2 death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजब संयोग : बुजुर्ग दंपति ने एक दिन ली अंतिम सांस, एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार
आकोला। क्षेत्र के समीप स्थित गांव बावरियों का खेड़ा में एक मार्मिक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यहां एक बुजुर्ग दंपति ने जीवन भर साथ निभाने के बाद मृत्यु में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जानकारी के अनुसार करीब 90 वर्षीय हरिराम जाट लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उदयपुर के अस्पताल में उपचार जारी था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पार्थिव देह को गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं।

इसी दौरान उनकी पत्नी रानी बाई, जो स्वयं भी पिछले कई दिनों से बीमार थीं, ने भी अपने प्राण त्याग दिए। पति-पत्नी के इस अटूट संबंध ने पूरे गांव को भावुक कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम देखने को मिलता है, जब जीवनसाथी एक-दूसरे के बिना जी नहीं पाते और मृत्यु में भी साथ हो जाते हैं। गांव में दोनों को पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्मशान घाट पर दोनों की एक ही अर्थी बनाकर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

कर्ज का बोझ और पारिवारिक कलह बनी काल : पिता ने बेटे को गला रेतकर मारा, फिर खुद ने भी किया सुसाइड
भीलवाड़ा/ बड़लियास। जिले के बड़लियास क्षेत्र के बड़ला गांव में शुक्रवार तड़के एक पिता ने घरेलू कलह और कर्ज के तनाव में आकर अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। इस हत्याकांड और आत्महत्या की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक राधेश्याम वैष्णव के भाई भगवान वैष्णव ने शुक्रवार सुबह करीब 4:15 बजे गांव का व्हाट्सएप ग्रुप चेक किया।

ग्रुप में राधेश्याम द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो था, जिसमें वह अपने और बेटे की मौत की बात कर रहा था। अनहोनी की आशंका में जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दीवार फांदकर जब वे भीतर घुसे, तो चारपाई पर वंश (13) का खून से लथपथ शव पड़ा था। बाद में अचेतावस्था में राधेश्याम को महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

परीक्षा देने ननिहाल से आया था मासूम
मृतकवंश कोटड़ी के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। माता-पिता के बीच अनबन के कारण वह अपनी मां के साथ चित्तौड़गढ़ के गटियावली (ननिहाल) में रह रहा था। उसकी परीक्षाएं नजदीक थीं, इसलिए उसका बड़ा भाई उसे 19 फरवरी को पिता के पास छोड़कर गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस पिता के पास वह पढ़ने आया है, वही उसका काल बन जाएगा।

कर्ज का बोझ और पारिवारिक कलह बनी काल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राधेश्याम कर्ज के भारी बोझ तले दबा था। हालांकि परिजनों ने पहले भी उसका कर्ज चुकाया था, लेकिन वह दोबारा कर्ज के जाल में फंस गया। इसके साथ ही पत्नी के साथ चल रहे विवाद ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। घटनास्थल पर साक्ष्य मिले हैं कि राधेश्याम ने पहले साफी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

ससुराल वालों को मिले कड़ी सजा
मृतक राधेश्याम ने मरने से पहले वायरल किये वीडियो में अपनी पत्नी लीला, सास-ससुर, साले और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने रुंधे गले से कहा-मेरे ससुराल के लोगों ने मुझे बहुत ज्यादा परेशान कर दिया है, इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपने पिता और भाई से उन लोगों का कर्ज उतारने की भी मिन्नत की है जिनसे उसने पैसे उधार लिए थे।

एम्बुलेंस की तेज रफ्तार में थम गई दो जिंदगियां : हार्ट पेशेंट की एम्बुलेंस पलटी, दो भाइयों की मौत
जयपुर। दिल की बीमारी से जूझ रहे 57 वर्षीय सिराजुद्दीन को बचाने की आखिरी उम्मीद एम्बुलेंस थी, लेकिन वही एम्बुलेंस मौत का सबब बन गई। तेज रफ्तार में चल रही एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार्डियक मरीज सिराजुद्दीन और उनके भाई अब्दुल फिरोज (52) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें मृतकों का छोटा भाई आमीन चौहान (42) भी शामिल है। यह हादसा 27 जनवरी की शाम करीब 7 बजे हुआ। झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी निवासी सिराजुद्दीन को हार्ट की गंभीर समस्या के कारण चौमूं स्थित बराला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने उन्हें जयपुर के मानसरोवर स्थित निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी। एम्बुलेंस में मरीज के साथ उनके चार भाई, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ सवार थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी से पीछे-पीछे आ रहे थे, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण वे अलग हो गए।

