commits suicide - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NEET 2017 के टॉपर ने की सुसाइड, कॉलेज हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव
नई दिल्ली। मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए होने वाली एग्जाम नीट 2017 के टॉपर ने आज सुसाइड कर ली। स्टूडेंट का शव कॉलेज हॉस्टल में फंदे से लटका मिला। वर्तमान में स्टूडेंट दिल्ली में स्थित मौलान आजाद मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहा था।

25 वर्षीय नवदीप का शव गेस्ट हाउस में पाया गया। नवदीप के पिता द्वारा बार-बार कॉल पर जवाब नहीं देने के बाद उसके दोस्त से संपर्क करने पर उसने बताया कि उसका रूम लॉक है, जिसके बाद लॉक तोड़कर देखा गया तो नवदीप का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मामला प्रथम दृष्ट्या सुसाइड का बताया जा रहा है, लेकिन पास में से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, बांद्रा स्थित घर से कूदकर दी जान
मुंबई। मशूहर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि घर की छठी मंजिल से कूदकर उन्होने जान दी है।

अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित आवास पर कूदकर जान दी है। बताया जा रहा है कि उनकी लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। मौत का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मौत के बाद अरबाज खान परिवार सहित घटना स्थल पर पहुंचे। मुंबई पुलिस सुसाइड के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

(खबर लगातार अपडेट की जा रही है)

Physicsallah कोचिंग की छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
कोटा। फिजिक्सवाला कोचिंग से ऑन लाइन कोचिंग कर रही एक कोचिंग छात्रा ने शुक्रवार को जयपुर शहर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोंं को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस निरीक्षक राकेश ख्वालिया ने बताया कि द्वारिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-510 में  रहने वाली यति अग्रवाल (18) पुत्री सुनील अग्रवाल ने पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। बालिका के पास एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें माता-पिता से माफी मांगते लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा आपकी उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। जांच में सामने आया है कि छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। उसने एक दिन पहले ही अपना जन्म दिन भी सेलीब्रेट किया था। अनुसंधान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा। पुलिस एक दो दिन में संबंधित पक्ष के बयान दर्ज करेगी।

रात दो बजे तक कर रही थी पढ़ाई
पिता सुनील अग्रवाल ने बताया कि उनकी पुत्री पढ़ने में बहुत होशियार थी। मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा । उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री  फिजिक्सवाला कोचिंग से नीट की ऑन लाइन कोचिंग कर रही थी। गुरुवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद अपने कमरे में पढ़ने चली गई थी। दोनों भाई बहन पढ़ रहे थे। रात करीब दो बजे जब मैने उसे देखा तो पढ़ रही थी और उसे सोने के लिए बोला था। सुबह सवा छह बजे उठा तो पता चला था कि उनकी पुत्री ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी है। अभी तक कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है।

इनका कहना है
फिजिक्सवाला कोचिंग के सेंटर हैड दिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकते हैं। मामला जयपुर का है और ऑनलाइन के लिए हमारी सेंट्रल टीम ही कुछ बता पाएगी। आप को नंबर भेज रहा हूं। लेकिन नंबर नहीं दिए।

Allen Coaching के छात्र ने की आत्महत्या
कोटा। कोटा कोचिंग नगरी में कोचिंग विद्यार्थियों के आत्महत्या करने के बढ़ते मामले थम नहीं रहे हैं। जनवरी से 15 जून के मध्य 14 कोचिंग छात्र अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। महावीर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एलन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। कोचिंग छात्र पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था और 12 वीं कक्षा के साथ-साथ  एलन कोचिंग सेस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था। वह यहां एक पीजी में रहता था। छात्र के दोस्त ने पुलिस को सूचना देकर  आत्महत्या करने संबंधी जानकारी दी।

नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारू ने बताया कि बिहार के चंपारण जिला हाल महावीर नगर तृतीय में रहने वाले एक नाबालिग कोचिंग छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोचिंग छात्र पिछले दो साल से एलन कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था और पीजी में रहता था। कोचिंग छात्र के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हमने एलन के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन और व्हाट्सऐप मैसेज कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

