atal bihari bajpayee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित, सुशासन और राजनीतिक शुचिता से प्रेरणा लेने का आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए है।राज्यपाल ने स्व. वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि स्व. वाजपेयी भारत में सुशासन की परंपरा के संवाहक रहे हैं। उन्होंने स्व. वाजपेयी के शुचिता से जुड़े राजनीतिक मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए उनके दिए आदर्श अपनाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वस्थ संसदीय परंपराओं के साथ जन हित से जुड़ी सोच की जो परंपराएं स्थापित की, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वह सबको साथ लेकर समन्वय से देश को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते थे। राज्यपाल बागडे ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनके उदात्त जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह : भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित, तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा
जयपुर। अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के मद्देनज़र भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की व्यापक तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने की। इस दौरान जयपुर के विभिन्न जन प्रतिनिधि, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने और समारोह को भव्य रूप देने की रणनीति बनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, जन्म शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाने के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे।

भजनलाल शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अर्पित की पुष्पांजलि
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। शर्मा ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। वे राजनीति में मर्यादा, धैर्य और सौम्यता के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत है। उन्होंने कहा की  वाजपेयी द्वारा प्रारम्भ किए गए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और सर्वशिक्षा अभियान जैसे जन-कल्याणकारी निर्णयों ने देश को नई दिशा दी।

उनके नेतृत्व में मई 1998 में पोकरण में किए गए परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और जबावदेह कार्यों के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करने के लिए आज पूरा देश उनको नमन करते हुए सुशासन दिवस मना रहा है।

भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा, प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर अटल ज्ञान केन्द्र शुरू करने की घोषणा की है। शर्मा ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केन्द्र की स्थापना की जाएगी। केन्द्रों के लिए स्थानीय युवक-युवती का अटल प्रेरक के रूप में चयन किया जायेगा, जिससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

अटल ज्ञान केन्द्रों पर खुलेंगी लाइब्रेरी :

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के स्व-अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा आमजन में पढ़ने की प्रवृति को प्रोत्साहित करने के लिए अटल ज्ञान केन्द्रों पर लाइब्रेरी एवं ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर कैरियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आमजन को सुगमता से मिल सकेगा योजनाओं का लाभ :

शर्मा ने कहा कि पात्र व्यक्तियों एवं परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए अटल प्रेरक कार्य करेंगे। ई-मित्र की तर्ज पर इन केन्द्रों पर भी कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन के अतिरिक्त जाति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, मूल निवास एवं राशन कार्ड इत्यादि जन-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर आमजन के कार्य सुलभ एवं सुगम रूप से सम्पादित हो सकेंगे। राज्य सरकार इन केन्द्रों के विकास पर लगभग 500 करोड़ रुपए का व्यय करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न श्री वाजपेयी की स्मृति में राज्य सरकार ने 26 दिसम्बर को प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने का निर्णय किया है, साथ ही  हमारी सरकार ने ई-गवर्नेंस अवार्ड का नाम बदलकर अटल ई-गवर्नेंस अवार्ड और राजकीय विद्यालयों के कंप्यूटर कक्ष का नामकरण अटल कंप्यूटर कक्ष करने का निर्णय भी किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीजेपी ऑफिस, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके जीवन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते वक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ राज्यसभा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य बड़े नेता मौजूद थे।

प्रदर्शनी में स्कूल और कॉलेज की छात्रों के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की फोटोज मौके पर बनाई जा रही हैं। प्रदर्शनी के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंसिल स्केच भी बनाया था, जो मुख्यमंत्री को अत्यंत पसंद आया और छात्र ने फोटो उन्हें भेंट की। प्रदर्शनी के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में चल रही अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी आधारित संगोष्ठी में भी हिस्सा लिया, जिसमें वाजपेयी के जीवनी से जुड़ी यादें और उनके सिद्धांतों को बताया जा रहा है।

बागडे ने किया अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श को अपनाने का आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए उनके दिए आदर्श अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बचपन से ही कठोर परिश्रम, कड़ी मेहनत और अपने आत्मविश्वास से भारत को विकास की नई राह प्रदान की। प्रधानमंत्री रहते सुशासन के साथ उन्होंने भारतीय राजनीति में शुचिता के आदर्श मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने स्व. वाजपेयी द्वारा देश में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के किए कार्यों, कावेरी विवाद हल करने और सूचना संचार प्रौद्योगिकी के लिए किए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अच्छा कार्य किसी विरोधी दल के नेता ने भी किया है, तो उसकी वह खुलकर सराहना करते थे। उनका समग्र व्यक्तित्व प्रेरणास्पद रहा है।