परिवार के सदस्य आमीन चौहान ने बताया कि एम्बुलेंस तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के दौरान सिराजुद्दीन का ऑक्सीजन मास्क हट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अब्दुल फिरोज आगे बैठे थे, जो गिरकर सड़क पर लटक गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी भी जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर कोई तत्काल मेडिकल सहायता नहीं मिली। यदि समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट मिलता और मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद सिराजुद्दीन की जान बच सकती थी। उन्होंने निजी अस्पताल पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। कहा गया कि चिरंजीवी योजना की लिमिट खत्म होने का हवाला देकर अस्पताल ने शिफ्ट करने को कहा, डॉक्टर टीम भेजने के नाम पर 3500 रुपये लिए, लेकिन एम्बुलेंस में पर्याप्त मेडिकल सपोर्ट नहीं था। परिवार ने यह भी आशंका जताई कि ड्राइवर ने शराब पी रखी हो सकती है, जिसके कारण तेज रफ्तार में हादसा हुआ। दोनों मृतक परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। सिराजुद्दीन के परिवार में पांच बेटियां और एक छोटा बेटा है, जबकि अब्दुल फिरोज के पांच बेटियां और दो बेटे हैं। फिरोज कसाइयों को बकरे सप्लाई करने का काम करते थे। एक्सीडेंट थाना वेस्ट के जांच अधिकारी रघुनंदन शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस में कुल सात लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण वाहन पलट गया। ड्राइवर प्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर एम्बुलेंस सेवाओं में सुरक्षा और मेडिकल सपोर्ट की कमी पर सवाल खड़े कर रही है।

कच्चे घर में आग लगने से दो नाबालिग बहनें जिंदा जलीं : शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 15 बकरियां भी जलकर मरीं
सवाई माधोपुर। जिले के मलारना डूंगर क्षेत्र के पीपलवाड़ा गांव में मंगलवार देर रात एक कच्चे मकान में लगी भीषण आग दो नाबालिग बहनें जिंदा जल गइंर्ं। हादसा इतना भयावह था कि आग की तेज लपटों से पूरा घर कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया। मृत बच्चियों की पहचान प्रिया 14 वर्ष और पूजा 8 वर्ष पुत्री रमेश नायक के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों बहनें घर में अकेली थीं, माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगापुर सिटी गए थे। आग लगते ही बच्चियां मदद के लिए चिल्लाने लगीं, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। घर के बाहर सो रहे दादा-दादी जब तक जागे, तबतक सब कुछ स्वाह हो गया। घर में बंधी 15 बकरियां भी जलकर मर गईं। मलारना डूंगर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आग छप्परपोश मकान में लगी, जिससे आग तेजी से फैली। आग लगने का कारण प्रथम दृट्या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

बच्चियों के पैर और जीभ तक पिघल गए :  ग्रामीणोंं ने मशक्कत कर आग से निकाल कर दोनों बहनों को मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर अमन ने बताया कि दोनों बच्चियां 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थीं। आग की गर्मी से उनके पैर और जीभ तक पिघल गए।

चलती ट्रेन से गिरीं बिजनेसमैन की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी : 4 दिन बाद ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिले शव, आंध्र प्रदेश से राजस्थान आ रहा था परिवार
जालोर। जालोर के रामसीन क्षेत्र के बासड़ा-धनजी गांव का एक परिवार ट्रेन से 22 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजस्थान आ रहे थे। इस दौरान चलती ट्रेन से गिरने से जालोर के बिजनेसमैन की 5 माह की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी की मौत हो गई। बिजनेसमैन आंध्र प्रदेश में मोबाइल एसेसरीज का व्यापार करते हैं। हादसा कर्नाटक के रायचूर जिले से करीब 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर स्टेशन के बीच हुआ। मां-बेटी के शव गुरुवार (13 नवंबर) की शाम को रायचूर जिले में ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिले। पोस्टमॉर्टम के बाद शव एम्बुलेंस से जालोर के लिए भेजे गए हैं।

