manoj bajpayee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी ‘सत्या’ के बाद फिर एक साथ, रोमांचक हॉरर कॉमेडी ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ में आएंगे नजर
मुंबई। राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी की सुपरहिट जोड़ी ‘सत्या’ के बाद फिर एक साथ, रोमांचक हॉरर कॉमेडी ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ में नजर आएगी। लगभग तीन दशक बाद इतिहास रचने वाली फिल्म ‘सत्या’ के बाद, निर्देशक राम गोपाल वर्मा और अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस बार एक दिलचस्प हॉरर कॉमेडी ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ के लिए। इस अनोखे सिनेमाई प्रयोग में मनोज के साथ जुड़ रही हैं जेनेलिया डिसूजा, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल भी पूरा हो गया है, जो डर, व्यंग्य और आरजीवी की खास कहानी कहने की शैली के संगम से एक रोमांचक सफर की झलक दिखाता है। फिल्म के मूल में एक ऐसा सवाल है, जो सुरक्षा की धारणा को पूरी तरह उलट देता है, ‘जब हम डरते हैं तो पुलिस स्टेशन भागते हैं - लेकिन जब पुलिस डर जाए, तो वो कहां भागेगी?’

फिल्म के बारे में बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा- ‘सत्या’ के बाद मनोज के साथ फिर से काम करना एक साथ ही नॉस्टैल्जिक और रोमांचक है। डर तब सबसे ज्यादा खौफनाक हो जाता है, जब वह सुरक्षा की सबसे बड़ी सत्ता को चुनौती देता है और पुलिस स्टेशन शक्ति का वही अंतिम प्रतीक है।

प्राइम वीडियो ने शो ‘फैमिली मैन 3’ का टीजर किया रिलीज, मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने किरदार श्रीकांत तिवारी के साथ लौट रहे
मुंबई। प्राइम वीडियो ने ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन का टीजर रिलीज कर दिया है। राज और डीके की जोड़ी ने ‘द फैमिली मैन 3’ को अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है और एक बार फिर मनोज बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी के रोल में नजर आने वाले हैं, जो एक तरफ देश के लिए एक अंडरकवर जासूस की जिम्मेदारियां निभाते हैं और दूसरी तरफ एक मिडिल क्लास फैमिली में पिता और पति के रोल में तालमेल बैठाते हैं।

‘द फैमिली मैन’ के इस नए सीजन को राज, डीके और सुमन कुमार ने मिलकर लिखा है, जबकि डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने दिए हैं। सीरीज का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं और इस बार उनके साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ भी निर्देशन में जुड़े हैं। इस साल आने वाला सीजन 3 और भी बड़ा होने वाला है, क्योंकि श्रीकांत तिवारी का सामना इस बार दो नए खतरनाक दुश्मनों जायदीप अहलावत और निमरत कौर से होगा। इस सीजन में कहानी देश की सीमाओं के भीतर और बाहर दोनों ओर से आ रहे खतरों के बीच श्रीकांत के संघर्ष को दिखाएगी। पहले के अहम किरदारों के साथ भी वापसी हो रही है, जिसमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अलेशा ठाकुर (धृति तिवारी) और वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) फिर से अपने किरदारों में नजर आएंगे।

राज एंड डीके ने सीजन 3 को लेकर अपना विजन शेयर करते हुए कहा- हर नए सीजन के साथ हम खुद को एक नई चुनौती देते हैं । कहानी, स्केल और परफॉर्मेंस को और ऊंचा उठाने की कोशिश करते हैं, जिससे दर्शकों को पिछली बार से ज्यादा एंटरटेनमेंट मिल सके। हम अपने फैंस की धैर्य के लिए शुक्रगुजार हैं। सीजन 3 में श्रीकांत और उसकी टीम को ऐसे खतरनाक हालातों से गुजरना पड़ेगा, जहां उनकी सीमाएं, रिश्ते और भरोसे सब कुछ कसौटी पर होंगे। साथ ही श्रीकांत को इस बार एक बदले हुए पारिवारिक माहौल से भी जूझना पड़ेगा। इस बार श्रीकांत और उनकी टीम का सामना कुछ बेहद ताकतवर और खतरनाक नए दुश्मनों से होगा और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जयदीप अहलावत और निमरत कौर इस सीजन में हमारे नए विलेन के रूप में शामिल हो रहे हैं। प्राइम वीडियो की टीम ने इस सीजन को जिंदा करने में शानदार सहयोग किया है और हम इस नई कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

