sukhvinder singh sukhu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
ज्वालाजी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को ठीक से प्रबंधित नहीं कर रही है और राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को लेकर ओछी राजनीति कर रही है। पूर्व सीएम ठाकुर ने कांगड़ा जिले के ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ऐतिहासिक ज्वाला जी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की खुशी, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बाद में वे लखदाता पीर दंगल मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, जहाँ उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विरासत के हिस्से के रूप में पारंपरिक कुश्ती को बचाने की कोशिशों की तारीफ की।

इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं सो बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखङ्क्षवदर ङ्क्षसह सुखू आरडीजी मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14वें वित्त आयोग के बाद से ही इसमें धीरे-धीरे कमी करने का संकेत दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि 13वें वित्त आयोग के दौरान राज्य को 7,800 करोड़ रुपये मिले, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 14वें वित्त आयोग के तहत 40,000 करोड़ रुपये और 15वें वित्त आयोग के तहत 48,000 करोड़ रुपये मिले।

पूर्व सीएम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पिछले तीन सालों में राज्य के अपने राजस्व संसाधन को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है। उन्होंने सरकार के अंदर विरोधाभास का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां अधिकारी मानते हैं कि खजाने पर दबाव है। सब्सिडी और भत्ता देने में दिक्कत हो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे खुशहाल राज्य बनाने के अवास्तविक दावे कर रहे हैं।

सरकार पर विकास के काम रोकने और पूर्वर्ती भाजपा सरकार के दौरान शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं को खत्म करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राज्य के संसाधन मुख्यमंत्री के दोस्तों के आराम के लिए बर्बाद किए जा रहे हैं जबकि आम लोग परेशान हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर सरकार रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाती है और केंद्र के साथ ठीक से समन्वय रखती है, तो भाजपा राज्य के हित में सहयोग देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई केंद्र प्रायोजित योजना 90:10 फंडिंग पैटर्न पर चल रही हैं।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना, 'ऑपरेशन लोटस 2.0' की आशंका को लेकर कांग्रेस चिंतित
शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए होने वाले आगामी चुनाव ने तीव्र राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना दिख रही है और सभी संकेत एक कठिन मुकाबले तथा एक महिला उम्मीदवार के उच्च सदन में भेजने की प्रबल संभावना की ओर इशारा कर रहे हैं। राज्य में 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में इस चुनाव पर बारीकी से नजर रखी जा रही है क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा में बहुमत होने के बावजूद एक सीट गंवा दी थी जिसका व्यापक कारण क्रॉस-वोटिंग एवं आंतरिक असहमति को माना गया।

जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी अपनी पिछली हार को दोहराने से बचने के लिए इस बार सावधान नजर आ रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी अपनी पिछली सफलता से उत्साहित होकर राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा 'ऑपरेशन लोटस 2.0' के रूप में वर्णित रणनीति की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भगवा पार्टी चुपचाप अपना समर्थन जुटा रही है और एक दर्जन से अधिक विधायकों के संपर्क में हो सकती है जो संभावित रूप से कांग्रेस के व्हिप की अवहेलना कर सकते हैं।

भगवा पार्टी के पास प्रचुर संसाधन मौजूद है और उसकी कांग्रेस में भी थोड़ी बहुत घुसपैठ है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ऐसे हैंं जो तटस्थ रुख अपनाए हुए हैं। भाजपा में कथित रूप से एक अपेक्षाकृत नए चेहरे, संभंवत: एक महिला को मैदान में उतारने पर विचार-विमर्श चल रहा है ताकि छवि एवं आंतरिक दोनों ही दृष्टिकोणों से इसका लाभ उठाया जा सके।

हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी और चंडीगढ़ के एक निजी विश्वविद्यालय में उप उपकुलपति हिमानी सूद का नाम पार्टी हलकों में संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में है हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक निर्णय घोषित नहीं किया गया है। इस बीच, कांग्रेस एकजुट होने के लिए संघर्ष कर रही है। एक विकल्प के रूप में प्रतिभा सिंह पर विचार किया जा रहा है जो पूर्व सांसद और छह बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी एक समझौतावादी रणनीति हो सकती है जिससे पार्टी अपने बिखरे हुए गुटों को एकजुट करके कम से कम एक राज्यसभा सीट बरकरार रख सकेगी। एक और चर्चित नाम डॉ. आस्था अग्निहोत्री का है जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उन्हें एक गैर-विवादास्पद शैक्षणिक चेहरे के रूप में पेश किया जा सकता है।