9 नवंबर को आंध्र प्रदेश से रवाना हुआ परिवार: जालोर के रामसीन थाना इलाके के बासड़ा-धनजी गांव निवासी मांगीलाल देवासी (35) पत्नी पुष्पा देवी (32), बेटी रवीना (5) और बेटे धर्मेंद्र (9) के साथ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से जालोर आ रहे थे। वे 9 नवंबर को रात 8:30 बजे अनंतपुर से अहमदाबाद तक चलने वाली ट्रेन (गाड़ी संख्या 22690) से रवाना हुए थे। रात करीब 10 बजे खाना खाकर पूरा परिवार सीटों पर सो गया। करीब 11:30 बजे ट्रेन कर्नाटक के रायचूर जिले से 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर के बीच चल रही थी। इस दौरान रात 11:30 से 12 बजे के बीच बेटी रवीना को बाथरूम के लिए पुष्पा देवी साथ लेकर गईं। बाथरूम के बाहर नल पर हाथ धोते समय फर्श पर पानी के कारण रवीना का पैर फिसल गया। रवीना को बचाने के चक्कर पुष्पा भी फिसल गई। कोच का गेट खुला होने से दोनों ट्रेन से गिर गईं और उनकी मौत हो गई।

रात करीब 12 बजे देखा तो सीट पर नहीं मिली
आधी रात को पति उठा तो नहीं मिली पत्नी और बेटी रात करीब 12 बजे मांगीलाल देवासी ने देखा कि पास की सीट पर पत्नी पुष्पा और बेटी रवीना नहीं थी। उन्होंने पूरे कोच में खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिलीं। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। रायचूर पुलिस ने 10 नवंबर की रात को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। 13 नवंबर को शाम करीब 5 बजे रायचूर जिले के पहाड़ी इलाके में पटरी के पास झाड़ियों में दोनों के शव मिले। पहाड़ी इलाका होने से पटरी के एक और करीब 200 मीटर तक की खाई है, जहां शव मिले। शवों को रायचूर हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया गया। शुक्रवार (14 नवंबर) सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव एम्बुलेंस से जालोर भेजे गए हैं।

घर में सो रहे 2 चचेरे भाई जिंदा जले :तीसरा गंभीर हालत में जोधपुर रेफर, शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
बाड़मेर। बाड़मेर ग्रामीण पुलिस थानान्तर्गत जस्तानियों की ढाणी भाड़खा में एक कमरे में सो रहे 2 चचेरे भाई जिंदा जल गए, जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जोधपुर रेफर किया गया है। तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। भाड़खा सरपंच ने बताया, भाड़खा जस्तानियों की ढाणी के रहने वाले देवीलाल रात को अपने भाई शंकरराम के घर पर गए हुए थे। शंकराराम का घर देवीलाल के घर से करीब 100 मीटर दूर है।
रात को देवीलाल ने वहीं खाना खाया और सो गए। उनके साथ बेटा जसाराम भी था। जसाराम अपने चचेरे भाई अरुण पुत्र शंकराराम, राजूराम पुत्र पुरखाराम के साथ अलग कमरे में सो गया था। जानकारी अनुसार रविवार अल सुबह शोर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे एक ही कमरे में सो रहे 2 चचेरे भाई जिंदा जल गए, जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे जोधपुर रेफर किया।

दमकल ने पाया काबू
रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक कमरे में आग लग गई और कुछ ही देर में आग फैल गई। आग की लपटें देख परिवार के सदस्य और ग्रामीण भागते हुए आए। पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। केयर्न कंपनी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक अरुण और राजूराम जिंदा जल गए थे। वहीं जसराज गंभीर रूप से झुलस गया था। आग पर काबू पाने के बाद जसराज को बाहर निकाल बाड़मेर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण जोधपुर रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है, कि देवीलाल की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। मृतकों में शामिल अरुण मुंबई में प्लास्टिक कप बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। दीपावली पर गांव आया हुआ था। राजूराम 7वीं कक्षा में पढ़ता था।

हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करंट से दो युवकों की मौत : उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र की घटना, नहीं हुई मृतकों की पहचान
गोगुंदा। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पानेर गांव में 33 केवी बिजली लाइन चोरी करते समय करंट से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों के शव खेत में कुछ ही दूरी पर पड़े मिले, वहीं पर बिजली तार भी टूटा पड़ा मिला है। सायरा थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार बीती रात करीब 2 बजे अचानक सायरा थाना क्षेत्र के पानेर गांव इलाके की लाइट गुल हो गई थी, सुबह 9 बजे तक जब बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो लोगों ने सूचना बिजली निगम को दी। इस पर निगम के कर्मचारी 33 केवी लाइन में फाल्ट ढूंढने निकले, तब हादसे का पता चला। पुलिस ने बताया कि फॉल्ट ढूंढने निकलेकर्मचारियों को खेत में बिजली लाइन के तार टूटे पड़े मिले साथ ही वहां दो युवकों के शव भी पड़े थे।

