newzealand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भूस्खलन से चीनी नागरिक की मौत, बच्चों समेत कई लोग लापता
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में उत्तरी द्वीप के पश्चिमी बे ऑफ़ प्लेंटी में भूस्खलन में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड में चीनी दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

न्यूजीलैंड के बे ऑफ़ प्लेंटी इलाके में माउंट माउंगानुई के बेस पर एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को हुए बड़े भूस्खलन के बाद बच्चों समेत कई लोग लापता हैं।

भारी बारिश और बाढ़ ने इस द्वीप के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है, जिससे लोगों के घरों में बिजली बंद हो गयी और द्वीप के पूर्वी तट पर कुछ इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं।

यूएन ट्रिब्यूल में भारत की बड़ी जीत, संयुक्त राष्ट्र के ट्रिब्यूनल ने मॉरीशस की कंपनी के सभी दावों को किया खारिज
नई दिल्ली। भारत ने 12 साल पुराने 2जी स्पेक्ट्रम विवाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी जीत हासिल की है। इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने मॉरीशस स्थित कंपनी खैतान होल्डिंग का भारतीय सरकार के खिलाफ 96 करोड़ डॉलर यानी 85 अरब 14 करोड़ 95 लाख से ज्यादा रुपए के दावे को खारिज कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के ट्रिब्यूनल ने मॉरीशस की कंपनी के सभी दावों को खारिज करते हुए भारत के खिलाफ किसी भी दावे को मान्यता नहीं दी। फैसले के साथ ही भारत सरकार के खिलाफ लंबित अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद खत्म हो गया है और इसमें जीत भारत की हुई है। 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कई कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए थे। इसमें खैतान होल्डिंग भी शामिल थी. मॉरीशस की कंपनी लूप टेलीकॉम का हिस्सा थी। लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद कंपनी ने दावा किया था कि उसे अन्यायपूर्ण तरीके से बाहर किया गया। कंपनी ने कहा कि वो एक निष्पक्ष निवेशक थी और उसे बाहर करना न्यायसंगत नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, लूप ने जो 22 लाइसेंस भारत में मोबाइल सेवाएं शुरू करने के लिए हासिल किए थे, उनमें से 21 रद्द कर दिए गए। इसके बाद लूप मोबाइल ने काम बंद कर दिया, केवल मुंबई में लाइसेंस होने के कारण वो काम कर रहा था। इसके बाद 2013 में खैतान ने मॉरीशस-भारत निवेश संधि के तहत संयुक्त राष्ट्र ट्रिब्यूनल में 51.6 करोड़ के साथ 44.4 करोड़ डॉलर ब्याज का दावा किया। भारत ने इस दावे की वैधता पर आपत्ति जताई और तर्क दिया कि ट्रिब्यूनल के पास मामले को सुनने का कोई आधार नहीं है। भारत ने मॉरीशस के साथ की गई संधि में किए गए बदलावों का हवाला दिया, जिसमें धोखाधड़ी या गलत कामों में शामिल निवेशकों को दावे से बाहर रखा गया है।

किसने की सुनवाई और भारत की तरफ से कौन हुआ शामिल?
मामले की सुनवाई न्यूजीलैंड, कनाडा और फ्रांस के ट्रिब्यूनल सदस्यों-कैम्पबेल मैक्लाचलन केसी, बिल रोले और ब्रिगिट स्टर्न ने की। उन्होंने खैतान के सभी दावों को खारिज कर दिया और भारत के खिलाफ कोई मामला नहीं पाया। इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल में भारत की तरफ से मामले में वरिष्ठ वकीलों और पूर्व सरकारी कानूनी सलाहकार शामिल हुए।

न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के डेलिगेशन ने की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी विजिट
जयपुर। न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एयूटी) के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. गाइ लिटिलफेयर और असिस्टेंट वाइस चांसलर प्रोफेसर लाइल विलियम्स ने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी तथा पीसीई व पीआईईटी कॉलेजों की विजिट की। दोनों संस्थानों के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत इन्होंने यहां विजिट कर भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की और साझा शैक्षणिक व रिसर्च वर्क के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर पूर्णिमा बिजनेस एंड इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल रिलेशंस की डीन डॉ. स्वाति गोखरू ने बताया कि एमओयू के तहत पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (पीसीई) तथा पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पीआईईटी) में ग्लोबल रीच के सहयोग से एम्पावरिंग द फ्यूचर: लीडरशिप मैनेजमेंट एंड अपस्किलिंग फॉर इंडस्ट्री 4.0 विषय पर लीडरशिप वर्कशॉप आयोजित की गई।

