indo nepal border - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 31.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, फतेहपुर में मचा हड़कंप
सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अलग-अलग कार्रवाई में 31.5 लीटर नेपाली शराब, दो किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सुरक्षा के दृष्टिगत 16 सितंबर को सीमा चौकी फतेहपुर एवं सतना के बलकर्मियों ने गश्ती अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि पहली कार्रवाई में सीमा चौकी फतेहपुर की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा स्तंभ संख्या 203/03 के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को बोरी लेकर आते देखा गया। संदेह के आधार पर उसे रोककर बोरी की तलाशी ली गयी, जिसमें 31.5 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फतेहपुर निवासी महेश मुखिया के रूप में हुई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बरामद शराब और गिरफ्तार व्यक्ति को उत्पाद विभाग, सिमराही को सौंप दिया गया।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 48 घण्टे पहले सील होगी नेपाल सीमा
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती परिक्षेत्र मे नगर निकाय चुनाव में 11 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से 48 घण्टे पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया जायेगा।

आधिकारिक सूत्रो ने मंगलवार को बताया कि बस्ती परिक्षेत्र के तीनो जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे नगर निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से समपन्न कराने के लिए निरन्तर तैयारी की जा रही है। आर्दश आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सिद्वार्थनगर जिला पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से सटा हुआ है। बस्ती परिक्षेत्र मे नगर निकाय चुनाव मे सभी पदो के लिए मतदान की प्रक्रिया 11 मई को करायी जायेगी। चुनाव मे कोई व्यवधान न उत्पन्न हो इसके लिए नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों मे चैकसी बढ़ा दी गयी है और मतदान के 48 घण्टे पूर्व सीमा सील कर दी जायेगी। आवश्यक कार्यो को छोड़ कर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा।

कई जगहों पर बैरियर भी लगाये जायेगे। नेपाल से सटे हुए गांवो मे कड़ी निगरानी करायी जा रही है तथा संदिग्धो को चिन्हित करके उनके विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही शुरू किया गया है। जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। नगर निकाय क्षेत्रो मे सुरक्षा कर्मियो द्वारा निरन्तर भ्रमण किया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से समपन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारियो को निर्देश प्रदान किया गया है नगर निकाय क्षेत्र मे जितने भी लाइसेन्सी शस्त्र धारक है उन्हे सूचना देकर थानो पर शस्त्र जमा कराया जा रहा है। समाज मे भय और आतंक पैदा करने वाले लोगो के विरूद्व निरन्तर कार्यवाही जारी है।

सिद्वार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने बताया है कि सिद्वार्थनगर जनपद नेपाल से सटा हुआ है बढऩी नगर पंचायत सीमा पर स्थित है। जहां पर सुरक्षा के लिए सर्तकता बरती जा रही है। चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से समपन्न कराने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी करायी जायेगी इसके लिए अलग से टीम बनायी गयी है। वर्तमान समय मे पूरे जनपद मे शांति का माहौल कायम है। अवैध शराब के विरूद्व निरन्तर कार्यवाही किया जा रहा है।

भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, बुलायी दोनों देशों की समन्वय समिति की बैठक
नैनीताल। भारत और नेपाल सीमा पर तनाव के बीच पहली बार भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक आहूत की गयी है। माना जा रहा है कि भारत की ओर से नेपाल के समक्ष जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा जायेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार सीमांत पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला में स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से भारतीय क्षेत्र में इन दिनों काली नदी पर तटबंध का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विगत 4 नवम्बर को जब तटबंध का निर्माण कार्य किया जा रहा था तो नेपाल के कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव की घटना में जेसीबी मशीन चालक घायल हो गया।

इस हरकत के बाद धारचूला के लोगों में तनाव फैल गया। यही नहीं  इस घटना के बाद नेपाली लोग धारचूला से सटे पुल के पार नेपाल में एकत्र हो गये। इस दौरान कुछ देर के लिये पुल पर दोनों देशों के बीच आवाजाही बाधित हो गयी। इसी बीच नेपाली पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कुछ भारतीय भी घायल हो गये। इस घटना ने आग में घी का काम किया और धारचूला के व्यापारी आगे आ गये। धारचूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र थापा की अगुवाई में भारतीय व्यापारियों ने धारचूला पुल को कुछ देर के लिये बंद कर दिया। व्यापारियों ने लाठीचार्ज की घटना का विरोध करते हुए तीन दिन के अदंर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में धारचूला के उपजिलाधिकारी दिवेश शशानी को इस घटना के विरोध में ज्ञापन भी सौंपा है और तीन दिन की मोहलत दी है। व्यापारियों ने धारचूला पुल बंद करने की चेतावनी दी है। इसी को देखते हुए पिथौरागढ़ प्रशासन हरकत में आया और भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में नेपाल के दारचूला के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक धारचूला के लोक निर्माण विश्राम गृह में कल 12 बजे से आयोजित होगी। माना जा रहा है कि भारतीय अधिकारियों की ओर सीमा पर बार बार होने वाली घटनाओं के मामले को नेपाल के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया जायेगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जायेगी।