शव बुरी तरह झुलसे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों के शवों को सायरा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। दोनों ही व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों का हुलिया सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में दोनों मृतक हाई टेंशन लाइन के तार चोरी करने आए थे। दोनों के आसपास तार काटने के औजार और अन्य साधन बरामद हुए है। पुलिस ने आशंका जताई कि मृतकों के साथ इनके अन्य साथियों के भी शामिल होने का अंदेशा है।

कार सवार छोटे भाई के सगाई कार्यक्रम में डीकावा से जा रहे थे डाकीपुरा : बस-कार भिडे़, दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, 22 घायल
मौलासर। मौलासर बाइपास पर शुक्रवार प्रात: एक निजी बस और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कस्बे के बाईपास पर मौलासर से डीडवाना की ओर आ रही निजी बस की कार से टक्कर हो गई। कार डीकावा गांव से धनकोली की तरफ जा रही थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से पिचक गई और उसमें बैठे सवार कार में ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर मौलासर अस्पताल पहुंचाया। जहां अलखपुरा निवासी चंदा देवी (28) पत्नी सहीराम बावरी और दीनाराम (55) पुत्र सुखाराम जाट को मृत घोषित कर दिया। घायलों को डीडवाना, कुचामन और जयपुर रेफर किया। पुलिस में मिली जानकारी के अनुसार कार सवार अपने छोटे भाई की सगाई कार्यक्रम में डीकावा से डाकीपुरा जा रहे थे।

घायलों में इनकी हुई पहचान
हादसे में तारपुरा निवासी चंदन (19) पुत्र चुनीलाल, झाड़ोद निवासी शमशाद (45) पुत्र अली खां, मंडावरा प्रतापराम (25) पुत्र भवराराम, अजमेर निवासी राकेश (35) पुत्र गणपतराम, कुचामन निवासी शिवकरण (72) पुत्र घीसाराम, निमोद रहीसा बानो (30) पत्नी अयूब खान, ढिगाल निवासी पूजा (24) पुत्री भूराराम, कांसेड़ा निवासी गोकुल (60) पुत्र सुमेर सिंह, बावड़ी बलकेश (39) पत्नी रशीद खान, बेड़वा निवासी कैलाश (48) पुत्र सांवताराम, अजमेर महबूब खान (43) पुत्र मेहताब खान, धनकोली निवासी यासीन (30) पत्नी आदिल खा, धनकोली कासिब (19) पुत्र अल्ताफ खा, धनकोली निवासी साजिदा (20) पुत्री अल्ताफ खा, सुदरासन निवासी इस्लाम (40) पुत्र अमजद खा, बीदासर निवासी सोनू कंवर बीदासर (20) घायल हुए। वहीं गंभीर रूप से घायल डीकावा निवासी राजवीर (9) पुत्र कानाराम, जीवणराम (50) पुत्र खुमानाराम, निवासी लक्ष्मी (14) पुत्री रामकिशन खीचड़, रोहित (11) पुत्र रामकिशन, मानाराम पुत्र रतनाराम (35) और नावां निवासी महेंद्र (50) पुत्र खेमाराम को हायर सेन्टर रेफर किया।

जयपुर में आधी रात को अचानक ढही चार मंजिला हवेली, पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल
जयपुर। बारिश की रात ने जयपुर के एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। आधी रात को अचानक ढही चार मंजिला हवेली मलबे का ढेर बन गई। चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच सात लोग दब गए। घंटों चले रेस्क्यू के बाद सबको बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन किस्मत इतनी बेरहम थी कि पिता प्रभात और उनकी मासूम बेटी पीहू को बचाया नहीं जा सका। मलबे से निकले पीहू के शव को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ यह हादसा सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे का है। हादसे में प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौत हो गई। प्रभात की पत्नी सुनीता (25) घायल है, जिसे सुबह रेस्क्यू के दौरान मलबे से बाहर निकाला गया और SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हवेली के मलबे में दबे वासुदेव (34), उनकी पत्नी सुकन्या (23) और उनके बेटों सोनू (4) व ऋषि (6) को SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने रात में ही बाहर निकाल लिया था। सभी घायलों का इलाज SMS अस्पताल में चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 7 बजे तक जारी रहा।

