shivpal singh yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

UP Assembly Session News: CM योगी बोले- शिवपाल के साथ अन्याय हुआ, 2024 में फिर से बनेगी डबल इंजन की सरकार
लखनऊ। यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के साथ अन्याय हुआ है। अभी भी समय है कि वे अपना रास्ता सोच लें।

इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में मंहगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा था। अखिलेश यादव ने आलू, मंडी, अंडे की मार्केट, दूध के बंद पड़े प्लांट को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला था।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने कल सदन में मोबाइल ऑन किया तो अचानक खबर दिखी कि मेरठ में बेडरूम में घुसकर एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। सरकार कानून व्यवस्था का हवाला देती हैं। उन्होंने कहा कि आखिर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले कर क्या रहे हैं।

सीएम योगी ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। जन्म से चांदी की चम्मच में खाने के आदी लोग गरीब की पीड़ा को क्या समझेंगे। ऐसे लोग पिछड़ों के दर्द को क्या समझेंगे। योगी ने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि चरण सिंह कहते थे कि देश की प्रगति का रास्ता खेत, खलियान और गलियों से होकर जाता है। अगर समाजवादी पार्टी ने इस बात को ध्यान में रखा होता तो सपा के कार्यकाल में किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या ना की होती।

सपा नेतृत्व करेगा अब्बास अंसारी के बारे में फैसला: शिवपाल सिंह यादव
बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक अब्बास अंसारी को दल में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व पर टालते हुए कहा है कि अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी।

यादव ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को सपा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि ''अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी  मगर इस फैसला भी राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा ''योगी और भारतीय जनता पार्टी के लोगों से क्या उम्मीद करेंगे। जब मामला न्यायालय में है और हम कहें कि ये मस्जिद है तो क्या मान लेंगे। जब बाबरी मस्जिद मामले में न्यायालय का फैसला आया तो न्यायालय के आदेश को हम सब लोगों ने स्वीकार किया है। उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था।"

उन्होंने कहा ''भारतीय जनता पार्टी के लोग कोर्ट, संविधान, लोकतंत्र को मानते नहीं, न्यायालय का इंतजार कर नहीं सकते। भाजपा के लोग लोकतंत्र व संविधान विरोधी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है।"

ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजभर पहले अपना जहूराबाद सीट बचायें, वो बहुत है। स्वामी प्रसाद मौर्य के धार्मिक स्थलों को लेकर बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वामी ने जो भी बयान दिया है वो उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है, लेकिन हम इस सब धार्मिक मामलों में नहीं जाना चाहते हैं । हम केवल समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने का काम करेंगे ।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में शिवपाल ने सपा संगठन को मजबूत कर 50 सीटें जीताने का दावा किया है। शिवपाल यादव ने कहा '' हम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। पिछली बार मैं पार्टी में था भी नहीं लेकिन इस बार संगठन को और मजबूत करेंगे।"

राम मन्दिर में दर्शन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पहले मंदिर पूरा तो हो जाए फिर जरूर दर्शन करेंगे। आजमगढ़ से चुनाव लडऩे के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा वो मुझे स्वीकार होगा ।

विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में नीतीश, ममता, शरद पवार, राहुल गांधी, सोनिया जैसे की चेहरे हैं और हमारे नेता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से ज्यादा पढ़े लिखे भी हैं। कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करने के सवाल पर कहा कि हमारा इण्डिया गठबंधन है और गठबंधन जो फैसला लेगा हम वो स्वीकार करेंगे।

आखिरकार एक हुये चाचा भतीजा, प्रसपा का सपा में विलय
मैनपुरी। देश के प्रतिष्ठित राजनीतिक घरानो में एक 'यादव परिवार' और समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थकों के लिये 8 नवंबर का दिन दोहरी खुशी लेकर आया जब मैनपुरी में 'बहू' डिंपल यादव को मिली बंपर जीत के साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का विलय भतीजे अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली सपा में हो गया।

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने ससुर और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुयी मैनपुरी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार 461 मतों से हराया। डिंपल की इस ऐतिहासिक जीत में उनके चचिया ससुर और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी परिवार की प्रतिष्ठा का सवाल बनी इस सीट पर जीत के लिये जम कर पसीना बहाया। डिंपल को इस उपचुनाव में 6 लाख 18 हजार 120 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्धंदी को 3 लाख 29 हजार 659 मत हासिल हुये।

बाद में शिवपाल ने पत्रकारों से कहा कि अब उनकी पार्टी का विलय सपा में हो चुका है, और कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। उनका लक्ष्य नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के समाजवाद के सपने का साकार करने का है।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिवपाल और अखिलेश के बीच की दूरियों में कमी दिखने लगी थी, जबकि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से पहले अखिलेश और डिंपल चाचा शिवपाल से मिलने उनके घर गये थे। जिसके बाद शिवपाल ने खुले मंच से बहू डिंपल के पक्ष में समाजवादियों की एकता का आवाहन किया था। शिवपाल की परंपरागत विधानसभा सीट जसवंतनगर में डिंपल को एक लाख से अधिक रिकार्ड मत मिले हैं। इसका श्रेय भी शिवपाल की मेहनत को जाता है। अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, कि चाचा शिवपाल को सपा में उचित सम्मान दिया जायेगा और 8 दिसम्बर के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) में उनकी भूमिका तय की जायेगी।