cleaning problems - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मानसून नजदीक... नाले जाम, सफाई व्यवस्था हो रही बेहाल
जयपुर। मानसून की दस्तक से पहले शहर में नालों और जल निकासी व्यवस्थाओं की सफाई को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। शहर के कई क्षेत्रों में नालों की सफाई अधूरी है, जबकि सफाई के दौरान निकाला गया मलवा भी कई दिनों तक सड़कों और नालों के किनारे पड़ा रहने से आमजन परेशान हैं। मानसून से पूर्व नगर निगम को सभी छोटे बड़े नालों की सफाई के साथ ही क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत का काम करना होता है, लेकिन हर वर्ष की भांति इस बार भी देरी से शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई के नाम पर कागजी खानापूर्ति की जा रही है। नालों की सफाई के साथ ही क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर जिला कलक्टर भी निगम प्रशासन को मानसून पूर्व क्षतिग्रस्त नालों की मरम्म्त के साथ ही सफाई के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन निगम प्रशासन की कछुआ चाल आमजन पर भारी पड़ने वाली है।

हालांकि, निगम अधिकारी मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई का दावा तो कर रहे है, लेकिन यह केवल खानापूर्ति ही साबित होगी और शहर फिर से जलमग्न होने की स्थिति में रहने की संभावना रहेगी। कई प्रमुख नालों में गाद और कचरा जमा है, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की आशंका बढ़ गई है। जिन स्थानों पर सफाई की गई है, वहां से निकाला गया मालवा समय पर नहीं उठाया जा रहा, जिससे दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। निगम प्रशासन को मिल रही बार बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी स्थिति को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोगों को डर है कि यदि समय रहते नालों की पूरी सफाई नहीं हुई तो पहली ही तेज बारिश में सड़कें और कॉलोनियां पानी में डूब सकती हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ साथ जनजीवन भी प्रभावित होगा। निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि सभी एक्सईएन से आज की वीसी के माध्यम से वार्ता कर सभी अधिकारियों को 15 जून तक नालों की सफाई एवं मरम्मत का काम पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

द्वारकापुरी में अव्यवस्थाओं को लेकर महिलाएं पहुंचीं हाऊसिंग बोर्ड मुख्यालय
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की प्रताप नगर स्थित द्वारकापुरी आवासीय योजना में सीवर, पेयजल व गंदगी की बढ़ती समस्याओं से परेशान आवंटी महलिाओं ने ज्योति नगर स्थित मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिला हेमा गुप्ता, मेंहदी गुर्जर और पूजा सोनी ने कहा कि आवासीय योजना में मंहगी दरों पर आवासों का आवंटन किया और अलग से सोसायटी चार्ज भी वसूल किया, लेकिन मौके पर जगह जगह गंदगी के ढ़ेर पड़े हैं, लेकिन कोई सफाई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सोसायटी के अंदर जाना तक मुश्किल हो जाता है। योजना में पीने की पानी तक की व्यवस्था नहीं है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, ऐसे में महिलाओं को घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है। सोसायटी की लिफ्ट भी काम नहीं करती और लोगों को सात मंजिला बिल्डिंग में आना जाना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।

कोटा उत्तर वार्ड 11- साढ़े छह हजार की आबादी, मूलभूत सुविधाओं से वंचित
कोटा। शहर के कोटा उत्तर की वार्ड 11 में निवास करने वाले छह हजार से अधिक लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे है। सीवरेज लाइन के लिए खोदी सड़के अभी तक नहीं बनने से वाहनधारी आए दिन चोटिल हो रहे है। वहीं कॉलोनियों में नियमित सफाई नहीं होने नालिया जाम हो रही हैै। सबसे ज्यादा परेशानी महात्मा गांधी कॉलोनी, खारी बावड़ी, सुमन नगर, पार्वतीपुरम, शिवालय विहार ,जीबी विहार, रेल विहार  क्षेत्र हो रही है। यहां नियमित सफाई नहीं होने से नालियां कचरे से अटी पड़ी है। वार्डवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। वार्ड में मलबा, जर्जर सड़कों पर सीवरेज गड्ढे व सार्वजनिक सुलभ शौचालय की सफाई नहीं होने लोग परेशान हो रहे है। वार्डवासियों ने बताया कि  महात्मा गांधी कॉलोनी की अनुमानित ढाई-तीन हजार के करीबन आबादी हैं । यहां जो सबसे मुख्य समस्या यह है कि यहां सुलभ शौचालय नहीं होने से लोगों परेशानी हो रही है। सात माह पूर्व खोदी सीवरेज लाइन के गड्ढे अभी तक नहीं भरे पूरी सड़क टूटी हुई है।

पार्वतीपुरम नहीं हैं सफाईकर्मी
वार्ड 11 में करीब 29 से अधिक कॉलोनियां आती है लेकिन यहां गिनती के 18 सफाई कर्मचारी है। ऐसे में कई कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। प्पार्वतीपुरम में सफाई कर्मचारी नहीं लगा होने से यहां के लोगों अपने स्तर पर सफाई कर्मी लगा रखा जिसका खर्च वार्डवासी सामूहिक रूप से रुपए जमा कर उठा रहे है। पार्षद से कई बार शिकायत की लेकिन पार्षद का कहना  है कि यहां सफाई कर्मी कम होने से नियमित सफाई में परेशानी हो रही है। एक दिन छोड़कर एक दिन एक कॉलोनी की सफाई कराई जा रही है। मोहल्लेवालों ने बताया कि हर घर से सौ रुपए जमा कर सफाई कर्मी लगा रखा उसी से सफाई कराई जा रही है। जबकि निमम को सफाई करानी चाहिए।  पार्वतीपुरम में गुजरने वाली 33 केवी लाइन यहां निवास करने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लाइन से हर समय करंट का खतरा रहता है। 33 केवी लाइन कई घरों के पास से गुजर रही है। ऐसे में लोगों छत पर जाने से भी डर लगता है। कई बार विद्युत निगम को लाइन शिफ्ट करने के लिए लिखित में शिकायत की जा चुकी है उसके बावजूद अभी लाइन नहीं हटाई गई।