हत्या के आरोपी ने हवालात में की आत्महत्या, चादर से लगाया फंदा
लालसोट। पत्नी से अवैध संबंधों पर भांजे की हत्या के मामले में हिरासत में लिए आरोपी मामा ने पुलिस हवालात में चादर का एक हिस्सा फाड़ कर फंदा बनाया और लोहे की जाली से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने जिला अस्पताल तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  एएसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि मृतक मनोज मीणा (32) को बुधवार को ही गिरफ्तार किया था। मृतक मनोज को अपनी पत्नी से भांजे लोकेश मीणा (27) के साथ अवैध संबंधों को पता चल गया था। इसके बाद उसने अपने साले के साथ मिलकर सात दिन पहले 11 अप्रैल को भांजे की हत्या कर दी और उसका शव नदी क्षेत्र में गाड़ दिया था।

पूछताछ में हत्या करना स्वीकारा था
एएसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि मंगलवार शाम को लालसोट के तलावगांव के रहने वाले कुंजीलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई लोकेश मीणा (27) 11 अप्रैल से लापता है। इस मामले में आरोपी मनोज को लालसोट पुलिस ने बुधवार की सुबह डिटेन कर हवालात में डाल दिया था। उसने भांजे की हत्या करना स्वीकार भी किया था। दौसा एसपी रंजिता शर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज से पूछताछ के बाद उसके भांजे लोकेश का शव बरामद कर लिया गया था। इसके बाद मनोज को लालसोट पुलिस ने बुधवार सुबह डिटेन कर हवालात में बंद कर दिया था। पूछताछ के दौरान उसकी हालत ठीक थी। पुष्टि और जांच के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त हो चुके हैं।

तेलंगाना में स्नातक की छात्रा ने की आत्महत्या
निजामाबाद। तेलंगाना में निजामाबाद जिले के अरमोर कस्बे में स्नातक के अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने छात्रावास में कथित रूप से आत्महत्या की। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रक्षिता नाम की छात्रा कल शाम को कॉलेज से वापस आने के बाद अपने छात्रावास के कमरे के पंखे से लटकर कथित तौर पर अपनी जान दे दी। इससे पहले छात्रावास वार्डन ने मोबाइल फोन पर उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। जिसके बाद, वार्डन ने रक्षिता के कमरे की खिड़कियाँ खोलकर अंदर झांका, तब छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ पाया। वार्डन ने तुरंत लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। रक्षिता को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतका एक निजी कॉलेज में स्नातक की अंतिम वर्ष में थी और वह एक अनुसूचित जाति छात्रावास में रहती थी। उन्होंने बताया कि रक्षिता निजामाबाद जिले के मंडोरा निवासी थी। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मुनीम ने किया सुसाइड, ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप
जयपुर। कानोता थाना इलाके में बुधवार दोपहर को ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले मुनीम ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने आडियो सुसाइड नोट मोबाइल में बनाया, जिसमें कंपनी के मालिक, उसके बेटे पर प्रताड़ित करने व वेतन नहीं देकर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। गुरुवार शाम को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, शहर अध्यक्ष राघव शर्मा समेत अन्य भाजपा नेता मृतक के घर पहुंचे थे। मृतक संजय पाण्डे (49) के बेटे रुद्राक्ष ने मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि संजय पाण्डे अहिंसा नगर पुरानी चुंगी का रहने वाला था। वह दस साल से आगरा रोड स्थित अजंता ट्रांसपोर्ट कम्पनी में मुनीम था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर फंदा लगा लिया। दो घंटे बाद बेटी घर पहुंची तो संजय फंदे से लटका हुआ मिला। पत्नी ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उसने लिखित में दिया कि उसका पति नशे का आदी था, कई दिनों से तनाव में था। उनकी मौत पर किसी पर शक नहीं है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। गुरुवार को मृतक के मोबाइल पर दो सुसाइड आडियो मिलने पर बेटे ने रिपोर्ट दी है।