पीसीई के ह्यूमैनिटीज एंड एप्लाइड साइंसेज की डीन डॉ. रेखा नायर ने बताया कि वर्कशॉप में एयूटी के असिस्टेंट वाइस चांसलर प्रोफेसर लाइल विलियम्स और यूनिवर्सिटी के एडमिशन काउंसलर डॉ. पवन सोलंकी ने स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई की संभावनाओं की जानकारी दी।
इस एमओयू के तहत एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के नौ स्टूडेंट्स ने भी गत दिनों पूर्णिमा यूनिवर्सिटी का दौरा किया है। इन्होंने यहां के इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर स्टूडेंट्स के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों में पार्टिसिपेट किया। न्यूजीलैंड के इन स्टूडेंट्स के लिए वर्कशॉप आयोजित की गई और उन्होंने पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के साथ मिलकर कल्चरल प्रोग्राम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
वेलिंग्टन । न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो  ने टी-20 विश्वकप में जगह नहीं मिल पाने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। कोलिन मुनरो पिछले चार साल से सिर्फ फ्रैंचाइज क्रिकेट खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आगे भी फ्रैंचाइज क्रिकेट खेलते रहेंगे।कॉलिन मुनरो ने स्वयं को विश्वकप के लिए उपलब्ध बताया था। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने पिछले दिनों टीम की घोषणा करते हुए कहा था कि कॉलिन मुनरो के नाम की चर्चा तो हुई थी लेकिन उनके लिए जगह नहीं बन पाई। उन्होंने 2020 के बाद कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

कॉलिन मुनरो  ने कहा न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और मुझे हमेशा इस पर गर्व रहेगा। मुझे उम्मीद थी कि फ्रैंचाइज क्रिकेट के फॉर्म से मैं टीम में वापस लौटूंगा लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला इसलिए मैं आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करता हूं।

कॉलिन मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट 57 एकदिवसीय और 65 टी-20 खेले हैं और उनके नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी-20 मैच में शतक भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था जो कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्वकप के लिए टीम का किया ऐलान
वेलिंग्टन । अमेरिका और वेस्टइंडीज मे होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।अंगूठे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे और तेज गेदबाज ट्रेट बोल्ड की टीम में वापसी हुई है। टीम में टिम साउदी को भी जगह दी गई है। बेन सीयर्स को एकमात्र ट्रैवलिंग रिजर्व बनाया गया है।

न्यूजीलैंट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है। 15-सदस्यीय टीम में केवल रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ही ऐसे सदस्य हैं जोकि पहली बार टी-20 विश्व कप में भाग ले रहे है। चोट के कारण तेज गेंदबाज ऐडम मिल्ने और काइल जेमीसन चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। फिन फिन ऐलेन पीठ की चोट से उबर चुके हैं और वह कॉन्वे के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे। पाकिस्तान दौरे पर गई टीम से सिर्फ माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी ही इस विश्वकप टीम में जगह मिली हैं।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड के अनुसार यह एक संतुलित टीम है। उन्होंने कहा, ''वेस्टइंडीज की अलग-अलग पिचों पर हम अलग-अलग परिस्थितियों की अपेक्षा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हमने जो टीम चुनी है, वे इन अलग-अलग परिस्थितियों में अनुकूलित होने में सक्षम हैं।

न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), फिन ऐलेन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉन्वे, लॉकी फाग्र्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और बेन सीयर्स

तीसरा टी20 टाई, भारत ने शृंखला 1-0 से जीती
नेपियर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को वर्षाबाधित तीसरा टी20 मैच टाई होने के बाद भारत ने तीन मैचों की शृंखला 1-0 से जीत ली। भारत ने मोहम्मद सिराज (17/4) और अर्शदीप सिंह (37/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को पहली पारी में 160 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या (30 नाबाद) के महत्वपूर्ण योगदान की मदद से टीम ने नौ ओवर में 75 रन बना लिये। बारिश के कारण इसके आगे खेल नहीं हो सका और डकवर्थ लुइस पद्धति के आधार पर मैच को टाई करार दिया गया।

वेलिंगटन में सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद भारत ने माउंट मौंगानुई में दूसरा टी20 65 रन से जीता था। सूर्यकुमार यादव को माउंट मौंगानुई में उनके विस्फोटक शतक के लिये प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया जबकि सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।