jaipur station - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
जयपुर। रेलवे की ओर से होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 11 से 25 मार्च तक यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 7 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 6.45 बजे आगमन व 6.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14 से 28 मार्च तक बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को रात 1 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर सुबह 8.40 बजे आगमन 8.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाडी, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ व श्रीडूंगरगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वर्ल्ड क्लास बनेगा जंक्शन
जयपुर। जयपुर जंक्शन को 750 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। जल्द ही रि-डवलपमेंट कार्य शुरू होगा, इसमें बिल्डिंग के मुख्य भवन के साथ ही जंक्शन में आने वाले यात्रियों के लिए तीन अलग-अलग रास्ते विकसित किए जाएंगे। रेलवे ने द्वितीय गेट (हसनपुरा की तरफ) पर वाहनों की पार्किंग को बंद कर दिया है। रेलवे की ओर से संभवतया इसी माह ठेका कंपनी को साइट सुपुर्द की जा सकती है।  जयपुर जंक्शन पर प्रतिदिन करीब 1.10 लाख यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें से 95 हजार यात्री परशुराम सर्किल स्थित गेट से प्रवेश करते हैं, यहां पर यातायात दबाव कम करने के लिए बनीपार्क, राम मंदिर के पास से होकर गुजर रही सड़क पर अंडरपास बनाया जाएगा। इस रास्ते को हसनपुरा स्थित सैकंड एंट्री गेट से जोड़ा जाएगा। इससे सीकर रोड, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, सिरसी रोड, कालवाड़ से आने वाले यात्रियों को यह नया रास्ता मिल सकेगा। वहीं हसनपुरा चौराहे से डीआरएम बंगले वाली सड़क 24 मीटर चौड़ी होगी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 6 और 7, पार्सल ऑफिस और मजिस्ट्रेट कोर्ट को सैकंड एंट्री (हसनपुरा की तरफ) शिफ्ट किया जाएगा।

वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग

जयपुर जंक्शन की मुख्य बिल्डिंग को तीन मंजिला बनेगी। इसमें टिकट विंडो, फूड कोर्ट, वेटिंग रूम बनेंगे। बिल्डिंग में मेटल डिटेक्टर सिस्टम, बैगेज स्कैनर सिस्टम, दुकानें, मॉड्यूलर शौचालय, लिफ्ट आदि सुविधाएं होगी। मेट्रो स्टेशन से जंक्शन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्काई वॉक वे बनेगा। परशुराम सर्किल की तरफ 10 हजार से अधिक चौपहिया, दुपहिया वाहनों के लिए 11 हजार स्क्वायर फिट की अंडरग्राउंड और हसनपुरा स्थित सैकंड एंट्री गेट पर 2500 वाहनों की पार्किंग भी बनेगी।

जयपुर जंक्शन का रि-डवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। इसमें लगभग 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू किए जाएंगे।
-शशि किरण, सीपीआरओ