मनोज बाजपेयी ने आरआरआर और कांतारा को बताया अपनी पसंदीदा फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने आरआरआर और कांतारा को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया है। मनोज वाजपेयी से जब उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, बहुत सारी फिल्में हैं जिन्हें मैं पसंद करता हूं, और आरआरआर और कांतारा उनमें से एक हैं। मुझे कंतारा इसलिए पसंद आई क्योंकि इसमें दक्षिण की संस्कृति और रीति-रिवाजों को दर्शाया गया है और पूरी टीम ने एक बेहतरीन मेनस्ट्रीम की फिल्म बनाई है जो मेरे लिए एक रेफरेंस के रूप में काम करती है। आरआरआर उन मेनस्ट्रीम की फिल्मों में से एक है जो मुझे पसंद आईं।

मनोज बाजपेयी ने कहा कि कहानी में ओरिजनलिटी होनी चाहिए और दर्शकों को नई कहानी बताई जानी चाहिए।

The Family Man Season 3 : वेबसीरीज की शूटिंग शुरू, मनोज वाजपेयी है मुख्य किरदार में
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की वेबसीरीज द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू हो गई है।

मनोज बाजपेयी की पॉप्युलर सीरीज द फैमिली मैन का हर कोई दीवाना है। इसके किरदार और इसकी कहानी से लेकर डायलॉग्स तक, सभी पसंद किए गए हैं। इसके दो सीजन आ चुके हैं। और अब इसके तीसरे सीजन का भी इंतजार खत्म हो गया है।

वर्ष 2019 में वेबसीरीज सीरीज द फैमिली मैन प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में द फैमिली मैन 2 रिलीज हुई। अब फैमिली मैन 3 की शूटिंग हो चुकी है। राज एंड डीके अपने बैनर डी2आर फिल्मस के तहत द फैमिली मैन 3 बना रहे हैं। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज का ऐलान सेट से किया गया है। अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें क्लैपबोर्ड की तस्वीर है। वहीं, अगले स्नैप में, मनोज बाजपेयी को राज और डीके के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता हैं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। श्रीकांत एक मिडिल क्लास का आदमी और विश्व स्तरीय जासूस हैं। श्रीकांत ना सिर्फ अपनी पत्नी से रिश्ते ठीक करते हुए नजर आने वाले हैं बल्कि अपने जीवन में बैलेंस बनाते हुए भी दिखाई देंगे।

मनोज वाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'भैया जी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भैया जी, मनोज बाजपेयी के करियर की 100वीं फिल्म है। ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का वो किरदार दिखाया गया है, जो बेबस है, लेकिन बदले की आग में जल भी रहा है। 'भैया जी' के ट्रेलर को शेयर करने के साथ ही मनोज बाजपेयी ने रिलीज डेट का भी एलान किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'प्रतिशोध का निवेदन।'

'भैया जी' को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल और शैल ओसवाल ने प्रोड्यूस किया है। मनोज बाजपेयी इस फिल्म को को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अर्जुन कुकरेती ने की है। यह फिल्म कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो अपने परिवार के लिए खड़ा होता है और अपने परिवार के साथ हुए सभी गलत कामों के लिए संबंधित लोगों से बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्प लेता है। फिल्म 'भैया जी' 24 मई को रिलीज होगी।