बारिश और जर्जर हवेली बना हादसे का कारण
स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुक्रवार से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने हवेली की दीवारों और नींव को कमजोर कर दिया। हवेली पुराने चूने से बनी थी और काफी समय से जर्जर अवस्था में खड़ी थी। हादसे के समय बिल्डिंग में करीब 20 से ज्यादा लोग रह रहे थे, जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। पूरी रात सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी रहीं।

आसपास के मकान भी खतरे में
स्थानीय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से खाली करा लिया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पांच से ज्यादा मकान जर्जर अवस्था में हैं। ऐसे में यदि भविष्य में बारिश तेज हुई तो किसी और इमारत में भी इसी तरह का बड़ा हादसा हो सकता है।

लाखेरी में दो ट्रक भिड़े : तीन लोगों की मौत, 2 घायल, मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला
लाखेरी। कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर लाखेरी थाना क्षेत्र के देवनगर में रेलवे स्टेशन तिराहे के निकट शनिवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार झालावाड़ से प्याज लेकर आ रहा ट्रक दिल्ली जा रहा था, वहीं दूसरा ट्रक दिल्ली से एमपी की ओर जा रहा था। मेज नदी की पुलिया से पहले दोनों ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में राकेश राठौर (40) पुत्र प्रह्लाद राठौर निवासी डाबली कलां जिला झालावाड़, राजेश (36) पुत्र देवकरण निवासी चौथ का बरवाड़ा, कैलाश (42) पुत्र हीरालाल निवासी चौथ का बरवाड़ा की मौत हो गई। थाना अधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि हादसे में शोभाराम और योगेश माली गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में दोनों ट्रकों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों और मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

दो ने मौके पर तोड़ दिया दम
पुलिस  के अनुसार प्याज से भरे ट्रक में 4 लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, एक को गंभीर अवस्था में लाखेरी से कोटा रैफर किया गया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल का उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं दूसरे ट्रक जिसमें पशु आहार भरा था, का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे भी रेफर कर दिया गया है।

बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार वृद्ध पति-पत्नी को कुचला : आक्रोशित ग्रामीणों का शव उठाने से इनकार
बड़ायली। क्षेत्र में चल रहे बजरी के अवैध दोहन ने बाइक सवार वृद्ध दंपती की जान ले ली। कस्बे के बड़ायली- मेड़ता रास्ते पर मंगलवार सुबह बजरी ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रही बाइक को अचानक सामने देखकर चालक संतुलन नहीं संभाल सका। जब तक ब्रेक लगाया गया, तब तक देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान भंवर सिंह परिहार व उनकी पत्नी पुष्पा कंवर, निवासी भैंसड़ा कलां के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पादुकलां थाना पुलिस ने शवों को मेड़ता चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शव उठाने से इनकार कर दिया और सड़क पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ायली सरपंच ठाकुर अभय सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार व तहसीलदार सहित टीम घटना स्थल पर पहुंचे व गुस्साए लोगो को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे दिलवाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया है।

एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, महिला की तबीयत खराब होने पर राजगढ़ से बीकानेर लेकर जा रहे थे परिजन
चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में राजू की ढाणी के पास एंबुलेंस और ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन जने गंभीर घायल हो गये। घायलों को गौसेवक विकी की टीम ने निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वेंटीलेटर की एंबुलेंस से जयपुर रैफर किया गया। अस्पताल में राजगढ़ निवासी आनंद ने बताया कि राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ बबली पत्नी जगदीश कुमार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर लेकर जा रहे थे।

एंबुलेंस में उसका भाई शिव कुमार, रतनलाल और सुमन थे। एंबुलेंस को खारिया हाल राजगढ़ निवासी 35 वर्षीय राजेश गोदारा चला रहा था। राजगढ़ से बीकानेर लेकर जाते समय रास्ते में राजू की ढाणी से चूरू की तरफ सामने से आ रहे ट्रक से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गयी। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा व सीमा देवी को राजगढ़ ले जाया गया। वहीं दूधवाखारा के गोसेवक विकी ने अपनी टीम के साथ तीन घायल 32 वर्षीय रतनलाल, 30 वर्षीय सुमन देवी व 45 वर्षीय शिव कुमार को चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गयी।

वहीं हादसे में गंभीर घायल रतनलाल व सुमन को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर किया गया। दूसरी ओर राजगढ में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल भींवाराम इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।