rampur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक और मुसीबत में फंसे आजम खान के बेटे अब्दुल्ला: पासपोर्ट मामले में कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, 50 ​हजार का लगाया जुर्माना
रामपुर। आजम खान के परिवार की मुसिबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को रामपुर कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खान को 7 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने अब्दुल्ला को करीब 50 हजार रूपए का भी जुर्माना लगाया है। बता दें कि दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला केवल अकेले आरोपित है। इससे पहले आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को कोर्ट ने दो पेनकार्ड मामले में सजा सुनाई हैं जिसके बाद वो जेल में बंद है।

बता दें कि, कोर्ट के इस फैसले के कारण अब्दुल्ला आजम खान के राजनीतिक करियर पर ओर बढ़ा ग्रहण लग गया है, क्यों कि इससे पहले अब्दुल्ला आजम खान जन्म प्रमाण पत्र फर्जीवाडे में विधायकी गवां चुके हैं और पद से बर्खास्त भी हो चुके हैं। बता दें कि अब्दुल्ला आजम के लिए ये अब तक की सबसे बड़ी सजा है। समाजवार्दी पार्टी के लिए ये बहुत ही बुरा संदेश है क्योंकि आजम खान और अब्दुल्ला खान को पार्टी का सबसे बड़ा मुस्लिम चेहरा माना जाता है।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, साल 2019 में आकश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम को लेकर सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अब्दुल्ला ने दो अलग अलग जन्मतिथि वाले जन्म प्रमाण पत्र वाले दो अलग अलग पासपोर्ट बनवाए हैं और अपनी गंदी नियत के हिसाब से उनका इस्तेमाल किया है। बता दें कि, एक पासपोर्ट में जन्मतिथि 30 दिसंबर 1990 और दूसरे में 1 जनवरी 1993 दिखाई गई है। इसके बाद शिकायत दर्ज होने के बाद चार्जशीट दाखिल की और मामला विशेष MP-MLA कोर्ट में चला गया।

रामपुर शहर सीट पर पहली बार खिला कमल
रामपुर। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान की परंपरागत विधानसभा सीट रामपुर सदर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार कब्जा कर लिया है। यहां हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के आसिम रजा को 33 हजार 702 वोटों से हरा दिया। सपा प्रत्याशी मतगणना के 21वें चरण तक भाजपा उम्मीदवार से बढ़त बनाये हुये थे, मगर बाद में तस्वीर बदल गयी और मतगणना समाप्त होने तक भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त के आंकड़ें को बढ़ाना जारी रखा और अंतत: पहली बार रामपुर शहर सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया।

भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में 80 हजार 902 वोट मिले वहीं सपा उम्मीदवार को 47 हजार 262 वोटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा के आकाश शर्मा ने जीत का श्रेय रामपुर की जनता विशेषकर मुस्लिम समुदाय को दिया। उन्होने कहा कि देश में रामपुर ऐसा इकलौता नगर है, जहां 70 फीसदी मुस्लिम आबादी निवास करती है। भाजपा को मिली जीत दर्शाती है, कि योगी सरकार के प्रति मुस्लिमों के विश्वास में इजाफा हुआ है। मुस्लिम वर्ग भाजपा राज में खुद को महफूज और सम्मानित महसूस करता है।

मतदाताओं को वोट डालने से रोकने और पुर्नमतदान की सपा की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये उन्होने कहा कि सपा नेताओं का हर बयान पहले से स्क्रिप्टड होता है। इसलिये रामपुर की जनता उन्हे तवज्जो नहीं देती है। रामपुर की जनता विकास चाहती है जो उन्हे भाजपा की सरकार में ही मिल सकता है।