नंद घर मुहिम से जुड़े मनोज वाजपेयी
मुंबई । बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी नंद घर मुहिम से जुड़ गये हैं जिसका उद्देश्य सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है। 14 लाख आंगनवाड़ियों में सुधार करने के लक्ष्य के तहत नंद घर ने अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ पूरे देश में एक विशेष कैंपेन की शुरुआत की है जिसका शीर्षक है यदि  बचपन से पूछा खाना खाया तो देश का कल बनाया।नंद घर द्वारा चलाए जा रहे इस कैंपेन का उद्देश्य भावी पीढ़ी को पोषित करना है जिसमें समग्र स्वास्थ्य देखभाल गुणवत्तापूर्ण पोषण और बच्चों को सर्वोत्तम प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करना शामिल है।

इस मुहिम में शामिल होने पर मनोज बाजपेयी का स्वागत करते हुए श्री अनिल अग्रवाल चेयरमैन ,ने कहा प्रोजेक्ट नंद घर पूरे देश में बच्चों और महिलाओं को स्वस्थ और सुपोषित रहने में मदद करने पर केंद्रित है। मनोज बाजपेयी जी का इस महत्वपूर्ण मुहिम से जुडऩा हमारे लिए गर्व का विषय है। उनके निजी जीवन के अनुभव भावी पीढिय़ों के जीवन को बेहतर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं जो कि नंद घर के उद्देश्य के साथ बखूबी मेल खाते हैं। नंद घर के साथ जुडऩे को लेकर उत्साहित श्री मनोज बाजपेयी ने कहा व्यक्तिगत तौर पर भूख की पीड़ा से गुजरने के कारण मेरा मानना है कि जो व्यक्ति भूख का सामना करता है उसका शरीर मस्तिष्क और भावनायें काफी प्रभावित होती हैं। इसके समाधान के रूप में प्रोजेक्ट नंद घर जैसी पहलें बेहद कारगर हैं। यह सिर्फ यही सुनिश्चित नहीं करती है कि बच्चों को उचित पोषण मिले बल्कि यह उज्जवल भविष्य के रूप में आशा और अवसर भी लेकर आती है। आइए नंद घर की इस पहल के माध्यम से हम सभी मिलकर बच्चों के बेहतर पोषण में योगदान दें और एक उज्ज्वल भारत की नींव रखें।

मनोज वाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस 2' का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म साइलेंस 2 का टीजर रिलीज हो गया है। मनोज वाजपेयी ने साल 2021 में प्रदर्शित फिल्म 'साइलेंस: कैन यू हियर इट?' में काम किया था। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी ने एसीपी अविनाश का किरदार निभाया था। मनोज बाजपेयी अब 'साइलेंस: कैन यू हियर इट?' के सीक्वल 'साइलेंस 2: नाइट आउल बार शूटआउट' में नजर आयेंगे। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

मनोज बाजपेयी ने 'साइलेंस 2: नाइट आउल बार शूटआउट' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ मनोज वाजपेयी ने कैप्शन में लिखा, क्रिमिनल्स को दोबारा साइलेंट करने, एसीपी अविनाश फिर से आ रहा है। वीडियो की शुरुआत एक सवाल से होती है, 'अपराध अपने चरम पर है, कहां हैं एसीपी अविनाश?' मनोज बाजपेयी के हाथ में एक पेपर होता है, जिसमें उनका ही आर्टिकल छपा हुआ है। न्यूज चैनल में भी एसीपी छाए हुए हैं और सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर वह कहां हैं? फिर मनोज बाजपेयी मुड़कर कहते हैं, इन्होंने मुंबई को क्राइम कैपिटल बना दिया है। सीरियल किलर्स, हाई-प्रोफाइल मर्डरर्स, कॉपीकैट पैटर्न्स और पता नहीं क्या-क्या। 'साइलेंस 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म भैयाजी से फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म भैयाजी से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। मनोज बाजपेयी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म भैयाजी का पहला पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में मनोज देसी अंदाज में दिख रहे हैं।

भैयाजी के इस पोस्टर के साथ मनोज वाजपेयी ने बताया है कि उनकी यह फिल्म 24 मई 2024 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की हैं। यह मनोज बाजपेयी के फिल्मी करियर की 100वीं फिल्म है।

