और पीने के पानी की सुविधा भी की जाएगी। जिससे इस क्षेत्र में तालाब किनारे व फुटपाथ पर सोने वाले बेघर लोगों को सर्दी से राहत मिल सकेगी। विशेष रूप से मजदूरी करने वाले, ठेला व रिक् शा चलाने वाले और भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को इससे राहत मिल सकेगी।  नगर निगम कोटा उत्तर के अतिरिक्त आयुक्त अशोक कुमार त्यागी ने बताया कि उत्तर निगम क्षेत्र में पूर्व में तीन अस्थायी रैन बसेरेी शुरू कर दिए थे। फ्लाई ओवर के नीचे पुताई होने के कारण रैन बसेरा शुरू नहीं किया जा सका था। बुधवार को उसे भी तैयार कर दिया है। वह भी शीघ्र ही चालू हो जाएगा।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि शहर में कड़ाके की सर्दी पड़ने के बाद भी नगर निगम द्वारा कोटड़ी फ्लाई ओवर समेत कई जगह पर अस्थायी रैन बसेरेी शुरु नहीं किए गए थे। इस कारण से रात को खुले में सोने वालों की पीड़ा को दैनिक नव’योति ने 14 दिसम्बर के अंक में पेज 5 पर प्रकाशित समाचार‘: बसेरे के इंतजार में खुले में बीत रही रैना शीर्षक’ से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही निगम अधिकारी हरकत में आए। उसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को कोटड़ी फ्लाई ओवर के नीचे भी अस्थायी रैन बसेरा तैयार कर दिया गया।

निगम अधिकारियों ने बताया कि कोटा उत्तर क्षेत्र में हिन्दू धर्मशाला, सूरजपोल में सेक्टर कार्यालय और महात्मा गांधी कॉलोनी में रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही एक वाहन भी लगाया हुआ है। जिसमें कर्मचारी रात के समय शहर में घूृमते हैं। रात को खुले में फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को वहां से उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचा रहे हैं। जिससे उन्हें वहां आराम दायक सुविधा मिल सके।  अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 35 से 40 लोगों को फुटपाथों से उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचाया जा चुका है।

टाउन वेंडिंग कमेटी का लम्बा हो रहा इंतजार
कोटा । स्मार्ट सिटी कोटा शहर में सड़क किनारे जगह-जगह पर लगे फल व सब्जी के ठेले और फुटपाथ पर थड़ियों का जमावड़ा। यह सब उनके लिए अभी तक भी शहर में जगह चिन्हित नहीं होने के कारण हो रहा है। इसका कारण दो साल से टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन नहीं होना है। शहर में स्ट्रीट वेंडर्स  के लिए जगह चिन्हित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए टाउन वेंडिग कमेटी का प्रधधान है । कोटा में पहले एक नगर निगम होने से कमेटी बनी हुई थी। लेकिन दो नगर निगम बनने के साथ ही उस कमेटी को भंग कर दिया। अब दोनों नगर निगमों के हिसाब से दो कमेटियां बनाई जानी हैं। कोटा में नगर निगम बोर्ड का गठन हुए दो साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी तक भी कमेटियों का निर्वाचन तक नहीं हुआ है। जिससे थड़ी वाले व ठेले वालों को स्थायी ठोर नहीं मिल पा रहा है। ये सड़क किनारे खड़े होने से यातायात में बाधक बन रहे हैं।

5 साल पहले हुआ था स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे
शहर में सड़क किनारे चाहे झालावाड़ रोड पर हवाई अड्डे के सामने हो या सीएडी रोड पर दादाबाड़ी की तरफ। दादाबाड़ी बड़े चौारहे पर ही नयापुरा में एमबीएस के सामने।  स्टेशन पर बजरिया क्षेत्र हो या केशवपुरा क्षेत्र। संजय नगर का क्षेत्र हो या छावनी का क्षेत्र। हर जगह पर सड़क किनारे फल व सब्जी के ठेलों के साथ ही बड़ी संख्या में थड़ियां लगी हुई हैं। इन स्ट्रीट वेंडर्स का 5 साल पहले वर्ष 2017 में नगर निगम द्वारा सर्वे कराया गया था। जिसमें पहले चरण में करीब 5 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स चिन्हित किए गए थे। जबकि बाद में संशोधन के बाद वर्तमान में करीब 48 सौ स्ट्रीट वेंडर्स हैं।

निगम ने जारी किए कार्ड,लोन दिया जा रहा
नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे करने के बाद उन्हें पहचान पत्र जारीे किए गए थे। हांलाकि जिस समय सर्वे हुआ था उस समय एक ही नगर निगम थी। उसके हिसाब से वार्ड लिखे गए थे। लेकिन परिसीमन के बाद दो निगम बनने पर वार्डों का बंटवारा हो गया। ऐेसे में स्ट्रीट वेंडर्स के वार्ड व कई की तो जगह तक बदल गई है। वहीं पीएम केयर फंड समेत अन्य योजनाओं के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को अपना रोजगार बढ़ाने के लिए निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से लोन भी दिया जा रहा है।

कमेटी की अभाव में नहीं मिल पा रही जगह
स्ट्रीट वेंडर्स को उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे रोजगार के आस-पास ही स्थायी जगह दी जानी है। लेकिन दो साल से टाउन वेंडिंग कमेटी नहीं बनने से उनके लिए जगह ही चिन्हित नहीं हो पा रही है। पहले स्ट्रीट वेडर्स का सर्वे नहीं हुआ था। सर्वे हुआ तो कार्ट बनने में देरी हुई। कार्ट बने तो कमेटी ही भंग हो गई। नतीजा अभी तक भी स्टरीट वेडर्स को स्थायी जगह तक नहीं मिल पाई है। जिससे उन्हें मजबूरन सड़क किनारे खड़ा होना पड़ रहा है। जिससे यातायात भी बाधित हो रहा है और आए दिन अतिक्रमण मानते हुए ठेले वालों व थड़ी वालों को हटाया जा रहा है।

इनका कहना है
दो नगर निगम बनने के साथ ही पूर्व में बनी टाउन वेंडिंग कमेटी को भंग कर दिया गया। उसके स्थान पर नई कमेटी का गठन दोनों निगमों के लिए अलग-अलग होगा। इसके प्रस्ताव जिला कलक्टर को भिजवा रखे हैं। वहं से कमेटियों का गठन व निर्वाचन की प्रक्रिया होगी।
- वासुदेव मालावत, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर

टाउन वेंडिंग केमटी के बारे में जानकारी नहीं है। मेरे आने से पहले का मामला होगा। इसकी जानकारी करवाई जाएग़ी। यदि निर्वाचन की प्रक्रिया करवानी है या कमेटी का गठन करना है तो उसे शीघ्र ही करवा दिया जाएगा।
- ओ.पी. बुनकर, जिला कलक्टर