rajyvardhan rathore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुष्कर्म के आंकड़ों पर प्रदेश को गुमराह करना बंद करें सीएम: राज्यवर्धन सिंह
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मुख्यमंत्री पर अपराध और दुष्कर्म के झूंठे आंकड़े प्रस्तुत कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि करौली, भीलवाड़ा, उदयपुर, बीकानेर सहित ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां दुष्कर्म, हत्या और फायरिंग की घटनाएं ना हो रही हों। मुख्यमंत्री की घोषणाएं जब बदनाम होने लगी तो वे गारंटी देने लगते हैं। प्रदेश में 200 मुख्यमंत्री बनाकर सीएम गहलोत ने खुद को अपनी जिम्मेदारियों से दूर कर लिया है। प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रेसवार्ता में राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी बजट भाषण गलत पढ़ जाते हैं, कभी प्रदेश की दुष्कर्म घटनाओं के आंकड़ों के नाम पर किसी अन्य राज्य के आंकडेÞ प्रस्तुत करते हैं। प्रदेश में 6 वर्ष से कम उम्र की 18 बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 06 से 12 वर्ष की 64 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 12 वर्ष से 16 साल तक की 442 बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और अन्य पांच हजार के करीब महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं शामिल हैं। एनसीआरबी ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें स्पष्ट है कि राजस्थान में दुष्कर्म के मामले 6 हजार से ज्यादा, यूपी में महज 2800 और मध्यप्रदेश में 2900 के करीब दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश की जनता अलगाववादी और अपराध का समर्थन करने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

सरकार के घोटालों से देश भर की कांग्रेस चल रही, राहुल की रीलॉन्चिंग में 500 करोड़ हो रहे खर्च : राज्यवर्धन
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के घोटालों से आने वाले पैसे से देशभर में कांग्रेस को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार आने के बाद हर क्षेत्र में माफिया पनपे, गहलोत सरकार ने उनका संरक्षण किया। राजस्थान के हर क्षेत्र में घोटाले हुए और राजस्थान सरकार की उपलब्धि कुशासन और भ्रष्टाचार ही रहे, और इस घोटाले से जो पैसा आ रहा है, उससे देश भर की कांग्रेस चलाई जा रही है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा से रीलॉन्चिंग की जा रही है। इस यात्रा पर 500 करोड रुपए खर्च हो रहे हैं। सीकर में जिस तरह से गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, उसी तरह की वर्चस्व की लड़ाई राजस्थान की सरकार में भी पिछले 4 साल से चल रही है। लड़ाई चल रही है, कि किसके पास ज्यादा विधायक हैं और कांग्रेस को कौन ज्यादा पैसा दे सकता है। घोटाला ही कांग्रेस का चरित्र है। राजस्थान में इंदिरा रसोई घोटाला ,पेपर लीक घोटाला, खान घोटाला जगजाहिर है। सीकर के गैंगवार में एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई और राहुल गांधी सहित राजस्थान सरकार डांस कर रहे हैं। क्या इस दुखद घटना को देखकर यह सब हो रहा है क्या?

उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर दबाव डालकर सरकार उनसे गलत काम करवा रही है। लेकिन वह ध्यान रखें भाजपा की सरकार आते ही इसकी जांच होगी। अधिकारी दबाव में काम ना करें। अन्यथा कार्रवाई उन पर ही होगी। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में जय सियाराम के नारे लगाए जाने को लेकर राज्यवर्धन ने कहा कि धर्म रक्षा के लिए पहले से ही भाजपा है। कांग्रेस तो एक फेक पार्टी है, धर्म की रक्षा का कॉपीराइट तो हमारे पास है। कांग्रेस तो पायरेटेड कॉपी चला रही है।