shooting championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

23वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप, पैरा निशानेबाज गौतम ने जीते 3 पदक
जयपुर। गौतम पारीक ने राजस्थान राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में गुलाबी नगर में सम्पन्न 23वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के पैरा वर्ग में 2 स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। जयपुर के 15 वर्षीय गौतम पारीक ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा की जूनियर और यूथ वर्ग की एसएच-1 कैटेगरी के स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही उसने 50 मीटर फ्री पिस्टल सीनियर एसएच-1 कैटेगरी में व्यक्तिगत कांस्य पदक भी जीता।

गौतम वर्तमान में गुरुत्वा स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी सनसिटी में कोच सुरेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे है। गौतम ने हाल ही में पुणे में सम्पन्न प्रथम नेशनल ओपन पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते थे।

23वीं राजस्थान स्टेट ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप, विनय प्रताप-आनंदी ने जीते 2-2 गोल्ड
जयपुर। विनय प्रताप सिंह और आनन्दी सिंह ने जगतपुरा शूटिंग रेंज पर 23वीं राजस्थान स्टेट ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप की डबल ट्रैप स्पर्धा में दो-दो गोल्ड जीत कर अपना परचम लहराया। दोनों ने सीनियर और जूनियर वर्ग की डबल ट्रैप स्पधार्ओं में गोल्ड पर निशाना साधा। सीनियर पुरुष वर्ग में अली अमन इलाही ने सिल्वर और हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया। जूनियर पुरुष वर्ग में उवैस नसीम और मोहम्मद हातिम खान ने क्रमश: सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल किए। सीनियर महिला वर्ग में आनन्दी ने गोल्ड, मानवी सोनी ने सिल्वर और अनुष्का सिंह भाटी ने ब्रांज तथा जूनियर महिला वर्ग में आनन्दी ने गोल्ड, महिका कितावत ने सिल्वर और लालेनथिका राणावत ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया।

सीनियर मास्टर वर्ग में अमृत सिंह भाटी ने गोल्ड जीता, जबकि मास्टर वर्ग में सिद्धार्थ सिंह नाथावत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यूथ बॉयज वर्ग में बालादित्य प्रताप सिंह नरूका ने गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि मोहम्मद अली कमल इस्लाम और सूर्यदेव सिंह राठौड़ ने क्रमश: सिल्वर और ब्रांज मेडल जीते। यूथ गर्ल्स वर्ग में लालेनथिका राणावत ने गोल्ड, मिस्बाह सुल्ताना ने सिल्वर और खादिजा रब्बानी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

राजस्थान के निशानेबाजों ने 7 स्वर्ण सहित जीते 9 पदक
जयपुर। दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रही 65वीं शॉटगन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप और त्रिवेन्द्रम में चल रही राइफल इवेंट में मंगलवार का दिन राजस्थान के निशानेबाजों के लिए स्वर्णिम रहा। राजस्थान ने आज 7 स्वर्ण समेत कुल नौ पदक अपने नाम किए। इनमें छह स्वर्ण पदक व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते। राजस्थान शूटिंग एसोसिएशन के सचिव शशांक कोरानी के अनुसार दिल्ली में ट्रेप स्पर्धा में राजस्थान के स्टार शूटर विवान कपूर ने दोहरी स्वर्णिम कामयाबी हासिल की। विवान कपूर ने ट्रेप सीनियर वर्ग में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता, जबकि टीम स्पर्धा में विवान, मानवादित्य सिंह राठौड़ और अमन इलाही की राजस्थान टीम ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। ट्रेप जूनियर वर्ग में विवान, विनय प्रताप और मीम अफजल की तिकड़ी ने कांस्य पदक जीता। ट्रेप जूनियर महिला वर्ग में राजस्थान की मानवी सोनी ने रजत पदक जीता, जबकि ट्रेप सीनियर मास्टर्स वर्ग में स्नेहलता राजावत ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

ओलंपियन दिव्यांश ने जीता गोल्ड

त्रिवेन्द्रम (केरल) में चल रही राइफल इवेंट में मंगलवार को राजस्थान के ओलंपियन निशानेबाज दिव्यांश सिंह पवार ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा के सीनियर वर्ग का स्वर्ण भी राजस्थान के भानुप्रताप सिंह चौधरी ने हासिल किया। राजस्थान के निशानेबाजों ने जूनियर सिविलियन कैटेगरी और यूथ कैटेगरी में भी स्वर्णिम सफलता हासिल की।