तीन घंटे ही आता नल
सुमन नगर में महिलाओं बताया कि इस पेयजल की  सबसे बड़ी समस्या है। जलदाय विभाग की और से तीन घंटे ही पानी की सप्लाई की जाती है। वो भी सुबह 5 बजे से 8 बजे तक वह भी कम दबाव की। सर्दी में जल्दी उठकर पानी भरना पड़ता है। महिलाओं ने कहा की पानी की सप्लाई सुबह शाम कर दी जाए तो राहत मिलेगी। अन्य कॉलोनियों में तो 24 घंटे पानी की सप्लाई होती है। सुमन नगर में ही मात्र तीन घंटे जलापूर्ति होती है। जिससे वार्डवासियों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ना है। लोगों पानी के लिए टैंकर डलाने पड़ते है।

नहीं आते टिपर कचरा रोड पर डालना पड़ता
सुमन नगर में नियमित रूप से टिपर नहीं आने से लोग सड़को और खाली प्लाट में कचरा डालते है जिससे मच्छर पनप रहे है। मुख्य मार्ग पर जगह जगह कचरे के ढेÞरे लगे हुए है। कचरा डिपो से नियमित कचरा नहीं उठता है। सुमन नगर के एक निवासी भुरिया मेघवाल ने बताया कि मेरे चार बच्चे हैं,रहने को एक टीन सैड का मकान हैं न हमारे यहां शौचालय है। पूरा परिवार गरीबी से जुझ रहे है। आज तक किसी ने हमें बीपीएल (चयनित) में नहीं लिया।  सरकारी सुविधा के नाम पर गेंहूं तो जरूर मिलते है बाकी गरीबी रेखा में आने वालो को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए उनसे हम आज तक महरूम हैं। चार बच्चें,बुढे माता-पिता सबका भार मुझ पर है मैं मजदूरी करके सबका पेट भरने को मजबुर हूं। दुसरा मेरे तीन बच्चियां व एक बच्चा है तो यह हमारे मोहल्ले में 12वीं तक जो सरकारी स्कू ल हैं  वहां बच्चों को पढाने लिऐ वहां के प्रधानाचार्य मेरे एक भी बच्चें का प्रवेश नहीं ले रहे कहते हैं यह छह-छह साल के हो गऐ हम इनका एडमिशन नहीं लेगें। अब यह बच्चें यहां स्थित आंगबाड़ी में जाते हैं थोड़ी देर बाद घर आकर मोहल्लें में इधर-उधर भटकते रहते हैं।

महात्मा गांधी कॉलोनी में नहीं है पार्क
महात्मा गांधी कॉलोनी में सुलभ शौचालय नहीं ना ही वार्ड में बच्चों को खेलने के लिए कोई पार्क है। वार्ड में सड़के उखड़ी हुई है। सीवरेज लाइन तो डाल दी लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनी है। वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने से लोगों महंगे मैरिज गार्डन में जाना पड़ता है। लोगों ने वार्ड में सामुदायिक भवन बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे है।
- विक्की सिंह राठौड स्थानीय वार्ड वासी

पार्वतीपुरम वार्ड में एक तो सफाई कर्मी की समस्या है दूसरी  33 केवी लाइन से वार्डवासियों भारी परेशानी हैं इसे यहां से हटवाकर अन्यत्र शिफ्ट करवा दी जाऐ तो हमें परेशानी से निजात मिल जाएगी।
- महावीर प्रसाद, वार्डवासी

सुमन नगर में पेयजल को लेकर भारी समस्या है। नल सवेरे 5 से 8 तक ही आते हैं, इसका समय थोड़ा दिया जाय तो पेयजल को लेकर हमारी दिक्कत दूर हो जाएगी। वार्ड में नियमित सफाई के लिए कर्मचारी लगाए।
- वर्षा प्रजापति, वार्डवासी

वार्ड 11 में 29 कॉलोनियां व साढेÞ छह हजार की आबादी पर मात्र 18 निगम सफाई कर्मी लगा रखे तो ऐसे में साफ-सफाई को लेकर हालात ठीक न होना स्वभाविक हैं। इसको लेकर मैनें निगम में महापौर को कई बार लिखित में दिया हैं मेरे वार्ड में सफाई कर्मी बहुत कम हैं आबादी को देखते हुऐ सफाई कर्मी बढाने की मांग की है।  निगम अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की कमी चल रही है, सफाई कर्मी बढ़ते ही सबसे पहले आपके वार्ड को दिए जाएंगे। वार्ड में सड़क व नाली निर्माण चल रहा है। जल्दी ही वार्डवासियों को गड्ढों से निजात मिल जाएगी।
- रचना शर्मा, पार्षद वार्ड 11 कोटा उतर