बागडे अटल सामुदायिक केन्द्र, शांति नगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शती समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में देश में निरंतर विकास के कार्य हुए। भारत परमाणु परीक्षण कर महाशक्ति बना और विभिन्न क्षेत्रों में विकास से वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन में उनके भाग लेने, जनसंघ से उनके राजनीति में प्रवेश, देश में संसदीय लोकतंत्र के लिए किए कार्य, उनके प्रखर वक्ता आदि विभिन्न रूपों में किए राष्ट्र विकास के कार्यों की चर्चा करते हुए उनके स्थापित आदर्शों से सीख लेने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने स्व. वाजपेयी के कवि हृदय की चर्चा करते हुए कहा कि जो बात वह सीधे नहीं कह सकते थे, कविता में कह दिया करते थे। वाजपेयी जी सदन में बहुत शालीनता से पर मजबूती से अपनी बात तर्क के साथ रखते थे।

आरंभ में सिविल लाइंस क्षेत्र के विधायक और पत्रकार डॉ. गोपाल शर्मा ने राज्यपाल का अभिनंदन किया और स्व. वाजपेयी की स्मृति में स्थापित प्रतिमा के संदर्भ में उन्हें जानकारी दी।

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल : योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्हे सुशासन का प्रतीक माना जाता है। उन्होने कहा ''राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में बदलना, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना, देश के अंदर अंत्योदय की योजना, हर गरीब-वंचित को अधिकार मिले, अंत्योदय कार्ड-राशन उपलब्ध कराने की कार्रवाई हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति या पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के साथ ही स्वर्णिम चतुर्भुज, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व हाईवे अटल जी की देन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगीत नाटक अकादमी में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होने श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ व अवलोकन किया। वाजपेयी के जन्मदिवस की 100वीं वर्षगांठ पर 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मां के महान सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का यह जन्म शताब्दी वर्ष है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज से पूरे देश-प्रदेश में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ हो रहा है। अटल जी की पैतृक जन्मभूमि उत्तर प्रदेश है। उन्होंने अपनी कर्मभूमि के रूप में भी उत्तर प्रदेश को ही चुना। बलरामपुर व लखनऊ से कई बार उन्होंने संसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश को सक्षम नेतृत्व प्रदान किया। अटल जी कवि, पत्रकार, साहित्यकार व राजनेता थे। वे समन्वय के साथ सबको लेकर चलने का सामथ्र्य रखते थे। वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाते थे। अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन बिना किसी कलंक के रहा। योगी ने कहा कि आज से हर जनपद में कार्यक्रम प्रारंभ हुए है, जो सप्ताह भर चलेंगे। स्कूली बच्चों के लिए सुशासन पर निबंध लेखन, उच्च शिक्षा स्तर पर भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता, ग्रामीण क्षेत्र में संगोष्ठी के आयोजन हो रहे हैं। इसके साथ ही पूरे वर्ष भर भी आयोजन होंगे। विजेताओं को 25 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। इस दिन शाम को अटल जी की कविताओं पर आधारित काव्य संध्या भी हर जनपद, स्कूलों-कॉलेजों में होगी। इसमें नवोदित कवियों को मंच प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की सेवाएं व कृतित्व देशवासियों के लिए प्रेरणा है। सुशासन सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के हर स्कूल-कॉलेज, संस्थान में इससे संबंधित कार्यक्रम होंगे। श्रद्धेय अटल जी के आदर्शों से प्रेरणा हम सभी का मार्गदर्शन होगा। अटल जी ने सुशासन के जिन लक्ष्यों को देखा और सोचा था, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश इसे प्रभावी ढंग से लागू भी कर रहा है। यह लक्ष्य प्रदेश भी प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धाजंलि
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष समेत अनेक नेताओं ने राजघाट के समीप श्री वाजपेयी के समाधिस्थल सदैव अटल पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीटर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सबसे सम्मानित नेताओं और राजनेताओं में से एक थे, जिन्हें लोकतंत्र, समावेशिता और प्रगति के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। उन्हें हमेशा एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने 21वीं सदी के लिए हमारे देश के विकास की दिशा तय की। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि अटल जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।