आडियो सुसाइड नोट में यह बोला
मैं संजय पाण्डे। मेरा घर पुराना खानिया चैक पोस्ट पर है। मैं परेशान हो चुका हूं। मैं शब्बीर सेठ के यहां नौकरी करता था। इन्होंने मेरे साथ इतनी चिटिंग की, जिसके बारे में बता नहीं सकता। पहले मुझे समय से सैलरी देते थे। अभी अतीक का मर्डर होने के चक्कर में मेरी तनख्वाह काट कर बराबर कर दी। मैं परेशान हो गया हूं। मैं इतना कमा लेता था कि कुछ कहने के लिए नहीं है। साढ़े 69 हजार रुपए मेरे इनके ऊपर बाकी निकल रहे हैं, जो देने से मना कर दिया। मैंने रिकॉर्डिंग भी की थी लेकिन हो नहीं पाई। मैं अपने जीवन की लीला समाप्त करता हूं। आगे लिखा मैं समाज से चाहता हूं कि एक बार खड़ा होकर दिखाएं, मेरी पत्नी और बच्चे को पैसे दिलवाएं। शब्बीर सेठ के साथ रफीक खान जैसे इनके साथ मिले हुए हैं। यहां से गाय कटकर जाती है। मैं इनके पास नौकरी करता था। अब इन्होंने हटा दिया है।

ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में पीहर आई विवाहित ने दो दिन पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका किरण पथ निवासी शिवानी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया है। इस संबंध में पिता नरेंद्र कुमार भडाना ने शिवानी के पति, सास-ससुर व ननद-नंदोई सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया हैं। बताया जा रहा है कि शिवानी का पति प्रसन्नजीत भुवनेश्वर में सीआईएसएफ  में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। शिवानी की शादी साल 2021 दिसबंर में मनोहरपुर निवासी प्रसन्नजीत के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। होली से तीन दिन पहले ही शिवानी को उसके ससुर व जेठ बुखार की हालत में घर के बाहर छोड़कर चले गए थे। उसके बाद सात मार्च को शिवानी ने सुसाइड कर लिया। जांच अधिकारी महिला अनुसंधान सेल के एसीपी भवानी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तरफ से मिली रिपोर्ट पर जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनो के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। वहीं सुसाइड नोट को एफएसएल जांच कराई जाएगी।

सुसाइड नोट में ये लिखा
परिजनों को शिवानी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मेंटली टार्चर करते हैं। इनके बेटे ने मेरे पर हाथ भी उठाया। मुझे इतना परेशान करने के बाद भी चेन नहीं मिला तो दहेज मांगकर परेशान करना शुरू कर दिया। इनके बिहेवियर के कारण मुझे अपनी जिंदगी बुरी लग रही हैं। मैं आत्महत्या कर रही हूं, भगवान इन्हें सजा जरूर दे। शिवानी के सुसाइड करने से पहले उसके पिता के पास ससुराल पक्ष से फोन आया था। उस समय वह सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसके बाद बाजार से पिज्जा मंगवाकर पार्टी की। फोन पर पिता से हो रही बातचीत सुनकर उसने कमरा बंद कर सुसाइड कर लिया था।

तमिलनाडु में किसान ने पत्नी-4 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी
चेन्नई। तमिलनाडु में एक किसान ने पत्नी और दो नाबालिगों सहित चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है। यह घटना तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई जिला में चेनगम के ओरंथवाड़ी गांव में घटित हुई। इस घटना में उसकी 9 वर्षीय बच्ची भूमिका घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए तिरुवन्नमलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रात की है, और सुबह पड़ोसियों को इस घटना के बारे में पता चला कि पड़ोस में कुछ अनहोनी हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोडऩे के बाद सब की आखें फटी की फटी रह गयी। पुलिस ने देखा पलानी (45) छत के कुड़े से लटका हुआ है, जबकि उसकी 37 वर्षीय पत्नी वल्ली, तीन पुत्रियां त्रिशा (15), मोनिका (14), शिवशक्ति (06) और पुत्र धनुष (04) खून से लथपथ पड़े हुए है। वहीं एक अन्य पुत्री भूमिका (09) घायल अवस्था में पड़ी हुयी मिली।

पुलिस ने बताया कि किसान ने इस तरह की भयावह घटना को अंजाम क्यों दिया, इसके बारे में जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक पारिवारिक विवाद हत्याओं की वजह हो सकती है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।