11 जनवरी को रिलीज होगी मनोज वाजपेयी की फिल्म 'किलर सूप'
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म किलर सूप 11 जनवरी को रिलीज होगी। मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म किलर सूप सस्पेंस थ्रिलर है। मनोज वाजपेयी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर किलर सूप का एक लेटेस्ट पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है।

ट्वीट में मनोज वाजपेयी ने लिखा है,इस फिल्म की कहानी बेहद विचित्र है, जिस पर भरोसा करने के लिए आपको इसे पूरा देखना होगा। मेरी और कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म किलर सूप 11 जनवरी को 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म जोरम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जी स्टूडियोय की फिल्म जोरम में मनोज बाजपेयी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, राजश्री देशपांडे, तनिष्ठा चटर्जी और स्मिता तांबे जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म जोरम का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मनोज बाजपेयी ने कहा, मैं फिल्म जोरम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। फिल्म ने वास्तव में सभी पहलुओं में परिपक्व साबित हुई है। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं  और देवाशीष का आभारी हूं। अब तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, हम वास्तव में अभिभूत हैं। जीशान ने कहा, ''मैं फिल्म जोरम में शहर के एक पुलिसकर्मी रत्नाकर का किरदार निभा रहा हूं। वह अपने सहकर्मियों के बीच भी संपन्न नहीं है और सामाजिक स्तर पर सबसे निचले पायदान पर है। शहर में पले-बढ़े व्यक्ति के रूप में, इस फिल्म पर काम करते हुए मैं पहली बार जंगलों और लौह अयस्क खदानों में गया। इससे मुझे एहसास हुआ कि मैं रत्नाकर से कितना जुड़ सकता हूं और यह आपको इस बात की सराहना करने के लिए प्रेरित करता है कि जीवन ने आपको क्या दिया है। इसलिए मैंने इस फिल्म से बहुत कुछ सीखा है और मुझे वाकई उम्मीद है कि हर कोई भी इससे कुछ सीखेगा।

देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, लिखित और तैयार की गई फिल्म जोरम को शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और देवाशीष मखीजा द्वारा निर्मित किया गया है । फिल्म जोरम 08 दिसंबर को रिलीज होगी।

Durban Film Festival : फिल्म जोरम के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित हुये मनोज वाजपेयी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को साउथ अफ्रीका के 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जोरम के लिये बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मनोज वाजपेयी को फिल्म जोरम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। साथ ही फिल्म जोरम को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए पीयूष पुती को ये सम्मान दिया गया है। फिल्म के निर्देशक देवाशीष माखीजा हैं। यह फिल्म डरबन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय  फिल्म बन गई है। मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फिल्म जोरम की टीम को बधाई दी है।

फिल्म जोरम में जीशान अय्यूब ,तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म जोरम को जी स्टूडियोज और माखीजा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

साइलेंस 2 को लेकर उत्साहित हैं मनोज बाजपेयी
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म साइलेंस 2 को लेकर उत्साहित हैं। मनोज वाजपेयी साइलेंस के दूसरे पार्ट में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी एक बार फिर एसीपी अविनाश की भूमिका में नजर आयेगे। फिल्म साइलेंस 2 को लेकर मनोज वाजपेयी ने कहा, मैं दर्शकों के लिए साइलेंस का दूसरा पार्ट लाने के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं। इस भूमिका के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली, वह वास्तव में जबरदस्त है और यह मुझे इस नए प्रोजेक्ट में भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करती है।

मनोज वाजपेयी ने कहा, एसीपी अविनाश की यात्रा यादगार यात्रा रही है। मैं जी5, जी स्टूडियोज और निर्देशक अबान देवहंस के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को जारी रखने के लिए बेहद आभारी हूं। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस रोमांचक नई फिल्म का आनंद लेंगे, क्योंकि यह रहस्य की दुनिया में ले जाती है।