muder case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुरानी रंजिश से उपजा खूनी संघर्ष : एक युवक की चाकू मारकर हत्या, विरोध में हाईवे जाम
जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना पालड़ी मीणा की कच्ची बस्ती की है, जहां रात करीब 10:30 बजे अनस नामक युवक ने विपिन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विक्की को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश से उपजा खूनी संघर्ष :

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनस और विक्की के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर अनस ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन :

हत्या से पहले आरोपी अनस, जो सोशल मीडिया पर 'अनस शूटर' के नाम से जाना जाता है, लगातार हथियारों के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहा था। वारदात से 24 घंटे पहले उसने एक वीडियो में चाकू लहराते हुए देखा गया था। हत्या के बाद उसने एक और वीडियो पोस्ट कर लिखा— "आज बदला पूरा हुआ", जिसे कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड में पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले :

अनस का आपराधिक इतिहास है। उस पर पूर्व में झगड़ों और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।

विरोध में हाईवे जाम, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की :

हत्या की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह 9 बजे विपिन के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने जयपुर-आगरा हाईवे को जाम करने की कोशिश की, जिससे करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) आशाराम चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने 8-9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार अनस समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात :

हत्या की वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया। एहतियात के तौर पर जामडोली थाने के आसपास और तिलक हॉस्पिटल के पास पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ ने थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया और दोबारा हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

शक और अंधविश्वास: एक ने पत्नी की नाक काटी, दूसरा लील गया परिवार
पत्नी की खूबसूरती मिटाने के लिए पति ने काट दी नाक
चरित्र शंका में पति बना जल्लाद, आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। रेलवे ट्रैक ब्लास्ट का मामला सुलझने के बाद जघन्य डबल मर्डर से उदयपुर दहल गया। डबल मर्डर के बाद एक ही परिवार के 6 सदस्यों का शव बरामद होने से हड़ंकप मच गया और अब पति की हैवानियत सामने आई है। पानरवा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की नाक काट दी। कसूर कुछ भी नहीं था, बस पति को पत्नी की खूबसूरती की वजह से उसके चरित्र पर संदेह था। फिलहाल पत्नी की रिपोर्ट पर पानरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि घटना बही घाटियां गांव के पास की है। 42 वर्षीय घायल गीता देवी ने रिपोर्ट दी कि पति चंदू गुजरात के आश्रम लेकर गया था। वापसी के दौरान गांव आने से पहले ही पति ऑटो से रास्ते में उतरा और मुझे भी उतारा। ऑटो से उतारकर झाड़ियों में धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद चाकू निकालकर नाक को काट दिया। फिर चाकू से चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, ताकि खूबसूरती मिटा सके। हमले के बाद पति अकेला छोड़कर चला गया। खून बहने की हालत में पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर से आए परिजनों ने गुजरात के ईडर में निजी हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद पानरवा लेकर आकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पत्नी की गर्दन ऐसे मरोड़ी, टूट गई रीढ़ की हड्डी

फॉलोअप: परिवार की हत्या और आत्महत्या का मामला

उदयपुर। जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र की झाड़ोली ग्राम पंचायत के गोल नेड़ी फला में  चार बच्चों और पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाने के मामले की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि भोपा और झाड़फूंक के चक्कर में प्रकाश गमेती ने एक ही झटके में पूरे परिवार को समाप्त कर दिया। उसने पत्नी की गर्दन को ऐसा मरोड़ा कि उसकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। उसने पत्नी के साथ सो रहे दूधमुंहे बच्चे का भी गला दबाया, जबकि तीन अन्य बच्चों को फांसी पर लटका दिया। पीएम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आया कि प्रकाश ने परिवार को खत्म करने की पूरी तैयारी की थी। उसने कमरे की छत पर लगे हुक से पंखा उतारकर नीचे रखा और उसी पर फंदे लटकाए। पत्नी दुर्गा का गला घोंटा, कपड़े धोने के पट्टे से भी उसके सिर पर वार किया। उसकी बगल में सो रहे दूधमुंहे बच्चे का भी गला घोंटा।

साथ ही तीन बच्चों को हुक पर बांधे फंदे पर लटका दिया। इसके लिए वह घर में रखे प्लास्टिक के ड्रम पर चढ़ा था। उल्लेखनीय है कि सामूहिक आत्महत्या के मामले में गोल नेड़ी निवासी प्रकाश पुत्र सोहनलाल गमेती, उसकी पत्नी दुर्गा, पुत्र गणेश (5), पुष्कर(4), रोशन (2)और गंगाराम (4 माह)की मौत हो गई थी।
किया था भोपा से संपर्कछोटे भाई दौलाराम ने बताया कि लगातार बीमार रहने और परिवार पर आर्थिक संकट के चलते प्रकाश भोपे के चक्कर काट रहा था। वह रविवार को भोपे का आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन भोपा नहीं आया।  इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक प्रकाश को राजकोट में काम के बदले साढ़े पांच से छह हजार रुपए मिलते थे।