हाल ही में, प्रतिभा सिंह को एचपीसीसी अध्यक्ष पद से हटाए जाने से तथाकथित होली लॉज खेमे में तनाव और बढ़ गया है। कांग्रेस नेता व्यक्तिगत रूप से मानते हैं कि वीरभद्र सिंह की विरासत को लंबे समय तक नजरअंदाज करना राजनीतिक रूप से महंगा साबित हो सकता है।

कांग्रेस के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, अगर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी बिना आम सहमति के किसी उम्मीदवार को थोपने का फैसला करती है तो क्रॉस वोटिंग का खतरा तेजी से बढ़ सकता है, जिससे सुक्खू सरकार खुद खतरे में पड़ सकती है। राज्यसभा चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ संभवत: आगामी बजट सत्र के साथ हिमाचल प्रदेश एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में क्या कांग्रेस अनुशासन लागू करने एवं दलबदल को रोकने में सफल होगी या भाजपा 'ऑपरेशन लोटस 2.0' के माध्यम से एक बार फिर से अप्रत्याशित उलटफेर करेगी, यह न केवल राज्यसभा की एक सीट का भाग्य तय करेगा बल्कि राज्य के नाजुक राजनीतिक संतुलन की स्थिरता को भी निर्धारित करेगा।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बरकरार, वक्त आने पर होगी बगावतियों पर कार्रवाई : दिग्विजय सिंह
मुरैना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर कथित तौर पर संकट को लेकर कहा कि वहां सरकार कायम है और बगावतियों पर समय आने पर कार्रवाई की जाएगी।

दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। इसी मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कायम है। सरकार के गिरने की अफवाहें वही षड़यंत्रकारी लोग फैला रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सरकारें गिराने का ठेका लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि वक्त आने पर बगावतियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी की यात्रा के संदर्भ में सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की आवाज को बुलंद करना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र में कांग्रेस कभी कमजोर नहीं रही। उसने यहां बेहतर प्रदर्शन किया है। सिंह ने कहा कि इस बार इस क्षेत्र से कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतकर एक नया इतिहास बनाएगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू से विराट कोहली ने की भेंट
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई।

सुक्खू ने सोमवार को मुलाकात के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

हिमाचल में प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 3500 विशेष राहत पैकेज का ऐलान
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 3500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज का ऐलान किया है।

आगे उन्होंने कहा कि 7 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में जो भी आपदा आई है इसके लिए हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से 3500 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की है। 16000 परिवारों के आर्थिक जीवन शक्ति के लिए ये विशेष पैकेज दिया गया है।

वहीं  मैं आप को ये भी बता दूं हिमाचल सरकार ने आपदा मोचन बल को आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 12 करोड़ 65 लाख 45 हजार रुपये की राशि जारी की है जो आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने में सहायक सिद्ध होगी।

https://x.com/SukhuSukhvinder/status/1708073140126183793?s=20https://x.com/SukhuSukhvinder/status/1708073140126183793?s=20https://x.com/SukhuSukhvinder/status/1708073140126183793?s=20https://x.com/SukhuSukhvinder/status/1708073140126183793?s=20https://x.com/SukhuSukhvinder/status/1708073140126183793?s=20

सीएम पद के लिए था संघर्ष, कांग्रेस में नहीं है अंदरूनी कलह : सुक्खू
एजेंसी/नई दिल्ली। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा राज्य में कांग्रेस के भीतर कोई कलह नहीं है। पार्टी के भीतर खींचतान सिर्फ सीएम पद के लिए था, क्योंकि तीन-चार दावेदार थे। अगर कुछ गलत होता, तो राजस्थान जैसे हालात होते। सीएम सुक्खू ने जोर देकर कहा कि राज्य में कांग्रेस का कोई भी विधायक भाजपा में नहीं जाएगा और हमारी सरकार लोगों के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है और पहली कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के वादे को पूरा करेगी। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सुक्खू ने कहा,  हमने वित्त सचिव से बात की है। एक रणनीति के तहत हम जानते हैं कि हमें कहां से पैसा बनाना है और हमें कहां निवेश करना है। हमने पुरानी पेंशन योजना शुरू करने पर काम किया है। और हम इसे पहली कैबिनेट बैठक में पेश करेंगे।  जब उनसे कैबिनेट गठन के बार में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। साथ ही कुछ विधायकों द्वारा मंत्री पद के लिए पैरवी करने की खबरों का खंडन किया।